Cover
Ongoing love

The Day You Became Mine

0.0 (0 ratings)
rimjhim Sharma RS
rimjhim Sharma Author
0 Reads
1 Chapters
0 Comments

ज़िंदगी हमें बहुत से लोगों से मिलाती है। कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो इस भीड़ में कहीं गुम हो जाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं, जो हमेशा के लिए हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। क्या कभी सोचा है तुमने कि कोई ऐसा शख्स, जो इस अनजानी भीड़ में अचानक तुमसे टकरा जाए और उस एक मुलाकात के बाद तुम्हारी पूरी ज़िंदगी बन जाए? एक ऐसी ज़िंदगी, जिसके बिना साँसें लेना भी मुश्किल लगने लगे, जिसके बिना दिल एक पल भी सुकून से न रहे। जो तुम्हारी आँखों में बस जाए, तुम्हारी मुस्कुराहट की वजह बन जाए। जिसे देखने के लिए तुम हर पल बेकरार रहो, जिससे बात करने के लिए तुम्हारे पास हज़ारों बातें हों, लेकिन उसके सामने आते ही तुम खामोश हो जाओ। जिसका चेहरा अपनी आँखों में भर लेने का जी चाहे, जिसके साथ ज़िंदगी के हर पल को थाम लेने की ख्वाहिश हो और जिसके बिना तुम खुद को अधूरा महसूस करने लगो। तो आखिर क्या नाम दोगे तुम उस शख्स को? ऐसी ही एक कहानी लेकर आई हूँ आपके लिए। एक ऐसे किरदार की कहानी, एक ऐसे इंसान की कहानी, जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी संघर्षों के बीच गुज़ारी है। जिसने हमेशा खुद को अपनों के प्यार के लिए तरसते देखा, जो हमेशा अपने परिवार और उनके साथ के लिए तरसता रहा। जिसके पास अपना कहने के लिए कोई नहीं था और जिसने बचपन से ही अकेले लड़ना सीखा। ऐसे ही एक शख्स का नाम है अविषेक ठाकुर। लेकिन एक दिन इस दुनिया की भीड़ में उसकी मुलाकात होती है एक ऐसी लड़की से, जिसका नाम है अनिका रंधावा। एक ऐसी लड़की, जो बेहद खामोश रहती है, जिसकी अपनी एक अलग दुनिया है और जिसकी ज़िंदगी उसके परिवार के बनाए हुए उसूलों के इर्द-गिर्द घूमती है। अविषेक को अनिका से प्यार तो हो जाता है, लेकिन क्या अनिका उसके प्यार को एक्सेप्ट करेगी? क्या अपनी ज़िंदगी को परिवार के उसूलों में बाँधकर रखने वाली अनिका कभी उन बंदिशों से ऀ

Love at First Sight Hindi Romance
  • Chapter 1

    The Day You Became Mine - Chapter 1 अजीबोगरीब प्रपोजल