Arrange marriage Ch. 2

Arrange marriage - Chapter 2

Posted by Ishqi Singhal • Feb 09, 2025 04:09 PM

शाम का समय था।

"ओब्रोय मेंशन"

माहिर उस शाम घर लौटा था। प्रियंका बहुत खुश हुई।

"भाई! चलिए ना, साथ में मूवी देखते हैं।"

"कितने दिन हो गए, आप हमारे साथ थोड़ा समय बिताइए ना भाई..."

माहिर ने कहा, "परी! व्हेयर इज़ कबीर?"

कौशल्या जी किचन से आते हुए बोलीं, "बेटा, इतने गुस्से में क्यों हो? कबीर अपने कमरे में ही है।"

माहिर ने जोर से कबीर को आवाज़ लगाई, "कबीर.. नीचे आओ..."

थोड़ी देर में कबीर सीढ़ियों से धीरे-धीरे नीचे आने लगा।

कबीर की आँखें हल्की लाल थीं, जैसे वह अभी रो कर आया हो।

माहिर ने कबीर के आते ही उसके गाल पर एक तमाचा मार दिया।

तुषार जी अपने रूम से आते हुए बोले,

"आर यू क्रेज़ी, माहिर!"

"तुमने अपने जवान भाई पर हाथ उठाया..."

कबीर थप्पड़ लगते ही रोने लगा और फिर माहिर को गले लगा लिया।

यह देखकर तुषार, परी और कौशल्या जी की आँखें हैरानी से बड़ी हो गईं।

कबीर, माहिर के गले लगे, रोते-रोते बोला,

"भाई, आई एम सॉरी।"

"मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।"

माहिर ने अभी तक अपने हाथ कबीर की पीठ पर नहीं रखे थे।

माहिर ने कड़क आवाज में कहा, "तुमने गलती की और अब उसे सुधारने की बजाय यहाँ छुपकर रो रहे हो।"

कबीर माहिर से अलग होते हुए, कन्फ्यूज़न से उसे देखने लगा।

कौशल्या जी बोलीं, "कोई हमें बताएगा आखिर हुआ क्या है?"

तुषार जी भी बोले, "हाँ बेटा, कौन सी गलती की है कबीर ने और छुपकर क्यों रो रहा था?"

माहिर ने तुषार जी को देखते हुए कहा, "मिस्टर तुषार ओब्रोय जी, अगर आप अपने बिज़नेस से निकलकर थोड़ा अपने लाडले पर ध्यान देते, तो आपको जरूर पता होता कि कबीर ने क्या किया है।"

"परी ने बेसब्री से पूछा, "बट हुआ क्या, भाई?"

माहिर ने कबीर से कहा, "तू खुद बताएगा तूने क्या किया..."

कबीर ने अपनी नज़रें झुका लीं।

कौशल्या जी बोलीं, "आखिर बात क्या है?"

"मिसेज़ ओब्रोय, आपका लाडला एक लड़की की ज़िंदगी बर्बाद करने पर तुला है।"

"पहले उस लड़की से जन्मों-जन्मों के साथ के वादे किए।"

"अब जब उसे ज़रूरत है, इसने उसे अकेले मरने के लिए छोड़कर आया है।"

"कबीर ओब्रोय, क्या तुम्हें पता है वो लड़की दो बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है?"

कबीर ने हाँ में गर्दन हिलाकर बोला,

"सॉरी भाई... मैंने उससे कहा ये सब बचपन में हुआ है... हमें इसका वजूद मिटा देना चाहिए... लेकिन वो ज़िद्द पर अड़ गई..."

कौशल्या जी, "ये सब क्या बोल रहे हो तुम दोनों? कौन सी लड़की? कैसे बर्बाद कर सकता है कबीर उसकी ज़िंदगी...?"

कबीर ने भरे गले से कहा, "वो... वो... प्रेग्नेंट है।"

"मैंने उसे अबॉर्शन के लिए बोला, लेकिन..."

कबीर इससे आगे कुछ बोलता, उससे पहले कौशल्या जी ने उसके गाल पर एक थप्पड़ मार दिया।

"तू सोच भी कैसे सकता है? एक माँ अपने बच्चे को मार देगी।"

"तुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता तेरा बच्चा है वो। कैसा बाप है तू? उस नन्ही सी जान को दुनिया में आने से पहले मार देना चाहता है।"

भारद्वाज मेंशन...

ध्रुविका ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था।

पारुल दरवाज़ा पीट रही थी।

"ध्रुवी, दरवाज़ा खोल। क्या हुआ है?"

अपनी दीदी को नहीं बताएगी।

तभी नवदीप जी की आवाज़ आई,

"ये क्या बचपना है ध्रुवी बेटा... आपने खुद को ऐसे क्यों बंद किया है...?"

ध्रुवी ने अपने पापा की आवाज़ सुनकर दरवाज़ा खोल दिया।

उसकी आँखें रोने की वजह से लाल और सूज गई थीं।

पारुल ने ध्रुविका को गले लगाते हुए कहा,

"क्या हुआ बच्चा? आपने खुद को ऐसे क्यों बंद किया? हमारी तो जान ही निकल गई थी।"

सुप्रिया जी ध्रुविका के पास आईं और उसके सर पर हाथ फेरते हुए बोलीं,

"बेटा, क्या परेशानी है? हमें नहीं बताएगी तो किसे बताएगी..."

ध्रुविका रोते हुए बोली,

"दीदी... वो... हम प्रेग्नेंट हैं..."

यह सुनकर पारुल की पकड़ ध्रुविका से ढीली हो गई।

सुप्रिया जी ने ध्रुविका के कंधे पकड़कर कहा,

"ये... ये क्या बोल रही है आप...! पागल हो गई है..."

ध्रुविका रोते हुए बोली, "नहीं माँ, हम सच बोल रहे हैं। यही सच है। हमें माफ़ कर दीजिए..."

तभी पारुल का ध्यान नवदीप जी पर गया, जिन्हें चक्कर आ रहे थे।

पारुल भागकर उनके पास गई, "पापा! पापा! क्या हुआ आपको..."

ध्रुविका और पारुल ने नवदीप जी को कंधों से पकड़कर सोफ़े पर बैठाया।

सुप्रिया जी किचन से पानी लेकर आईं।

"पापा, संभालिए खुद को।" नवदीप जी ने पानी पिया और भरी आँखों से ध्रुविका को देखा। ध्रुविका की नज़रें झुकी हुई थीं।

नवदीप जी ने कहा,

"कौन है वो लड़का?"

ध्रुविका ने नज़रें झुकाए हुए कहा, "हमारे कॉलेज में पढ़ता है।"

"तो क्या वो आपसे शादी करेगा?"

तो ध्रुविका ने ना में गर्दन हिला दी और उसके आँसू बहने लगे।

नवदीप जी ने कहा, "हमारी सालों की बनाई इज़्ज़त को उछालने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी।"

"हम कैसे समाज में अपना मुँह दिखाएँगे? आपने एक बार भी अपने पापा के बारे में नहीं सोचा..."

ध्रुविका को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। वो बस रोए जा रही थी। सुप्रिया जी ने नवदीप जी के पास बैठते हुए कहा, "अब गलती हो गई है। आपके डाँटने से नहीं सुधर सकती। इससे ज़्यादा हमारी गलती है, हमने ही इसे ज़्यादा छूट दे दी।"

"लेकिन बेटा, हम इतने भी मॉडर्न नहीं हुए अभी कि शादी के बिना आपके बच्चे को पाल सकें।"

पारुल ने ध्रुविका को अपने गले से लगा लिया और उसका सर सहलाने लगी।

नवदीप जी ने कहा, "कौन करेगा अब आपसे शादी? आपकी बड़ी बहन से कौन शादी करेगा? जब समाज में पता चलेगा छोटी बेटी की करतूतें ऐसी हैं, तो इनसे शादी कौन करेगा?"

तभी दरवाज़े से आवाज़ आई,

"जिसने गलती की है, वही इस गलती को सुधारेगा!"

पारुल ने सामने देखा।

छह फुट लंबा, गोरा-चिट्टा लड़का खड़ा था।

पारुल गुस्से से उसके पास गई और कॉलर पकड़कर बोली,

"तो आप हो जिसने मेरी बहन की ज़िंदगी बर्बाद कर दी..."

माहिर ने गुस्से से पारुल से अपना कॉलर छुड़वाया और कहा, "तुम्हारी बहन इतनी भी छोटी नहीं है। उसे समझ है।"

पारुल ने गुस्से से माहिर को एक थप्पड़ मार दिया।

माहिर ने अपनी मुट्ठियाँ कसकर बंद कर लीं।

ध्रुविका की आवाज़ आई,

"दीदी...! ये वो नहीं हैं!"

अब पारुल की आँखें हैरानी से बड़ी हो गईं।

क्या होगा इस थप्पड़ का नतीजा?

क्या हो जाएगी ध्रुविका और कबीर की शादी?

जानने के लिए पढ़ते रहिए।

100%