MY MAFIYA HUSBAND - Chapter 2
विशाल राधिका के करीब आता जा रहा था। राधीका घबराते हुए
बोली,
" विशाल ये तुम क्या कर रहे हो प्लीज पीछे हटो "
लेकिन विशाल उसे नजर अंदाज कर रहा था राधिका के बार-बार मना करने पर भी विशाल नहीं माना और वह उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है।
राधिका अपने आपकों बचाने के लिए विशाल को धक्का देती है जिससे विशाल नीचे गिर जाता है यह देख राधिका जल्दी से वहां से उठकर भागती है और रूम में जाकर दरवाजा बंद करने लगती है लेकिन तभी वहां विशाल आ जाता है और वो अंदर रूम में घुस जता है।
यह देख राधिका काफी डर जाती है वो पीछे हटते हुए बोली,
"विशाल तुम ये बिल्कुल भी सही नहीं कर रहे हो, तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते तो प्लीज तुम यहां से जओ ।"
विशाल हवस भरी स्माइल के साथ बोला,
" अरे बेबी मैंने तुमसे कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं तो फिर इसमें क्या गलत है मैं अभी भी तो तुम्हें प्यार करना चाहता हूं।"
" लेकिन विशाल मैंने तो तुमसे नहीं कहा कि मैं तुमसे प्यार करती हूं तो तुम मेरे साथ जबरदस्ती नहीं कर सकते। "
विशाल राधिका की एक नहीं सुन रहा था। राधिका पीछे हटते हटते दीवार पर लग जाती है और विशाल उसके करीब आकर उसके दोनों हाथों को पकड़ लेता है। वो उसे जबरदस्ती किस करने लगता है राधिका की आंखों से आंसू बहजा रहे थे लेकिनविशाल को इससे कोई फर्क नहीं पढ़ रहा था।
तभी विशाल और राधिका को किसी की चिल्लाने की आवाज सुनकर वे दोनों दरवाजे की तरफ देखते हैं।
सुरेंद्र जी चिल्लाते हुए बोले " राधिका.. विशाल।"
राधिका सुरेंद्र जी को देखकर हैरान हो जाती है और वह बहुत डर जाती है क्योंकि उसने सुरेंद्र जी को आज से पहले इतने गुस्से में नहीं देखा था ।
राधिका जैसे ही सुरेंद्र जी के पास जाकर कुछ कहती उससे पहले ही विशाल अपनी मासूम शक्ल बनाते हुए बोला,
"अंकल मैंने राधिका को बहुत मना किया कि यह सब सही नहीं है लेकिन यह मानी ही नहीं और मैं भी अपने आपको कंट्रोल नहीं कर पाया।"
राधिका ये सुनते ही चिल्लाते हुए बोली,
"चुप करो तुम यह सब तुमने किया है या मैंने और झूठ बोलना बंद करो ।"
" पापा ये मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था और अभी भी झूठ हीं बोल रहा है आप इसकी बातों का विश्वास ना करें।" राधिका रोते हुए सुरेंद्रजी की तरफ देखते हुए बोले जा रही थी।
लेकिन सुरेंद्र जी कुछ भी सुनने या समझने की हालत में ही नहीं थे।
" पापा आप सुन रहे हैं ना कि मैं क्या कह रही हूं प्लीज मेरा विश्वास करें जैसा आप समझ रहे हैं वैसा बिलकुल भी नहीं हैतभी सुरेंद्र जी जोर से राधिका को थप्पड़ मारते हुए बोले,
" मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि तुम ऐसा कर सकती हो। मुझे तुम पर इतना विश्वास था लेकिन तुमने एक झटके में वह सारा विश्वास तोड़ कर रख दिया। "
"और विशाल तुम तो मेरे घर से निकल जाओ और दोबारा कभी शक्ल भी मत दिखाना ।"
विशाल वहा से चला जाता है।
सुरेंद्र जी ने आज तक कभी भी राधिका पर हाथ नहीं उठाया था ना ही कभी गुस्से से बात की थी। लेकिन आज जब उन्होंने राधिका पर हाथ उठाया तो राधिका के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
राधिका का इस वक्त जोर से चिल्ला चिल्ला कर रोने का मन रहा था लेकिन वो अपने आप को संभालते हुए बोली,
" पापा मैं समझ सकती हूं कि आपको इस वक्त कैसा महसूस हो रहा होगा लेकिन मेरा विश्वास कीजिए जैसा आप समझ रहे हैं वैसा बिलकुल भी नहीं है। "
"विशाल मेरे साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था ।"
" चुप एकदम चुप मुझे तुम्हारे मुंह से एक भी बात नहीं सुननी है और कितना झूठ बोलेंगी जब मैंने खुद तुम्हें अपनी आंखों से यह सब करते देखा है।"
"भगवान यह दिन किसी भी पिता की जिंदगी में न लाये ।"
सुरेंद्र जी यह सब गुस्से में कह कर वहां से चले जाते हैं और निर्मला जी आकाश, हिमानी के साथ ये सब मजे से देख रही थीक्योंकि जो वो चाहते थे वो चुका था।
निर्मला जी अपने रूम में जाकर देखती है कि सुरेंद्र जी खिड़की के पास खड़े थे वो उनके कंधे पर हाथ रख बोली,
"आप ज्यादा सोचिए मत बच्चों की ये उम्र कुछ होती ही ऐसी है उन्हें पता ही नहीं होता कि वो सही कर रहे हैं या गलत ।
"लेकिन मैं उसका बाप हूं और कोई बाप अपनी बेटी को ऐसे देख शांत कैसे रह सकता है ?"
" इसलिए मैंने आपसे कहा था की जल्द से जल्द राधिका की शादी करवा दीजिए इससे पहले वो हमारे हाथ से निकल जाएं लेकिन आप तो मेरे सुनने को तैयार ही नहीं थे अब देख लीजिए निकल गई वह हमारे हाथ से।"
"लेकिन मैं अब भी यही कहूंगी कि आप जल्द से जल्द राधिका की शादी करवा दीजिए आज उसने लड़के को घर बुलाया है कल कहीं वह लड़के के साथ घर से ना भाग जाए।"
"तुम सही कह रही हो निर्मला हमें जल्द से जल्द राधिका की शादी करवानी होगी।""
"मैं एक लड़के को जानती हूं वो बहुत अच्छा लड़का है और खानदान भी अच्छा है। हां वो राधिका से उम्र में बड़ा है लेकिन अच्छा है अब विशाल तो राधिका से शादी नहीं करेगा। तो हमें ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए वैसे वो राधिका से शादी करना चाहते हैं तो आप कहे तो मैं शाम को ही उन्हें बुला लूं। हम जितनी जल्दी करेंगे उतना अच्छा होगा ।"
"ठीक है तुम उन्हे आज शाम को बुला लो।" सुरेंद्र जी अपने उदास मन के साथ निर्मला जी से कहते हैं।सुरेंद्र जी के मुंह से शादी के लिए हो सुनकर तो निर्मला की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा क्योंकि वह तो हमेशा से ही चाहती थी कि राधिका की जल्द से जल्द शादी हो जाएं।"
इधर राधिका अपने रूम में रोए जा रही थी।
आज का चैप्टर होता है यहीं खत्म। मेरी और आपकी मुलाकात होगी अगले चैप्टर के साथ ।