शर्त-ए-मोहब्बत हमसफ़र तुम ही थे — दुआ से निकाह तक का सफर - Chapter 3
ईद के उस खूबसूरत जश्न के बाद, खान विला की रौनक और बढ़ गई थी। हर कोई अपने-अपने कामों, बिजनेस और नूर की शादी की तैयारियों में दिन-रात मसरूफ (बिजी) हो गया था। लेकिन इन सब खुशियों के बीच नूर का दिल उदास था। ईद खत्म होते ही रूह ने यह कहकर वापस मुंबई की फ्लाइट पकड़ ली थी कि उसके फाइनल एग्जाम्स हैं और वो चाहकर भी नूर की शादी के शुरुआती फंक्शन्स में शामिल नहीं हो पाएगी। नूर ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, रोई-धोई, लेकिन रूह ने अपनी पढ़ाई का वास्ता देकर उसे चुप करा दिया था।
और आखिरकार... वो दिन आ ही गया जिसका पूरे खानदान को बेसब्री से इंतज़ार था। नूर की शादी के जश्न का आगाज़ बेहद आलीशान 'कव्वाली नाइट' से हो रहा था।
खान विला का लॉन सूफियाना रोशनी, गेंदे के फूलों के गजरों और हुक्के के धुएं से महक रहा था। मुल्क के मशहूर कव्वाल स्टेज पर अपनी पूरी टीम के साथ बैठ चुके थे। तालियों की गूंज और "वाह-वाह" के शोर के बीच महफ़िल ढल रही थी। दुल्हन बनी नूर उदास आँखों से बार-बार एंट्रेंस की तरफ देख रही थी, उसे अपनी दोस्त, अपनी बहन रूह की कमी शिद्दत से महसूस हो रही थी। लड़कों की तरफ बैठे शमशेर की भूरी आँखें भी न जाने क्यों, उस भीड़ में किसी को ढूंढ रही थीं जो वहाँ मौजूद ही नहीं थी।
तभी कव्वालों ने एक नई धुन छेड़ी, और अचानक विला के मेन गेट पर रोशनी चमकी।
वहाँ एक बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वास से लबरेज लड़की खड़ी थी। हैवी शरारा सूट, कानों में झूमके और चेहरे पर एक शरारती मुस्कान लिए... वो कोई और नहीं, बल्कि रूह खान थी!
वो एग्जाम्स का बहाना सिर्फ नूर को एक लाइफटाइम सरप्राइज देने के लिए था। रूह ने जैसे ही महफ़िल में कदम रखा, नूर की चीख निकल गई और वो अपनी जगह से उठ खड़ी हुई। पूरे खानदान की नज़रें उस धमाकेदार एंट्री पर टिक गईं, लेकिन दूर बैठे शमशेर का हाथ हाथ में थमे कव्वाली के नोट पर ही ठिठक गया। उसकी आँखें सन्नाटे में चली गईं... रूह वापस आ चुकी थी, और इस बार वो पहले से भी ज़्यादा बेबाक और हसीन लग रही थी।
रूह और नूर की कुछ सहेलिया एक साथ डांस करते हुए एंट्री करते हैं।उन सबकी नज़रे सिर्फ नूर पर होती है । नूर तो एकदम शौक में खड़ी हो जाती हे उसे तो अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था ।
पहला गाना बजता है ,
इश्क बिखरा है यूँ आज हवा में
इतनी रंगिनियाँ हैं समा में
इश्क बिखरा है यूँ आज हवा में
इतनी रंगिनियाँ हैं समा में
सजे हैं रास्ते भी… हा
हमारे वास्ते ही… हा
अपना दिल जो लुटाने आये हैं
वो जिसको ढूंढते थे… हा
वो जिसको चाहते थे… हा
वही खुद चल के
आज मिलने आये हैं
कोई पूछे तो बताना
क्या क्या क्या
क्या क्या क्या
कोई पूछे तो बताना
कि हम आये हैं
कि हम आये हैं
कि हम आये हैं
कि हम आये हैं
कि हम आये .....!
इस गाने के साथ उनके एक्शंस ,मूव्स और थिरकते हुए हाथ मटकती हुई लचक ,इनके साथ रूह और नूर की सहेलियां एक साथ डांस करते हुए स्टेज तक आते है ।
और तभी दूसरा गाना प्ले होता है ।
तुम सबने मुझे प्यार दिया
इस बाबुल के आँगन में
पर अब तो मेरा जीवन है
साजन के पावन बंधन में
रुसवा न करो उल्फ़त का चलन
हँस-हँस के मुझे भिजवाना है
मुझे साजन के घर जाना है...
मायके की गली, सखियाँ-सहेलियाँ
सब छोड़ के मैं चली
एक प्रीत की डोरी के पीछे
होने को पिया की चली
दुल्हन की विदाई की घड़ी
अब आँसू नहीं बहाना है
मुझे साजन के घर जाना है...
सहेलियों नी बावलियों, डोली सजाओ!
मुझे साजन के घर जाना है
मुझे साजन के घर जाना है
तैयार करो मेहंदी का रंग
अब लाज का घूँघट उठाना है
मुझे साजन के घर जाना है...
इस गाने पर नूर की आंखों मे आँसू भर जाते हैं साथ ही वहां की ऑडियंस यानि रिश्तेदार ,दोस्त,परिवार सब ज़ोर जोर से हूटिंग शुरू कर देते हैं जिस से माहौल और खुशनुमा हो जाता है ।
तीसरा गाना प्ले होता है ,
हार नहीं जीत नहीं जहाँ प्यार है
जिसमें हार जीत हो वो कहाँ प्यार है
लग जा गले यार मेरे मैने दिल से सदा दी है
मेरे यार की शादी ...
साथी सखियाँ बचपन का ये अंगना
गुड़िया झूले कोई भी तो होगा संग ना
छुपाऊँगी आँसू कैसे भीगेंगे कंगना
साथी सखियाँ रे
साथी सुन ले बोले जो ये अँगना
ये मन जीवन प्यार के ही रंग में रंगना
हँस देगी तेरी चूड़ी खनकेंगे कंगना
साथी सुन ले रे
मेरे यार की शादी ...
इन तीनों मशप गानों पर एकदम धमाकेदार एंट्री और सरप्राइज नूर को देते है,
नूर जो अपने चेयर पर बैठी ये सब देख कर इमोशनल हो जाती है ,जब गाना खत्म होता है तो भागते हुए जाकर रूह के गले लग जाती हे और उस से कहती हे,"में बात नहीं करूंगी तुझसे तुझे पता है ना मेरे लिए कितना इंपॉर्टेंट डे हे यह , और इतना सब किया तूने ",उसकी इस बात पर रूह कहती है , "मेरी जान अपनी शादी के फंक्शन को एंजॉय करो और मैं मेरी नूर की शादी में ना आऊ इंपॉसिबल अगर बता देती तो सरप्राइज कैसे देती ।"
नूर उसको हग करती हे उसके बाद वो और रूह साथ उसकी सहेलियों नीचे स्टेज से नीचे आजाती हे।
रूह सबसे मिलती है कुछ लोग उसके आने से खुश थे तो कुछ लोगों का उसका इसतरह डांस करते हुए आना पसंद नहीं आया था लेकिन नूर की खुशी के लिए किसी ने कुछ कहा नहीं ।
उसके बाद रूह की नजर शमशेर पर जाती हे जो उसे बहुत ही खतरनाक नजरों से अपनी लाल आंखों से घूर रहा था ,जिस से साफ पता चल रहा था की रूह का इस तरह नाचते हुए आना इसे पसंद नहीं आया लेकिन रूह उसे नजरअंदाज करते हुए बाकी cousin के पास चली गई ।
थोड़ी देर बाद रूह और उसके कुछ अच्छे कसिन कव्वाल के पास जाकर नूर और वहाब की लव स्टोरी पर एक बेहद खूबसूरत शायरी और कव्वालों के साथ मिलकर एक कस्टमाइज्ड बधाई गीत! पूरा खानदान रूह और बाकी सबके इस टैलेंट पर झूम उठ ता हे और उनकी इस परफॉर्मेंस पर वाह वाह करते हैं। नूर की आंखें खुशी से भीग चुकी थी ।
शमशेर लड़कों की तरफ बैठा रूह को घूर रहा था। रूह का यह कॉन्फिडेंस, उसकी आवाज़ का जादू, और महफ़िल को अपने इशारों पर नचाना... शमशेर चाहकर भी अपनी नज़रें उस पर से हटा नहीं पा रहा था। उसकी आँखों में वही पुराना सस्पेंस था—गुस्सा, नफ़रत, या शायद कुछ और?
कव्वाली जब अपने उरूज (पीक) पर थी,
तभी रूह आकर कहती हे ,"समीर सब रेडी है?"
तो समीर कहता है "जी महारानी सब रेडी है चलिए "
तभी वहां नूर आती हे और कहती है "रूह सारा खानदान है यह बहुत बवाल होगा ।"
रूह कहती है "में कौनसा शराब पीने जा रही हु भाई और जब तुझे खाला खाली और मेरे बाबा अम्मी को कोई ऐतराज नहीं हे तो दुनिया से क्यू डरना मैडम।"
इतना बोल वो वहां से उस जगह चली जाती है जहाँ
लड़कों के सेक्शन में फ्लेवर्ड हुक्का (Hookah) लाया गया। खानदान के सारे कज़िन भाई और लड़के हुक्का पी रहे थे।
तभी रूह बिना किसी झिझक के लड़कों के ग्रुप में जाती है और हुक्के का पाइप थाम लेती है। पूरे खानदान की लड़कियों में सिर्फ रूह ही थी जो इतनी बेबाकी से सबके सामने हुक्का पी सकती थी।
जैसे ही रूह के मुंह से धुएं का एक छल्ला बाहर निकलता है, महफ़िल की कुछ दकियानूसी चाचियाँ और बुज़ुर्ग रिश्तेदार फुसफुसाने लगते हैं।
एक रूढ़िवादी हया की अम्मी रूह की ओर देख कर ज़ोर से तंज कसती है, "हाय अल्लाह! जन्नत, ज़रा अपनी बेटी के लच्छन तो देखो! लड़कों के बीच बैठकर हुक्का उड़ा रही है। शहर क्या भेज दिया, लड़की तो हाथ से ही निकल गई। यह नशा और बदचलनी खानदान की रवायत नहीं है!"
इस लफ़्ज़ को सुनते ही महफ़िल में अचानक सन्नाटा छा जाता है।
जैसे किसी ने जोर से तमाचा मारा हो और सबकी नज़रे उसतरफ़ चली गई जहां नूर रूह और कुछ लड़कियां ,लड़कों के साथ बैठ कर हुक्के का पाइप लिए बैठी थी ।
रूह हुक्के का पाइप नीचे रखती है और बिना डरे, पूरी शालीनता लेकिन कड़क आवाज़ में उन रिश्तेदारों की तरफ पलटती है:
" खाला जी, पहली बात तो यह कि यह कोई नशा नहीं है। यह सिर्फ एक फ्रूट-फ्लेवर्ड (Herbal Hookah) है, जिसे हम रोज़ नहीं, बल्कि सिर्फ शादी की खुशी सेलिब्रेट करने के लिए कभी-कभार पीते हैं। और दूसरी बात... जब यही हुक्का आपके बेटे और खानदान के बाकी लड़के पी रहे हैं, तब तो यह खानदान की रवायत और शान है? पर जैसे ही इसका पाइप एक लड़की ने छुआ, यह नशा और बदचलनी बन गया? गुनाह और रवायत क्या जेंडर देखकर तय होती है ताई जी?"लड़कों के लिए इस तरह के शब्द इस्तेमाल नहीं करेंगी उसवक़्त आप ?"वाह ,इस तरह का चेप रिवाज है आपके खानदान में? हमारे खानदान में तो नहीं है
तभी सारे रिश्तेदार रूह की इस बेबाकी पर आगबबूला होने ही वाले थे कि पीछे से रूह के अब्बा (हबीब साहब) की दमदार आवाज़ गूंजती है। वो आगे आकर रूह के कंधे पर हाथ रखते हैं और मुस्कुराते हुए कहते हैं:
"बिलकुल सही कहा मेरी बच्ची ने! मुझे फक्र है कि मेरी बेटी के पास अपनी बात रखने का हौसला है। जब मेरे बेटे हुक्का पी सकते हैं, तो मेरी बेटी पर उंगली उठाने का हक मैं किसी को नहीं दूँगा। हमारी रवायत इतनी कमज़ोर नहीं है कि एक फ्रूट-फ्लेवर के हुक्के के धुएं से उड़ जाए!"
रूह के अब्बा की बात सुनकर रिश्तेदारों के मुंह पर ताला लग जाता है। रूह मुस्कुराकर अपने अब्बा को देखती है। लेकिन दूर बैठा शमशेर... उसका जबड़ा भींच जाता है। रूह की यह बेबाकी, उसका पलटकर जवाब देना, और उसके बाप का उसे इस कदर सपोर्ट करना—शमशेर को 3 साल पुरानी बात याद दिला देता है। उसके दिमाग में आता है—'यही बेबाकी... यही खुले विचार... यही तो बर्बादी की वजह हैं। रूह खान, तुम कभी नहीं सुधरोगी।
माहौल को गंभीर होते देख बाकी के कसिन सीधा कव्वाल के पास जाते हैं माइक उठते हे और कहते है "Attention everyone, today is my dear sister's special Qawwali night and we have to make it even more special and happy night. I also don't think that at this time we should bring family issues into the picture. " और अब ये रात अपने उरूज पर है खाने का लुत्फ उठाये कव्वाली को एंजॉय कीजिए और हमे भी करने दीजिए"।
कजंस ने आकर किसी तरह महफ़िल की बात को संभाल लिया था। धीरे-धीरे कव्वाली नाइट की ये रात ढलने लगी, महफ़िल अपने उरूज पर पहुँची और आखिर में नूर की शादी की डेट अनाउंस होने के बाद सारे रिश्तेदार एक-एक करके विला से रुखसत हो गए।
रूह काफी थक चुकी थी। वो अपने भारी शरारे को संभालती हुई विला के एक सुनसान और कम रोशनी वाले कॉरिडोर (गलियारे) से गुज़र रही थी। महफ़िल के शोर के बाद वहाँ का सन्नाटा उसे थोड़ा सुकून दे रहा था। वो गहरी सोच में डूबी हुई आगे बढ़ ही रही थी कि अचानक अंधेरे कोने से एक मजबूत हाथ निकला। इससे पहले कि रूह कुछ समझ पाती या चीखती, उस हाथ ने उसकी कलाई को ज़ोर से पकड़ा और उसे दीवार से सटा दिया।
रूह की आँखें डर के मारे फैल गईं। उसने चौंककर सामने देखा—वहाँ शमशेर खड़ा था। उसकी भूरी आँखें इस वक्त गुस्से और एक अजीब सी तड़प से पूरी तरह लाल हो रही थीं। शमशेर का यह रूप देखकर रूह का दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा। 3 साल पुराना खौफ एक बार फिर उसके चेहरे पर साफ नज़र आने लगा।
शमशेर रूह के बेहद करीब आया। उसकी कड़क और ठंडी आवाज़ रूह के कानों के पास गूंजी, "तीन साल मुंबई में रहकर भी ज़रा सी अक्ल नहीं आई तुम्हें? आज जो तमाशा किया है ना तुमने सबके सामने... उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी रूह खान! मेरी नज़रों से जितना दूर रहोगी, तुम्हारे लिए उतना ही अच्छा होगा।"
रूह के होंठ कुछ कहने के लिए कांपे, लेकिन शमशेर ने उसे बोलने का मौका ही नहीं दिया। उसने झटके से रूह की कलाई छोड़ी और तेज़ कदमों से वहाँ से चला गया। रूह वहीं दीवार के सहारे टिकी रह गई, उसकी कलाई पर शमशेर की मजबूत उंगलियों के निशान छप चुके थे आँखो में आसूँ और दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल था—शमशेर आखिर किस कीमत की बात कर रहा था?
तो दोस्तों, कव्वाली नाइट के इस धमाकेदार ड्रामे के बाद अब कहानी एक बेहद सीरियस और सस्पेंसिव मोड़ पर आकर खत्म हुई है!
शमशेर ने रूह को अकेले में रोककर इतनी बड़ी धमकी क्यों दी? क्या शमशेर के दिल में ३ साल पुरानी कौन सी आग सुलग रही है, और वो रूह से किस बात का बदला लेना चाहता है?
और इस ड्रामे के बाद हया अपनी अम्मी के किए हुए बेज्जती का बदला लेने का अगला कदम क्या होगा?
जानने के लिए पढ़ते रहिए 'शर्त-ए-मोहब्बत' का अगला चैप्टर! अगर आज की ये एंडिंग पसंद आई हो, तो कमेंट्स में अपने प्रे****्शन (अनुमान) ज़रूर बताएं कि आगे क्या होने वाला है, और इस चैप्टर को ढेर सारा प्यार और शेयर ,लाइक्स दें! ❤️
साथ ही व्हाट्सएप पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को साझा करे।