Gangster love story ( दर्द से मोहब्बत तक का सफर) - Chapter 110
भाग -110 फ़ैशन शो
आज फैशन शो था, सुबह सभी समय से उठ गए थे, ओर तैयार होकर नाश्ता कर अपने अपने कामों में जुट गए थे, न सिर्फ शिवा की टिम, बल्कि वो 9 टिम भी, आज दोपहर से ही शो शुरू होने वाला था तो समय कम था ओर काम ज्यादा, ओर इस के चलते हर तरफ कुछ अफरा तफरी भी मची थी, सभी टिम अपने अपने ग्रुप टिम के साथ ब्लूटूथ से जुड़ी थी, शिवांगी भी पूरी लगन के साथ कभी टिम तो कभी शिवा के साथ काम में लगी रही, वो कभी यहा दौड़ती तो कभी वहा,
लेकिन इस पुरे समय दो जोड़ी आँखे शिवांगी के हर एक पल का जायजा ले रही थी, उन्हें तो बस उस मौके की तलाश थी जिसे पूरा करने के लिए वो आँखे कब से बेचैन थी, ओर शिवांगी के पल पल की खबर रखे थी, लेकिन इन सभी बातो से अनजान कि एक तूफान का गोला शिवांगी के पास आने वाला है जिससे सब तबाह हो जाएगा,शिवा ओर शिवांगी अपनी पूरी लगन से कामों में डूबे थे, ओर करते करते दोपहर का समय भी हो गया था, सभी ने दोपहर का खाना साथ मे खाया, ओर जुट गए अपने मैन मकसद के लिए,
एक बड़ा सा हाल जहा कई सारी कुर्सीयाँ लगी थी, तरह तरह की लाईट उस हाल को ओर दिलचस्प बना रही थी, ओर एक बड़ा सा स्टेज नुमा रेम्प, जहा माॅडल अपने हुनर के साथ उन आउटफिट को खुबसूरती के प्रस्तुत करेगी, बैक स्टेज पर लोगों की अफरा तफरी मची थी, हर कोई इधर उधर भाग रहा था किसी का कुछ नहीं मिल रहा था तो किसी का कुछ, कुछ माॅडल एक बड़े से मिरर के सामने बैठी मैकअप करवा रही थी, तो कुछ माॅडल रेम्प पर चलने के लिए प्रैक्टिस कर रही थी।
शिवा अपनी टिम के पास जाकर सभी को शुभकामनाएं देता है, ओर कुछ जरूरी काम समझा कर चला जाता हैं, शिवा ने शिवांगी को वही पर रूक कर सभी की मदद के लिए बोल दिया था, ओर शिवांगी भी पूरी तरह से काम में लगी थी।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.