Arrange marriage - Chapter 1
दिल्ली शहर, रात के 12 बजे।
एक लड़का कार ड्राइव कर रहा था। कार में लाउड म्यूज़िक बज रहा था। उसने कार एक घर के सामने रोकी। जिस पर बहुत खूबसूरत अक्षरों में लिखा था, "ओब्रोय मेन्शन"।
माहिर ओब्रोय, उम्र 26 साल, कद 6.2 इंच, गोरा चेहरा, तीखे फ़ीचर्स, भूरी आँखें, बाएँ भौंह पर एक कट जो उसे एक डैशिंग लुक देता था।
माहिर के बाल बिखरे हुए थे। वह लड़खड़ाते कदमों से घर के दरवाज़े पर पहुँचा और मास्टर की से दरवाज़ा खोला।
हॉल में 48 साल की एक औरत बैठी थी। गेहुँआ रंग, कद 5.7 इंच। यह थी कौशल्या ओब्रोय, माहिर ओब्रोय की सौतेली माँ।
कौशल्या ने माहिर को देखकर कहा, "हो गया जनाब, घर आने का टाइम?"
माहिर हँसते हुए बोला, "अरे अरे... कौशल्या जी... आ... आपने जागने की तकलीफ क्यों की? जाइए... जाइए... बहुत रात हो गई है। आपके पति देव आपका इंतज़ार कर रहे हैं।"
इतने में एक कड़क आवाज़ आई, "माहिर! यह क्या तरीका है बात करने का? मॉम हैं वो तुम्हारी।"
यह था तुषार ओब्रोय, माहिर के पिता। गोरा रंग, 6.1 इंच कद, भूरी आँखें।
माहिर तुषार जी की बात सुनकर हँसने लगा। वह आगे चला और थोड़ा लड़खड़ा गया। तुषार जी और कौशल्या जी ने जल्दी-जल्दी एक-एक कदम माहिर की ओर बढ़ाया।
माहिर ने उन्हें हाथ दिखाते हुए कहा, "I am fine. I am fine!"
फिर तुषार को देखकर बोला, "तुषार ओब्रोय... आपको अपनी वाइफ को मेरी नज़रों से दूर रखना चाहिए। ताकि मैं उनसे बदतमीज़ी ना करूँ। और अभी मुझे बहुत नींद आ रही है। सो प्लीज़। गुड नाईट।"
इतना बोलकर माहिर लड़खड़ाते हुए सीढ़ियों से अपने कमरे में चला गया। कौशल्या उसे देखती ही रह गई।
वह अपनी नम आँखों से माहिर जिस तरफ गया था, उस तरफ देखकर बोली, "मैं एक अच्छी माँ नहीं बन पाई।"
तो तुषार ने उसके कंधों पर हाथ रखकर कहा, "ऐसा नहीं है कौशल्या। माहिर बचपन से ही ऐसा है। वह तुमसे नफ़रत नहीं करता। तुम्हारी इज़्ज़त भी करता है। बस प्यार जताना नहीं आता उसे।"
कौशल्या बोली, "प्यार जताना नहीं आता... क्योंकि उसे किसी ने सिखाया नहीं। और यही हमारी सबसे बड़ी गलती है।"
और वे दोनों अपने कमरे में चले गए। माहिर अपने बिस्तर पर मुँह छिपाए पड़ा था और बड़बड़ा रहा था, "नो वन कैन अंडरस्टैंड मी। नो वन!"
अगली सुबह
भरद्वाज मेन्शन
कौशल्या, दशरथ के नंदन
राम ललाट पे शोभित चन्दन।
रघुपति की जय बोले लक्ष्मण
राम सिया का हो अभिनन्दन।।
एक प्यारी आवाज़ पूरे मेन्शन के हॉल में गूंज रही थी। एक छोटा सा, प्यारा सा मंदिर जिसमें राम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी की मूर्तियाँ रखी थीं। पूरा मंदिर लाइट्स से जगमगा रहा था। एक लड़की सफ़ेद रंग का शूट-सलवार पहने मंदिर के आगे खड़ी थी।
यह थी पारुल भारद्वाज, भारद्वाज घर की बड़ी बेटी। गोरा रंग, काली बड़ी-बड़ी आँखें, उन पर बड़ी-बड़ी पलकें, गोल चेहरा, मुस्कान के साथ दोनों गालों पर पड़ने वाले डिम्पल उसकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाते थे। लंबे, कमर तक आते काले बाल, 5.6 इंच कद।
पारुल के पास ही हाथ जोड़े उसकी छोटी बहन ध्रुविका खड़ी थी। उसके बगल में उनका भाई अभिनव। उनके पीछे सुप्रिया भारद्वाज और उनके पति नवदीप भारद्वाज। यह था भारद्वाज परिवार।
माहिर सुबह तैयार होकर ओब्रोय मेन्शन से निकल गया। नाश्ते के लिए सब डाइनिंग टेबल पर आ गए।
कबीर ओब्रोय (उम्र 21 साल, गोरा रंग, काली आँखें, 6.1 इंच कद)
प्रियंका ओब्रोय (उम्र 19 साल, गोल चेहरा, घुँघराले बाल, गोरा रंग, काली आँखें, कद 5.3 इंच)
ये दोनों माहिर के छोटे भाई-बहन हैं। सब नाश्ता कर रहे थे।
प्रियंका बोली, "मॉम, भाई ने आज भी नाश्ता नहीं किया?"
कौशल्या जी ने ना में सिर हिला दिया। जिससे प्रियंका उर्फ़ परी का चेहरा उतर गया। कबीर अपनी ही सोच में गुम था।
तुषार जी बोले, "कबीर, क्या हुआ?"
कबीर हड़बड़ा कर बोला, "क... कुछ नहीं। आप लोग कुछ कह रहे थे?"
परी बोली, "हाँ भाई, नाश्ता नहीं करके गए। और रात को भी हमारे साथ डिनर नहीं किया।"
तुषार बोले, "डोंट वरी, मैं विवेक को कॉल कर दूँगा, वह खिला देगा उसे खाना, ओके।"
(विवेक सक्सेना... माहिर का सबसे अच्छा दोस्त)
कबीर और परी अपने कॉलेज के लिए निकल गए। कबीर अंतिम वर्ष में था और परी प्रथम वर्ष में।
माहिर का ऑफिस
विवेक सिटी बजाते हुए माहिर के केबिन में दाखिल हुआ। माहिर के केबिन में माहिर का निजी सहायक राम और माहिर का सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड राघव था।
विवेक ने माहिर को देखकर कहा, "तू आज फिर से नाश्ता नहीं करके आया।"
माहिर बेफ़िक्री से बोला, "नहीं, मैं सीधा लंच ही कर लूँगा।"
विवेक झुँझलाते हुए बोला, "इतने नखरे तो नई-नवेली दुल्हन भी नहीं करती, जितने मेरे यार करता है।"
माहिर ने विवेक को एक नज़र देखकर कहा, "हो गई बकवास।"
विवेक बोला, "ओह यार, मैं तेरे लिए इतने प्यार से टिफिन लेकर आया हूँ।"
माहिर बोला, "इतनी फ़िक्र तो नई-नवेली दुल्हन भी नहीं करती अपने पति की।"
विवेक बोला, "हाँ, हाँ पता है मुझे। तेरा सेंस ऑफ़ ह्यूमर ज़्यादा है मुझसे। मेरे डायलॉग की धज्जियाँ उड़ा सकता है तू। लेकिन पेट खाने से भरेगा, सेंस ऑफ़ ह्यूमर से नहीं। तो ज़्यादा नखरे मत कर।"
माहिर छोटी सी मुस्कान करता है और फिर दोनों नाश्ता करते हैं।
माहिर का असिस्टेंट राम हिचकिचाते हुए बोला, "स... सर... वो कबीर सर..."
माहिर ने राम को एक नज़र देखकर गुस्से से कहा, "अब आगे बोलने का मुहूर्त निकलवाऊँ क्या?"
राम बोला, "नहीं सर... आई एम सॉरी। वो आपको बताया था ना, कबीर सर कॉलेज के बाद कहीं गए थे। तो वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गए थे।"
माहिर शांत लहजे में बोला, "तो उसमें क्या प्रॉब्लम है?"
राम ने अपनी पूरी हिम्मत जुटाकर कहा, "सर, वो लड़की प्रेग्नेंट है और कबीर सर अभी उससे शादी नहीं कर सकते, इसलिए उस लड़की ने खुदकुशी की कोशिश की है।"
यह सुनकर माहिर के चेहरे पर गुस्सा झलकने लगा।
वह राम से बोला, "उस लड़की की जानकारी?"
"सर, उसका नाम ध्रुविका भारद्वाज है। वो अभी दूसरे वर्ष में कबीर सर के कॉलेज में पढ़ती है।" राम ने कहा।
माहिर कुछ सोचते हुए हाँ में सिर हिला देता है। राम केबिन से बाहर निकल जाता है।
विवेक घबराते हुए बोला, "अब क्या करेगा तू?"
माहिर बोला, "उसकी शादी।"
आगे जानने के लिए पढ़ते रहिए "बाम फॉर ब्लीडिंग हार्ट"