रूह तक उतरता डर.....
तूफानी बारिश की बूंदें कार की खिड़कियों पर तेजी से थपथपा रही थीं। बाहर का अंधेरा और सन्नाटा अंदर के भारी माहौल को और ज्यादा घुटन भरा बना रहा था।
कार की पिछली सीट पर सन्नाटा छाया था , नियति अभी भी बेहोश पड़ी थी।
उसके चेहरे पर बिखरे भीगे बाल और माथे से बहता खून उस रात के खौफ की गवाही दे रहा था।
उसके ठीक बगल में doctor tk अपनी सीट पर अकड़ कर बैठा हुआ था। उसका चेहरा बर्फ की तरह ठंडा और सख्त था। उसने अपने कोट के बटन बंद किए हुए थे और उसकी तीखी, खतरनाक आंखें लगातार नियति के चेहरे पर टिकी हुई थीं।
उसके दिमाग में शक और गुस्से का बवंडर चल रहा था।
आखिर कौन है यह लड़की? TK का दिमाग एक शार्प एनालिस्ट की तरह काम कर रहा था।
कही ये कीसी की साजिश तो नहीं ,कोई पब्लिसिटी स्टंट या मेरे किसी दुश्मन की रची हुई साजिश? इस शहर में कोई भी इतनी आसानी से मेरी गाड़ी के सामने आकर नहीं गिर सकता। क्या यह जानबूझकर मेरी कार के रास्ते में आई थी? जो भी हो इस लड़की को पता नहीं कि गलत इंसान से टकराई है ये , अगर मेरी सोची हुई बात सच निकली तो इसकी हालत बतसे बत्तर कर दु
उसके भीतर का शक उसे बार-बार चेतावनी दे रहा था कि इस लड़की से दूर रहना ही भलाई है। लेकिन उसी शक के साथ-साथ एक अजीब सी बेचैनी भी उसके सीने में सुलग रही थी , एक ऐसा खिंचाव जो उसके सारे लॉजिक और रूल्स को धज्जियां उड़ा रहा था।
तभी... अचानक तेज गाड़ी के एक झटके से, अचानक बेहोश पड़ी नियति का सिर लुढ़क कर सीधे डॉ. TK के चौड़े कंधे पर आ गिरा।
TK एक सेकंड के लिए अपनी जगह पर पत्थर की तरह जम गया।
उसके मजबूत, मस्कुलर कंधे पर उस भीगी हुई, कांपती हुई लड़की का सिर टिका हुआ था। नियति की सांसों की गर्म भाप TK के कोट को छू रही थी। शहर का सबसे खौफनाक और कठोर साइकोलॉजिस्ट, जिसके पास आने से बड़े-बड़े लोग थर-थर कांपते थे, आज एक अनजान, रोती हुई लड़की के इस तरह कंधे पर सिर टिकाने से अंदर तक हिल गया।
TK ने अपनी ठंडी नजरों से नीचे देखा। नियति के लंबे, गीले पलकें आंसुओं से चिपकी हुई थीं और उसके चेहरे पर एक गहरी लाचारी छाई हुई थी।
डॉक्टर TK का हाथ गुस्से में मुट्ठी की तरह भींच गया। उसने एक गहरी, ठंडी सांस भरी और ड्राइवर की तरफ देखे बिना अपनी भारी, सर्द आवाज़ में हुक्म दिया
"गाड़ी की स्पीड और बढ़ाओ..."
इसके बाद उसने न तो नियति का सिर अपने कंधे से हटाया, और न ही खुद को उससे दूर किया। बस, खामोश बैठकर उस भयानक रात के सफर को तय करने लगा, यह जानते हुए भी कि यह लड़की उसकी शांत और नियंत्रित जिंदगी में किसी बड़े तूफान की दस्तक है।
---------
अगली सुबह....
सफेद मखमली चादर, कमरे की धीमी और वार्म लाइट्स, और हवा में फैली एक बहुत ही हल्की, महंगी वुडी परफ्यूम की खुशबू।
नियति की पलकें भारी थीं, जैसे उन पर मन भर का वजन रखा हो। उसने धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलीं। छत पर लगे खूबसूरत झूमर को देखकर उसका सिर चकरा गया।
"अहh..."
उसने अपने माथे को छूने की कोशिश की, तो वहां एक साफ-सुथरी सफेद पट्टी बंधी हुई थी। उसका लाल लहंगा गायब था; उसकी जगह उसे एक बहुत ही ढीला-ढाला, बेहद सॉफ्ट सिल्क का नाइट सूट पहनाया गया था।
नियति अचानक हड़बड़ाकर बिस्तर पर उठ बैठी!
उसकी सांसें तेज चलने लगीं। उसने बदहवास होकर अपने आसपास देखा। यह कोई आम कमरा नहीं था ,विशाल कांच की खिड़कियां, महंगे लेदर के सोफे, और चारों तरफ बिखरी हुई मेडिकल और साइकोलॉजी की दुर्लभ किताबें।
"यह... यह कौन सी जगह है? मैं कहाँ हूँ?!"
नियति के गले से एक डरी हुई चीख निकलने ही वाली थी कि तभी उसके दिमाग में एक खौफनाक बिजली कौंधी।
उसे सब याद आने लगा , वह तूफानी रात... जंगल के कांटे... पीछे पड़े लोग... हाइवे की तेज सफेद लाइट... और फिर गाड़ी का बोनट!
और उस बोनट के ठीक पार... एक सख्त, बर्फ से भी ज्यादा ठंडा और जानलेवा चेहरा। वह सख्त जॉलाइन, माथे पर बिखरे भीगे बाल, और वो गहरी, बर्फीली आंखें जो किसी का भी वजूद चीर सकती थीं।
नियति का पूरा **** खौफ से कांपने लगा। उसने अपने दोनों हाथों से अपना सिर पकड़ लिया।
"वो... वो आदमी..." नियति की आवाज कांप रही थी, "क्या उसने मुझे बचा लिया? ये कौन सी जगह है ?"
उसका अतीत उसके दिमाग में फिर से चीखने लगा था। किसी भी अनजान इंसान का ख्याल आते ही उसकी सांसें अटकने लगती थीं। उसका शरीर पसीने से भीग चुका था।
नियति ने तुरंत बिस्तर से नीचे पैर उतारे। उसके पैर ठंडे फर्श पर पड़े तो एक कपकंपी दौड़ गई। वह दीवार का सहारा लेकर दरवाजे की तरफ भागने ही वाली थी कि तभी...
बाथरूम का दरवाज़ा हल्का सा खुला था और अंदर से उठती गर्म भाप पूरे कमरे में फैल रही थी। तभी अंदर से कदमों की आहट गूंजी और डॉ. तन्मय कोठारी यानी डॉक्टर tk बाहर निकला।
उनकी हॉट और मस्कुलर बॉडी पर पानी की बूंदें चमक रही थीं। चौड़े कंधे, तराशा हुआ सीना, और एब्स पर फिसलती पानी की धार ,उनका यह खतरनाक रूप किसी भी लड़की के होश उड़ाने के लिए काफी था। उन्होंने सिर्फ कमर के इर्द-गिर्द एक टॉवल लपेट रखा था और उनके गीले बाल माथे पर बिखरे हुए थे। उनके इस बेपरवाह और खूंखार अंदाज में एक ऐसा अजीब आकर्षण था, जिससे नजरें हटाना नामुमकिन था।
नियति ने जब सामने TK को इस हालत में देखा, तो उसका सांस लेना दूभर हो गया। शर्म और घबराहट से उसका चेहरा बुरी तरह लाल हो गया। उसने तुरंत अपनी आंखें कसकर बंद कर लीं और कांपती हुई आवाज़ में बोली,
"बे... बेशर्म! तमीज नाम की कोई चीज़ नहीं है क्या? इस तरह... ऐसे सामने..."
TK के चेहरे पर एक खतरनाक, सर्द मुस्कान तैर गई। उसने अपने बालों से तौलिए को हटाया और अपनी भारी, मदहोश कर देने वाली चाल से बिस्तर की तरफ बढ़ने लगा। उसकी लंबी और भारी काया ने धीरे-धीरे नियति को घेर लिया।
बिस्तर पर झुकते हुए, TK ने अपना चेहरा नियति के बिल्कुल करीब कर दिया। उसने नियति को छुआ नहीं, लेकिन उसके शरीर की महक और उसकी सांसों की गर्माहट सीधे नियति की त्वचा पर महसूस हो रही थी। उसके सीने की ठंडक और उस मर्दाना परफ्यूम की खुशबू ने कमरे की हवा को और गाढ़ा कर दिया।
TK ने अपनी गहरी, सम्मोहक और भारी आवाज़ में उसके कान के पास फुसफुसाया
"दूर हटने के लिए तो नहीं आई होगी तुम मेरे कार के सामने... बताओ, किस इरादे से आई हो तुम?"
नियति ने डर के मारे अपनी आंखें और कसकर बंद कर लीं। उसका दिल पागलों की तरह धड़क रहा था। उसने कांपते हाथों से हवा में इशारा करते हुए लगभग रोते हुए कहा,
"दु... दूर... दूर रहो मुझसे! प्लीज़... दूर रहो!"
TK ने एक हल्का सा ठंडी सांस के साथ smirk किया। उसकी आवाज और ज्यादा गहरी और **** हो गई, जिसमें एक अजीब सा ताना था
"दूर क्यों होना है...?" TK का चेहरा और थोड़ा करीब आया, उसकी सांसें नियति के गालों को छूने लगीं। "तुम... यही चाहती थीं ना?"
यह बोलते ही, TK ने अपने होंठों को नियति के और करीब झुकाया, जैसे वह उसके कांपते हुए होंठों को अपने काबू में करने ही वाला हो। उस इंटेंस और सांस रोक देने वाले पल में, नियति की आंखें डर और एक अजीब से अनजाने अहसास से पूरी तरह बंद थीं। उसका पूरा शरीर सुन्न पड़ चुका था, और उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह इस खतरनाक आदमी के इस पागलपन से खुद को कैसे बचाए।
कमरे में खामोशी थी, सिर्फ दोनों की उखड़ी हुई सांसों की आवाज़ गूंज रही थी...