Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 109

Gangster love story ( दर्द से मोहब्बत तक का सफर) - Chapter 109

भाग -109 बाइक रेस

काफी देर तक शिवा ओर शिवांगी उसी जगह बैठे जुगनूओ ओर अंधेरे में चमकते उस पानी को देख रहे थे जिसमे चाँद की रोशनी पडने से मोतियो की तरह चमक रहे थे,  जब ठंडी हवा ओर रात गहराने लगी तो दोनों वहा से शिप में बैठकर चले गए, शिप से उतर कर दोनों पैदल ही चलने लगे, हालांकि होटेल बिच के पास ही था पर दोनों को ही नींद नहीं आ रही थी, ओर शिवांगी को इस वक़्त ये पल खुल के जीने थे, तो शिवा से कहकर वो वही पर चलने लगे,  चलते चलते वो थोडी दूर आ गये थे, इस दौरान दोनों के बीच खामोशी थी लेकिन एक सुकून भी था  एक दूसरे का साथ पा कर, चलते चलते दोनो के हाथ एक दूसरे से कई बार छू जाते थे जिससे दोनों को ही सुकून के साथ एक रोंगते भी खड़े हो जा रहे थे, शिवा का तो मन हुआ कि वो शिवांगी का हाथ पकड़ कर चले, जैसे बाकि के कपल चलते हैं पर शिवांगी को कैसा लगेगा ये सोचकर ही वो बस शांत सा चलने लगा, 

💓💚"हाथ पकड़ने की हसरत लिए बैठे हैं

            मगर उन्हे बुरा न लगे बस

            इसलिए चुप बैठे हैं,, 💓💚

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
109 / 112