My secret mistress Ch. 1

हाई प्रोफाइल स्कॉट

Posted by unicorngirl ✔️ • Sep 15, 2025 09:59 PM

दिल्ली के ग्रीन पार्क में मौजूद एक फाइव स्टार होटल में अभी-अभी एक गाड़ी पार्किंग में आकर रूकती है..

 उस गाड़ी का दरवाजा खुलता है और ड्राइवर उस गाड़ी से बाहर निकल जाता है। उस गाड़ी की बैक सीट पर एक लड़की और एक आदमी बैठे हुआ था।

 उस आदमी की उम्र यही कोई 30 के आसपास की होगी। लेकिन वह लड़की जो उसके साथ थी। उसकी उम्र अभी 22 साल की होगी।

 उस लड़की ने अपना चेहरा नीचे झुका रखा था और उसका चेहरा इस समय उदासी से भरा हुआ था। उसने अपने घुटनों से भी छोटी एक ड्रेस पहनी हुई थी.. और वह ड्रेस इतनी छोटी थी के ऊपर के कंधों पर सिर्फ एक डोरी के सहारे टिकी हुई थी।

 वह लड़की बार-बार अपने ड्रेस को खींचते हुए घुटनों तक लाने की कोशिश कर रही थी.. उसका चेहरा इस समय झुका हुआ था। लेकिन उसके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी.. चेहरे पर पोता हुआ आधा किलो मेकअप भी उस लड़की की उदासीनता को छुपा नहीं पा रहा था।

 वह लड़की एक हाथ से अपने ड्रेस को खींच रही थी और दूसरे हाथ से एक छोटे से रुमाल से बार-बार अपनी आंखों से बहने वाले आंसुओं को साफ कर रही थी।

 उस आदमी ने जब उस लड़की को यह करता देखा तो झुंझलाते हुए कहता है..। "बस करो कशिश.. ड्रेस को इतना खींचोंगी तो वह फट जाएगी।"

 कशिश ने धीरे से अपने आंसू साफ करते हुए हां में सर हिलाया..।। उस आदमी ने गुस्से में कहा..। "देखो कशिश.. मैं समझ सकता हूं कि यह सब तुम मजबूरी में कर रही हो। लेकिन इतनी जल्दी पैसे कमाने का इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता।"

 कशिश ने धीरे से उस आदमी को देखते हुए अपनी पतली सी आवाज में कहा..। "कुणाल सर मुझे डर लग रहा है।"

 कुणाल ने अपना सर पीट लिया और कशिश को देखते हुए शक्ति के साथ कहा..। "कशिश मैंने तुमसे कहा ना डरने की जरूरत नहीं है। हां शुरू शुरू में थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन जरा सोचो तुम्हें एक रात के ढाई लाख रुपए मिल रहे हैं। और यह बहुत बड़ी रकम है। अपने बाबा का इलाज करवाना है ना?"

 कशिश ने अपनी आंखों में आंसू लिए जल्दी से हां में सर हिलाया तो कुणाल ने कहा..। "तो फिर बस डरना नहीं है, हिम्मत करो।"

 लेकिन कशिश ने अपने चेहरे पर उदासी रखते हुए कहा..। "कुणाल सर में कैसे हिम्मत कर सकती हूं। मुझे अभी से इतना गंदा लग रहा है। क्या इस काम के अलावा और कोई काम नहीं है जिससे मुझे पैसे मिल जाए? बाबा की इलाज के लिए।"

 कुणाल ने गुस्से में कहा..। "तुम्हें लगता है कि कोई तुम्हें ढाई लाख रुपये एक साथ दे सकता है। कैसे लाओगी तुम इतनी बड़ी रकम। हां बताओ, काम करके? क्या करोगी ट्यूशन पढ़ाओगी? स्कूल में पढ़ाओगी या लोगों के घर में झाड़ू पोछा, बर्तन करोगी? कितना कमा लोगी उससे। 2000, 3000 चलो मैं कहता हूं तुमने 10000 कमा लिए.. हो जाएगा उन पैसों से तुम्हारे बाबा का इलाज? कशिश मत भूलो तुम्हारे बाबा इस समय वेंटिलेटर पर है.. और उनका ऑपरेशन करवाना बहुत जरूरी है। तुम्हें 10 लाख रुपए चाहिए। और मैं तुम्हें एक रात के ढाई लाख रुपए दिलवा रहा हूं। मतलब एक हफ्ते में तुम्हारे पास इतना पैसा होगा, जिससे तुम अपने बाबा का इलाज करवा सको।

और कशिश तुम कोई धंधे वाली नहीं हो.. यू आर ए प्रोफेशनल स्कॉट।

 और तुम उन लड़कियों से बहुत अलग हो, जो सड़क के किनारे खड़े होकर या रेड लाइट एरिया में धंधा करके कमाती है।

तुम्हें पता है प्रोफेशनल स्कॉट की एक रात की कीमत ही लाखों में जाती है.. उनके क्लाइंट कौन होते हैं.. बड़े-बड़े बिजनेसमैन, नेता और यहां तक फिल्म स्टार और सुपरस्टार भी.. उनकी डिमांड तो बोलीवुड के ही नहीं हाॅलीवुड के सुपरस्टार भी करते हैं।

 कशिश तुम कोई 500, 1000 मैं बिकने वाली वैश्या नहीं हो.. बल्कि एक रात के लाखों चार्ज करने वाली प्रोफेशनल स्कॉट हो।

 कशिश ने रोते हुए कुणाल को देखकर कहा..। "लेकिन कुणाल सर फर्क क्या है? काम तो मुझे भी वही करना पड़ेगा, जो वह लड़कियां करती है 🥺"

 कुणाल ने कशिश को देखा और कहा.. "गली के बर्गर और मैकडॉनल्ड के बर्गर में फर्क होता है कशिश।"

 कशिश ने रोते हुए कहा..। "कुणाल सर अगर मैंने कुछ गड़बड़ कर दी तो?"

 लेकिन कुणाल ने सख्ती के साथ कहा..। "नहीं, तुम बिल्कुल भी गड़बड़ नहीं कर सकती हो. तुम्हें पता है तुम्हारा आज का जो कस्टमर है, वह कौन है? वह बहुत बड़ा बिजनेसमैन है। और वह तुम्हें एक रात के ढाई लाख रुपये सिर्फ इसीलिए दे रहा है क्योंकि तुम वर्जिन हो। इसीलिए कोई गड़बड़ मत करना।"

 कशिश ने धीरे से हां में सर हिलाया..। "तभी कुणाल का फोन बजता है। कुणाल जल्दी से फोन उठाता है और हंसते हुए कहता है..। "अरे सर, मैं आप ही को फोन करने वाला था.."

सामने से कोई कुछ कहता है, तो कुणाल हंसते हुए कहता है..। "क्या सर, आप अच्छा मजाक कर लेते हैं।

अरे नहीं नहीं सर ऐसी कोई बात नहीं है। लड़की मेरे साथ ही है। हां, बस 10 मिनट, वह आपकी रूम में ही आ रही है।

 अच्छा सर ठीक है। मैं बस भेज रहा हूं उसे। आप इंतजार कीजिए, वह रूम में पहुंचने ही वाली है।"

कुणाल फोन रख देता है और कशिश से कहता है..। "कशिश कस्टमर वेट कर रहा है।"

 कशिश धीरे से हां में सर हिलाती है और अपने आंखों से आंसू साफ करते हुए दरवाजे का हैंडल पड़ती है कि तभी कुणाल कहता है..।

"1 मिनट रुको."

कशिश रुक कर कुणाल को देखती हैं तो कुणाल कहता है..। "प्रोफेशनल स्कॉट एक हाई प्रोफाइल लड़की होती है। तो वहां पर किसी गली के धंधे वाली की तरह पैसे मत मांगने लग जाना। यह बिजनेसमैन सारे पैसे अकाउंट में भेजते हैं। तो काम खत्म होने के बाद चुपचाप वहां से निकाल कर चली आना। समझ में आई मेरी बात।"

 कशिश ने धीरे से हां में सर हिलाया. तो कुणाल ने कहा..। "रूम नंबर याद है ना तुम्हें?"

 कशिश ने धीरे से हां में सर हिलाते हुए कहा..। "आपने बताया था। एक बार फिर बता दीजिए.. कुणाल अपना सर पीट लेता है और कहता है रूम नंबर थर्टीन। अब जाओ और कोई गड़बड़ मत करना।"

 कशिश धीरे से हां में सर हिलाती है और गाड़ी से निकलकर एलीवेटर की तरफ चली जाती है।

    

100%