MY MAFIYA HUSBAND Ch. 3

MY MAFIYA HUSBAND - Chapter 3

Posted by nikki tha little writer • Apr 06, 2026 10:52 AM

शाम का वक्त,

निर्मला राधिका के रूम में जाकर उसे देख बोली जो नीचे फर्श पर बैठी हुई रो रही थी।

" राधिका अब ये मगरमच्छ के आंसू बहाना बंद करो और जल्दी से अच्छी तरह तैयार हो जाओ तुम्हें देखने के लिए लड़के वाले आ रहे हैं।"

राधिका यह सुनते ही हैरान हो जाती है उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि यह सब आखिर हो क्या रहा है उसे तो यह एक बुरे सपने की तरह लग रहा था। लेकिन राधिका को कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा जरूर था की इन सब के पीछे जरूर उसकी सौतेली मां का ही हाथ है।

राधिका अपने रूम से दौड़ते हुए सीधा सुरेंद्र जी के पास जाती है जो इस वक्त हॉल में बैठे हुए थे।

राधिका रोते हुए बोली," पापा आप मेरी शादी करना चाहते हैं लेकिन आपने तो कहा था कि जब मैं 25 की हो जाऊंगी उसके बाद ही शादी करेंगे लेकिन अभी अचानक शादी क्यों ?"

" क्या तुम जवाब नहीं जानती कि तुम्हारी शादी में क्यों कर रहा हूं या और कुछ भी करना बाकी है? जिससे मेरा सर नीचे झुक जाएं और अच्छा ही है कि तुम्हारी जल्द से जल्द शादी हो जाएं।"

"और हां इसमें तुम्हारी कोई मर्जी शामिल नहीं होगी तुम शादी करना चाहो या ना चाहो लेकिन तुम्हारी शादी जल्द से जल्द होगी। "

"अब मुझे कुछ नहीं सुनना है तो तुम यहां से जाओ और रेडी हो जाओ लड़के वाले आते ही होंगे।"राधिका चुपचाप वापस रूम में चली जाती है क्योंकि वह जानती थी कि इस वक्त उसका कुछ भी कहना जहर उगलने के बराबर होगा और वो तैयार हो जाती है।

कुछ देर बाद लड़के वाले आ जाते हैं निर्मला और सुरेंद्र उनका वेलकम करते हुए बोले,

"आइए बैठिए"

निर्मला सबको पानी देती है और सुरेंद्र जी की साइड में बैठते हुए बोली,

"और कपिल बेटा तुम्हारा काम कैसा चल रहा है?"

सामने वाले सोफे पर बैठा कपिल जिसकी उम्र लगभग 40 साल की थी वह मुस्कुराते हुए बोला,

"काम एकदम अच्छा चल रहा है आंटी जी "

कपिल के साथ उसके मां और पापा आए हुए थे।

तभी राधिका वहां आती है जिसने सिंपल कुर्ती पहनी हुई थी और उसके हाथ में चाय की ट्रे थी।

राधिका चाय को टेबल पर रखती है। निर्मला बोली,

"बेटा राधिका यह है मिस्टर एंड मिसेस शर्मा "

राधिका उन दोनों को नमस्ते करती है।

"और यह है इनका इकलौता बेटा कपिल।" राधिका कपिल को एक नजर देख उसे भी नमस्ते करती है।

निर्मला जी के कहने पर वह सबको चाय देती है और साइडवाले सोफे पर बैठ जाती है।

मिसेज शर्मा राधिका को देखते हुए बोली,

" देखिए सुरेंद्र जी और निर्मला जी हमें तो आपकी बेटी पहले से ही बहुत पसंद है तो आप हमारी तरफ से हां ही समझिए।"

निर्मला जी खुश होते हुए बोली," अरे फिर इससे अच्छी तो कोई बात ही नहीं है जब आपकी तरफ से भी हां है और हमारी तरफ से भी। है ना सुरेंद्रजी ?"

" हां बिल्कुल "

मिस्टर शर्मा सुरेंद्र जी को देखते हुए बोले,

" तो सुरेंद्र जी जब आपकी तरफ से रिश्ते के लिए हां है और हमारी तरफ से भी तो हम अपने साथ राधिका के लिए शगुन लाए हैं और साथ ही सगाई की अंगूठी भी। तो आज ही हम इन दोनों की सगाई कर देते हैं क्योंकि शुभ काम में कभी भी देरी नहीं करनी चाहिए।"

सुरेंद्र जी अपने चेहरे पर झूठी स्माइल के साथ बोले, "बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए। "

निर्मला, " मैं कपिल के लिए अंगूठी लेकर आती हूं। "

कपिल और राधिका दोनों एक दूसरे को रिंग पहना देते हैं।

हिमानी आकाश के कान में बोली,

" बेचारी की बुड्ढे से शादी हो रही है, अच्छा है जल्द से जल्द ये इस घर से बाहर जाएगी।"

निर्मला जी सब की तरफ देखते हुए बोली,मैंने पंडित जी से बात की है उन्होंने कहा है की शादी का शुभमुहूर्त कल से अच्छा और कोई नहीं है वरना 1 साल के बाद ही कोई शुभ मुहूर्त होगा ।"

मिस्टर शर्मा, "इसमे कोई दिक्कत नहीं है शादी कल ही हो जाएगी वैसे भी एक हफ्ते के बाद कपिल कि यहां से दूर पोस्टिंग होने वाली है तो तो वो राधिका को अपने साथ ही लेकर चला जाएगा।"

"आपका क्या कहना है सुरेंद्र जी ?"

सुरेंद्र "शादी कल ही होगी।"

इधर राधिका का दिल कर रहा था कि वह चिल्ला चिल्ला कर रोएं लेकिन वह इस वक्त कुछ नहीं कर सकती थी और वह अपने आप को संभालते हुए सब कुछ सुने जा रही थी।

मिस्टर शर्मा बोले,

"देखिए सुरेंद्र जी आप लोगों को ज्यादा कुछ भी करने की जरूरत नही है शादी बिल्कुल सिंपल तरीके से ही होगी हमारी तरफ से कोई मांग नहीं है आप जो देना चाहे अपनी तरफ से दीजिएगा "

सुरेंद्र जी हाथ जोड़ते हुए बोले, "जी बिल्कुलदोनों फैमिलीज आपस में रिश्ता तय कर लेती है। मिस्टर शर्मा उठते हुए हाथ जोड़कर हुए बोले,

" अब हमें आज्ञा दीजिए सुरेंद्र जी । नमस्ते ।"

"जी नमस्ते ।"

लड़के वालो के जाने के बाद सुरेंद्र जी बोले," अब आप सभी शादी की तैयारी शुरू कर दे और जिन भी मेहमानों को बुलाना है मैं फोन कर देता हूं और निर्मला जी जिन्हे आप बुलाना चाहती है उन्हें भी बुला लीजिए लेकिन जो खास है सिर्फ उन्हें ही बुलाएं।"

"और निर्मला आप मेरे साथ रूम में चलिए हम लेन देन की बातें कर लेते हैं।"

" जी चलिए।"

" और राधिका तुम आकाश के साथ जाकर शॉपिंग कर आ तुम्हें जो भी सामान चाहिए वो सब ले आना ।"

सुरेंद्र जी आकाश को पैसे देते हुए बोले,

"ये लो आकाश तुम राधिका को लेकर जाओ।"

" जी पापा, चलो राधिका ।"

राधिका चुपचाप उठकर आकाश के साथ चली जाती है।

अगले दिन,

घर में शादी की तैयारी चल रही थी धीरे-धीरे मेहमान आना भी शुरू हो चुके थे। सब बहुत खुश थे अलावा राधिका और सुरेंद्र जी के।राधिका रूम में शांत बैठी हुई थी तभी निर्मला जी अंदर आते हुए बोली,

" राधिका बाहर आ जाओ तुम्हारी मेहंदी की रस्म करनी है सभी मेहमान आ गए है उसके बाद तुम शादी के लिए तैयार हो जाना

निर्मला राधिका को अपने साथ बाहर ले जाती हैं दो लड़कियां राधिका के हाथों पर मेहंदी लगाने लगती है।

राधिका अपने हाथों पर मेहंदी देखती है जहां उसकी मेहंदी के बीच कपिल का नाम लिखा था ।

शाम हो चुकी थी राधिका अपने रूम में जाकर अपने बेड पर बैठके शादी का जोड़ा देखती है। वो राधिका की मां का शादी का जोड़ा था जिसे अब राधिका अपनी शादी में पहनने वाली थी।

राधिका को अपने सारे सपने टूटते हुए नजर आ रही थी। राधिका की आंखों में आंसू आ जाते हैं तभी निर्मला जी आते हुए बोली,

'राधिका अब तुम ये जोड़ा पहन लो और तैयार हो जाओ लड़के वाले बारात लेकर आते ही होंगे और ये रोना धोना बंद करो।"

राधिका अपने आंसुओं को साफ करके शादी के लिए तैयार होने लगती है।

सुरेंद्र जी उदास मन के साथ अपने रूम में बैठे हुए थे तभी निर्मला वहां आती है वो उन्हें देखते हुए बोली,

" अरे आप अभी तक तैयार नहीं हुए बारात आती ही होगी अभीतक लड़की के पिता ही तैयार नहीं हुए हैं।”

सुरेंद्र, " कहा मैंने सोचा था कि मैं अपनी बेटी की इतनी धूमधाम से शादी करूंगा वो अपनी शादी से खुश होगी और मैं भी लेकिन इस वक्त हालात ऐसे हैं कि ना राधिका खुश है ना मैं खुश लेकिन फिर भी ये शादी करनी ही होगी।"

निर्मला, "अरे आप इतना क्यों सोच रहे हैं वैसे भी कुछ साल बाद भी आप राधिका की शादी करते ही तो अब आप उसकी शादी कर रहे हैं तो उसमें बड़ी बात क्या ही है और हर लड़की को अपनी शादी में दुख तो होता है क्योंकि वह अपने परिवार से हमेशा के लिए दूर चली जाती है।"

" अब आप चलिए जल्दी से यह कपड़े पहन लीजिए ।"

सुरेंद्र जी तैयार होकर बोले, " निर्मला अगर राधिका तैयार हो गई हो तो तुम उसे मेरे पास भेज दो मुझे उससे कुछ कहना है।"

"ठीक है मैं भेजती हूं।"

"राधिका दरवाजा खोलो।" राधिका जैसे ही दरवाजा खोलती है निर्मला जी देखती हैं कि राधिका शादी के जोड़े में बिल्कुल तैयार थी वो उसे देख बोली,

" तुम तैयार हो गई तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं वो तुमसे एक बार मिलना चाहते हैं"

राधिका को थोड़ी खुशी हुई क्योंकि सुरेंद्र जी उससे बात करना चाहते थे।

सुरेंद्र जी बेड पर बैठे हुए थे तभी वो राधिका को रूम में आते हुए देखते हैं जिसने अपनी मां का शादी का जोड़ा पहना हुआ था वो बहुत खूबसूरत लग रही थी।राधिका को देख सुरेंद्र जी की आंखों में आंसू आ जाते हैं लेकिन वो अपने आप को संभालते हुए बोले,

"आओ बैठो "

राधिका सुरेंद्र जी की साइड में जाकर बैठती हैं।

सुरेंद्र जी सामने देखते हुए बोले,

" तुम्हें लग रहा होगा कि मैं कितना घटिया बाप हूं जिसने अपनी ही बेटी की जबरदस्ती शादी करती है वो भी तुम्हारी उम्र से बड़े लड़के के साथ। लेकिन तुम अच्छे से जानती हो कि मैंने यह सब क्यों किया है मुझे तुमसे उम्मीद नहीं थी कि तुम ऐसा करोगी। मैं इस बात को कभी भूल तो नहीं पाऊंगा लेकिन आज तुम्हारी शादी है तो सोचा तुमसे थोड़ी बात कर लो ।"

" मैं अच्छे से जानती हूं पापा कि आपने मेरे लिए जो भी सोचा है अच्छे के लिए ही सोचा होगा और आप कुछ भी कर रहे हो फिर भी मेरे लिए आप दुनिया के बेस्ट पापा रहेंगे। लेकिन मेरा विश्वास कीजिए कि जैसा भी आप सोच रहे हैं मैंने वैसा बिलकुल भी नहीं किया है मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगी जिससे आपका सर शर्म झुक जाएं।"

" मैं नहीं जानता कि क्या गलत है क्या सही लेकिन मैं उस पर विश्वास करता हूं जो मैं अपनी आंखों के सामने देखता हूं" और यह कहकर वह रूम से बाहर चले जाते हैं।

राधिका भी वापस अपने रूम में जाती है लेकिन वो निर्मला को फोन पर किसी से बातें करते सुन लेती है जिसे सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है उसे विश्वास से नहीं हो रहा था कि उसकी सौतेली मां उससे थोड़ा सा भी प्यार नहीं करती ।तभी राधिका को निर्मला के आने की आहट सुनाई देती है तो वह पीछे हो जाती है। निर्मला रूम से चली जाती है राधिका अंदर रूम में जाकर दरवाजे को अंदर से बंद करती रहती है।

राधिका अपने सर पर हाथ रखते हुए बोली,

" ये सब क्या हो रहा है मेरी कुछ समझ नहीं आ रहा। नहीं मैं ऐसा नहीं होने दूंगी जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है तो मैं गलत सहूं ही क्यों ?"

"मैं इस साजिश का शिकार नहीं हो सकती, मैं इस साजिश का शिकार नहीं हो सकती मुझे कुछ करना होगा ।

100%