शर्त-ए-मोहब्बत हमसफ़र तुम ही थे — दुआ से निकाह तक का सफर Ch. 2

Chapter 2 -शर्त-ए-मोहब्बत हमसफ़र तुम ही थे — दुआ से निकाह तक का सफर - Chapter 2

Posted by rukhsar khan • Nov 02, 2026 12:43 PM

अबतक आपने पढ़ा कि खान फैमिली मे ईद का जश्न जोरो शोरो से मनाया जा रहा था और उसमे रूह अपनी दोस्त जैसी बहन नूर से मिलती है जहां उस से पता चलता है कि शमशेर भी यही हे,उसे देखते ही रूह के मन मे 3 साल पुरानी यादें ताजा हो गई थी ,लेकिन शमशेर के मन मे आज भी रूह के लिए वही नफरत और गुस्सा था ।

उसके बाद बड़ों की महफिल मे नूर की शादी का जिक्र किया गया था जिसके बाद शमशेर की शादी और हया की शादी की तारीख पक्की भी निकालना तय हुआ फिर रूह की नानी ने जन्नत बी यानि अपनी बेटी को रूह की शादी के लिए पूछा साथ ही उनके कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें तंज भी कसा कि बेटी के बाप है उन्हें एहतियात रखना चाहिए बेटियों को इतनी आजादी देना ठीक नहीं है,इस से उन सारे रिश्तेदारों की दकियानूसी सोच पता चलती है लेकिन इस बात पर रूह के अम्मी और बाबा ने रूह को सपोर्ट किया था जिस से रूह को उनपर फक्र हुआ और शमशेर की निगाहे बस रूह पर थी ।

अब आगे

बड़ों की महफ़िल में बातें अब शादी की तारीखों और मुबारकबादों की तरफ मुड़ चुकी थीं। रूह ने एक गहरी सांस ली और जैसे ही अपनी नज़रें उठाईं, उसका सामना सीधे शमशेर की उन ठंडी और मगरूर भूरी आँखों से हुआ, जो पिछले कई मिनटों से उसी को देख रही था। शमशेर की आँखों में एक अजीब सा सस्पेंस था, जैसे वह रूह के इरादों को भांपने की कोशिश कर रहा हो।

रूह ने तुरंत अपनी नज़रें चुरा लीं। दिल की धड़कन अचानक तेज़ हो गई थी, और दिमाग अतीत के उन पन्नों को पलटने लगा था जिन्हें वह मुंबई जाकर भूलने की कोशिश कर रही थी। 3 साल... पूरे 3 साल बीत चुके थे उस बात को, लेकिन आज भी शमशेर के सामने आते ही रूह का वो घाव फिर से हरा हो जाता था।

फ्लैशबैक

हाँ, 3 साल पहले भी ईद का ही मौका था। 19 साल की नादान रूह, जो शमशेर की काबिलियत, उसकी परफेक्ट शख्सियत और उसकी कामयाबी को देखकर उसे अपना मेंटर मानती थी, कब उसके आकर्षण में बह गई, उसे खुद पता नहीं चला। उस उम्र में ऐसा अट्रैक्शन होना बहुत आम था। उसने बड़ी उम्मीद और कांपते जज़्बातों के साथ शमशेर के सामने अपने दिल की बात रखी थी।

लेकिन बदले में शमशेर खान ने जो किया, उसने रूह की रूह तक को ज़ख्मी कर दिया था।

"मोहब्बत? तुम जैसी लड़की और मोहब्बत की बात?" शमशेर के वो अल्फाज़ आज भी रूह के कानों में शीशे की तरह चुभते थे।

उसने बेहद हकारत (नफ़रत) से रूह को ऊपर से नीचे तक देखा था और कहा था, "रूह खान, तुम अपनी हद और उम्र भूल रही हो। अभी बहुत छोटी हो तुम! और ये जो तुम्हारा बेबाक बोलना, ये मॉडर्न ख्यालात... मुझे तो लगता है तुम दीन से भटकी हुई और बदकिरदार लड़की हो। खानदान की रवायत और अदब का तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है। सिर्फ हबीब फूफा और जन्नत फूफी की इज़्ज़त की वजह से मैं खामोश हूँ, वरना तुम जैसी लड़कियों को मैं अपने सामने खड़ा भी न होने दूँ!"

उस दिन शमशेर ने रूह को उसके खुलेपन और बेबाकी के लिए पूरी तरह ज़लील किया था। रूह के उस मासूम अट्रैक्शन को उसने अपने पैरों तले कुचल दिया था।

और जब अचानक 3 साल बाद शमशेर से उसकी नज़रे मिली तो उसके ज़हन मे वह सारी बाते किसी डरावने सपने की तरह उसे रेडियो की तरह चलने लगा ।रूह की पलके भीग गईं थी ,उसे वहां रहना किसी कैद की तरह लग रहा था उन सबके बीच से उठकर वह दूसरी तरफ चली गई ।नूर ने जब उसे देखा तो उसे अन्दाजा हो गया था कि रूह अपने दिल और दिमाग के जज़्बातों से लड़ने की कोशिश कर रही है,जिसमें शायद उसे नाकामयाबी के अलावा कुछ नहीं मिल रहा ।

अपने खानदान की इस बंदिशों मे वह टूट रही थी ,जिसे बदलना शायद नामुमकिन था ,मुश्किले तो उसकी जिंदगी मे शुरू हुई थी और कितनी मुश्किलात होने वाली हे उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था। इन सब के बीच शमशेर का दिमाग अभी भी रूह की भीगी पलके , उसकी बातों पर , और शायद रूह के उस कॉन्फिडेंस पर कही रुक सा गया था जिसे चाह कर भी निकाल नहीं पा रहा था ।

कुछ देर तक जब रूह वहां उन सबके बीच मौजूद नहीं हुई तो शमशेर भी उसी जगह उठ कर जाने लगा जहां रूह गई थी , लेकिन उसके उठ ते ही हया ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा "आप कहां जा रहे हैं शमशेर यही बैठे रहिए न हम सबके साथ ,"शमशेर ने एक नज़र हया को देखा और फिर सबको देखा जिनकी नज़रे उसपर थी ।शमशेर ने कहा "एक इंपॉर्टेंट कॉल हे I will come after attending the call hmm ."

शमशेर की बहन महिरा ने कहा ,"ओके भाई बट जल्दी आयेगा आपने वादा किया था आज का दिन आप हम भाई बहनों और होने वाली भाभी के साथ बितायेंगे ।"

शमशेर ने उसे देखा लेकिन कुछ कहा नहीं और उसी तरफ जाने लगा जहां रूह गई हुई थी । लेकिन शमशेर के डायरेक्शन को नूर ने देख लिया था और इसकी आँखों मे डर और बेचैनी साफ नज़र आने लगी थी ।उसे नहीं लगा था कि शमशेर इसतरह रूह के पास जाएगा ,उसके मन मे ये डर बैठ गया था कि कहीं आज रूह एक बार फिर से हर्ट ना हो ।

उसने ना आव देखा ना ताव तुरंत वहां से उठी और सबको कहा "में 5 मिनट मे आती हु "समीर ने कहा, "क्या हो गया हे सबको "।

रूह जो थोड़ी देर खुली हवा मे सांस लेना चाहती थी इसलिए वह नूर हॉल के दूसरा मंजिला के छत पर आ गई रात मै वह खुला चांद और आसमान मे टिमटिमाते तारे बहुत ही खूबसूरत और सुकून भरा लग रहा था जिसे रूह छत पर खड़ी होकर बड़े ध्यान से आसमान मे देख रही थी और काफी गहरी ख्यालात मे खोई हुई थी ।

नूर शमशेर से पहले रूह तक पहुंचना चाहती थी ,वह भागते हुए हॉल के दूसरे साइड से रूह के पास गई । लेकिन उसने देखा शमशेर उस तक पहुंच चुका है ये देख कर मानो उसकी साँसे अटक गई ,उसने अपने मन में सोचा "भाई प्लीज़ मेरी रूह को हर्ट मत करना वो वैसी बिल्कुल भी नहीं है जैसा आप सोचते हैं मुझे कुछ भी करके आपको रोकना होगा ।"

शमशेर उसके पीछे जाकर खड़ा हो गया इस से पहले रूह को आवाज देता या कुछ कहता ,उतने मे पीछे से नूर ने रूह को आवाज लगाई ,रूह ने जैसे ही उसकी आवाज सुनी और पीछे पलटने को हुई लेकिन शमशेर जो ठीक उसके पीछे था नूर की आवाज सुन कर पीछे देखना लगा , और रूह का बैलेंस बिगड़ा सीधा जाकर शमशेर के सीने से टकरा कर गिरने को हुई कि शमशेर ने उसे कमर से पकड़ कर थाम लिया ।

रूह की आंखें गिरने के डर से बंद हो गई थी लेकिन जब उसे महसूस हुआ कि किसी ने उसे थाम लिया है तो आंखे खोल कर शमशेर को देखती हे जो उसको बड़े गौर से देख रहा था उसे देखते ही रूह सांसे तेज़ हो गईं और उसकी आंखों मे खौफ नज़र आने लगा ।

मगर शमशेर मानो उसमें खो गया हो उसकी नज़रे कभी रूह के खूबसूरत रुखसार पर तो कभी उसकी खूबसूरत भीगी आँखो में झांक रहा था । मानो वक्त वही थम गया हो आसपास हवा का झोंका लहरा रहा हो । शमशेर को इस तरह खुद को देखते हुए पाया तो रूह की आंखें खुद ब खुद नीचे हो गईं, और खुद को छुड़ाने की मशक्कत करने लगी लेकिन शमशेर की पकड़ मजबूत थी । खुद को छुड़ाते हुए उसने शमशेर से डरते हुए कहा "प्लीज़ मिस्टर खान छोड़िये मुझे ।" उसके आवाज देने पर वह होश मे आया और उसे छोड़ दिया ,पास मे खड़ी नूर ने जब ये नजारा देखा तो उसकी आंखे खुली की खुली रह गई ।

वहां का एटमॉस्फियर कुछ देर के लिए काफी अवॉकवर्ड हो गया था जिसे नूर ने महसूस किया ओर जल्दी से कहा "रूह मैं तुम्हे यहाँ लेने आई थी चलो न ईद स्पेशल पिक्चर्स लेते हैं।"

शमशेर की तरफ देखते हुए बोली ,"भाई आपको कोई काम था क्या ?"

शमशेर ने उसे खा जाने वाली नज़रों से घूरा जैसे अभी ही उसका क़त्ल कर देगा और वहां से रवाना हो गया ।

कुछ इस तरह वहां ईद के जश्न की रात ढल रही थी, लेकिन महफ़िल अपने उरूज पर थी।

आखिर में नूर की शादी का डेट अनाउंस किये ताकि हर एक रिश्तेदार को पता चल जाए सबने उन्हें मुबारक बाद दिया और नूर की शादी में मिलेंगे बोल कर धीरे धीरे सारे रिश्तेदार उस महफिल से सबको अलविदा कह कर अपने घर के लिए रवाना हुए ।

लेकिन शमशेर और रूह इस बात से बिल्कुल अनजान कि मुकद्दर बहुत जल्द उन्हें एक ऐसे तूफान की तरफ ले जा रहा है जहाँ उसकी आज़ादी और शमशेर का गुरूर एक दूजे से टकराने वाले थे...🥀

आज के लिए इतना ही दोस्तों।

भाई देखिये मैंने तो 3 साल का फ्लैशबैक खोल कर सामने ला दिया अब देखते हैं कि आगे नूर की शादी में कौनसा नया धमाका होंने वाला है ।

क्या शमशेर को अपने किए का पछतावा होगा और क्यू गया था शमशेर रूह के पास ,कही न कही उसके दिल में भी कुछ छुपा हुआ है या फिर पहले की तरह उसे ज़लील करना चाहता था ?

Guyss hamare hero ko abhi villain mat smjhna shamsher ko mentality unke khandaan ke hisab se set hai unhe lagta hai ki aurto ko pyaar do samman do lekin khulkar jine ki aazadi srf apne ghar tak do ,

Or hamare desh mai istrh ke Aaj bhi bahut log मौजूद हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें बांधकर रखना चाहिए यही तो इस समाज की दिक्कत हैं ,लड़की मॉडर्न और खुले विचारों वाली हो तो लोग उसे बदकिरदार समझने लगते हैं और उन सबमे सबसे पहले हमारे रिश्तेदारों का नाम होता हैं जो कभी भी एक लड़की को उड़ान भरते हुए नहीं देख सकते ।इसलिए मुझे इस कहानी के जरिए लोगों की सोच बदलने का एक छोटा सा कोशिश करना हैं और इसमें आप लोगों का साथ चाहिए ।

अगर आपको मेरी लिखी हुई कहानी पसंद आए तो प्लीज़ अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को व्हाट्सएप के जरिए शेयर करिए और इसे ज्यादा से ज्यादा प्यार दीजिए साथ मै कमेंट और लाइक भी करिए ।

100%