दो अजनबी एक डोर में (completed) Ch. 2

Kismat Se mile hum - Chapter 2

Posted by Beautiful stories ( R Mann) • Mar 14, 2025 09:54 PM

आपको मेरी नई स्टोरी कैसी लग रही है प्लीज कमेंट में बताएं।

 

यह सब सुनकर शहर प्रीत रहती है ,"... आप क्यों नहीं अपनी पोती का रिश्ता इसके साथ कर देते... मुझे समझाने की कोई जरूरत नहीं है... अब आप चुप क्यों हो गए... आपको पता है ना आपकी पोती वहां जाकर नहीं रहेगी..."। शहर प्रीत की बात सुनकर दादा जी कहते हैं,"... मेरी पोती तुम्हारे जैसी नहीं है... जो बात मैंने कह दी ... वो  उस पर अडिग रहेगी... मेरे बच्चे मेरा गुमान है ...और उनको बीच में मत लाओ ...""...तो ठीक है... आज फिर उसकी ही सगाई कर दो..."।

 

 

 

शहर प्रीत की बात सुनकर दादाजी बोले,"... अगर उदय और उसकी फैमिली को प्रॉब्लम ना हो तो... मैं उसे को अपनी पोती के लिए पसंद करता हूं ... मुझे उदय बहुत पसंद है..."।सबके पीछे खड़ी हुई सांची सुनकर सोचती है ,"... मैं सबके बीच कहां फंस गई ... यह क्या हो गया है... मैं तो अपनी सहेली की सगाई पर आई थी... पर जहां पर तो मेरी सगाई की बातें चल रही हैं...🤪"।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  सांची  दादाजी और शहर प्रीत की बात सुनकर सोचने लगी ,"...यह मैं बीच में कहां फंस गई..।"

 

   

 

 

 

 

 

 

तभी सांची के दादाजी  सांची के पास आकर बोले  ,"... क्या मुझे हक है कि मैं तुम्हारी जिंदगी का फैसला कर सकूं... वैसे मुझे तुम्हारा फैसला पता है... मगर फिर भी एक बार मैं तुमसे पूछना चाहता हूं..(असल में दादा जी को इस बात पर बहुत गुमान था कि सांची उसकी बात कभी नहीं मोडेगी.. वह जो कहेगा ..वह वही करेगी...") यह सुनकर सांची ने सिर हिला दिया।

 

"ठीक है.. दादा जी ... जैसा आपको अच्छा लगे..." चाहते हुए भी वो कुछ नहीं बोल सकी। क्योंकि उसे पता था उसके दादाजी को एक अटैक आ चुका है। अगर इस वक्त तो उसने मना किया तो शायद दूसरा आ जाएगा ।जिस तरह के हालात हो रहे थे उसमें सांची को डर  था कि कहीं दादा जी को कुछ हो ना जाए। इस वक्त सिर्फ उसे अपने दादाजी की फिक्र थी। वह उनसे जान से ज्यादा प्यार करती।

 

   

देव सिंह मान उदयवीर के दादा जी गौतम सिंह सिद्धू के पास आए और बोले,"... मैं अपनी पोती के लिए तुम्हारे पोते का हाथ मांगता हूं... बोलो अगर रिश्ता पसंद हो तो... आज हम अपनी बचपन की दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल देते❤️ हैं...।"

 

   

गौतम सिंह सिद्धू बोले," सांची❤️ शुरू से ही बहुत पसंद है ...मुझे लगता था ... उदय  और सांची के बीच में उम्र का फासला है... इसीलिए मैंने सांची को उदय के लिए नहीं मांगा था...अगर आपको  कोई प्रॉब्लम नहीं है... तो मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी...मगर मैं चाहता हूं कि तुम एक बार मनवीर.. हर्ष दीप और सांची से भी बात कर लो... उन सब से पूछना बहुत जरूरी है..."।

 

     

मैं भी उदयवीर से बात करता हूं। दादाजी उदयवीर से कहते हैं ,"... ये जो भी कुछ हो रहा था ठीक नहीं हुआ...पहले रिश्ता तुम्हारे मां-बाप और तुम्हारी मर्जी से हुआ था ...मगर अब अगर तुम मेरे पसंद की लड़की से शादी करो तो मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात होगी ...और तुम सोच भी नहीं सकते कि कितनी सही लड़की तुम्हारी जिंदगी में आएगी..."। यह सब बातें सुनकर उधर उदयवीर बोला ,"...दादा जी पहले तो मैं शादी करना ही नहीं चाहता था... पहले भी शादी मैंने मां-बाप की मर्जी से तय हुई थी... अब मना मैं आपको भी नहीं करूंगा... मगर सोच लीजिए मुझे बठिंडा में ही काम करना है ...और उसे छोड़कर कहीं नहीं जाना... मेरी नेचर का भी आपको पता है  ..अगर मेरे इस नेचर के साथ  कोई लड़की मेरे साथ एडजस्ट कर सकती हैं तो ठीक है... मैं आपको मना नहीं करूंगा..मगर कल को जो भी होगा उसकी जिम्मेदार आप होंगे... प्लीज मैं उस लड़की से भी एक बार बात करना चाहूंगा... आखिर मुझे पता तो चले वह लड़की है कौन...।

 

उधर सांची के दादाजी ने मन वीर और हर्ष दीप मतलब के सांची के भाई और भाभी से बात की। जब दादाजी मनवीर से उदय के बारे में बात करते हैं तो मनवीर ने अपने दादा जी से कहा,"... आप जो कर रहे हैं ...वह गलत कर रहे हैं...मैं इतनी जल्दबाजी में सांची का रिश्ता नहीं कर सकता... पता है कि उदयवीर एक अच्छा लड़का है... मगर उसका और सांची के उम्र का 8 साल का फर्क है... मैं साची को इतनी दूर नहीं रखना चाहत... मैं चाहता हूं कि वह मेरे पास रहे..."।

 

 

 

तभी सांची आ जाती है और मानवीर से कहती है ".. वीर जी मैं आपसे अकेले में बात करना चाहती हूं...""...हां सांची क्या बात है... तुम घबराओ नहीं ..जो तुम्हारा मन होगा वही होगा ..."  मनवीर ने कहा।",... मैं शादी के लिए तैयार हूं... आपको पता है ... दादाजी को एक अटैक पहले ही आ चुका है... अगर मैंने मना किया तो शायद दूसरा भी आ जाएगा... दादा जी हमारे लिए सब कुछ है ...हमारे मां-बाप के बाद उन्होंने ही हमें पाला है ...जो भी कुछ हो मैं से शादी के लिए तैयार हूं ...और मुझे वहां जाकर रहने में कोई दिक्कत ही नहीं...।"

 

    

 

 

 

 

 

 मनवीर कहते हैं ,"... मुझे पता है...मेरी बहन का पता है दुनिया में सबसे प्यारी बहन है जो अपने मां-बाप के लिए कुछ भी कर सकती हैं..."। मनवीर सांची को गले से लगा लेता है।

 

डॉ उदयवीर और सांची को भी बात करने का मौका दिया जाता है। उदयवीर सांची से कहता है ,"... देखो मैं मैं शादी के लिए मना नहीं कर सकता... इसलिए तुम मना कर दो... मुझे यह शादी नहीं करनी है..." । साची उसकी बात सुनकर कहती है ,"... मैं कौन सा आप से शादी करना चाहती हूं ...मगर  मैंने मना किया तो मेरे दादाजी को अटैक आ जाएंगा...इसलिए मैं मना नहीं कर सकती... आप मना कर दे तो.."। उदयवीर ने कहा ,"...... मैं भी मना नहीं कर सकता... मेरी मजबूरी है..."।

 

    

गौतम सिंह सिद्धू अपने पूरे परिवार जाने उदयवीर के मां-बाप और उसके बड़े भाई से बात करता है। सभी को सांची पसंद आती है। उसी वक्त होटल में जाकर उन दोनों की इंगेजमेंट कर दी जाती है। 

 

 

 दोनों घर जाकर सोचते हैं ।यह क्या हो गया? दोनों की उमर 8 साल का फर्क था। उदयवीर सोचता है,"... क्या यह ठीक है... इतनी छोटी लड़की उसके साथ एडजस्ट कर पाएगी... कहीं ऐसा तो नहीं हम लोग एक दूसरे के साथ निभा ही ना पाए... मगर दादाजी के आगे मैं कुछ नहीं बोल सकता...देखते हैं क्या होता है... मगर उस लड़की से मुझे ज्यादा आस नहीं है ...कि वह जिंदगी में मेरे साथ चल सकेगी... दादा जी को थोड़ा तो सोचना चाहिए था... हम दोनों के बारे में ...वह अभी बच्ची है ..."

 ऐसा ही सांची सोच रही थी। "...यह क्या हो गया.. मैं तो अपनी सहेली की इंगेजमेंट पर गई थी ...यह तो मेरी ही हो गई ...और मुझे तो बिल्कुल समझ नहीं आ रहा... ना मैं दादा जी से कह सकती हूं ...और वो तो मुझसे उम्र में भी बड़ा है और ऊपर से खडूस  डॉक्टर है ..उसे तो दिल की चीर फाड़ करनी आती है ...हार्ट की धड़कनें सुननी नहीं आती❤️...।"

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब क्या होगा डॉक्टर खडूस और हमारी प्यारी सांची का?

 

 

 

 

 क्या दोनों कभी एक दूसरे के दिल की धड़कन बन सकेंगे ?

 

 

 

कहीं ऐसा तो नहीं आगे चलकर एक दूसरे से अलग हो जाएंगे ?

 

 

 

 

 

उनकी जो उम्र में वह फर्क है कहीं उनके बीच दूरियां तो नहीं

 

कर देगा?

 

प्लीज मेरी सीरीज पर कमेंट करें साथ में रेटिंग भी दे।आपको मेरी सीरीज कैसी लग रही है कमेंट में बताएं। मुझे फॉलो करना और रिव्यू देना याद रखें।

 

 

 

 

 

 प्लीज मेरी सीरीज पर कमेंट करें साथ में रेटिंग भी दे।

 

   

100%