MY MAFIYA HUSBAND - Chapter 1
हैदराबाद, गुप्ता निवास,
"पता नहीं ये पनौती कब हमारा पीछा छोड़ेगी ऐ पनौती चल उठ तुझे घर का काम नहीं करना है क्या बस पूरा दिन सोती ही रहती हैं"
एक 40 साल की स्त्री नीचे फर्श पर सो रही एक मासूम सी लड़की के ऊपर से चादर उतारते हुए उसके ऊपर चिल्लाती है।
वो लड़की तुरंत उठते हुए बोली
"मां क्या हुआ इतनी सुबह?"
" चुप मैं तेरी मां नहीं हूं तो मुझे मां कह कर बुलाना बंद कर और जल्दी घर का काम खत्म कर आज हम सब बाहर घूमने जा रहे हैं और तुझे घर का सारा काम खत्म करना है और घर का ख्याल रखना है समझी अब लग जा काम पर।"
" लेकिन मैं भी आप लोगों के साथ बाहर घूमने जाना चाहती हूं उससे पहले मैं सारा काम खत्म कर दूंगी " वो लड़की अपनी मासूम शक्ल बनाकर और एक उम्मीद के साथ अपनी सौतेली मां से कहती हैं।
" जितना कहा है बस उतना कर आगे से बोलने की जरूरत नहीं है आई बड़ी मुझे भी घूमने जाना है।" और यह कहकर वह वहां से चली जाती है।
यह सुनकर वहां खड़ी रीधिका की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं वो अपनी आंखों को साफ करते हुए किचन से बाहर जाती है।
रीधिका को हर रोज अपनी सौतेली मां से अपने लिए पनौती शब्द सुनना पड़ता है लेकिन वह कुछ नहीं कर पाती और वहबेचारी किचन में ही सोती थी और पूरा दिन बस नौकरों की तरह काम करती थी।
अब रीधिका को इन सब की आदत सी होती जा रही थी।
रीधिका किचन में सबके लिए नाश्ता तैयार करने लगती है तभी रीधिका को अपने पिता की आवाज सुनाई देती है
रीधिका बेटा मेरे लिए एक कप चाय ले आओ "
अपने पापा की आवाज सुनकर रीधिका को थोड़ा सुकून महसूस होता है क्योंकि बस सुरेंद्र जी ही रीधिका से प्यार करते थे। रीधिका की सौतेली मां नीलम सुरेंद्र जी के सामने अच्छे-से पेश आने का ड्रामा करती थी।
सुरेंद्र जी अधिकतर घर से बाहर ही रहते थे वह घर पर कुछ घंटे के लिए आते थे जहां वो बस थक कर सो जाते थे और उनके घर में क्या हो रहा है उनकी खुद की बेटी के साथ वह इस बात से बिल्कुल अनजान थे।
" पापा यह लीजिए चाय" रीधिका हॉल में रखे सोफे पर बैठे सुरेंद्र जी को चाय का कप देती है और वो उनके पास बैठने ही वाली थी तभी नीलम वहां आते हुए बोली
" बेटा रीधिका मेरे पांव दर्द कर रहे है तो क्या तुम अपनी छोटी बहन के लिए और भाई के लिए कॉफी बना दोगी ?
" जी मैं अभी बना देती हूं" रीधिका अपने उदास चेहरे के साथ किचन में आकाश और हिमानी के लिए कॉफी बनाती है।
नीलम सुरेंद्र जी से बोली, " मैं सोच रही थी कि आज हम बच्चों के साथ बाहर घूमने चले जाए। मैंने रीधिका से भी पूछा उसने तो जाने से मन कर दिया। कह रही है कि उसका बाहर जानेका मन नहीं है अब जबरदस्ती तो ले जा नहीं सकते। लेकिन आकाश और हिमानी जाना चाहते हैं।"
सुरेंद्र जी न्यूज़पेपर को टेबल पर रखते हुए बोले,
"ठीक है जैसा आप लोगों को ठीक लगे "
नीलम किचन में जाकर रीधिका से बोली, "मैंने तुम्हारे पापा से कहा है कि तुम्हारा बाहर जानेका मन नहीं है और तुम भी उनसे यही कहना समझी "
"जी"
1 घंटे बाद,
रीधिका को छोड़कर बाकी सब बाहर घूमने के लिए तैयार हो चुके थे।
रीधिका अपने बगीचे में पानी दे रही थी सुरेंद्र जी उसके पास आकर बोले,
" बेटा तुम हमारे साथ घूमने क्यों नहीं जा रही ?"
रीधिका अपने चेहरे पर झूठी स्माइल लाते हुए बोली,
"नहीं बाबा मेरा बाहर जाने का बिल्कुल भी मन नहीं है इसलिए आप लोग जाइए और इंजॉय कीजिए।"
"ठीक है बेटा जैसी तुम्हारी मर्जी अपना ख्याल रखना "
तभी अंदर से आती हुए नीलम बोली "चलिए चलते हैं। " और उसके साथ आकाश और हिमानी भी थे।वे सभी बाहर घूमने के लिए चले जाते हैं रीधिका अब घर में बिल्कुल अकेली थी।
रीधिका अंदर हॉल में सोफे पर बैठी अपने हाथ में अपनी मां के फोटो को देख बोली,
" मां कोई मुझसे प्यार नहीं करता आप क्यों मुझे छोड़ कर चली गयी पापा को पता ही नहीं है कि उनकी पत्नी मुझे बिल्कुल भी प्यार नहीं करती है। मैं उन सबको अपना मानने की कोशिश करती हू लेकिन फिर भी वे मुझे अपना मानते ही नहीं है ऐसे कौन आएगा मेरी जिंदगी में ?
रीधिका ये सब कहते हुए रोए जा रही थी तभी उसे किसी के आने की आहट सुनाई देती है तो वो अपने आंसू पोंछ खड़ी होकर बाहर जाने लगती है तभी उसे अपने सामने एक लड़का दिखाई देता है जो दूर से खड़ा रीधिका को देख रहा था
रीधिका उसे देख बोली, "तुम यहां क्या कर रहे हो?"
वो लड़का अंदर आते हुए बोला, " मैं यहां तुमसे मिलने आया हूं वैसे आज सभी बाहर घूमने गए हैं क्या तुम्हें अकेला छोड़कर ?"
"हां वे सब घूमने गए हैं और मेरा बाहर जाने का मन नहीं था इसलिए मैं नहीं गई।"
ये आकाश का दोस्त विशाल था वो रीधिका का अच्छा दोस्त बनने का नाटक करता था लेकिन रीधिका इस बात से अनजान थी वो उसे अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थी।
विशाल रीधिका के पास बैठते हुए बोला," रीधिका तुम ठीक होना अगर कोई बात है तो तुम मुझे बता सकती हो?""
" नहीं ऐसी कोई बात नहीं है बस मां की याद आ रही थी "फिर तो मैं बिल्कुल राइट टाइम पर आया हूं। मुझे लगता है कि इससे अच्छा मौका दोबारा नहीं मिलेगा मैं तुमसे आज अपने दिल की बात बताना चाहता हूं।
आकाश नीचे रीधिका के सामने बैठ उसका हाथ पकड़ते हुए बोला," मुझे तुमसे प्यार हो गया है पहली नजर से ही, मैं बहुत टाइम से तुम्हें बताने की कोशिश कर रहा था और आज मुझे मौका मिला "
रीधिका की धड़कनें तेज हो रही थी और उसे खुशी भी हो रही थी उसे ये एक सपने जैसा लग रहा था।
विशाल रीधिका के बिल्कुल करीब आता जा रहा था जिससे रीधिका पीछे सोफे से लग जाती है विशाल उसके होंठों पर किस करने ही वाला था तभी उन्हें एक आवाज सुनाई देती है जिससे वे दोनों तुरंत खड़े हो जाते हैं और अपने सामने देखकर चौंक जाते हैं।
कौन था सामने जिसे देख रीधिका और विशाल चौंक गए?