Trapped by villain - Chapter 2
continue ✍️
इधर तरान्या जब अपने पीछे बॉडीगार्ड को देखती हैं तो डर जाती हैं और तेजी से भागती हैं वो भागते हुए ही खुद से बोली "अरे यार अब ये क्या परेशानी आन पड़ी, मेरे साथ ही ऐसा होना था अगर पकड़ी गई तो बहुत बड़ी समस्या हो जाएगी।
वो सीढियों से उतरते हुए भाग रही थी वो अभी चौथे मंजिल पर थी वो इधर उधर देखते हुए सीढिया छोड़कर एक गलियारे की तरफ भाग जाती है।
वो भागते हुए अपने पीछे देखती हैं तो कोई भी बॉडीगार्ड उसको अपने पीछे नहीं दिखे ये देख वो अभी चेन की सास ले ही रही थी कि उसको आवाज सुनाई पड़ी जो कदमो की आहट की आवाज थी जो उसकी तरफ वह तेजी से बढ़ रहा था।
तरान्या ने आवाज सुना तो इधर उधर देख वो आगे को भागी तभी उसे कॉरिडोर के बालकानी के पास एक आदमी दिखा जो फोन से बात करते हुए बाहर की तरफ देख रहा था।
तरान्या खुद को बचाने के लिए उस आदमी के सामने जाकर खड़ी हो गई।
अचानक से किसी लड़की को अपने सामने देख वो कुछ हैरान सा हो गया पर जल्दी ही उसकी हैरानी गंभीरता में बदल गयी। वो अभी तरान्या से कुछ बोलता की तरान्या ने उसके कोट को पकड़ अपनी तरफ से खिचा।
खिंचे जाने की वजह से वो उसके ऊपर थोड़ा सा झुक गया था और इधर तरान्या ने थोड़ा सा सिर निकल कर उस आदमी के पीछे देखा तो दो बॉडीगार्ड उधार ही खड़े थे।
और अब उस तरफ ही अपने कदम बढ़ा दिये थे।
तभी उसके कानों में एक दमदार आवाज पड़ी ''ये क्या बेहुदा हरकत है तुम.... वो अभी बोल ही रहा था कि तरान्या ने अपना एक हाथ उसके होठों पर रखा और अपने पैरों को उचका कर उसके होठो पर रखे अपने हाथ पर अपने होठ रख दिये।
वो आदमी तरान्या की इस हरकत पर हैरान हो कर उसको ही देख रहा था जिसकी नज़र उस पर ना हो कर उसके पीछे थी।
वही वो बॉडीगार्ड जो उनकी तरफ आ चुके थे जब उन्होने अपने सामने ये नजारा देखा तो अपनी नज़र फेर ली क्यों कि उसको देख ऐसा लग रहा था कि वो दोनों एक दूसरे में खोए हुए एक दूसरे को किस कर रहे हैं।
और इधर तरान्या ने एक्टिंग भी ऐसी ही की थी कि कोई भी मात खा जाए।
तभी एक बॉडीगार्ड ने दूसरे बॉडीगार्ड से कहा लगता नहीं है वो लड़की इधर आई होगी हमें नीचे जाकर देखना चाहिए।
दूसरे बॉडीगार्ड ने भी हा कहा और वहा से चले गए।
और इधर उस आदमी को सारा माजरा समझ में आ चुका था क्यूं कि उसने बॉडीगार्ड की बाते सुन ली थी, इसलिए वो अभी चुप चाप खड़ा था और तरान्या की सभी हरकतों को ध्यान से नोटिस कर रहा था।
बॉडीगार्ड को जाते देख तरान्या ने चैन की सास ली और तभी उसको ख्याल आया कि वो अभी एक आदमी के बेहद नजदीक खड़ी है।
ये ख्याल आते ही वो बिना एक पल गवाये पीछे हट जाती हैं, और अपनी नज़रे झुकाये हुये माफ़ी मांगते हुए बोली मुझे माफ़ कर दीजियेगा मेरी वजह से जो भी आपको परेशानी हुई उसके लिए मैं दिल से सॉरी बोलती हूं।
बोल उसने अपनी पलकें उठा कर उस आदमी को देखा तो उसकी आंखें उस पर एक पल को ठहर सी गई वहा की पीली रोशनी में भी आदमी की पर्सनैलिटी काफी दमदार थी गोरा रंग greenish blue eyes colour तीखी नाक थोड़े गुलाबी होंठ और ऊंचाई 6 फीट 2 इंच और इस वक्त उसने एक काली शर्ट, काली पैंट और काला ब्लेज़र पहन रखा था।
वो सच में काफी ज्यादा हैंडसम था उसपर से नज़र हटाना भी मुश्किल हो जाये पर वो जितना हैंडसम था ,उसके आस-पास से निकलने वाला औरा उतना ही ज्यादा खतरनाक था।
पहले तो तरान्या कि नजर का उस व्यक्ति पर थाम गई थी पर उसके आसपास का औरा महसुस कर उसको डर सा लगने लगा था अब वो और ज्यादा देर वहा नहीं रुक सकती थी क्यू की उस आदमी की घुरती नज़र उस पर थी जो उसको और भी ज्यादा डरा रही थी।
उसने एक बार और सॉरी कहा और तेजी से वहा से भाग गई।
और इधर वो आदमी तरान्या को ऐसे भागते देख आपनी एक भौं उठा लिया और फिर अपने गर्दन के पीछे अपना एक हाथ फेरते हुए बोला "इतनी आसानी से तुम मुझसे बच नहीं सकती,आज तक किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई बिना मुझसे पूछे मुझे हाथ लगाने की और तुम तो सिधे मेरे इतने पास आ गई, और बिना मेरी इजाज़त के तुम भाग भी गई।
और फिर अपनी होठों को छुते हुए बोला ''तुम्हें तुम्हारे किये की सजा तो देना ही पड़ेगा "मिस unknown"!
और इधर तरान्या छुपते हुए रिसोर्ट के बाहर आ गई और जल्दी से अपने लिए कैब बुक कर छुप कर कैब का इंतजार करने लगी।
वो खुद से ही बोली ''आज तो बच गई नहीं तो बुरी फसी होती मैं अब जल्दी से कैब आ जाये और यहाँ से निकलु में'' बोल वो फोन में अपने कैब का लोकेशन देखने लगी और थोड़ी ही देर में एक कैब वहां आकर रुकी।
तरान्या उसमे बैठ वहा से निकल गई।
अगले दिन सुबह का वक्त,
एक छोटे सा घर जो था तो छोटा सा, पर देखने में बहुत प्यारा था 2 मंजिल का घर था एक हाल जहां पर सोफा लगा हुआ था उसे थोड़े दूर पर किचन और दो कमरे जो ना तो ज्यादा बड़े थे और ना तो ज्यादा छोटे थे और हाल से ही दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई थी।
उस घर के किचन में एक मध्य आयु की औरत खाना बना रही थी तभी उनको एक आदमी की आवाज सुनाई पड़ी ''छाया मेरी चाय''!
अंदर किचन से छाया जी ने आवाज़ लगाते हुए कहा ''हां ला रही हूं''।
वो आदमी हॉल में आ कर सोफ़े पर बैठ गए और टेबल पर रखे न्यूज़ पेपर को उठा कर पड़ने लगे।
वो अभी न्यूज़ पेपर पढ़ ही रहे थे की उनकी तरफ एक चाय की प्याली आई उनके होठों पर एक छोटी सी मुस्कान आई और उनहोने चाय की प्याली ली और अपने सामने देखा तो छाया जी खड़ी थी।
छाया जी "क्या आपने तरान्या से बात की"?
सामने बैठे आदमी कोई और नहीं तरान्या के पापा रवि सिन्हा थे और वो महिला छाया रवि सिंह तरान्या की माँ थी।
रवि जी ने चाय की कप को टेबल पर रखा और बोले "अभी नहीं वो कल रात काफी देर से घर आई थी और काफी थकी हुई सी लग रही थी इस लिए मैंने बात करना सही नहीं समझा।"
छाया जी "हम्म'' पर आप उसे एक बार और बात करके देखिये मुझे उसके लिए बहुत डर लगता है"।
रवि जी ''आप फ़िक्र मत कीजिए हम उससे बात कर लेंगे''।
वो लोग बात कर ही रहे थे कि सीधीयों से उतरते हुए एक लड़की नीचे आई l और छाया जी के पास आ बोली ''माँ मैं ऑफिस जा रही हूँ''।
छाया जी ने उस लड़की को देख थोड़े गुस्से से कहा "तरान्या तुम्हें इतनी जल्दी क्या है अभी तो 8:30 बजे हैं तुम्हारा ऑफिस तो 9:30 बजे से शुरू होता है न।"
अपनी माँ को गुस्से में देख "तरान्या ने कहा माँ आज मुझे बहुत ज़रूरी काम है ऑफिस में इस्लीये जल्दी जा रही हूँ"।
छाया जी "मैं तुम्हें ऑफिस जाने से मना नहीं कर रही लेकिन कम से कम तुम नाश्ता तो करके जाओ तुम रोज बिना नाश्ता किये ही घर से निकल जाती हो" चलो अब चुप चाप चल कर पहले नाश्ता करो फिर ऑफिस चली जाना''।
तरान्या "पर माँ'',
छाया जी " तरान्या मैने कहा न''।
तरान्या ने छाया जी को गुस्से से खुद को घूरते देखा तो चुप हो गई तभी रवि जी ने भी कहा ''हा बेटा जाओ पहले नाश्ता करो तुम ऐसे रोज रोज अपना नाश्ता छोड़ो नहीं सकती हो,चलो पहले नाश्ता करो फिर हम दोनों साथ में निकलेगे''।
तरान्या ने अपने माँ पापा की बात सुन हा कहा और डाइनिंग टेबल के पास जाने लगी।
छाया जी ने रवि जी को देख कहा "आप भी चलिए''।
रवि जी ने भी हा कहा और नाश्ता करने के लिए डाइनिंग टेबल की तरफ चल दिए।
To be continue ✍️
अगर कहानी पसंद आई हो तो रेटिंग और कमेंट करना ना भूले और मुझे फॉलो भी करे ,और मेरे व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करे और कहानी से संबंधित जानकारी और नई कहानी को पढें।
आज के लिए इतना ही मिलते है अगले चैप्टर में तब तक के लिए बाय और अपना ख्याल रखें। 👋 🤗