Reborn in book Ch. 2

Reborn in book - Chapter 2

Posted by moon light • Nov 15, 2026 02:26 PM

कमरे में अजीब सी खामोशी पसरी हुई थी। खिड़की से आती हल्की हवा परदे हिला रही थी, मानो किसी अनहोनी का संकेत दे रही हो। अद्विक बेचैनी से काशवी के सामने झुका और उसके गालों को हल्के से थपथपाते हुए बोला,

“काशवी… तुम किस राज़ की बात कर रही हो? आँखें खोलो।”

लेकिन काशवी मानो इस दुनिया से जा चुकी थी। उसकी आँखें बंद थीं और चेहरा बिल्कुल निश्चल।

“अरे! ये किस बेवकूफ़ राइटर ने स्टोरी लिखी है?”

एक लड़की बड़े से घर में पॉपकॉर्न खाते हुए अपने फ़ोन में नॉवेल पढ़ रही थी। इस लड़की ने बेबी पिंक कलर का टॉप पहना हुआ था और नीचे उसने ब्लू जींस पहनी थी। उस लड़की के आधे से ज़्यादा पॉपकॉर्न नीचे बिखरे पड़े थे और बाल... वो तो ऐसे थे जैसे चिड़िया का घर!

वह लड़की गुस्से में सोफे से उठी और अपना पैर पटकते हुए बोली, “आह! ये हीरो कितना कमीना था। पहले तो बेचारी काशवी को उसकी शादी से उठा लिया ताकि उसकी वो दोस्त कमिनी मृनाल विवान से शादी कर सके!” और खुद ये कमीना... जब प्यार नहीं था काशवी से, तो उससे शादी क्यों की? बेचारी काशवी, जिनसे प्यार किया उन दोनों ने उसे धोखा दिया। “मैं होती ना, तो उस कमीने की गर्दन तोड़ कर रख देती!”

ऐसा कहते हुए उस लड़की ने सोफे से पिलो को उठाया, मानो वो अद्विक हो, और चीखते हुए कहा, “मिस्टर अद्विक राठौर! अगर मैं होती तो तुम्हारा गला दबा देती।” उसने इतनी ज़ोर से उस पिलो को पकड़ा कि उससे सारी रुई बाहर निकल गई! पर उस लड़की का गुस्सा मानो शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

तभी उसने अपने फ़ोन की तरफ़ देखा जहाँ पर "नेक्स्ट चैप्टर टुमारो" बता रहा था। उसने जैसे ही उसे अनलॉक करना चाहा, उसे नोटिफिकेशन पॉप हुई कि ये चैप्टर अब अगले दिन आएगा। जिसे देख उस लड़की को और भी ज़्यादा चिढ़ होने लगी! तभी इसके दिमाग में एक आइडिया आया। उसने किसी को कॉल किया। जैसे ही सामने वाले ने कॉल उठाया, वैसे ही ये लड़की गुस्से में उस पर बरसते हुए बोली, “नैना की बच्ची! तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे इतना घटिया नॉवेल सजेस्ट करने की?”

तभी दूसरी तरफ़ लड़की ने फ़ोन को अपने कान से दूर किया और अपनी शांत आवाज़ में कहा, “आव्या, शांत हो जा पहले, फिर तेरी बात सुनती हूँ।”

जिस पर उस लड़की ने, जिसका नाम आव्या था, अपने गुस्से को कंट्रोल करते हुए बोला, “नैना, मुझे बस इतना बताओ, ये जो नॉवेल है 'डेविल इनोसेंट ब्राइड', इसमें आगे क्या होगा? क्या अद्विक को उसकी गलतियों की सज़ा मिलेगी? विवान क्या करेगा जब मृनाल की सच्चाई उसके सामने आएगी? और क्या मृनाल अद्विक से शादी करेगी, फिर उनके बच्चे होंगे क्या?”

आव्या लगातार नॉन-स्टॉप बोले जा रही थी, जिसे सुन नैना ने उसे रोकते हुए कहा, “आव्या यार, तू चुप होगी तभी तो मैं कुछ बोलूँगी!” जिसे सुन आव्या मुँह फुलाते हुए बोली, “हाँ, मैं हो गई चुप, अब बताओ आगे क्या होगा?”

ऐसा कहते हुए आव्या नीचे सीढ़ियों से होते हुए जा रही थी, तभी वहाँ की लाइट चली गई। जिसे देख उसने गुस्से में कहा, “इस लाइट को भी अभी जाना था!” ऐसा कहते हुए उसने नैना से कहा, “नैना, तू होल्ड कर… मैं देखती हूँ।” वह स्विच बोर्ड के पास गई। जैसे ही उसने स्विच छुआ— झटाक! तेज़ करंट उसके शरीर में दौड़ गया।

“आह!” उसकी एक चीख नैना के कानों में सुनाई दी। “आव्या! क्या तुम ठीक हो? मुझे बताओ आव्या? तुम कुछ बोल क्यों नहीं रही?”

वहीं आव्या का फ़ोन उसके हाथ से गिर गया। कुछ पल के लिए सब काला हो गया। जब उसने आँखें खोलीं, उसका सिर घूम रहा था। “उफ़… कितना ज़ोर का झटका था… अच्छा हुआ मैं मरी नहीं, वरना फिर तो मैं बिना ये जाने कि उस नॉवेल में आगे क्या हुआ मर जाती,तो मेरी आत्मा को शांति ही नहीं मिलती!”

तभी उसे गुस्से से जलती हुई नज़रें खुद पर महसूस हुईं। तब उसने आँख उठाकर देखा तो सामने एक लड़का बिज़नेस सूट में मुँह पर मास्क लगाए हुए उसे ही घूर रहा था। तभी आव्या ने अपने कपड़ों पर ध्यान दिया तो पाया कि उसने एक दुल्हन के कपड़े पहने थे। और अपने आस-पास जब उसने देखा तो पाया वो जेल में बंद थी। पर हैरानी की बात ये थी कि वहाँ कोई भी पुलिस वाला उसे नज़र नहीं आया!

आव्या ने अपनी हाथों की चूड़ियों को छूते हुए कहा, “ये लाल चूड़ियां और ये साज़-श्रृंगार, गहने, लाल जोड़ा दुल्हन का... मैंने क्यों पहना है? मैं तो अपने घर में नॉवेल पढ़ रही थी, फिर ये सब क्या है? कहीं इस लड़के ने तो कुछ...” ऐसा सोचते हुए उसने उस लड़के से कहा, “तुम! तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे मेरे ही घर से किडनैप करवाने की? और ये क्या कपड़े पहनाए हैं तुमने? मैं तुम पर पुलिस केस कर दूँगी! फिर अक्ल ठिकाने आएगी!”

जिस पर उस लड़के ने अपने कदम धीरे से उसकी ओर लेते हुए कहा, “लगता है किडनैप होने का कुछ ज़्यादा ही बड़ा झटका लगा है तुम्हें? शायद तुम भूल रही हो, मैंने तुम्हें तुम्हारी शादी से किडनैप करवाया है ताकि मृनाल की शादी तुम्हारे दूल्हे से हो सके!”

ये सुन आव्या ने अपने सिर पर हाथ रख कुछ सोचते हुए कहा, “शादी से उठवा लिया ताकि मृनाल शादी कर सके... इसका मतलब मैं 'डेविल इनोसेंट ब्राइड' की नॉवेल में ट्रैप हो चुकी हूँ!” ऐसा कहते हुए आव्या ने अपने सिर पर हाथ मारा। आव्या को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ आखिर क्या हो रहा है। आव्या ने अपने सामने खड़े शख़्स को देखा और अपने नाखूनों को दांतों से काटते हुए बोली, “अगर मैं इस नॉवेल में ट्रैप हुई हूँ, तो इसका मतलब मेरे सामने खड़ा ये शख़्स और कोई नहीं बल्कि अद्विक राठौर है!”

तभी उसके कानों में एक छोटी बच्ची की आवाज़ सुनाई दी, “हाँ, बिल्कुल सही कह रही हो तुम! तुम इस वक्त मेरे नॉवेल 'डेविल इनोसेंट ब्राइड' की हीरोइन काशवी हो!”

“कौन बोल रहा है? सामने आओ मेरे!”

तभी फिर से उस बच्ची की आवाज़ सुनाई दी जो उससे कह रही थी, “ऊपर देखो, यहाँ अद्विक के कंधे पर!” जैसे ही आव्या ने अद्विक के कंधे पर देखा तो वो हैरान रह गई क्योंकि अद्विक के कंधे पर एक छोटी लड़की थी जिसने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहनी थी और उसके बॉर्डर पर काले रंग की पट्टी थी और उसके बाद उस लड़की के ऊपर लाल रंग का रिबन था!

आव्या भागते हुए अद्विक के सामने गई और उस लड़की की ओर देखते हुए बोली, “ओह! तो इसका मतलब वो तुम हो जिसने मुझे यहाँ इस नॉवेल में कैद किया है! पर मुझे इस नॉवेल में ट्रैप क्यों किया तुमने? देखो बच्ची, मुझे इस नॉवेल से बाहर निकालो, मैं इस जानवर के साथ नहीं रह सकती!”

ये सुन उस लड़की ने अपने चेहरे पर एक मुस्कान लिए कहा, “जानवर भी वही इंसान बनता है जो पहले इंसान हो! तुमने अभी सिर्फ़ अद्विक राठौर के डेविल वर्ज़न को ही पढ़ा है, जबकि उसकी सॉफ्ट साइड तो तुमने देखी ही नहीं! अद्विक के दिल में कितना दर्द है ये तुम सोच भी नहीं सकती! तुम्हें इस नॉवेल में ट्रैप करने का मेरा मक़सद इतना है कि तुम अद्विक की दूसरी साइड भी देखो और हाँ, इस नॉवेल के जितने भी विलेन हैं उन्हें सबक सिखाओ!”

आव्या ने अपनी आईब्रो चढ़ाते हुए कहा, “अगर मैं मना कर दूँ तो?”

“तो ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा... तुम वापिस अपनी दुनिया में नहीं जा पाओगी!” उस छोटी सी बच्ची ने चिल मोड में कहा।

जिस पर आव्या गुस्से में मुँह फुलाते हुए बोली, “ये तुम ठीक नहीं कर रही मेरे साथ!” तब उस छोटी सी लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा, “'ऑल इज़ फेयर इन लव एंड वॉर'... तुम सीधी तरह से नहीं मानी तो मुझे उंगली टेढ़ी करनी होगी ना!”

!

100%