The Mafia's Innocent Lover - Chapter 53
सत्यम नव्या को लेकर अपनी गाड़ी की तरफ आ गया, ड्राइवर ने गाड़ी का दरवाजा खोला तो सत्यम नव्या को अपनी गोद में लेकर ही पीछे बैठ गया, सत्यम ने ड्राइवर को गाड़ी फार्म हाउस लेने के लिए बोला और खुद नव्या का सिर सहलाने लगा जो उसके सीने से लगी अभी भी सिसक रही थी,
सत्यम को उसे ऐसे देख कर बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था, पर अभी वो कुछ कहना नहीं चाहता था, सत्यम इस समय बहुत गुस्से में था वो बस अपना गुस्सा शांत करने की कोशिश कर रहा था इसलिए उसने आंखें बंद की और नव्या को बाहों में भर बस उसके सिर को सहलाता रहा,
कुछ समय बाद सत्यम ने महसूस किया कि नव्या चुप कर गई है, उसकी रोने की आवाज अब नहीं आ रही, सत्यम ने देखा तो उसकी जाना रोते रोते ही सो गई थी, रोने से सूजी हुई आंखें, उतरा हुआ चेहरा जिस पर रॉकी के पकड़ने से उंगलियों के निशान बन गए थे,
नव्या को ऐसे देख सत्यम को अपने दिल में एक टीस सी उठी, जिस लड़की को वो अपनी पलकों पर बिठा कर रखता है उसके साथ किसी ने ऐसा सुलूक किया, सत्यम से यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रहा था ,
सत्यम ने धीरे से नव्या के गालों अपनी उंगलियों से छुआ तो नींद में ही नव्या की सिसकी निकल गई, सत्यम ने धीरे से नव्या के गालों को चूमा और उसे अपनी बाहों में भर लिया, लगभग एक घंटे के सफर के बाद वो लोग सत्यम के फार्म हाउस पहुंचे,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.