Kismat Se mile hum - Chapter 3
ऐसा ही सांची सोच रही थी।"... यह क्या हो गया ...मैं तो अपनी सहेली की रोक पर गई थी... यह तो मेरी ही हो गई ...और मुझे तो बिल्कुल समझ नहीं आ रहा... ना तो मैं दादा भी से कह सकती हूं और..
वो तो मुझे उम्र में भी बड़ा है ...ऊपर से डॉक्टर है... उसे तो दिल की चीज फाड़ कर नहीं आती है... दिल की धड़कनें सुननी नहीं आती❤️..."।
तभी उसकी उसकी सहेली मन्नत का फोन आता है ।मन्नत सांची से कहती है ,"...मुझे अभी भाई जान से पता चला तुम्हारी इंगेजमेंट हो गई... अजीब दोस्त हो तुम मेरी... तुमने मुझको बताया ही नहीं..."उसकी सहेली मन्नत उसे पर गुस्सा होने लगी। वह दोनों स्कूल से साथ थी ।उन दोनों ने कॉलेज भी साथ में किया।दोनों ने कभी एक दूसरे से कुछ भी नहीं छुपाया था। आज सांची ने सगाई उसके बिना कर ली ।यह बात वह सोच भी नहीं सकती थी।
"..तुम मेरा दुख मत पूछो ... मेरे साथ क्या हुआ तुम सोच भी नहीं सकती🥺...""...मैं सब समझती हूं... अब बहाने मत बनाओ 😡... सीधे-सीधे बताओ कौन है वह.. जिसे तुमने सगाई की है..."।".. तुम्हें पता ही है कल शहर प्रीत की रोक थी ...""... वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है.. वह पूरी नकचढ़ी है..इसलिए मैं उसकी सगाई में नहीं आई..." मन्नत ने कहा।"..अच्छा होता अगर मैं भी ना जाती हूं उसकी सगाई में ...कल मीनल की शादी में हम मिल रहे हैं ना ...वही मिलकर मैं तुमको सारी बात बताऊंगी ...""..ठीक है ..बात चाहे तो मुझे कल बता देना... मुझे मेरे जीजू की एक फोटो तो भेज दो🤪..."अब मन्नत कहां पीछे हटने वाली थी।
"... मेरे पास उसका कोई फोटो नहीं है ...ना ही मुझे रखना है और... प्लीज उसको जीजू जीजू... मत बोलो..."सांची को मन्नत की बात सुनकर गुस्सा आ गया था।"... कमाल करती हो तुम जिसे तुमने सगाई की है.. मैं उसे जीजू भी ना बोलुं.. तो और क्या बोलूं ..सीधे-सीधे फोटो भेजो मुझे ..कोई बहाना नहीं चलेगा...""... देखो मन्नत मेरा मूड बहुत ज्यादा खराब है.. इस वक्त मैं कोई बात नहीं कर सकती.. कल जब मिलेगी तो बताऊंगी तुझे... की क्या हुआ.. मैं फोन बंद कर रही हूं.. अब मुझे फोन मत करना ..."कह कर सच में फोन काट दिया और फोन को बंद कर दिया।
"..अजीब लड़की है मेरा फोन ही काट दिया.. और मुझे फोटो भी नहीं भेजी लगता है मेरे होने वाले जीजू के साथ है ..चलो कोई बात नहीं ..बताने दो उसे मेरी जीजू के साथ वक्त... कल मिलेगी तो सारी बात पूछूंगी..."। कुछ और ही सोचने लगी थी। उधर सांची अपना सर पकड़े हुए बैठी थी।
"... वह मुझसे शादी नहीं करना चाहता... मैं उससे शादी नहीं करना चाहती.. फिर भी हम लोगों ने सगाई कर ली.. सचमुच मेरे साथ तो पूरी फिल्मी कहानी बन रही है..."सांची अपने कमरे में बैठी हुई सोच रही थी।"... हो सकता है वही कोई प्लान निकाल लें.. शादी न करने का... शादी तो मुझसे वह भी नहीं करना चाहता..."।
अगले दिन सांचीऔर मन्नत की सहेली मीनल की शादी थी। दोनों सहेलियां उसकी शादी पर इकट्ठा हुई। शादी के बीच दोनों सहेलियां एक टेबल पर बैठी हुई थी। "...तो अब बता कैसे हुई तेरी सगाई... तुमने कल कहा था कि तू मुझको आज बताएगी..." मन्नत ने सांची से पूछा।"... हां तुम्हारा तो पेट दर्द होने लगा होगा ना... कि तुम्हें बात कैसे नहीं पता चली...." सांची अभी भी मन्नत पर गुस्सा हो रही थी।
"... देख एक तो तुमने अकेले-अकेले सगाई कर ली.. मुझे नहीं बुलाया ..जीजू की फोटो भी नहीं दिखाई ..अब मुझे जीजू से मिलवाने की जगह मुझ पर गुस्सा हो रही है ..जल्दी से पूरी बात बता..." मन्नत ने कहा।
"... अच्छा सुन कल मैं शहर प्रीत की सगाई में गई थी ना ...""..फिर शहर प्रीत 😡का नाम.. मुझे नहीं जानना उसकी सगाई के बारे में... तू मुझे अपनी सगाई के बारे में बता❤️...""... अगर तुम मुझे बात करने दोगी ...मैं तो ही बताऊंगी ना अपनी सगाई के बारे में ...वहू शहर प्रीत की सगाई में ही तो मेरी सगाई हुई है..."".. क्या कह रही हो.. तुम ..वहां पर तुम्हें कोई लड़का पसंद😁 आ गया ...""... नहीं जिस शहर प्रीति की सगाई होनी थी उससे मेरी सगाई हो गई 🥺..."।
"..क्या कह रही है तू ...""...मेरी पूरी बात सुन बोलना मत बीच में..शहर प्रीत की सगाई डॉक्टर उदय से हो रही थी.. उसकी बठिंडा में एक अस्पताल है ..इस इलाके में काफी फेमस है ..पूरी फैमिली यही चंडीगढ़ में रहती है.. वह दादाजी के दोस्त हैं ना.. जिन्हें तुम भी जानती हो.. मानसा वाले... उनके बेटे से सगाई हो रही थी शहर प्रीत की... शहर ने कहा कि वह चंडीगढ़ के सिवा कहीं बाहर नहीं रहेगी ..तो वह सगाई नहीं करेगी... तो दादाजी बोले मैं अपनी पोती की सगाई कर देता हूं...""... तो तू मना कर देती..."मन्नत ने कहा ।
"...कैसे करती मना ..दादा जी को एक अटैक आ चुका है ..अगर मैं मना कर दी थी तो दूसरा आ जाता ..अब सगाई तो हो गई मगर मुझे सगाई तोड़नी है.. यह बता क्या करूं मै ..."मन्नत से पूछा सांची ने पूछा ।"..कोई ऐसी तरकीब 🤪बताओ जिससे डॉक्टर उदयवीर उस से अपने आप शादी तोड़ दें ..और उसका नाम भी ना आए..."
शादी में दोनों सहेलियां बहुत सुंदर लग रही थी। सांची तो हल्के मेकअप और खुले बालों में बहुत प्यारी लग रही थी। वह दोनों सहेलियां आपस में बैठकर वहां बातें कर रही थी। आसपास वाले लड़कों का ध्यान उन पर जा रहा था। मगर वह दोनों सहेलियां अपनी ही बातों में पूरी मस्त थी।
मन्नत:.(सोचते हुए). तो तुम डॉ उदयवीर सिंह अपनी मंगरी तोड़ना चाहती हो...और चाहती हो कि तुम्हारा नाम भी ना आए 😁..यह सारी कारवाई डॉक्टर उदयवीर की तरफ से हो... तो ऐसा क्या किया जाए ..कि हमारा प्लान कामयाब हो जाए...
सांची: हां🤔
मन्नत:.. तो तुम किसी से फोन करा दो कि वह तुम्हें चाहता है..
सांची: बिल्कुल गलत आईडिया ...इससे तो मुझसे भी सवाल पूछा जाएगा ..जब मैं मना कर दूंगी ..तो बात खत्म हो जाएगी... यह आइडिया काम नहीं करेगा..."।
मन्नत: "...हम लोग डॉ उदयवीर के बारे में पता लगाते हैं .. अगर उसका कुछ ना कुछ निकल आया.. तो हम मना कर देंगे और तुम्हारी मंगनी टूट जाएगी... यह आइडिया बिल्कुल सही है..."।
सांची: ...नहीं, कुछ ऐसा करना है.. जिससे मेरा नाम बिल्कुल भी मत आए.. और मंगनी भी टूट जाए.. और सारा इल्जाम डॉक्टर उदयवीर पर जाए..."।
मन्नत: "..हम ऐसा करते हैं किसी लड़के के साथ तुम्हारी कोई फेक फोटो उसको व्हाट्सएप कर देते हैं ..जब वह देखेगा तो देख कर अपने आप ही शादी तोड़ देगा.. इसे तुम्हारा नाम भी नहीं आएगा ...सांची.. तुम मुझे उसका नंबर दो...।"
सांची: मेरे पास उसका नंबर नहीं है।
मन्नत: तो हम किसी से उसका नंबर ले लेते हैं
तभी सांची के व्हाट्सएप पर कोई मैसेज आता है। फोन पर नोटिफिकेशन देखकर वो मैसेज को खोलती है तो उसमें कोई किसी अननोन नंबर से मैसेज था। अगर आपको मेरा नंबर चाहिए तो मैं दे देता हूं।
सांची मैसेज मन्नत को दिखाती है और वह दोनों सहेलियां आसपास देखती है। मगर होने डॉ वीर दिखाई नहीं देता। तो सांची और मन्नत परेशान हो जाती हैं। तभी फोन पर फिर मैसेज आता है सांची फोन देखती है तो उस पर लिखा था कि "...आप अपने पीछे मुड़ कर तो देखें...🤔"।
जब सांची अपने चेयर के बिल्कुल पीछे देखती है तो वहां पर डॉक्टर उदयवीर बैठा हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था। डॉक्टर उदयवीर उठकर सांची के पास वाली चेयर पर बैठ जाता है। आकर कहता है ,"... आपको मेरा नंबर चाहिए था...मैं दे देता हूं... आपके पास अभी मैसेज आया होगा ..वही मेरा नंबर है... प्लीज सेव कर लीजिए..."।
सांची हैरान परेशान होकर उसकी तरफ देखने लगती है और मन्नत के पैर पर पैर मारती है कि उसने सब गड़बड़ कर दिया।
सांची वीर से भी पूछती है ,"... क्या मैं पूछ सकती हूं... मेरा नंबर उसके पास कैसे आया...?
Doctor udayveerSingh:..." ये बात बड़ी नहीं है कि आपका नंबर मेरे पास कैसे आया...पर मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं... चाहे जो भी हो जाए ...ये मंगरी मेरी तरफ से नहीं तोड़ी जाएगी... अगर मंगनी तोड़नी है तो आप को ही कुछ करना होगा..।"
सांची: जी देखिए, आप हमारे टेबल से जाएं हमें आपसे बात नहीं करनी।
उदयवीर: ""...हमारी मंगनी हो चुकी है मैं कम से कम आपके पास बैठ कर बात तो कर सकता हूं..."। शरारत से मुस्कुराने लगता है।
ये देख कर सांची को और भी गुस्सा आ जाता है। वैसे उदयवीर का इरादा सांची को छेड़ने का बिल्कुल भी नहीं था। मगर वह उनकी प्यारी सी बातें और क्यूट सी हरकतें देखकर छेड़ने लगा था ।इस बात से वह खुद भी अनजान था कि सांची ❤️उसे अच्छी लगी थी।
उनकी मांगने वाली बात पीछे बैठे दोस्तों के कान में पड़ जाती है। वो सब लोग भी खुशी से खड़े होकर सांची और डॉक्टर उदयवीर को ज्वाइन कर लेते हैं। सभी दोस्त आकर डॉ उदय और सांची को बधाई देते हैं और साथ में कहते हैं कि तुम लोगों ने हमको बताया ही नहीं। वह लोग सांची को भाभी भाभी कहने लगते हैं।
सांची गुस्से से डॉक्टर उदयवीर को देखने लगती है तो मन्नत कहती है ,"... तुम जीजू पर गुस्सा क्यों हो रही हो...?" सांची को और ज्यादा गुस्सा आ जाता है। तभी उदय कहता है,"... गए काम से..."। जिस तरफ डॉ उदय देख रहा होता है उसी तरह सांची देखने लगती है। सामने से सांची के दादा और उदय के दादा दोनों साथ में हंसते हुए उनकी तरफ भी आ रहे हैं।
दोनों के दादा सांचीऔर उदय को साथ में देखकर खुश हो जाते हैं और कहते हैं ,"... यह दिन देखने के लिए तो हमारी आंखें तरस गई थी.. आज हम दोनों बहुत खुश हैं..."।
गौतम जी: "...अच्छा बच्चों तो तुम दोनों साथ में शादी पर आए मुझे बहुत अच्छी बात है... हम दोनों तो वैसे ही घबरा रहे थे कि कहीं हमने बच्चों पर दवाब डालकर कोई गलती तो नहीं करदी है.. मगर अब हमारे मन को चैन आ गया.."।
देव जी: "..देखो दोनों साथ में इतने अच्छे लगते हैं.. हम लोगों को जानकर बहुत खुशी हुई.. कि तुम दोनों के साथ इस मंगनी से खुश हो.. इसीलिए तो आज दोनों साथ में शादी पर आए हो..."।
डॉक्टर उदयवीर को सांची का नंबर कहां से मिला?
क्या उदय सच में सगाई तोड़ना चाहता है?
क्या सांची सगाई तोड़ सकेगी ?
क्या उदय के दादा और सांची के दादा उन दोनों को देखकर सच में बहुत खुश है?
प्लीज मेरी सीरीज पर कमेंट करें साथ में रेटिंग भी दें।आपको मेरी सीरीज कैसी लग रही है कमेंट में बताएं। मुझे फॉलो करना और रिव्यू देना याद रखें।
प्लीज मेरी सीरीज पर कमेंट करें साथ में रेटिंग भी ।