शर्त-ए-मोहब्बत हमसफ़र तुम ही थे — दुआ से निकाह तक का सफर Ch. 1

-शर्त-ए-मोहब्बत हमसफ़र तुम ही थे — दुआ से निकाह तक का सफर -

Posted by rukhsar khan • Nov 02, 2026 12:37 PM

इस कहानी की नायिका (रूह खान) और कहानी के नायक(शमशेर खान )

कहानी के और क़िरदार शमशेर खान के परिवार के लोग जैनब खान शमशेर की अम्मी ,अकबर खान शमशेर के अब्बू ,हलीमा बेगम शमशेर की दादी शमशेर के भाई बहन महिरा,रेहान उनके साथ शमशेर के छोटे चाचा और छोटी चाची उनकी बेटी मुस्कान और भाई कबीर शमशेर का एक करीबी दोस्त रहमान।

रूह खान के परिवार में उसके अब्बू हबीब खान और अम्मी जन्नत खान।

शमशेर की अब्बू और रूह की अम्मी दोनों भाई बहन हैं, रिश्ते में रूह की अम्मी और अब्बू शमशेर के फूफा फूफी हे और शमशेर की अम्मी और अब्बू रूह के मामा मामी लगते हैं।

(रूह शमशेर से मोहब्बत करती है लेकिन शमशेर को उसमें इंटरेस्ट नहीं था रूह ने उसे अपनी दिल के जज़्बात बताई थी लेकिन शमशेर ने उसे इनकार दे दिया था ।)

शमशेर एक बहुत ही ज्यादा गरम मिजाज के और मगरूर इंसान हैं उन्हें खुद के और खुदके परिवारी की फिकर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है,साथ ही वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं जिनका ओहदा बहुत बड़ा इनके सामने बोलने से पहले लोग 100 बार सोचते है ।इनकी एक आवाज हि लोगों को डराने के लिए काफी है ।

रूह बहुत ही खुशमिजाज और नरम दिल की है और वह अपने करियर पर फोकस है उसे पॉलिटिक्स में जाना है रूह की अम्मी डॉक्टर है और अब्बा यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल है।

शमशेर के घर में आज भी पुरानी रवायत है जहाँ पर्दा शादी घर बच्चे यही सब औरतों के लिए मायने रखता है।

आइए कहानी की और बढ़ते है

लखनऊ(नूर हॉल),एक बड़ा सा आलीशान हॉल जिसे बहुत ही संजीदगी से सजाया गया था बाहर लाइटे झिलमिला रही थी अलग रंग के फूल से सजाया गया था और उसकी एंट्रेंस पर लिखा हुआ था ईद मुबारक विथ खान फैमिली ,जी हा आज यहां ईद के अवसर पर खान परिवार के सारे रिश्तेदार ,कसिन सबका एक गेट टू गैदर होना था जहां हर साल ईद को मिलकर कर खुशियों से सेलिब्रेट किया जाता है ।

हॉल के बाहर एक साथ 5 गाड़िया आती है आगे की 2 गाड़ियों से और पीछे की 2 गाड़ियों से गार्ड्स बाहर आते है और बीच की गाड़ी को प्रोटेक्ट करते हुए उसे ओपन करते है और उसमें से एक लड़का लगभग 29 साल का सिक्सफिट परफेक्ट सफेद कुर्ते शलवार में ओर उसपर कोट डाले हुए एक हाथ में मोबाइल, और हाथों में रोलेक्स वॉच, चेहरे की गढ़न ऐसी की एक झलक मै लड़कियां दीवानी हो जाए ,हल्का गोरा रंग, भूरी आँखे, ओर परफेक्ट हेयर उफ़्फ़ क्या कयामत लग रहा था वह अपने मोबाइल मै बिजी होते हुए आगे बढ़ा उतने मै सामने से उनके बाबा (लगभग 52 साल के )आते है और कहते," है शमशेर बेटा कहा रह गये थे कबसे सब तुम्हारा इंतजार कर रहे है ।"

उसने बाबा को देखा उन्हें कहा ,अस्सलामू अलैकुम बाबा (गले लगते हुए ईद मुबारक)कहा ,"I'm so sorry Baba, I had to go for some urgent work today too.।"

उसके बाद बाबा ने उसे विश किया और कहा, "चलो अंदर," अंदर जाने के बाद शमशेर सारे रिश्तेदार और अपने कसिन भाई बहनों से मिला उसके बाद उसने अपनी खाला की बेटी ( हया) को देखा ओर सबको ईदी दी।

हया शमशेर के खाला की बेटी और शमशेर की मंगेतर।

नूर हॉल एंट्रेंस पर एक और गाड़ी आती है वहां और उसमें से एक आदमी बाहर आते है जिनकी उमर लगभग 47 की है और उनके साथ एक औरत बाहर आती है जिनकी उमर लगभग 45 की है और उनके साथ एक लड़की बाहर आती है जिसने व्हाइट कलर का पाकिस्तानी सूट पहना हुआ था, और उसपर ग्रे एंड व्हाइट के डायमंड का वर्क है, दुपट्टा उसने सलीके से अपने कंधे पर सेट किया हुआ है ,नीचे व्हाइट जूती जिसपर ग्रे कलर का डिजाइन है ,और साथ ही कानों मै बाजीराव मस्तानी इयरिंग पहनी हुई है, हाथों में रिंग और ग्रे व्हाइट कलर की कश्मीरी चूड़ियां पहनी हुई है, गोरा रंग ,बेदाग चेहरा ,खुले और एकदम घने कमर से नीचे तक आते बाल, गहरी काली आंखे, दिखने मै बिल्कुल किसी जन्नत की हूर की तरह है, इनकी उमर लगभग 22 साल की है वह लड़की हॉल को बड़े गौर से देख रही है और उसकी आंखे बेचैन नज़र आ रही है।

उतने मै वह आदमी उसे आवाज़ देता है, "रूह बेटा आओ चलो अंदर ,।"

वह लड़की अपने बाबा को देखती है और कहती है," जी बाबा ,"ओर रूह के बाबा उसकी अम्मी जन्नत जी ओर उसके बाबा हबीब जी 3नो अंदर चल पड़ते है।

अंदर पहुंचते है कि सबकी नजर उनपर जाती है शमशेर के अब्बू उनके पास आते है और कहते है ,"आइए भाईजान आप ही का इंतजार था ,"गले लगते है ईद मुबारक बाद होता'।

है फिर अपनी बहन जन्नत को देखते है और कहते है ,"तुम तो जल्दी आने वाली थी ना लेट ही आयी आखिर"।

जन्नत जी उन्हें देखते हुए कहती है, "ये आपकी लड़की भतीजी है ना उसकी वजह से लेट हुआ हमे आने के लिये तैयार ही नहीं थी ,"।

अकबर जी रूह को देखते हुए कहा ,"ईद मुबारक बेटा अपने मामू से नहीं मिलेगी ?।"

रूह ने उनको देखा ओर अपनी प्यारी आवाज मै कहा, "अस्सलामू अलैकुम मामू ईद मुबारक ,।"

मामू ने कहा ,"3 साल बाद फाइनली हम हमारी भांजी से मिल ही लिए ह्म्म,"उसने बस एक स्माइल दी और सबके पास चल दिये सारे रिश्तेदार से मिले सलाम किया मुबारकबाद हुआ उसके बाद आखिर मै रूह अपने सारे कसिन को देखती है लेकिन उसकी नज़रे सिर्फ एक को ढूंढ रही थी ,जैसे ही उसकी नजर उसपर गई उसके चेहरे पर खुशी आ गई और वह दौड़ते हुए उसके पास गई उसके गले लग गई अचानक गले लगने से वह डर गई ओर फिर रूह को देखती है और कहती है ",तूने तो मुझे डरा दिया था रूह और मैडम अब आ रही है आप ह्म्म ,"।

रूह ने उसे कहा, "ईद मुबारक मेरी जान और ह्म्म मै अब आ रही हूं,।"

"नूर तू गुस्सा क्यूं हो रही है तेरे लिए ही तो आई हु ,"

तो नूर ने जवाब दिया, "जी 3 साल बाद आई है आप वाक़ई हम सबकी तो सोई हुई किस्मत जाग गई जो आपके दर्शन मिल गए ,(नूर रूह की खाला की बेटी और उसकी सबसे प्यारी दोस्त,बहन , कसन)।"

फिर रूह सबसे मिलती है सबको मुबारक बाद देती है उतने मै ही रूह के कान में नूर कहती है ,"शमशेर भाई भी यही है", ये सुनते ही रूह की दिल की धड़कन 100 की स्पीड से ज्यादा चलने लगता है और खौफ से नूर को देखती है रूह नूर से कहती है,।

" क्या सच," मे नूर ने कहा ,"hmm सच मे",

उसने कहा, "तो पहले नहीं बता सकती थी," नूर ने कहा ,"पहले बताती तो तू आती क्या ?।"

रूह उसको गुस्से मे देखती और कहती है ,"तुझे पता है ना 3 साल पहले क्या हुआ था ?"

उसने कहा ,"हा बाबा लेकिन कबतक तू भागेगी

एक न एक दिन सामना तो होगा ही न ?

खुद को आगे बढ़ा और जो हुआ उसे भूल जा अब अपना मूड मत खराब कर वैसे भी भाई ने अबतक तुझे देखा नहीं है चल हम बिरयानी के मजे लेते है "उसने रूह का हाथ पकड़ा और उसे दूसरी साइड ले गई ।

कुछ देर बाद घर के सारे बड़े रिश्तेदार एक तरफ थे3 और कसिन सारे एक तरफ उनके बीच शमशेर भी थे हया उसे वहां उन सबके बीच जबरदस्ती लेकर गई थी शमशेर को तो अंदाजा नहीं था कि रूह भी आई है जहां एक तरफ सारे बड़े आपस मे बात कर रहे थे वही सारे कसिन की अलग महफिल जमी थी ,उन सबके बीच नूर भी रूह को लेकर पहुंची रूह को देख कर उनमे से एक कसिन ने बोला ,"या मेरे खुदाया क्या हमने सही देखा है हमारे बीच रूह खान आई हुई है ,या अल्लाह आपने तो हमारा किस्मत जगा दिया।"

जैसे ही शमशेर ने रूह का नाम सुना उसने अपनी नज़रे उठा कर उसे देखा ,और एक पल के लिए खो गया अचानक रूह के बोलने पर वो होश मे आया रूह ने कहा," Please Sameer, for God's sake stop this drama of yours. I was in the hostel, that's why I haven't met anyone for the last 3 years."

नूर ने बोला ,"हा भाई बस भी कर इतना ड्रामा मत कर और सब रूह से थोड़ी देर पहले ही मिल चुके है तू ही गायब था।"

बीच में हया बोली, "वाह रूह सबसे मिली मुझसे नहीं मिलेगी ?"

रूह उसको देखती है और कहती है, "आप नहीं थे हया अप्पी उसवक़्त" फिर उसके गले लगी ओर उसे भी मुबारक बाद दिया।

इन सब के बीच रूह की नजर अचानक शमशेर पर गई जिसने उसे देखते ही नज़रे फेर ली लेकिन शमशेर की नजर उसपर थी

सारे कसिन आपस में बात कर रहे थे और सब अपने अपने करियर या शादी के बारे मे बात कर रहे थे ऑलमोस्ट उनमें से कुछ की शादी हो गई थी तो कोई पढ़ रहा था कोई अपना करियर सेट कर रहा था तो कोई अपने ही घर मै बिजी था ।,

इन सब के बीच रूह खामोश थी उसने कुछ नहीं कहा साथ ही शमशेर भी खामोश थे उन्हें लगा नहीं था कि रूह आएगी और साथ ही उन्हें उसपर गुस्सा भी आ रहा था लेकिन वो यहां कुछ कह भी नहीं सकते थे और उठ कर जा भी नहीं सकते थे क्यों कि उनके भाई बहन का दिल जो रखना था।

अचानक एक कसिन ने रूह से पूछ लिया ,"रूह तुम तो मुंबई मे हॉस्टल मे रहकर पढ़ रही हो न ?"

सबकी नज़रे उसपर हो गई क्यू की उनके खानदान मे कोई भी लड़की बाहर जाकर पढ़े ये रिवाज नहीं था रूह के अब्बू ने उसे पूरी आजादी दी थी अपने ख्वाहिशो को पूरा करने की और खुलकर जीने की ,।

रूह ने उसे देखा और कहा," ह्म्म्म ",

उसने फिर कहा ,"अच्छा तो क्या पढ़ रही जो मुंबई जाना पड़ा ? और लखनऊ मे नहीं हो सकती ऐसी पढ़ाई ?"

रूह ने उसे देखा और कहा , "मे लॉ कर रही हु और हो सकती हे यहाँ भी पढ़ाई लेकिन सबकी अपनी एक पसंद होती हे मुझे यहां के यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ना था तो इसलिए मैंने मेरे लिए बेस्ट यूनी मुंबई का चुना और अगर दुनिया में जीना हे और इंडिपेंडेंट होना है तो घर से बाहर निकलना पड़ता हे।"

तो हया ने कहा ,"लेकिन करनी तो शादी ही है न ओर घर ही तो संभालना है ?"

रूह ने कहा, "सबकी अपनी चॉइस हे जिसे जो करना हे कर सकते हे मुझे खुद के लिए और खुद के पैरेंट के लिए और हमारे देश के लिए कुछ करना है सो मै इस रस्ते पर चलूँगी ।"

सब ने रूह को देखा लेकिन किसी ने कुछ कहा नहीं क्यू कि पूरे खानदान मै सिर्फ रूह ही ऐसी लड़की थी जिसे आजाद होकर जीना पसंद था उसके अम्मी अब्बू ने उसे हर तरह की आजादी दी थी पढ़ने की आजादी ।इसलिए रूह को सब गलत भी समझते थे उनके लिए रूह मॉडर्न ओर दीन से गुमराह लड़की है जिसे गुनाह करना पसंद है यह लगता था लेकिन इन सब मे अगर कोई रूह को समझता था तो वो सिर्फ नूर थी ।

घर के बड़ों की महफिल

वहाँ सब बैठे हुए थे शमशेर के पेरेंट्स रूह के नूर के दादी और भी बहुत लोग ,तभी नूर के पेरेंट्स ने कहा, "हमने नूर का रिश्ता तय कर दिया है ,अगले महीने शादी की डेट निकल चुकी हे",

फिर सबने उनको मुबारक बाद दिया और लड़कों वालों के बारे में पूछा तो कहा कि नूर की ही पसंद का है अच्छा हे बिजनेसमैन है घर बार भी अच्छा है कुछ खराबी नहीं लगी तो हा कर दिए ।

फिर शमशेर की अम्मी बोली," हा अब शमशेर और हया का भी निकाह कर देना चाहिए तुम क्या कहती हो रजिया?" हया की अम्मी से पूछा।

उन्होंने कहा ,"हमे कोई ऐतराज नहीं है बस शमशेर निकाह के लिए मान जाये,।"

अकबर मियां ने कहा," शमशेर की फिकर मत करिए वो हया से ही मोहब्बत करता है और निकाह के लिए तैयार है ,अब नूर की शादी हो जाए फिर हम भी कर देंगे"

इन सब मे रूह के अम्मी अब्बू चुप थे तो रूह की अम्मी से शमशेर की दादी यानि रूह की नानी कहती है," बेटा रूह भी 22 की हो गई है उसका कही रिश्ता देखे ? "जन्नत जी ओर हबीब जी एक दूसरे को देखते है तो हबीब जी कहते है ,

"जी नहीं अम्मा अभी नहीं देखे रूह अभी पढ़ रही है और पढ़ना चाहती है जब उसकी पढ़ाई मुकम्मल हो जाएगी तालीम पूरी हो जाएगी तब हम सोचेंगे इस बारे में ,"।

हया की अम्मी बोली,

"भाईजान बेटी के बाप हैं आप और आपको तो जल्दी निकाह करा देना चाहिए रूह का 22 की उमर हो गई है यही उम्र है उसके निकाह की तो"।

रूह की अम्मी कहती है ,"आप की बात सही है और हा हम बेटी के मां बाप है इसलिए अपनी बेटी को दुनिया से लड़ने और खुद की हिफाज़त करनी है सिखा रहे है उसे काबिल बना ना चाहते है ताकि कल को कुछ हो तो वो डट कर सामना करे और हमारे ना होने पर उसे जिंदगी को जीना आये

बेटी के मां बाप है लेकिन हमें कोई अफसोस नहीं है हम काफी खुश है ,"।

तो शमशेर की अम्मी यानि रूह की अम्मी की भाभी उन्होंने कहा, "जन्नत बुरा मत मान न लेकिन लड़कीजात है पढ़ाना था तो यही लखनऊ मे ही पढ़ा देते मुंबई मै भेजने की ज़रूरत नहीं थी अपने नज़र के सामने रखते ,"

तो हबीब मियां ने कहा ,"जी भाभीजान लेकिन रूह को यहां की यूनिवर्सिटी पसंद नहीं आई थी इसलिए उसे वहां भेज दिया और मुझे अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है और अब 1 साल की बात है उसके बाद यही रहेगी ।"

रूह के मामू ने कहा ,"जो भी हो आपकी बेटी है भाईजान एहतियात रखिएगा और हम उसकी तालीम के खिलाफ नहीं है जन्नत भी पढ़ना चाहती थी हम ने उसे पढ़ाया और आज वो काबिल डॉक्टर है और रूह भी बिल्कुल मेरी बहन जैसी ही काबिल बनेगी लेकिन ध्यान दीजिएगा उसे प्रोटेक्ट करियेगा।"

ये सारी बाते वहां बैठे शमशेर ने भी सुना था और रूह ने भी लेकिन जिसतरह उसके अम्मी अब्बा ने उसे सपोर्ट किया उसको दिल ही दिल मै खुशी हुई कि उसके पेरेंट्स दुनिया के बेस्ट पेरेंट्स है उसे खुदपर बहुत ही फक्र महसूस हुआ ।

तो दोस्तों आज के लिए इतना ही guyss,

आगे क्या हुआ जान ने के लिए बने रहिए हमारे साथ

ओर मेरे इस नोवेल को ज्यादा से ज्यादा प्यार दीजिए शेयर कीजिए ओर कमेंट रेटिंग भी दीजिए ।

शमशेर और रूह के बीच क्या हुआ था 3 साल पहले उसे जान ने के लिए इस नोवेल को ओर पेज को फॉलो कीजिये।

हया की शादी होगी शमशेर से या नहीं कमेंट मै बताइए।

इस ऐप पर मेरी पहली नोवेल है ये प्लीज़ कैसा लगा आपको जरूर बताना।❤️

100%