The Mafia's Innocent Lover - Chapter 12
सत्यम अभी भी राहुल को घूर रहा था, जब राहुल ने यह देखा कि सत्यम अभी भी उसे घूर कर देख रहा है तो राहुल उसे देख बोला
राहुल:- अगर मुझे घूरना हो गया है तो सामने भी देख लीजिए, आपकी प्रिंसेस और मेरी भाभी आ रही है,
राहुल की बात सुनकर सत्यम ने जल्दी से सामने सीढियों की तरफ देखा तो नज़रें जैसे वहीं ठहर गई, उसकी प्रिंसेस उसकी जाना अखिलेश जी का हाथ पकड़ कर धीरे धीरे सीढियों से नीचे आ रही थी,
रेड और औरेंज कलर का लहंगा, मैचिंग ज्वेलरी, लाईट मेकअप, बालों का जूड़ा बना कर उसमे गजरा लगा दिया था, लहंगे से मैच करता दुपट्टा जो सिर पर दिया हुआ था, सत्यम के कहने पर जो लड़कियां उसे तैयार करने आई थी उन्होंने उसे मेहंदी भी लगा दी थी,
सत्यम नहीं चाहता था उसकी प्रिंसेस का कोई भी सपना अधूरा रहे, सत्यम को नव्या इस समय आसमान से उतरी कोई परी लग रही थी जो सिर्फ उसके लिए ही ज़मीन पर आई हो , अखिलेश जी नव्या को लेकर मंड़प की तरफ आते हैं तो सत्यम अपनी जगह से खड़ा हो कर खुद नव्या को मंडप तक लेने के लिए चला जाता है,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.