Kismat Se mile hum - Chapter 1
डॉक्टर उदयवीर सिंह सिद्धू की उम्र 32 साल, हाइट 6 फिट, रंग गोरा मगर हमारी सांची प्रीत से कम। कम बोलने वाले ,अपने काम से काम रखने वाले, यह हॉस्पिटल एंड कॉलेज उनका जुनून है इसी के लिए दिन रात लगे रहते हैं। अपनी फैमिली को प्यार करने वाले ऐसे हैं हमारे डॉक्टर उदयवीर सिंह सिद्धू।
प्यार से सब वीर कहते हैं। अपने परिवार में सभी की इज्जत करते हैं और सभी की बात मानते हैं। यह सोचते हैं कि इन्हें भी अपने पापा ,बड़े भैया और दादा को जैसे लाइफ पार्टनर मिले। इन्हें भी वैसी लाइफ पार्टनर चाहिए ।इन्हीं लगता है कि अगर दादाजी की इतनी लंबी उम्र है और वह इतने सेहतमंद हैं तो सिर्फ दादी की वजह से क्योंकि दादी उन्हें दादी उनकी देखभाल करती है और जो सही ना हो वो उसको रोक भी सकती है। उनके पापा को भी उनकी मम्मी ही संपूर्ण करती है और बड़े भैया तो भाभी के बिना कुछ भी नहीं ।
इन्हें भी लगता है कि काश इनकी जिंदगी में भी कोई ऐसी औरत आए जो इन्हें संपूर्ण कर दे। जो इन की गलतियों के लिए इन्हें रोक सके और सही होने पर इनको शाबाशी दे सके। जानते हैं कि उनकी मम्मी और दादी के जैसी औरतें अब नहीं होती। इनके पूरे घर में इनके दादी मम्मी और भाभी की बात कोई नहीं मोड़ सकता उनको हमेशा ही सही माना जाता है। ये औरतें कभी गलत हो ही नहीं सकती ।वीर को भी यही लगता है। मगर इनके जैसी औरत क्या वीर की जिंदगी में भी आ सकेगी वीर को तो इसकी आस ही नहीं है। अब देखते हैं इनकी फैमिली में कौन-कौन है।
उदयवीर के बड़े भाई हरमिंदर सिंह और उनकी बहन के बच्चे भी हैं जैसे-जैसे स्टोरी आगे बढ़ेगी हम इनके साथ साथ और लोगों को भी आपसे मिलाएं गें।
सांची जो अपने नाम की तरह बहुत सुंदर है। गोरा रंग, बड़ी काली काली आंखें, बाल न ज्यादा लम्बे ना ज्यादा छोटे, ऊंचाई 5 फुट 4 इंच । सांची की उम्र 24 साल है।वह अपने दादा और भाई की लाडली हैं ।उसके मां-बाप नहीं नहीं थे। उन दोनों भाई बहन को दादा और दादी ने मां-बाप बनकर पाला था ।उसका भाई उससे 15 साल बड़ा था। उसके लिए भी बह बेटी जैसी है। उसकी भाभी ने भी उसे मां का प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने भी अपने भाई और भाभी की कोई बात नहीं मोड़ी। जैसा उन्होंने कहा हमेशा वैसा किया। उसका परिवार ही उसकी जान था। वह अपने दादा के लिए तो कुछ भी कर सकती थी ।यह सब लोग चंडीगढ़ में रहते थे।
सांची के दो शैतान से भतीजे भी हैं मतलब के मनवीर सिंह मान और हर्षदीप कौर मान के दो बेटे।
गौतम सिंह सिद्धू और मान सिंह सिद्धू यह दोनों गहरे दोस्त हैं और इनका एक तीसरा दोस्त भी है उसका नाम मान सिंह गिल है। वह चंडीगढ़ में रहता है। गौतम सिंह सिद्धू और मानसिंह गिल की के पोता और पोती की सगाई थी। तो इन सब को बुलाया गया था। सभी लोग एक साथ चंडीगढ़ में एक ही शहर में रहते थे।
गौतम सिंह सिद्धू के पोते मतलब के उदयवीर सिंह सिद्धू और मान सिंह गिल की पोती मतलब कि शहर प्रीत कौर की सगाई थी। इस सगाई में देव सिंह मान अपने पोते अपने पोते मनवीर और पोती सांची के साथ आया हुआ था।
सगाई का प्रोग्राम उनके घर में ही था और ज्यादा लोग नहीं थी प्रोग्राम में सिर्फ खास रिश्तेदार ही आए हुए थे घर में खाने पीने का प्रोग्राम चल रहा है इतने में कमरे से ऊंची ऊंची आवाजें आने लगी।
उनकी आवाज सुनकर देव सिंह मान उठकर कमरे के अंदर चला गया। वहां पर उसने देखा के शहर प्रीत अपने माता पिता और दादा जी से कह रही थी ," मैं यह सगाई नहीं करूंगी मुझे नहीं पता था कि मुझे शादी के बाद बठिंडा जैसे छोटे शहर में जाकर रहना पड़ेगा और वह भी हॉस्पिटल के बने हुए उन छोटे से फ्लैट में अगर उदयवीर मुझसे शादी करना चाहता है तो वह कम से कम बठिंडा में एक अच्छी सी बड़ी सी कोठी ले वरना मैं ना तो मैं चंडीगढ़ छोड़कर बाहर रहूंगी और ना ही सगाई करूंगी ।"
देव सिंह मान," बेटा देखो तुम क्या कह रही हो तुम्हें पता है जब उसका हॉस्पिटल बठिंडा में बना है वह वहीं पर काम करता है तो वह वहां पर सब कुछ छोड़ कर कैसे आ सकता है फिर भी मैं उदय के दादा जी से बात करता हूं तुम 1 मिनट रुको मैं सबको यही बुला कर लाता हूं ।"
गौतम सिंह सिद्धू और उसकी सारी फैमिली कमरे में आ जाते हैं। देव सिंह मान कहते हैं," बैठकर यह मसला सुलझालो ऐसे कैसे चलेगा ।"
तभी उदयवीर और उसकी सारी फैमिली आ जाती है। पूरी बात सुनने के बाद उदयवीर कहता है ," मेरा चंडीगढ़ में तो रहना बिल्कुल भी नामुमकिन है तो रही बात हॉस्पिटल का फ्लैट छोड़कर शहर में रहने की तो कोई बात नहीं मैं बठिंडा में शहर के किसी अच्छे से एरिया में कोठी ले लूंगा मगर प्लीज मैं चाहता हूं शहर प्रीत मेरे काम की इज्जत करे और यह हॉस्पिटल ही मेरी जिंदगी है यह मेरे दादाजी ने शुरू किया था और इस हॉस्पिटल को मेरे चाचा जी ने आगे बढ़ाया अब मैं ऐसे ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं ठीक है कि चाचा जी यह देश छोड़कर बाहर चले गए मगर उनके बाद पिछले 10 साल से मैंने यहां पर काम किया है और उसको इस मुकाम पर लेकर गया हूं कि उसकी गिनती देश के अच्छे हॉस्पिटल और कॉलेज में की जाती है और इस एरिया में तो कोई और मेडिकल कॉलेज भी नहीं है ।"
यह कह कर वो चुप हो गया।थोड़ी देर चुप रहने के बाद वह फिर कहने लगा," वैसे भी यह बात तो मैंने आपकी फैमिली को पहले से ही बता दी थी मैं चंडीगढ़ में नहीं रहने वाला "
" तो शहर प्रीत बोली मेरे परिवार ने यह बात मुझे मुझसे कही थी मुझे लगा कि तुम शायद तुम चेंज हो जाओगे मगर इतने इतने दिनों में यह तो मुझे पता चल गया कि तुम्हारे लिए हॉस्पिटल ही सब कुछ है मैं नहीं मैं ऐसे आदमी के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती ।"
ऐसे में उदय ने कहा ," जो आपको अच्छा लगे मैं फैसला आप पर छोड़ता हूं पर मैं अपने हॉस्पिटल के बारे में कुछ नहीं सुनना चाहता दोनों के परिवारों ने ही दोनों बच्चों को समझाने की कोशिश की उदयवीर ने तो कह दिया मुझे मैं सभी बातें मानने को तैयार हूं लेकिन वह हॉस्पिटल नहीं छोड़ सकता ।" शहर प्रीत के परिवार ने भी उसे समझाने की कोशिश की। मगर उसने कहा कि वह चंडीगढ़ में रहना चाहती है। वह बठिंडा जैसी एरिया में जाकर नहीं रहेगी।
देव सिंह मान शहर प्रीत के पास आता है और कहता है ," बेटा तुम कोई फैसला जल्दबाजी में मत लो उदयवीर कितना अच्छा लड़का है इतना अच्छा काम करता है तुम को उसका साथ देना चाहिए ।"
यह सब सुनकर शहर प्रीत कहती है ," आप क्यों नहीं अपनी पोती का रिश्ता इसके साथ कर देते मुझे समझाने की कोई जरूरत नहीं है ।"
फिर से शहर प्रीत कहती हैं ," अब आप चुप क्यों हो गए आपको पता है ना आप की पोती वहां जाकर नहीं रहेगी ।"
इस पर दादाजी कहते हैं ," मेरी पोती तुम्हारे जैसी नहीं है जो बात मैंने कह दी वह उस पर अडिग रहेगी मेरे बच्चे मेरा गुमान है और उनको बीच में मत लाओ ।"
तो फिर शहर प्रीत कहती है," तो ठीक है आज फिर उसकी ही सगाई कर दो । तो दादा जी कहते हैं ," ठीक है अगर उदयवीर और उसकी फैमिली को कोई प्रॉब्लम ना हो तो मैं उदय को अपनी पोती के लिए पसंद करता हूं ।" सबसे पीछे खड़ी हुई सांची सब सुनकर सोचती है ," मैं सबके बीच में कहां फस गई अब यह क्या हो गया ।"
सांची प्रीत क्या करेगी? क्या यह रिश्ता हो पाएगा?