My secret mistress Ch. 3

हैंडसम कस्टमर

Posted by unicorngirl ✔️ • Sep 19, 2025 09:26 AM

अचानक से कशिश अपने ख्यालों से बाहर आई। उसकी आंखों में इस वक्त भी आंसू का एक कतरा था। उसने जल्दी से अपने आंखों से आंसू को साफ किया। उसने देखा कि वह उसे कॉरिडोर के बीचों बीच खड़ी है। इतना सब होने के बावजूद कशिश के दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था। उसे उसके बाबा का इलाज करवाना था। पैसों की सख्त जरूरत थी.

 और इसके लिए वह एक ऐसा काम करने जा रही थी, जिसके लिए उसका जमीर इसकी इजाजत नहीं दे रहा था.

पर कशिश को यह करना ही था. उसने जल्दी से रूम की तरफ अपने कदम बढ़ाए और तभी उसकी नजर एक रूम के दरवाजे पर गई। कशिश इतनी ज्यादा टेंशन में थी और उसका सर इतना ज्यादा दर्द हो रहा था, कि वह याद ही नहीं कर पा रही थी कि उसे किस तरफ जाना था। पर तभी उसे कुणाल की कहानी बात याद आती है कि उसे रूम नंबर 30 में जाना है।

 कशिश की नजर सामने एक रूम पर जाती है.. जहां पर लिखा हुआ था रूम नंबर 30।

 कशिश जल्दी से उस रूम की तरफ बढ़ जाती है और वह दरवाजा खोलकर अंदर चली जाती है। रूम में इस वक्त कोई भी नहीं था। यह एक आलीशान कमरा था।

 इस कमरे की खूबसूरती देखते बन रही थी। एक किंग साइज बेड, सामने लगा बड़ा सा सोफा। और फ्रेंच थीम का इंटीरियर। कशिश धीरे-धीरे उस कमरे के अंदर आती है और उस कमरे को देखने लगती है.

 कशिश उस किंग साइज बेड को देखते हुए उसके पास आती है कि तभी बाथरूम का दरवाजा खुलता है। कशिश का ध्यान ही नहीं गया था बाथरूम की तरफ.

 कशिश धीरे से उस किंग साइज बेड के पास आती है और जैसे ही वह उस बेड को छूने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ती है। उसके कानों में एक तेज तर्रार आवाज आती है.

"ए लड़की कौन हो तुम और यहां क्या कर रही हो?"

 कशिश अचानक से डर जाती है और वह पीछे पलट कर देखती है. बाथरूम से अभी-अभी एक आदमी बाहर आया था. उसने शायद अभी-अभी शावर लिया था. उसने बाथरोब पहन रखा था. उसके बालों से पानी टपक रहा था।

 कशिश उस आदमी को देखकर एक पल के लिए उसके चेहरे पर ख़ो गई थी..

उसकी काली आंखें.. जिस पर बड़ी-बड़ी घनी पलके हैं,शार्प जॉलाइन और क्लीन शेव, होंठ पतले थे. लेकिन हल्के डार्क थे। उसके बालों से टपकता पानी उसकी पर्सनालिटी को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव कर रहा था।

 उस आदमी ने बाथरोब पहना हुआ था। जिससे उसकी मस्कुलर बॉडी साफ रिवील हो रही थी.. उसके बायसेप्स उसे सच में किलर लुक दे रहे थे.

 कशिश धीरे-धीरे चलकर उस आदमी के पास आ रही होती है। लेकिन वह आदमी एक कदम पीछे लेता है और कशिश को गुस्से में घूरते हुए देखकर कहता है..।

"बाहर निकलो यहां से.."

 उस आदमी के इस तरीके से जोर से कहने पर कशिश एक पल के लिए कांप गई। पर फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। उसे लगा शायद वह लेट आई है, इस वजह से कस्टमर नाराज हो गया है।

 वह धीरे से चलकर उस आदमी के पास आती है और उसके उसके सामने आकर खड़ी हो जाती है। उस आदमी ने कशिश को देखा। कशिश की हाइट बिल्कुल उसके सीने तक आ रही थी.

कशिश ने इस समय बोल्ड मेकअप किया हुआ था.. और उसकी रिवीलिंग ड्रेस, यह तो किसी को भी उकसाने के लिए काफी थी.

 कशिश ने अपना एक हाथ उठाया और धीरे से अपने शोल्डर पर बंधी हुई अपनी ड्रेस की डोरी को खींच दिया.

 वह आदमी हैरानी से कशिश को देखता है और गुस्से में उसे कहता है..। "क्या बदतमीजी है? तुम जा रही हो या मैं सिक्योरिटी को बुलाओ?"

 पर तभी उस लड़की ने अपना हाथ उस आदमी के सीने पर रख दिया. कशिश ने बहुत ही फिलिंग्स के साथ उसे आदमी से कहा..।

 "आई एम सॉरी सर, मेरी वजह से आपको परेशानी हुई. पर मैं आपको शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगी।"

 वह आदमी महसूस कर सकता था कि यह बोलते हुए कशिश की आवाज कांप रही है। और उसकी आंखें लाल थी। जिससे यह एहसास हो गया था, कि वह अभी कुछ ही समय पहले राई हुई है.

 कशिश ने पूरी कोशिश की इस माहौल में बेशर्म बनने की। उसे जितनी भी वीडियो दिखाई गई थी। उसके अनुसार वह अपने कस्टमर को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही थी.

 ह आदमी जो इस समय कशिश के सामने खड़ा था। वह एक पल के लिए चौक जाता है। जब वह अपने सीने पर कशिश का हाथ देखता है.

 जल्दी से अपना दूसरा हाथ उठाता है और उसे उलट पलट कर देखने लगता है। कशिश भी थोड़ी हैरान होती है। यह कस्टमर अपने ही हाथ को क्यों देख रहा है?

 वह आदमी जल्दी से अपना दूसरा हाथ कशिश के सामने करता है और कहता है..। "मेरा हाथ पकड़ो।"

 कशिश को थोड़ा अजीब लगा. लेकिन क्योंकि यह कस्टमर के डिमांड थी, तो उसे यह पूरा करना ही था. उसने जल्दी से अपने दोनों हाथों से उस आदमी का हाथ पकड़ लिया.

वह आदमी हैरानी से अपने हाथ को देखने लगा.. और अचानक ही उसके गुस्से वाले एक्सप्रेशन चेंज हो गए और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई.

 कशिश उसके चेहरे को देखते रह गई। यह आदमी मुस्कुराता हुआ कितना अट्रैक्टिव लगता है।

 कशिश यह सोच ही रही थी कि अचानक से उस आदमी ने कशिश की कमर पर हाथ रखकर उसे अपने करीब कर लिया। कशिश एक पल के लिए हैरान रह गई। वह आदमी मुस्कुराता हुआ कशिश को देखता है और कहता है..। "तो तुम हो मेरा गिफ्ट."

 कशिश को कुछ समझ में ही नहीं आया, कि वह किस गिफ्ट की बात कर रहा है। लेकिन उसने मुस्कुराते हुए हां में सर हिलाया। क्योंकि उसका काम था, आज रात इस आदमी को खुश करना।

 उस आदमी ने फिर से एक बार अपने हाथ को और अपने पूरे शरीर को देखा और उसके चेहरे की मुस्कान जा ही नहीं रही थी पर फिर उसने कशिश को देखा और उसने कशिश को देखकर कहा..।

 "अगर तुम मेरा गिफ्ट हो तो चलो अपना काम शुरू करो. मैं भी देखूं तुममे कितना टैलेंट है।"

100%