Reborn in book - Chapter 3
उस नन्हीं सी लड़की ने जब आव्या को ये कहा,"All's Fair in love and war..."तुम सीधी तरह से अब मानने से रही इसलिए मुझे तो उंगली टेढ़ी करनी होगी ना !"आव्या को अब उस छोटी सी लड़की पर गुस्सा आने लगा था !ओर उसके बाद आव्या ने अपने मन में सोचने लगी कि अगर वो इस छोटी सी लड़की को पकड़ ले तो वो शायद अपनी दुनियां में वापिस जा सकती है, वहीं वो छोटी लड़की मानो उसके मन की बात जान गईं हो ! आव्या जैसे ही उसे पकड़ने के लिए आगे आईं वैसे ही वो लड़की अद्विक के सिर पर बैठ गई ओर अपने एक छोटे से पांव को नीचे लड़काते हुए कहा,"आव्या तुम शायद भूल गई हो ये मेरी दुनियां है ओर मैं यहां की मालकिन ! मै यहां जो चाहूं वो तुम्हारे साथ कर सकती हूं पर तुम मुझे मेरी मर्ज़ी के बिना छू भी नहीं सकती !" जिसे सुन आव्या ने मुंह बनाते हुए कहा,"झूठी कही की !"जिस पर उस लड़की ने शरारत भरी मुस्कान दी ओर कहा," ट्राय करके देख सकती हो तुम आव्या !" जिसे सुन आव्या जैसे ही अपनी जगह से आगे जाने को हुईं कि तभी उसे ये अहसास हुआ उसका पैर ज़मीन से जुड़ चुके है ओर वो चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकती !" न चाहते हुए भी आव्या को उससे प्यार से बात करनी पड़ी, प्लीज़ तुम मुझे मेरे घर भेज दो मुझे यहां नहीं रहना इतना कहते हुए उसने अपनी पॉकेट में शीशी टटोलने लगीं तब उसने पाया गिलसरीन कि शीशी उसकी पॉकेट में है ओर उसने उसे अपनी आंखों पर चुपके से लगाया जिससे उसकी आँखें गीली हो गई! उसके बाद आव्या ने नौटंकी करते हुए कहा,"देखिए देवी जी आप मुझे अगर मेरी दुनियां में नहीं भेजेगी तो अनर्थ हो जाएगा मेरे मां बाप मेरा इंतज़ार कर रहे होंगे ओर मेरी दोस्त उसका क्या होगा ? मेरे बिना कोई भी नहीं है उसका इस दुनिया में,हाय राम मेरी इकलौती दोस्त अनाथ हो गई रे आपके कारण !"हे ऊपर वाले मेरी दोस्त का ख़्याल रखना उसको हिम्मत बांधना दुनियां में जीने की !" उस नन्हीं सी लड़की ने आव्या को रोकते हुए कहा,"आव्या तुम्हारे मां बाप दूसरे देश अपनी वैकेशन इंजॉय करने गए हैं रही बात तुम्हारी दोस्त के उदास होने की तो वो देखो,"रियल वर्ड में तुम्हारी दोस्त जैसी बहन क्या कर रही है !आव्या अपने मन में दुःखी होते हुए बोली,"मेरी दोस्त नैना !" क्या कर रही होगी इस वक्त ऐसा कहते हुए उसने सामने की तरफ़ देखा,"जहां दीवार पर नैना की वीडियो चल रहीं थीं!" जिसमें नैना ने आव्या के घर पर लड़कों को बुलवाया हुआ था !" ओर साथ में वो ख़ुद भी नशे में धुत नज़र आ रही थीं!"नैना बैठ के पास लेटी हुईं आव्या की तरफ़ देखते हुए बोली,"आव्या देख मैने तेरे लिए एक से बढ़कर एक लड़कों की लाइन लगा दी देख तुझे ऐसे ही लड़के पसंद थे ना ऐसा कहते हुए उसने एक लड़के को आव्या के सामने किया उसके बाद दूसरे लड़के को ! ऐसा ना जाने उसने कितने लड़कों को आव्या के सामने किया ताकि वो होश में आ जाएं!"नैना ने ये सब जानबूझ कर किया था क्योंकि आव्या को लड़कों से चिढ़ थी ओर जहां नैना शराब के बिना नहीं रह सकती उसे एक तरह से बेबड़ी भी कहा जा सकता है पर आव्या तो शराब को देखकर ही उल्टी मार देती थीं!" आव्या गुस्से में उस पर चीखते हुए पागल लड़की मेरे बेडरूम का क्या हाल कर दिया तूने एक बार मुझे आने दो दे फ़िर बताती हूं तुझे !" वहीं दूसरी तरफ़ नैना इन सबसे अंजान एक हैंडसम से लड़के के कंधे पर अपने सिर को रखते हुए बोली,"मुझे आपके सहारे की जरूरत है मेरी दोस्त जैसी बहन अब कोमा में चली गईं जिसे सुन उस लड़के ने नैना के सिर पर हाथ रख उसे संभालते हुए कहा,"नैना जी आप संभालिए ख़ुद को अगर आप ही हार मान लेंगी !" तो आव्या जी को कौन संभालेगा ! ये सुन नैना ने उस लड़के के हाथों पर हाथ रखते हुए कहा,"आप बिल्कुल सही कह रहे है पर इस वक्त मै ख़ुद को अकेली ललचाकर महसूस कर रही हूँ! ये सुन उस लड़के ने नैना की बात को काटते हुए कहा,"वो ललचाकर नहीं, लाचार होता है नैना जी !" ये सुन नैना ने उसे आंखे दिखाते हुए कहा,"पर आप तो समझ गए ना ! इतना कहने के बाद नैना उस लड़के के कंधे को पकड़ते हुए बोली,"मेरी बहन जैसी दोस्त कोमा में चली गईं अब मेरा क्या होगा शराब के नशे में वो जाने क्या बोल रही थी ओर क्या कर रही उसे ख़ुद ही नहीं पता था !" उसके बाद वो शराब पीते हुए आव्या के पास बैठ कर रोने लगी ! इतना चलने के बाद वो वीडियो बंद हो गई आव्या चिल्लाती रह गई !जिसके बाद उस नन्हीं सी लड़की ने कहा,"सोच लो अगर तुम काशवी के कैरेक्टर में नहीं जाऊंगी तो तुम हमेशा के लिए इस दुनिया में कैद हो जाओगी !" ये सुन आव्या ने कहा,"मुझे अपने घर जाना है तो बताओ मुझे क्या करना होगा ओर ये भी की मैं अपनी दुनियां में कैसे वापिस जा सकती हूं ओर तुम कोन हो,क्या बजूद है तुम्हारा ? जिस पर नन्हीं सी लड़की ने कहा,"मै परियों की सबसे छोटी परी हूं ये कह सकती हो तुम्हारी भाषा में लिटिल एंजेल !" मैंने इस दुनियां में तुम्हे इसलिए लाया क्योंकि मुझे तुम्हारी बातों से ऐसा लगा जैसे मैने काशवी के साथ कुछ ज़्यादा ही गलत कर दिया है तो बस इसलिए तुम्हे यहां लाई हूँ,क्योंकि तुम अच्छे से अद्विक ओर उसके पूरे परिवार को संभाल सकती हो !"जो काम काशवी नहीं कर पाई वो तुम करोगी ! ओर हां तुम्हारी शादी अद्विक से होगी पर शर्त इतनी है कि तुम करोगी उससे जैसे पिछले जन्म में उसने की थी !"तुम स्टोरी में कुछ भी कर सकती हो पर अगर तुमने किसी ओर से शादी करने की सोची या अद्विक से दूर जाने का तो तुम हमेशा के लिए यहां ट्रैप रह जाओगी!"ओर जो दो शर्ते है उनमें से पहली शर्त तो अद्विक से शादी करने की है ओर काशवी की जिंदगी जीने की पर उनमें से दूसरी शर्त ये है नन्हीं सी लड़की ने आव्या के कान में कुछ कहा जिसे सुन आव्या ने ना में अपनी गर्दन हिलाते हुए कहा बिल्कुल भी नहीं मै ऐसा नहीं कर सकती !"सोच लो आव्या तुम ! हां हां जानती हूं तुम क्या कहोगी यही कहोगी कि अगर मेरी शर्ते नहीं मानी तो मैं अपनी दुनियां में वापिस नहीं जा सकती ! आव्या ने चिढ़ते हुए कहा,"जिसे सुन नन्हीं सी लड़की ने अपने पंखों को निकालते हुए कहा,"तुम काफ़ी समझदार हो ! इतना बोल वो हवा में गायब हो गई पीछे से आव्या "लिटिल एंजेल" कहते हुए रुक गईं क्योंकि अद्विक मास्क पहनने हुए उसके तरफ़ आने लगा ! ओर उसकी तरफ़ देखते हुए बोला,"लगता है तुम शादी ना होने के सदमे में पागल हो चुकी हो !"आव्या को अद्विक की बातें ओर उसने जो कुछ भी असली काशवी के साथ किया सब याद आने लगा ओर उसने अपने कदम पीछे लेने लगीं तो वहीं अद्विक एक डेविल मुस्कान लिए बोला,"ओह मुझसे इतना डर की अभी से अपने कदमों को पीछे लेने लगीं !"वैसे डर होना भी चाहिए कि तुम्हे,अद्विक को ये बात नहीं मालूम थी कि वो आव्या देवराज थी ना कि काशवी!" काशवी तो चुप चाप सहन कर लेती पर ये आव्या थी जो ईट का जबाव पत्थर से देना जानती थी !"आव्या ने फ़िर आगे अद्विक की तरफ़ दौड़ते हुए उसे हाई किक मारी जिससे अद्विक की नाक से खून बहने लगा उसके बाद अद्विक को संभालने का मौका दिए बिना उसने एकदम से अद्विक के सिर को पकड़ा और उसके बाद आव्या ने बड़ी फुर्ती से उसकी पीठ पर एक मुक्का मारते हुए कहा,"मिस्टर अद्विक राठौर क्या लगा था तुम्हें तुम मुझे यहां किडनैप करके अपनी छिपकली दोस्त की शादी विवान से करवाओगे !" पर देख लेना तुम मैं तुम्हारी उस दोस्त कमीनी की क्या हालत करती हूं ! अद्विक ने आव्या यानि काशवी को पकड़ते हुए कहा,"तुम कैसे जानती हो कि मै अद्विक राठौर हूं ओर क्या कहा मेरी दोस्त की क्या हालत करोगी तुम बताओ मुझे ? आव्या ने नाखून चबाते हुए कहा,"पागल लड़की चुप नहीं रह सकती तुम्हारे गुस्से की आदत तुम्हे किसी दिन मरवाएगी अब भुक्तो!" तो वही अद्विक बड़े गौर से उसकी ओर देखते हुए अपने मन में बोला,"ये आज ना जाने क्यों,काशवी पर मुझे पहले से भी ज्यादा प्यार क्यों आ रहा है इस पागल लड़की पर!"