The Day You Became Mine - Chapter 1 अजीबोगरीब प्रपोजल
पूरा कैंपस आज स्टूडेंट्स की भीड़ से भरा हुआ था। लेकिन ये भीड़ किसी event या celebration की वजह से नहीं थी, बल्कि कैंपस के बीचों-बीच चल रहे एक अजीबोगरीब proposal को देखकर हर कोई हैरान था। किसी ने आज तक ऐसा proposal न देखा था और न ही सुना था। कुछ स्टूडेंट्स अपने phones में उस पूरे moment को record कर रहे थे, तो कुछ आपस में बातें करते हुए हँस रहे थे। वहीं कुछ लड़के उस नज़ारे को देखकर आहें भर रहे थे कि काश उनकी किस्मत में भी कोई ऐसा moment लिखा होता।
उन सबके बीच करीब 20 साल का एक लड़का घुटनों के बल बैठा हुआ था। उसके हाथ में एक छोटा-सा ring box था, जिसमें रखी ring की कीमत मुश्किल से पचास-सौ रुपये होगी। आसपास का पूरा area बेहद खूबसूरती से decorate किया गया था। चारों तरफ छोटे-छोटे balloons, फूल और कुछ fairy lights लगी हुई थीं। उसके चेहरे पर एक प्यारी-सी smile थी। घने बाल हल्के-से बिखरे हुए थे और उसकी आँखें लगातार सामने खड़ी लड़की पर टिकी हुई थीं।
लड़की ने white kurti के साथ black jeans पहन रखी थी। उसके खुले बाल कंधों पर बिखरे हुए थे। वह बिल्कुल शांत खड़ी थी। न चेहरे पर कोई excitement थी और न ही कोई surprise। उसकी आँखें बिना किसी expression के उस लड़के को देख रही थीं, जैसे उसके लिए ये सब कोई बहुत बड़ी बात ही न हो।
लड़के ने उसकी तरफ देखते हुए एक प्यारी-सी smile के साथ बोलना शुरू किया, "I don't know कि तुम मेरी life में कैसे आई, लेकिन इतना जानता हूँ कि जब से तुमसे मिला हूँ, तब से मेरी दुनिया थोड़ी बदल गई है। पहली बार किसी को देखकर ऐसा feel हुआ कि शायद यही वो इंसान है, जिसके साथ मैं अपनी पूरी life बिताना चाहता हूँ। Honestly, मुझे नहीं पता कि खूबसूरत पल क्या होते हैं, खुशियाँ क्या होती हैं, लेकिन अब इतना जरूर जानता हूँ कि अपनी life के हर छोटे-बड़े moment को सिर्फ तुम्हारे साथ जीना चाहता हूँ। तुम्हारे साथ हँसना चाहता हूँ, तुम्हारे कंधे पर सिर रखकर रोना चाहता हूँ और तुम्हारी हर छोटी-बड़ी खुशी की वजह बनना चाहता हूँ।"
एक पल के लिए वह रुका। उसने अपने हाथ में पकड़े ring box को देखा और फिर वापस उसकी आँखों में देखते हुए बोला, "I want to spend my entire life with you. क्या तुम मुझसे पाँच साल बाद शादी करोगी?"
इतना कहते हुए उसने एक गहरी साँस ली, जैसे अपने अंदर छिपे डर को थोड़ा कम करने की कोशिश कर रहा हो। फिर चेहरे पर वही प्यारी-सी smile लाते हुए बोला, "And I promise, अगर तुम मुझसे शादी करोगी, तो मैं तुम्हें हमेशा खुश रखने की पूरी कोशिश करूँगा। So, tell me... Will you accept my proposal?"
लड़की अब भी बिना किसी expression के उसे देख रही थी। उसकी तरफ से कोई जवाब न मिलने पर लड़का थोड़ा nervous हो गया। उसने अपनी आँखें झपकाईं और हल्की-सी मुस्कान के साथ बोला, "कुछ तो बोलो! इतना भी बुरा proposal था क्या?"
इस बार लड़की ने उसकी आँखों में देखते हुए बेहद शांत आवाज़ में कहा, "पहले तुम खड़े होगे?"
लड़का उसकी बात सुनकर तुरंत खड़ा हो गया। लड़की ने एक नज़र उसके चेहरे पर डाली और फिर बोली, "एक बात हमेशा याद रखना, कभी भी किसी लड़की के सामने या किसी और के सामने इस तरह खुद को मत झुकाना। Don't lower your self-respect for anyone. हो सकता है सामने वाला तुम्हारी feelings की respect न करे, तुम्हारा मज़ाक उड़ाकर चला जाए। हो सकता है उसकी नज़रों में तुम्हारी कोई इज्जत न हो या उसे तुम्हारी काबिलियत नज़र न आए, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि तुम अपनी नज़रों में खुद की इज्जत कम कर दो। इसलिए आगे से कभी किसी के सामने खुद को इतना मत झुकाना।"
वह कुछ पल के लिए रुकी और फिर उसके हाथ में पकड़े ring box को देखते हुए बोली, "And honestly, तुम्हारा proposal देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई 30 साल का आदमी किसी 30 साल की औरत को शादी के लिए propose कर रहा हो।"
लड़का उसकी बात सुनकर कुछ पल के लिए उसे देखता रह गया। शायद उसे इस तरह के जवाब की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।
लड़की ने अपनी बात आगे बढ़ाई, "And तुम्हारे proposal का answer है... अगर तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो, तो मेरे parents के पास जाकर मेरा हाथ माँगो। अगर वो तुम्हें accept करते हैं, then I will marry you. Otherwise, मुझे भूल जाना।"
इतना कहकर वह वहाँ से जाने के लिए मुड़ी ही थी कि लड़के ने तुरंत उसे आवाज़ दे दी।
"Okay! मैं तुम्हारे parents से तुम्हारा हाथ माँग लूँगा।"
लड़की वहीं रुक गई और पलटकर उसकी तरफ देखने लगी।
लड़के ने हल्की-सी मुस्कान के साथ कहा, "But अभी वो तुम्हारी शादी मुझसे क्यों करवाना चाहेंगे? I mean, अभी मैं खुद भी कुछ नहीं हूँ। मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है, जिसके दम पर मैं उनके सामने खड़ा होकर तुम्हारा हाथ माँग सकूँ। लेकिन मैं promise करता हूँ कि अगले पाँच सालों में खुद को इस काबिल जरूर बना लूँगा।"
उसने एक पल के लिए साँस ली और फिर थोड़ी उम्मीद के साथ पूछा, "लेकिन क्या तुम मुझसे एक promise करोगी? आज से पाँच साल बाद तक मेरा इंतज़ार करोगी? इन पाँच सालों में मैं अपनी पहचान बनाऊँगा, कुछ बनकर दिखाऊँगा और फिर पूरे हक से तुम्हारे parents के सामने तुम्हारा हाथ माँगने आऊँगा।"
उसके चेहरे पर अब भी वही मासूम-सी smile थी।
"तब तक के लिए बस इतना याद रखना कि तुम मेरे लिए बहुत special हो। और चाहे कुछ भी हो जाए, I will never forget you."
...................
रात के करीब बारह बज रहे थे। शहर की ऊँची-ऊँची इमारतों के बीच चाँद अपनी पूरी रौशनी के साथ चमक रहा था। उसी अपार्टमेंट की बालकनी में एक लड़का बिल्कुल खामोश बैठा था। उसके चेहरे पर एक अजीब-सी उदासी थी, जैसे दिल में बहुत कुछ हो, मगर कहने के लिए एक भी लफ़्ज़ न बचा हो।
उसने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहन रखी थी। एक हाथ में कैलेंडर था, जिसका एक पन्ना उसने खोलकर सामने रखा हुआ था। उस पन्ने पर आज से ठीक एक महीने बाद की तारीख़ थी। उसकी नज़रें बार-बार उसी तारीख़ पर जाकर ठहर रही थीं। कुछ पल बाद उसके होंठों पर एक हल्की-सी मुस्कान आई, लेकिन आँखों में छिपी उदासी उस मुस्कान से कहीं ज़्यादा गहरी थी।
वो चाँद की तरफ़ देखते हुए धीमी आवाज़ में बोलने लगा ,
“प्यार... लव... मोहब्बत... चाहत... सुनने में कितने खूबसूरत लगते हैं ना ये सारे शब्द! लेकिन इनका असली मतलब सिर्फ़ वही समझ सकता है, जिसने कभी किसी को दिल से चाहा हो। कहते हैं, मोहब्बत इंसान को बदल देती है... मगर सच तो ये है कि मोहब्बत में इंसान बेईमान नहीं होता, बस थोड़ा बेबस हो जाता है। बहुत लोगों को किसी से प्यार करने का मौका मिलता है, बहुतों को अपनी मोहब्बत का इज़हार करने का भी... लेकिन हर किसी को वो शख़्स नहीं मिलता, जिसके लिए उसके दिल में इतनी सारी चाहतें होती हैं। और कभी-कभी तो जिसे हम अपनी पूरी दुनिया मान बैठते हैं, उसे हमारी दुनिया में शामिल होने का एहसास तक नहीं होता...”
इतना कहकर वो कुछ पल के लिए चुप हो गया। उसकी उँगलियाँ कैलेंडर के उस पन्ने पर ठहर गईं। उसने तारीख़ को हल्के से छुआ और आँखें बंद करके एक गहरी साँस ली।
“बस एक महीना और...”
Continue....
तो मिलते हैं आपसे जल्दी ही अगले पार्ट में! तब तक के लिए, I want you all to rate this story, हर पार्ट पर अपने प्यारे-प्यारे comments ज़रूर करें और इस कहानी को सिर्फ़ पढ़ें नहीं, बल्कि दिल से महसूस भी करें। अगर आपको कहीं भी लगे कि कोई suggestion देना चाहिए या आप कहानी में कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो बेझिझक मुझे comments में बता सकते हैं। आपकी हर राय मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
And yes, it's a simple and beautiful love story, जिसमें आपको प्यार के छोटे-छोटे moments, कुछ प्यारी-सी बातें और दिल को छू लेने वाले एहसास देखने को मिलेंगे।
So, enjoy the story, keep supporting and keep reading! ❤️