मीडिया के शिकंजे में फँसी नियति
Tk नियति के होठों के क़रीब हो रहा था कि तभी... कमरे के भारी सन्नाटे को चीरती हुई डॉ. TK के फोन की तीखी रिंगटोन गूंज उठी।
वह सांस रोक देने वाला पल एक झटके में टूट गया। TK के चेहरे के हाव-भाव पलभर में बदल गए। उसने जेब से अपना फोन निकाला और स्क्रीन पर जगमगाते नाम को देखा। उसकी आंखों में एक अजीब सी सख्ती लौट आई।
उसने एक नज़र बेड पर सहमी पड़ी नियति पर डाली, जो खौफ से आंखें बंद किए खुद को समेटने की कोशिश कर रही थी।
TK बिना कुछ कहे नियति के ऊपर से हट गया। उसने अपनी कमर पर लिपटे तौलिए को ठीक किया और फोन रिसीव करते हुए भारी कदमों से बालकनी की तरफ बढ़ गया।
जैसे ही TK बालकनी का कांच का दरवाजा पार कर दूर गया, नियति ने एक लंबी, राहत की सांस छोड़ी। उसने झट से अपनी आंखें खोलीं और अपने सीने पर हाथ रखकर अपनी बेकाबू होती धड़कनों को शांत करने लगी।
"ओह गॉड! बाल बाल बची ये आदमी कितना अजीब है?! बेशर्मी की हद पार कर दी " नियति ने खौफ से बालकनी की तरफ देखते हुए फुसफुसाया
नियति ने गुस्से और झुंझलाहट में तकिए को एक घूंसा मारा, "ऊपर से नंगा घूम रहा है और मुझे ही कह रहा कि मैं ये सब चाहती हूं! छी.... बेशर्म कहीं का!'
फिर वो हड़बड़ाहट में खुद से बोली "मुझे जल्दी से यहां से निकलना होगा इसे पहले ये आदमी दुबारा मेरे साथ....."
उसने तुरंत बिस्तर से पैर नीचे उतारे। डर अब थोड़े गुस्से और जान बचाने की अकुलाहट में बदल चुका था।
"अगर मैं दो मिनट भी और इस पागल आदमी के पास रही, तो पता नहीं मेरी क्या हालत करेगा"
नियति दबे पांव दरवाजे की तरफ बढ़ी। उसने धीरे से हैंडल घुमाया ,किस्मत से दरवाजा अनलॉक था। उसने राहत की सांस ली और कमरे से बाहर गैलरी में आ गई। महल जैसा विशाल घर, ऊंचे खंभे, महंगे कालीन और चारों तरफ छाया सन्नाटा।
गैलरी के कोने में एक अधेड़ उम्र की औरत हाथ में साफ तौलिया और कपड़ों की ट्रे लिए आ रहा था। नियति को बाहर देखकर वह चौंक गया और अदब से झुककर बोली, "मैम? आप उठ गईं? आपकी तबीयत कैसी है? मै आपके लिए नाश्ता ला रही थी बस..."
नियति ने तुरंत अपने चेहरे पर एक झूठी, सहमी हुई और मासूम सी मुस्कान लाने की कोशिश की। उसने अपने पेट पर हाथ रखा और नाटक करते हुए कांपती आवाज में बोली, "आह!! हाँ, मैं ठीक हूँ। दरअसल.... मुझे अभी भूख नहीं है , मै कुछ देर बाद खा लूंगी , वैसे..... बाहर जाने का मुख्य दरवाजा किस तरफ है? मुझे थोड़ा अजीब महसूस हो रहा है, वो हवा खाने के लिए ज़रा..."
उस औरत ने मासूमियत से यकीन कर लिया और सीढ़ियों की तरफ इशारा करते हुए कहा, "ओह! मैम, आप सीधे नीचे जाकर बाईं तरफ मुड़ जाइए। वहां बड़ा हॉल है, हॉल के ठीक सामने कांच का मुख्य दरवाजा है जो सीधा बाहर पोर्टिको में खुलता है।"
"ठीक हैं ! शुक्रिया !" नियति ने नौकर की बात बीच में ही काटी और चेहरे पर एक थकी हुई मुस्कान बिखेरते हुए तेजी से सीढ़ियों की तरफ कदम बढ़ा दिए।
"बस... एक बार वो कांच का दरवाजा पार हो जाए, फिर आगे क्या करना है देखती हूं"
नियति ने मन ही मन खुद से कहा और दबे पांव नीचे की तरफ भागने लगी।
नियति तेज़ी से सीढ़ियाँ उतरकर मुख्य हॉल तक पहुँची। उसके दिल की धड़कनें तेज थीं और मन में बस एक ही रट थी ‘जितनी जल्दी हो सके, इस खौफनाक बंगले से रफूचक्कर हो जाओ!’
लेकिन हॉल के पार पहुँचते ही उसके अरमानों पर पानी फिर गया।
मुख्य दरवाज़े की तरफ कदम बढ़ाते ही उसकी साँसें अटक गईं। दरवाज़े पर ब्लैक सूट पहने, चौड़े कंधों वाले दो खूँखार बाउंसर किसी लोहे की दीवार की तरह मुस्तैद खड़े थे। बाहर निकलने का तो दूर, वहाँ परिंदा भी पर नहीं मार सकता था।
नियति ने गुस्से में अपनी आँखें छोटी कीं और मन ही मन बुदबुदाई,
"हद है यार! इस साइको ने अपना घर है या कोई तिहाड़ जेल बना रखा है? मुख्य दरवाज़े से निकलना मतलब सीधे यमराज के स्वागत में ताली बजाना है!"
उसने तुरंत अपना रास्ता बदला। वह दबे पाँव गार्डन की तरफ वाले हिस्से में पहुँची। वहाँ उसे एक लंबी, ऊँची दीवार दिखाई दी, जिसके ऊपर लोहे की नुकीली ग्रिल लगी हुई थी।
"दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है... या तो इस दीवार को फाँद जाओ, या वापस उस टॉवल वाले साइको के कमरे में जाकर उसकी ****ी निगाहों का शिकार बनो!"
नियति ने दाँत भींचे, अपने लंबे सिल्क के नाइट सूट को थोड़ा ऊपर की तरफ खसकाया, और पूरी ताकत लगाकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगी। अपने हाथों और पैरों का पूरा जोर लगाते हुए, किसी तरह उसने खुद को ऊपर खींचा और एक गहरी साँस लेकर दूसरी तरफ छलांग लगा दी।
---
उधर बालकनी में...
डॉ. TK का फोन पर चल रहा गंभीर कन्वर्सेशन खत्म हुआ। उसने फोन कान से हटाया, स्क्रीन पर देखा और एक ठंडी साँस भरकर वापस कमरे की तरफ मुड़ा।
लेकिन जैसे ही उसकी नज़र खाली बिस्तर पर पड़ी, उसकी तीखी, खतरनाक आँखें फैल गईं। कमरे में सन्नाटा था, बाथरूम का दरवाज़ा खुला था और बेड पर सिर्फ उसकी खुशबू बाकी थी। TK का दिमाग एक सुपरकंप्यूटर की तरह दौड़ा और अगले ही सेकंड उसके चेहरे का रंग उड़ गया।
उसके मुँह से अचानक निकल पड़ा " ये कहां गई?"
तभी वो औरत जो नियति से बाहर मिली थी वो कमरे में आई , tk ने कहा "वो.... लड़की कहां गई ?"
नौकर ने सर झुका कहा "उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था तो वो बाहर हवा खाने गई है"
डॉक्टर tk ने दांत पीस कहा "और आपने उसे जाने दिया , idiot हो गया"
Tk अपने गुस्से को काबू करता है और जल्दी से गार्डन में जाकर देखता है , लेकिन नियति वहां नहीं थी वो समझ गया था कि वो भाग गई ।
उसकी भौहें गुस्से और चिंता से तन गईं। उसने गुस्से में अपना जबड़ा भींचते हुए खुद से फुसफुसाया
"अगर वो इस वक्त उस नासमझ लड़की की तरह यहाँ से बाहर निकल गई, तो लेने के देने पड़ जाएंगे! बाहर वो लोग पहले से ही घात लगाए बैठे हैं..."
TK गहरी सोच में पड़ गया ।
---
इधर दीवार कूदकर नियति जैसे ही सड़क पर गिरी...
"आह... इसकी माँ का!" नियति ने घुटने पर हाथ रखते हुए दर्द से मुँह बनाया। उसने जल्दी से खुद को संभाला और भागने के लिए उठी ही थी कि तभी...
अचानक उसकी आँखों पर दर्जनों कैमरों की फ्लैश लाइट्स एक साथ चमक उठीं। कानों के परदे फाड़ देने वाला शोर गूँज उठा। माइक, कैमरे और रिपोर्टर्स का एक पूरा सैलाब उसकी तरफ टूट पड़ा था!
" मैम, ज़रा यहाँ देखिए!"
"आप कौन है , आप ऐसे दीवार कूदकर क्यूं आई , क्या डॉक्टर tk, ने आपके साथ कुछ गलत किया है"
कैमरों की उस भीड़ और सवालों की बौछार को अपने सामने देखकर नियति की चीख निकल गई। उसकी आँखें फटी की फटी रह गईं और उसका दिमाग पूरी तरह सुन्न पड़ गया।
"हे... हे भगवान!" नियति ने घबराकर अपने दोनों हाथों से अपना सिर पकड़ लिया, "दीवार फाँदकर बाहर तो आ गई... पर ये लोग मेरी बलि चढ़ाने के लिए यहाँ पहले से ही क्यों खड़ी है?! ये क्या नई मुसीबत है....."