Vampire king's forced bride - Chapter 113
सारा को किसी भी हाल में अपने लिए वफ़ादार नौकरानियों की ज़रूरत थी जो कि इस महल में काम करने वाली लड़कियाँ बिल्कुल नहीं हो सकती थीं। अपने लिए वफ़ादार नौकरानियाँ ढूँढने के लिए सारा को, उसके लिए काम कर रही दो नौकरानियों को अपने विश्वास में लेना था और इस वक़्त वह उन्हें ऊँचे-ऊँचे सपने दिखा रही थी। नौकरानियाँ भी खुश थीं कि अगर उनके अंडर काम करने के लिए दूसरी नौकरानी आ जाएगी तो उनका काम भी कम हो जाएगा और वह हेड मेड बन जाएँगी।
सारा ने गहरी साँस ली और कहा, “देखो, हम महल में काम करने वाली लड़कियों को तुम्हारे अंडर काम करने के लिए नहीं चुन सकते हैं। वह तुम्हारी बराबर वाली है तो वह तुम्हारे ऑर्डर्स को क्यों फॉलो करेगी? लेकिन सोचो कि अगर हम बाहर से नई लड़कियाँ लेकर आते हैं और उन्हें बोलते हैं कि तुम उनकी हेड हो तो वह आराम से तुम्हारी बात मानेगी। बोलो, तुम्हारा क्या कहना है?”
सारा उनसे काफी नरमी से बात कर रही थी मानो उनकी दोस्त हो। सारा का आइडिया अच्छा था जिसे सुनकर उन दोनों नौकरानियों की आँखों में चमक आ गई थी और उन्होंने तुरंत हाँ में सिर हिला दिया।
“आप बिल्कुल सही कह रही हैं! नई लड़कियाँ होंगी, वह लेडी अंतरा से डर कर नहीं रहेंगी क्योंकि उन्हें महल में बुलाने वाली और काम देने वाली आप होंगी।” उनमें से एक नौकरानी बोली।
“लेकिन एक दिक्कत है।” सारा ने मासूमियत से कहा, “महल में नौकरानियों का काम करने के लिए जो भी लड़कियाँ आती हैं, पहले वह अंतरा देखती है। ऐसे में गड़बड़ी होने का डर है। हो सकता है कि उसकी भेजी हुई नौकरानियाँ उसके लिए वफ़ादार हों।”
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.