Trapped by villain Ch. 1

Trapped by villain - Chapter 1

Posted by words of shivaanya • Apr 30, 2025 01:20 PM

बैंगलोर शहर,

रात के अंधेरे में घिरा ये बेंगलुरु शहर जहां रोशनी से पूरा शहर जगमगा रहा था रोड पर गाड़ियां तेजी से आ जा रही थीं।

तभी एक कैब एक बड़े से रिसॉर्ट के पास आकर रुकी, कैब के रुकते ही उस कैब की पिछली सीट से एक लड़की बाहर निकली, लड़की ने हरे रंग की खूबसूरत गाउन पहन रखी थी उसने अपने बालों का एक मेस्सी बन बना रखा था पैरों में सिल्वर कलर की हील्स पहन रखी थीं।

दिखने में वो बहुत खूबसूरत थी नीली आंखें, गहरे भूरे बाल, गोरा रंग, ऊंचाई 5 फुट 4 इंच थी।

उसने अपने हैंडबैग से पैसे निकाल कैब ड्राइवर को दिया और फिर रिसॉर्ट की तरफ बढ़ गई।

रिज़ॉर्ट के अंदर,

बड़े जोरों शोरो से पार्टी चल रही थी, वो लड़की रिसॉर्ट के अंदर आई और चारों तरफ अपनी नज़र घुमाने लगी।

वो लड़की खुद से ही बोली "अंदर तो आ गई अब बस कोई एक्सक्लूसिव न्यूज़ मिल जाए नहीं तो यहां आना बर्बाद हो जाएगा ऊपर से सर से अलग डांट सुनने को मिलेगा।

बोल वो चारों तरफ़ अपनी नज़र घुमा रही थी, तभी उसके पास एक वेटर आया।

मैम, ड्रिंक?

लड़की ने वेटर के हाथ में पकड़े ट्रे को देखा और ट्रे में से एक वाइन का ग्लास उठा लिया।

वो वाइन का ग्लास पकड़े हुए ही एक कोने में जा कर बैठ गई ताकि वो किसी की नज़र में ना आ सके।

उसे बैठे हुए लगभग 30 मिनट से ज़्यादा हो गया था वो लड़की इरिटेट हो चुकी थी, एक ही जगह पर बैठे बैठे वो अपने आप से बोली "तरान्या एक ही जगह पर बैठे रहने से कुछ भी पता नहीं चलेगा चल उठ और जिस काम के लिए आई हैं वो कर अबीर मल्होत्रा की वी वीआईपी गेस्ट लिस्ट ढूंढ नहीं तो कल ऑफिस की ब्रेकिंग न्यूज़ तू बन जाएगी।

तरान्या खुद में बड़बड़ाते हुए उठी और सब की नज़रों से बचते हुए वो रिसॉर्ट के दूसरी तरफ़ जाने लगी।

वो एक वी वीआईपी लॉन्च में आ चुकी थी वहां पर इतने वी वीआईपी को देख बोली "अरे वाह ये हुई ना बात इतने वी वीआईपी आए हुए हैं, इन लोगों को ही कवर करने के लिए तो मैं यहां आई थी, "भगवान का शुक्र है" अबीर मल्होत्रा की वी वीआईपी गेस्ट मिल गए अब जल्दी से इनको कवर कर लेती हूं फिर यहां से निकलती हूं।

बोल वो अपनी ड्रेस में लगे स्टोन के बटन को दबाती है वो एक छिपा हुआ छोटा कैमरा था वो उसके कैमरे से छुपते छुपाते वहां आए गेस्ट को अपने कैमरे में कवर करने लगती है।

तरान्या खुद से हो गया अब निकलती हूं इससे पहले किसी की नज़र में आ जाऊं बोल वो जैसे आई थी वैसे ही जाने लगी वो इस बार पीछे के रास्ते से जा ही रही थी कि उसे एक आवाज़ सुनाई दी,

तुम समझ क्यों नहीं रही हो हम सबके सामने ऐसे नहीं मिल सकते, सबको शक हो जाएगा एक काम करो तुम ऊपर आओ में तुमसे वही पर मिलता हूं।

तरान्या ने आवाज़ की दिशा की तरफ़ जा कर देखा तो एक आदमी फोन पर किसी से बात कर रहा था।

तरान्या "ये कौन है अँधेरे की वजह से कुछ ठीक दिख नहीं रहा कौन है" तभी वो आदमी एक कॉरिडोर में चला गया उसको जाता देख तरान्या खुद से बोली "क्या मुझे भी जाना चाहिए, क्या पता कुछ खबर मिल जाए पर ये गलत है" वो अभी अपनी ही सोच में थी कि उसको जाना चाहिए कि नहीं।

बहुत सोच विचार करने के बाद वो बोली "जाती हूं एक बार देखु तो क्या बात है" कवर करना है कि नहीं ये बाद में देखुगी बोल वो भी उस कॉरिडोर की तरफ़ चल दी।

वो जल्दी जल्दी चल रही थी उसने देखा वहां आसपास कोई भी नहीं था, "वो आदमी कहा गया" बोल वो उसको ढूंढने लगी तब भी उसको एक आदमी सीढ़ियों पर जाता हुआ दिखा वो भी उसके पीछे हो ली।

थोड़ी देर बाद वो रिज़ॉर्ट की छत पर थे, तरान्या "ये छत पर क्या करने आया है" बोल वो एक दीवार के पीछे छुपकर उसे आदमी पर नज़र रखने लगी।

वो अभी भी अपनी नज़र उस पर बनी हुई थी तभी उसने देखा एक लड़की भागते हुए उस लड़के के पास आई और उसके गले लग गई।

तरान्या ये देख बोली "लगता है प्यार का मामला है" बोल वो मुस्कुरा दी फिर खुद से ही वह आगे बोली "शायद मुझे यहां आना नहीं चाहिए था"l वो जाने ही वाली थी कि उसको उस लड़की की आवाज़ सुनाई दी

तरुण, हम कब तक ऐसे सब से चुप-चुप कर मिलेंगे मुझसे अब और ऐसे नहीं मिलना हैं।

उस लड़की की आवाज़ सुनकर तरान्या के कदम अपनी जगह पर रुक गए वो फिर से दिवाल के पीछे छुपकर उन लोगों को देखने की कोशिश करने लगती हैं।

पर वो देख नहीं पाती इसलिए वो थोड़ा आगे जा कर देखती है तो चौंक कर उसकी आँखें बड़ी बड़ी हो जाती हैं।

तरान्या खुद के मन में ही बोली "तरुण खुराना और ये साशा अग्रवाल पर ये तो इसकी पत्नी नहीं है, क्या इनका अफेयर चल रहा है, oh god ये तो चीटर निकला सबके सामने तो ऐसा बनता है जैसे अपनी पत्नी से कितना प्यार करता है, और उसके पीठ पीछे देखो क्या कर रहा है, क्या इसकी बीवी को पता है बेचारी और ये साशा अग्रवाल ये तो इसकी कंपनी की मॉडल है ना oh god क्या हो रहा है।

बोल वो अपना मिनी कैमरा फिर से चालू करती है और उन दोनो को रिकॉर्ड करने लगती है, अब पूरी दुनिया को पता चलेगा कि तुम आदर्श पति नहीं धोखेबाज़ पति हो।

वो दोनों आपस में बात कर रहे थे जो तरान्या साफ़ सुन पा रही थी उसके अपने फोन में भी वॉयस रिकॉर्डर स्टार्ट कर दिया था जिससे उनकी बात भी रिकॉर्ड हो सके।

तरुण साशा की बात पर बोला "कुछ वक़्त और बेबी फिर मैं खुद उस दिया को तलाक़ दे दूंगा पर अभी नहीं अभी उसके घर वाले अपनी कंपनी के 30% शेयर मुझे देने वाले हैं अगर मैंने अभी उसे तलाक़ ले लिया तो मेरे हाथ वह शेयर नहीं लगेंगे और तुम जानती हो उस शेयर की कीमत मार्केट में कितनी ज़्यादा है।

साशा "मैं जानती हूं पर क्या करूं तुमको उस दिया के साथ देख मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता, मैं तुमको उसके साथ बिल्कुल भी नहीं देख सकती इसलिए बेबी प्लीज तुम ये सब जल्दी ख़त्म करो ताकि हम दोनों साथ रह सकें।

तरुण "तुम चिंता मत करो और अभी दिया की बात छोड़ो और मुझ पर ध्यान दो जब हम मिल ही गए हैं तो क्यों ना इस पल को एन्जॉय किया जाए बोल वो साशा के होठों पर अपने होठों को टीका दिए और उसको किस करने लगा।

और इधर तरान्या ने जब दोनों को किस करते देखा तो अपना मुंह बना लिया और वो वहां से जाने के लिए मुड़ गई कि उसके हाथ से उसका फोन छूट कर नीचे गिर गया।

और गिरने की आवाज़ हुई आवाज़ तेज़ नहीं थी पर मोहोल शांत होने की वजह से वो आवाज़ तरुण और साशा को भी सुनाई दे गया दोनो जल्दी से एक दूसरे से अलग हुए।

ये देख तरान्या ने अपना फोन उठाया और वहां से भागी।

तरुण "कौन हैं वहां पर ? तभी उसको एक लड़की भागते हुए दिखी वो वहीं से बोला "हे रुक जाओ नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा।

पर तरान्या उसकी आवाज़ सुनकर भी नहीं रुकी और तेज़ी से वहा से भागी।

साशा "बेबी कौन थी वो कहीं उसने हमारी बातें सुन तो नहीं ली उसने घबराये हुए कहा उसके चेहरे पर एक डर नज़र आ रहा था।

तरुण उसके एक गाल पर हाथ रख बोला "तुम फ़िक्र मत करो हम उस लड़की को पकड़ लेंगे, बोल उसने अपना फ़ोन निकला और अपने बॉडीगार्ड को ऑर्डर दिया कि वो एक लड़की को पकड़े जो अभी-अभी छत पर से नीचे को भागी हैं।

कहीं न कहीं उसको भी डर था की उस लड़की ने कही उसकी बातें सुन तो नहीं ली और रिकॉर्ड तो नहीं कर लिया।

ऑर्डर मिलते ही सभी बॉडीगार्ड तरान्या को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे क्यों की उसके कुछ बॉडीगार्ड छत पर भी मौजुद थे।

और इधर तरान्या जब अपने पीछे बॉडीगार्ड को देखती हैं तो डर जाती हैं और तेज़ी से भागती हैं वो भागते हुए ही खुद से बोली "अरे यार अब ये क्या परेशानी आन पड़ी, मेरे साथ ही ऐसा होना था अगर पकड़ी गई तो बहुत बड़ी समस्या हो जाएगी।

वो सीढियों से उतरते हुए भाग रही थी वो अभी चौथे मंज़िल पर थी वो इधर उधर देखते हुए सीढ़ियां छोडकर एक गलियारे की तरफ़ भाग जाती है।

To be continue ✍️

अगर कहानी पसंद आई हो तो रेटिंग और कमेंट करना ना भूलें और मुझे फ़ॉलो भी करे, और मेरे व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करे और कहानी से संबंधित जानकारी और नई कहानी को पढ़ें।

आज के लिए इतना ही मिलते हैं अगले चैप्टर में तब तक के लिए बाय और अपना ख़्याल रखें 👋 🤗

100%