My secret mistress Ch. 2

मजबूर कशिश

Posted by unicorngirl ✔️ • Sep 16, 2025 06:50 AM

कशिश एलीवेटर से होते हुए 18 फ्लोर पर पहुंचती है.. जैसे ही एलीवेटर का दरवाजा खुलता है। उसके सामने एक लंबी चौड़ी गैलरी रहती है। जिसके दोनों तरफ बहुत सारे कमरे थे।

 फ्लोर पर कम से कम 50 से ज्यादा कमरे थे.. कशिश ने धीरे से अपना चेहरा ठीक किया.. और वह धीरे कदमों से चलते हुए आगे बढ़ने लगी।

 कशिश को रूम नंबर थर्टीन में जाना था .. और वह एक-एक कदम के साथ अपने गुजरे हुए दिनों को याद कर रही थी। एक हफ्ते पहले तक उसकी जिंदगी बिल्कुल ठीक थी।

कशिश मेरठ में अपनी नानी के साथ रहती थी.. कशिश का पूरा परिवार बस उसकी नानी ही थी और महीने, दो महीने में एक बार मिलने आने वाले उसके बाबा..।

 कशिश की मां बचपन में गुजर गई थी और कशिश के बाबा ने कशिश को उसकी नानी के पास छोड़कर दिल्ली जाकर दूसरी शादी कर ली थी।

 कशिश कभी अपनी सौतेली मां से नहीं मिली थी। लेकिन उसने उनकी तस्वीर देखी थी।

 कशिश अपनी नानी के साथ बहुत खुश थी. मेरठ के साथ लगा यह छोटा सा कस्बा बिल्कुल गांव की तरह है। कशिश की नानी के पास छोटी सी जमीन का टुकड़ा है। जिस पर उन्होंने खेती करते हुए जो भी गुजर बसर होता है। उसमें अपने और कशिश का गुजारा करती है। कशिश के पास गांए और बकरियां भी थी। कशिश के लिए उसकी यही छोटी सी दुनिया थी। पेट भरने लायक तो रोटी मिल ही जा रही थी..और इससे ज्यादा की चाह कशिश को कभी थी ही नहीं।

 लेकिन एक हफ्ते पहले कशिश की पूरी दुनिया पलट गई। जब अचानक से उसके फोन पर उसकी सौतेली मां का फोन आता है।

 कशिश की सौतेली मां ने उसे बताया कि उसके बाबा को अचानक से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। वह कशिश से मिलना चाहते हैं, इसलिए कशिश जल्द से जल्द दिल्ली आ जाए।

 कशिश की नानी बहुत डर रही थी, उसे अकेले दिल्ली भेजने के लिए। लेकिन कशिश को अपने बाबा की फिक्र हो रही थी। इसीलिए अपनी नानी को पड़ोसियों के भरोसे छोड़कर कशिश दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

 दिल्ली के अस्पताल में पहुंचकर कशिश देखती है कि उसके बाबा की हालत सच में बहुत खराब है। और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अपने पिता की ऐसी हालत देखकर कशिश को बहुत दुख होता है और वह फूट-फूट कर रोने लगती है।

 तभी कशिश की सौतेली मां कशिश के पास आती है और उससे कहती है कि उसके बाबा का ऑपरेशन होना बहुत जरूरी है। जिसके लिए उसे 10 लख रुपए की जरूरत है।

 कशिश हैरानी से अपनी सौतेली मां को देखते हैं और हताशा के साथ कहती है..।

 "आंटी मेरे पास सच में इतने पैसे नहीं है। मैं कहां से लाउगी इतने पैसे? मेरे पास तो अभी सिर्फ 3000 ही है।"

 कशिश की सौतेली मां को कशिश ने कभी भी मां कहकर नहीं बुलाया था। क्योंकि कशिश ने कभी उसमें अपनी मां का रूप अच्छी नहीं पाई थी.. कशिश की सौतेली मां ने कशिश को देखकर शक्ति के साथ कहा..।

 "तुम ऐसा कैसे कह सकती हो कशिश, तुम्हारे बाबा यहां जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं और तुम ऐसे हार मान कर बैठी हुई हो। जो पिता तुम्हारे जन्मदाता है। आज वह खुद जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं और तुम ऐसे अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही हो। अगर तुम्हारे पिता को कुछ हो गया ना कशिश, तो इसका सारा जीम्मा तुम पर ही आएगा।

कशिश ने रोते हुए कहा..। "पर आंटी मैं क्या कर सकती हूं?मैं कहां से लाऊंगी इतने पैसे?"

 कशिश की सौतेली मां ने कुछ सोचते हुए कशिश को देखा और कहा..। "वैसे पैसे मिल सकते हैं. एक रास्ता है. अगर तुम हां करो तो!"

 कशिश हैरानी से अपनी सौतेली मां को देखती हैं। तो उसकी सौतेली मां कहती है.. "मैं एक आदमी को जानती हूं। वह चाहे तो तुम्हारी मदद कर सकता है और तुम्हें पैसे भी बहुत जल्दी मिल जाएंगे. इसके लिए तुम्हें एक काम करना होगा।"

 कशिश एक नजर अपने बीमार पिता को देखती हैं, जो की वेंटिलेशन पर जिंदा थे। बहुत आशा के साथ अपनी सौतेली मां को देखकर कहती है..। "आंटी मुझे क्या काम करना होगा?"

 कशिश की सौतेली मां ने कहा.. "वह सब मैं तुम्हें बाद में बताऊंगी. पहले तुम यह बताओ, कि क्या तुम अपने बाबा को सही सलामत देखना चाहती हो?"

कशिश हां में सर हिलाते हुए कहती..। "हां, मैं अपने पापा को सही सलामत देखना चाहती."

कशिश की सौतेली मां ने कहा तो फिर ठीक है. मैं अभी उस आदमी को फोन करती हूं और वह तुम्हें बता देगा कि क्या काम करना है।

 कशिश की सौतेली मां ने एक नंबर डायल किया और किसी आदमी से कोई बात की। 1 घंटे बाद अस्पताल के पार्क में कशिश अपनी सौतेली मां के साथ खड़ी थी। उसके सामने से कुणाल आता है।

 कशिश की सौतेली मां का नाम वसुंधरा है.. कुणाल वसुंधरा के पास आता है और कहता है..।

"क्या बात है वसुंधरा जी इतनी जल्दी-जल्दी फोन करके मुझे बुलाया? आपको पता है कितनी इंपॉर्टेंट मीटिंग छोड़ कर आया हूं मैं."

 कशिश देखती है कि वसुंधरा से एक आदमी बात कर रहा है। जिसने इस समय जींस और शर्ट पहनी हुई थी। लेकिन उसकी जींस में इतने सारे छल्ले लटक लगे हुए थे. कि बिल्कुल छपरी स्टाइल लग रहा था.. यहां तक की उसके बालों में रंग-बिरंगे कलर हुए थे.. और उसने अपने आइब्रो पर प्रेसिंग करवाई हुई थी। कशिश को वो आदमी कहीं से भी एक डीसेंट बंदा नजर नहीं आ रहा था। बल्कि इसकी हरकतें तो बिल्कुल गली के लुचचे वाली थी।

 वसुंधरा ने कुणाल से कुछ बात की और फिर अचानक से कुणाल की नजर कशिश पर गई। अपनी तरफ देखता पाकर कशिश जल्दी से अपना चेहरा नीचे झुका लेती है।

 वसुंधरा कुणाल को लेकर कशिश के पास आती है और कशिश से कहती है..। "कशिश देखो यह कुणाल सर है.. और यह तुम्हें काम दिलवा देंगे। पर तुम्हें यह काम बहुत अच्छे से करना होगा। क्योंकि यह काम बहुत मुश्किल है। लेकिन इसमें पैसा बहुत है।"

 कशिश हैरानी से उन दोनों को देखती हैं और कहती है..। "लेकिन मुझे करना क्या होगा?"

 वसुंधरा खुद अपने मुंह से नहीं बता पा रही थी, कि वह कशिश को क्या करने के लिए कह रही है। लेकिन कुणाल एक बेशर्म इंसान था। उसने तुरंत ही कह दिया...

 "अरे तुम्हें बड़े-बड़े लोगों के पास जाना होगा, एक रात के लिए। और उन्हें खुश करना होगा।"

100%