Trapped by villain - Chapter 3
अब आगे,
एक बड़ी सी बिल्डिंग के पार्किंग में एक स्कूटी आ कर रुकी। तरान्या ने स्कूटी पार्क किया और फिर बिल्डिंग के अंदर जाने लगी। उस बिल्डिंग के ऊपर बड़े बड़े शब्दों में "वेव मीडिया" लिखा हुआ था।
बिल्डिंग के अंदर आ वो अपनी मंज़िल की तरफ बढ़ गई जो 5वीं मंज़िल पर थी। अपने फ़्लोर पर आ वो अपने डेस्क के पास आई और अपनी सीट पर बैठे हुए उसने अपना सिस्टम ऑन किया और अपना फ़ोन अपने सिस्टम से कनेक्ट कर वो कुछ करने लगी उसकी उंगली कीबोर्ड पर तेज़ी से चल रही थी।
15 से 20 मिनट के बाद उसने कीबोर्ड से अपना हाथ हटा लिया और एंटर का बटन दबा दिया और सामने मॉनिटर की स्क्रीन को देखती हुई बोली ''हो गया अब आएगा मज़ा जब पूरी दुनिया के सामने तुम्हारा सच आएगा खास कर तुम्हारी पत्नी के सामने जिसे तुम अब तक धोखे में रखते आये हो मिस्टर तरुण खुराना''।
बोल वो एक तक सामने स्क्रीन को देख मुस्कुराने लगी थी। वो अभी अपने ही ख़्याल में गुम थी और उस ख़्याल में वो तरुण खुराना को बर्बाद होते देख रही थी और मीडिया रिपोर्टर से बच कर भागते हुए भी देख रही थी। वो ये सोच सोच कर मुस्कुरा ही रही थी कि तभी उसके कंधे पर किसी ने अपना एक हाथ रख उसको आवाज़ देते हुए बोली ''तरान्या क्या हुआ है तुम इतना मुस्कुरा क्यों रही हो मुझे भी बताओ क्या बात है''।
आवाज़ सुनकर तरान्या ने अपनी गर्दन घुमा कर देखा तो उसकी दोस्त सावी शर्मा खड़ी थी। उसने उसको देखा कहा ''तुम कब आई''?
सावी ''जब तुम स्क्रीन को देख मुस्कुरा रही थी तब'' बोल वो उसके बगल में रखी कुर्सी पर बैठ गई l फिर वो स्क्रीन को देख बोली ''तूने कुछ अपलोड किया है क्या'' ?
तरान्या ने स्क्रीन पर घूम रहे अपलोडिंग सर्कल को देख कहा ''हाँ''
सावी "क्या अपलोड किया है तूने'' फिर खुद ही आगे बोली ''क्या कल की पार्टी में तुझे कोई ब्रेकिंग न्यूज़ मिली है"?
तरान्या ने उसकी बात सुन उसकी तरफ़ देख, टेढ़ी मुस्कुरा दिया तो सावी झट से बोली ''क्या है मुझे भी बता''।
तरान्या "बस कुछ सेकंड और रुक जा उसके बाद तू सब अपनी आँखों से देख लेना"।
सावी ने उसकी बात पर हाँ में सिर हिलाया और वो भी तरान्या के साथ स्क्रीन को देखने लगी और उनका इंतज़ार जल्दी ही ख़त्म हो गया और स्क्रीन पर एक वीडियो से साथ साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा हुआ दिखा।
सावी ने जल्दी जल्दी कैप्शन पढ़ा और वीडियो देख हैरान हो कहा ''ये सब क्या था'', ये तरुण खुराना हैं ना और इसके साथ उसकी कंपनी की सुपर मॉडल साशा अग्रवाल हैं न'' फिर वो तरान्या की तरफ़ देख आगे बोली क्या इन दोनों का अफ़ेयर चल रहा है।" बोल अपनी आँखें बड़ी बड़ी कर तरान्या को देखने लगी।
तरान्या ''क्या ये वीडियो और कैप्शन देख तुझे समझ नहीं आया'' बोल उसको घूरने लगी।
सावी "ऐसा नहीं है मैं तो बस कन्फ़र्म कर रही थी", फिर वो थोड़ा रुक कर आगे बोली ''तुझे कैसे पता चला दोनों के बारे में तू तो कल अबीर मल्होत्रा के वीआईपी लिस्ट के लोगो का पता करने गई थी फिर ये'' !
तरान्या ने उसकी बात सुन उसको कल के बारे में बताने लगी।
इधर दूसरी तरफ़,
जंगल के बिचो बिच बने बड़े से घर में जो बाहर और अंदर से देखने में जितना खुबसूरत था उसके अंदर का वातावरण फ़िलहाल उतना ही ख़तरनाक लग रहा था।
वही उसी घर के एक कमरे में एक आदमी एक बड़े से किंग साइज़ सोफ़े पर एक पैर के ऊपर दूसरा पैर चढ़ा कर बैठा हुआ था और उसका एक हाथ सोफ़े के आर्म रेस्ट पर फ़ेल हुआ था तो वही दूसरे हाथ में उसने बंदूक पकड़ रखी थी और वो अपने सामने एक घायल पड़े आदमी को अपनी ख़तरनाक नज़रों से घूर रहा था और वह आदमी अपने दोनो हाथों को जोड़े उसे अपनी जान की भीख माँग रहा था।
''किंग मुझे माफ़ कर दीजिए मुझसे ग़लती हो गई आगे से ऐसा नहीं होगा'' गिड़गिड़ाते हुए एक बात बार बार दोहरा रहा था।
तभी सोफ़े पर बैठे आदमी ने अपने हाथ में पकड़े बंदूक को घुमाने लगा और अचानक से एक गोली चलने की आवाज़ आई और एक दाम से वहा पर शांति पसर गई।
वो आदमी सोफ़े पर से उठते हुए उस मरे हुए आदमी के पास आया और बोला "मुझे धोखा देने वालो से सख़्त नफ़रत है और ये जानते हुए भी तूने मेरे साथ खेल खेलने की कोशिश की है तो इसका ख़मियाज़ा तो भुगतना ही पड़ेगा।
उसने ये सभी शब्द काफ़ी ख़तरनाक तरीक़े से कहा था जो वहा मोजूद उसके आदमियों को भी डरा गया था।
तभी वहाँ पर खड़ा उसका एक आदमी उसके पास आकर बोला किंग विहान सर आपका बहार इंतज़ार कर रहे हैं।
उस आदमी ने एक नज़र उसको देखा तो वो उसे थोड़ा दूर खड़ा होकर अपनी नज़र झुका लेता हैं''।
वो आदमी अपने सामने खड़े आदमी को देख बोला ''clean up the mess here". बोल वहा से चल गया।
वो आदमी सिर झुकाये ही बोला ''yes king''. बोल उसने सर उठा कर देखा तो वो वहाँ से जा चूका था।
इधर उस घर के हॉल में एक आदमी खड़ा था जो किसी का इंतज़ार कर रहा था वो कोई और नहीं विहान राजपूत था तभी उसको कदमों की आवाज़ आई, उसने अपना सिर घुमा कर देखा तो सीधीयों से एक आदमी नीचे को ही आ रहा था वो वहा आकर बोल "जो भी कहना है कार में कहना''।
बोल वो घर से बाहर निकल गया उसको घर से बाहर जाता देख वो भी उसके पीछे भागा और जल्दी से जाकर कार के पीछे का दरवाज़ा खोल दिया वो आदमी पिछली सीट पर जाकर बैठ गया और विहान ड्राइविंग सीट पर बैठ कार स्टार्ट कर वहाँ से निकल गया।
इधर वेव मीडिया के ऑफिस में,
सावी ने चौंकते हुए कहा "क्या उस आदमी ने तेरे पीछे अपने बॉडीगार्ड लगा दिए थे।
तरान्या "हाँ वो तो मेरी क़िस्मत अच्छी थी कि मुझे वो आदमी मिल गया नहीं तो मैं बुरी तरह फस जाती"।
सावी अपनी आँखें बड़ी करते हुए बोली ''कौन आदमी'' ?
तरान्या "मुझे नहीं पता वो कौन था ,मैं तो उन बॉडीगार्ड से बचने के लिए उसके पास चली गई थी फिर उसने उसको सब कुछ बता दिया।
सावी उसकी बात सुन बोली "क्या सच में इतना हैंडसम था'' फिर अपने कंधे से उसके कंधे पर मरते हुए बोली, क्या अब तुझे अफ़सोस हो रहा है कि इतना अच्छा मोका तूने अपने हाथ से गवा दिया" बोल शरारत भरी मुस्कान उसको देने लगी।
तरान्या ने कन्फ़्यूज्ड हो उसको देख कहा ''मुझे भला क्यों अफ़सोस होगा''।
सावी ने शरारती मुश्कान लिया कहा ''क्युकी तूने किस करने का इतना अच्छा मोका जो गवा दिया''।
तरान्या ने उसको मुँह बना कर देखा और थोड़े गुस्से से बोली "अपनी फालतू बकवास अपने पास रख, और अब जा यहाँ से अपना काम कर बोल उसकी कुर्सी अपने पास से दूर कर देती हैं।
टेस्क कुर्सी होने की वजह से वो उसे थोड़ा दूर हो जाती है वो अभी कुछ बोलती कि तभी वहा पर एक आदमी की आवाज़ गूंजी "तरान्या सिन्हा"!
To be continue ✍️
अगर पसंद आई हो तो रेटिंग्स और कमेंट करना ना भूले और मुझे फॉलो भी करें, और मेरे व्हाट्सएप चैनल को भी ज्वाइन करें और कहानी से संबंधित जानकारी और नई कहानी पढ़ें ।
आज के लिए इतना ही मिलते है अगले चैप्टर में तब तक के लिए बाय और अपना ख़्याल रखें। 👋 🤗