Arrange marriage Ch. 3

Arrange marriage - Chapter 3

Posted by Ishqi Singhal • Feb 09, 2025 04:10 PM

अब तक.....

“आपकी बड़ी बहन से कौन शादी करेगा? जब समाज में पता चलेगा छोटी बेटी की करतूतें ऐसी हैं तो इनसे शादी कौन करेगा?”

तभी दरवाजे से आवाज़ आई, “जिसने गलती की है, वही इस गलती को सुधारेगा!”

पारुल ने सामने देखा। छह फुट लम्बा, गोरा-चिटा लड़का खड़ा था।

पारुल गुस्से से उसके पास गई और कॉलर पकड़कर बोली, “तो आप हो जिसने मेरी बहन की ज़िंदगी बर्बाद कर दी?”

माहिर ने गुस्से से पारुल से अपना कॉलर छुड़वाया और कहा, “तुम्हारी बहन इतनी भी छोटी नहीं है। उसे समझ है।”

पारुल ने गुस्से से माहिर को एक थप्पड़ मार दिया।

माहिर ने अपनी मुट्ठियाँ कस के बंद कर लीं।

ध्रुविका की आवाज़ आई, “दिदु...! ये वो नहीं हैं!”

अब पारुल की आँखें हैरानी से बड़ी हो गईं।

अब आगे...

वहीं माहिर की आँखें गुस्से से लाल हो गईं। माहिर ने खुद को शांत करते हुए कहा, “कल सुबह मेरी फैमिली पूरी इज़्ज़त से आपके घर रिश्ता लेकर आएगी।”

फिर माहिर ने एक नज़र गुस्से से पारुल को देखा और अगले ही पल घर से निकल गया।

माहिर के निकलते ही अभिनव घर में इंटर हुआ। “दिदु, माहिर ओबेरॉय हमारे घर क्या करने आए थे?”

“आपको पता है दिदु, मेरी ड्रीम जॉब है उनकी कंपनी में काम करना।”

अभिनव की बात सुनकर नवदीप जी ने भी माहिर का चेहरा याद किया।

पारुल ने अभिनव को सारी बात बताई। तो अभिनव भी लाचारी से ध्रुविका को देखने लगा, जो अब भी रो रही थी।

अगले दिन...

भारद्वाज हाउस में सुबह की आरती हो रही थी, जो पारुल गा रही थी।

तभी डोर नॉक हुआ। अभिनव दरवाजा खोलता है तो सामने पूरा ओबेरॉय परिवार खड़ा था। अभिनव दरवाजे से साइड हो गया।

कौशल्या जी और तुषार जी ने जब आरती की आवाज़ सुनी तो बस सुनते ही रह गए। पारुल की आवाज़ बहुत प्यारी लग रही थी।

थोड़ी देर में पारुल ने आरती कर ली और सब को आरती देने लगी। जब उसने पीछे अजनबी चेहरे देखे तो उसे थोड़ी हैरानी हुई, लेकिन फिर सबसे अलग खड़े माहिर को देखकर उसे सब समझ आ गया कि ये लोग यहाँ ध्रुविका के रिश्ते की बात करने आए हैं।

कबीर ने चोर नज़रों से एक बार ध्रुविका को देखा, जो उसे बिलकुल इग्नोर कर रही थी। और करे भी क्यों ना, कबीर ने उसे अबॉर्शन के लिए जो बोला था...

सुप्रिया जी सबको सोफे पर बैठने को बोलकर किचन में चली जाती हैं।

नवदीप जी गुस्से से भरी लाल आँखों से कबीर को ऊपर से नीचे तक घूर रहे थे। फिर वे तुषार जी की तरफ देखकर बोले, “हम आपकी तरह इतने अमीर तो नहीं हैं, लेकिन हमारी भी समाज में एक इज़्ज़त है, जिससे हम सर उठाकर समाज का सामना करते हैं। लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि हम हमारी लाड़ो से पाली बच्ची को नर्क की ज़िंदगी जीने देंगे। आपके सैहज़ादे को अगर आप ज़बरदस्ती यहाँ लाए हैं ताकि उसकी गलती पर पर्दा डाल सकें तो आप अभी यहाँ से जा सकते हैं, क्योंकि हमारी बेटी हम पर बोझ बिलकुल नहीं है। हम नहीं चाहते वह शादी के बाद ज़िंदगी भर दुख झेले और हमें कोसती रहे कि हमने अपनी इज़्ज़त रखने के लिए उसकी खुशियाँ दाव पर लगा दीं।”

नवदीप जी की बात सुनकर पूरे हॉल में कुछ देर शांति फैल गई।

तुषार जी और कौशल्या जी एक-दूसरे को देखते हैं और फिर कबीर को!

कबीर नवदीप जी को देखकर हिचकिचाते हुए बोलता है, “अंकल... शायद मेरी गलती इतनी बड़ी है कि मैं माफ़ी जैसा शब्द बहुत छोटा पड़ जाएगा। लेकिन मैं आपकी बेटी से बहुत प्यार करता हूँ। उसे ज़िंदगी भर खुश रखूँगा, और शायद आपकी बेटी भी मेरे साथ ही खुश रहेगी। हम दोनों ने ज़िंदगी भर साथ रहने के वादे किए हैं और क़समें खाई हैं। और फिर कबीर नवदीप जी के सामने घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़ते हुए बोलता है, “मुझे पता है आपको कितना बुरा लगा होगा यह जानकर, लेकिन मुझे बुरा लगने से ज़्यादा खुशी हुई थी जब पता चला था मुझे पापा कहने वाला कोई इस दुनिया में आएगा। लेकिन आपकी और अपनी फैमिली की इज़्ज़त रखने के लिए मैंने आपकी बेटी को अबॉर्शन के लिए बोला। मुझे डर था मेरी फैमिली कहीं हमारे रिश्ते को ठुकरा ना दे। हो सके तो मुझे माफ़ कर दीजिएगा।”

तुषार जी बोलते हैं, “हम आपकी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखेंगे। कभी किसी चीज़ की कोई कमी महसूस नहीं होने देंगे!”

कौशल्या जी तुषार जी का साथ देते हुए बोलीं, “जी भाई साहब..!! आपकी बेटी की खुशियाँ कभी कम नहीं होंगी।”

कबीर नवदीप जी के सामने अब भी सर झुकाए बैठा था।

नवदीप जी कबीर को कंधों से पकड़कर बोलते हैं, “चलो दिया तुम्हें एक मौका! गलती सुधारने का!”

सुप्रिया जी ने जैसे ही नवदीप जी की हाँ सुनी, खुशी से उनकी आँखों में आँसू आ गए। आखिर कौन माँ नहीं चाहेगी उसकी बेटी की शादी वहाँ हो जहाँ वो बहू नहीं, बेटी बनकर रहे।

सुप्रिया जी किचन से कुछ स्नैक्स और कॉफ़ी लाकर सबको सर्व करने लगती हैं, और पारुल उनकी हेल्प करती है। सब कॉफ़ी पीने लगते हैं।

तो सुप्रिया जी हिचकिचाते हुए नवदीप जी से कहती हैं, “एक मिनट, जरा आप साइड में आएंगे?”

नवदीप जी भी हाँ में गर्दन हिलाकर साइड में चले जाते हैं।

सुप्रिया जी कहती हैं, “हम छोटी बेटी की शादी पहले कैसे कर सकते हैं? हमें पहले पारुल से एक बार बात करनी चाहिए। फिर दोनों की शादी साथ में कर देंगे।”

नवदीप जी हाँ में गर्दन हिलाते हुए बोलते हैं, “हम्म बात तो आप सही कह रही हैं। हम एक बार बात कर लेंगे।”

नवदीप जी तुषार जी से कहते हैं, “हमें रिश्ते से कोई एतराज नहीं है।” यह सुनकर कबीर के चेहरे पर खुशी साफ़-साफ़ झलकने लगती है। कौशल्या जी भी खुश हो जाती हैं।

नवदीप जी आगे बोलते हैं, “पर एक परेशानी है।”

यह सुनकर सब नवदीप जी को हैरानी से देखने लगते हैं। माहिर को लगा अब रिश्ता पक्का हो गया तो वह ऑफ़िस चला जाएगा। लेकिन अब नवदीप जी की आखिरी लाइन सुनकर वह भी थोड़ा कन्फ़्यूज़ हो गया।

नवदीप जी ने आगे कहा, “हम बड़ी बेटी से पहले छोटी बेटी की शादी नहीं कर सकते हैं।”

यह सुनकर तुषार जी का ध्यान भी माहिर की तरफ़ जाता है। वह भी बड़े बेटे को कुंवारा रखकर छोटे बेटे की शादी पहले कैसे कर सकते हैं?

“हाँ-हाँ भाई साहब... आप को जितना वक़्त चाहिए ले लीजिए... हमें भी अपने बड़े बेटे से पहले छोटे बेटे की शादी नहीं करना।”

सुप्रिया जी बीच में बोलीं, “तो क्या हम माहिर और पारुल की शादी करवा दें? आपकी परेशानी भी ख़त्म और हमारी भी...”

आगे क्या होगा? क्या माहिर और पारुल मानेंगे शादी के लिए? जानने के लिए पढ़ते रहिए।

100%