Detective Lakshman - The great killer - Chapter 3
कहानी का भाग 3
महानगर में हुई हत्याएं और वहां मिला नोट जिस पर लिखा था द ग्रेट किलर, रात ग्यारह बजे शहर के मशहूर बिल्डर जयंत कुमार की भी हत्या इस हत्यारे ने कर दी थी और अब घटनास्थल पर जासूस लक्ष्मण भी पहुंच गया था।
इंस्पेक्टर आकाश "अच्छा तो तुम्हें किसी ने बुलाया नहीं है तुम अचानक से यहां आ गए।'"
लक्ष्मण "जी हां"।
इंस्पेक्टर आकाश" पर इतनी रात को इस हाइवे पर तुम कहां से आ रहे हो और कहां जा रहे हो तुम्हें तो इस वक्त अपने घर पर आराम से सोया हुआ होना चाहिए।"
हवलदार 'लगता है सर किसी केस के सिलसिले में ही घूम रहे होंगे जासूस साहब और भटकते हुए यहां तक आ गए, क्यों जासूस साहब मैंने ठीक कहा या नहीं।"
लक्ष्मण "जी हां आपने बिल्कुल ठीक समझा।"
इंस्पेक्टर आकाश "तो फिर तुम अपना समय यहां बेकार मत करो यहां तो हम सब संभाल लेंगे जाओ तुम अपनी जासूसी करो।"
लक्ष्मण" जी वह तो मैं अवश्य कर ही लूंगा पर यहां भी कुछ गड़बड़ हुई है उसे तो देख लू वैसे उस कार में कौन है कुछ हुआ है क्या उसे।"
लक्ष्मण की बात पूरी ही हुई थी कि वहां एंबुलेंस आ पहुंची थी।
इंस्पेक्टर आकाश अब लक्ष्मण को कुछ बताएं बिना तेजी से उस कार की तरफ चले गए थे।
लक्ष्मण अब हवलदार की तरफ देखते हुए "क्या हुआ है कुछ बताएंगे।"
हवलदार "जासूस साहब शहर के मशहूर बिल्डर जयंत कुमार की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है।'"
लक्ष्मण" यह तो बहुत बुरा हुआ पर यह इतनी रात को यहां करने के लिए क्या आए थे।"
हवलदार" पता नहीं।"
अब इंस्पेक्टर आकाश ने हवलदार को आवाज़ लगाई थी ।
हवलदार तेजी से उस लग्जरी गाड़ी के पास पहुंच गया था फिर पुलिस वालों ने गाड़ी की सीट से जयंत कुमार की बॉडी को निकाल कर स्ट्रक्टचर पर रख दिया था और उसे एंबुलेंस में चढ़ा दिया था एंबुलेंस शोर मचाती हुई वहां से निकल गई थी।
इंस्पेक्टर आकाश अब वहां छानबीन करने लगा था।
लक्ष्मण अब उनके पास आते हुए" लगता है यहां किसी से मिलने आए थे जयंत कुमार जी और फिर उसी ने उनकी हत्या कर दी।"
इंस्पेक्टर आकाश "अच्छा पर तुम ऐसा कैसे कह सकते हो कि जयंत कुमार यहां किसी से मिलने आया था।"
लक्ष्मण "वो इसलिए क्योंकि इनकी गाड़ी सड़क से नीचे साइड में खड़ी है, इसका मतलब इन्होंने खुद अपनी गाड़ी को यहां पर रोका था।"
इंस्पेक्टर आकाश "यह बात तो तुमने सही कही। वैसे तुम अभी तक गए नहीं...तुम्हें तो अपने काम पर आगे जाना था।"
लक्ष्मण "जी हां जाना तो है पर अब रुक गया हूं तो थोड़ी देर यहां का मामला भी देख ही लेता हूं शायद आपकी थोड़ी मदद कर दूं।"
इंस्पेक्टर आकाश" पर हमें तुम्हारी मदद की कोई आवश्यकता नहीं हम अपना काम बखूबी कर सकते हैं।"
लक्ष्मण "जी हां बिल्कुल कर सकते हैं मैंने कब कहा कि नहीं कर सकते हैं चलिए तो फिर अब अपना काम करते रहिए, बस मैं भी यहां के हालत अपनी नजर से देख ही लेता हूं।"
अब अब वहां तेजी से पुलिस की कुछ अन्य गाड़ियां भी आ पहुंची थी इसमें एसपी राकेश सिंह वहां आ पहुंचे थे उनकी नजर वहां आते ही लक्ष्मण जासूस पर पड़ गई थी।
अब गाड़ी से उतरते हुए सीधा उसी के पास आ पहुंचे थे।
लक्ष्मण अपने माथे पर अपनी उंगलियां लगाते हुए "जय हिंद एसपी साहब।"
एसपी राकेश सिंह "अरे लक्ष्मण तुम यहां तुम्हें यहां देख कर काफी आश्चर्य हो रहा है।"
इंस्पेक्टर आकाश अब तेजी से वहां आते हुए" सर यह देखिए यहां पर भी अपराधी ने अपने नाम का नोट छोड़ दिया है इस पर भी वही लिखा है द ग्रेट किलर।"
एसपी राकेश सिंह अब उस कागज को देखते हुए "कौन है यह अपराधी जो हमारे लिए सर दर्द बन रहा है आज इसने दूसरी हत्या कर दी है, ऐसे तो यह जाने कितनी हत्या कर देगा अपने आप को ग्रेट किलर दिखाने के लिए।"
लक्ष्मण '"जरा मुझे भी दिखाइए यह कागज एसपी साहब।"
एसपी राकेश नोट को लक्ष्मण की तरफ बढ़ा देता है इंस्पेक्टर आकाश को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। पर अब वह चुप रह गया था।
लक्ष्मण अब उस पर लिखे शब्दों को ध्यान से देखते हुए" जिसने भी यह शब्द लिखे हैं उसकी लिखावट बहुत अच्छी है।"
इंस्पेक्टर आकाश "तुम अपराधी की तारीफ कर रहे हो हमें उसकी लिखावट से क्या लेना देना है, लिखावट अच्छी भी है तो क्या हुआ ...है तो वह हत्यारा।"
लक्ष्मण "जी हां आपने ठीक कहा लेना देना तो कुछ नहीं है पर इससे यह साबित होता है कि वह पढ़ा लिखा है और जिस तरह इन अक्षरों को इतनी खूबसूरती से लिखा गया है, उसे तो यही लगता है कि उसे ड्राइंग का काफी शौक है वह पेंटर हो सकता है।"
एसपी राकेश सिंह अब उस कागज को लक्ष्मण हाथ से लेते हुए "तुम बिल्कुल सही आईडिया लगा रहे हो, अब तो हम इस दिशा में खोज भी कर सकते हैं शायद जयंत कुमार का कोई ऐसा दुश्मन हो जो ड्राइंग पेंट का काम करता हो।"
लक्ष्मण "जी हां आप इस दिशा में खोजबीन कर सकते हैं।"
एसपी राकेश सिंह "अच्छा इंस्पेक्टर क्या कोई सबूत मिला यहां पर अपराधी का।"
इंस्पेक्टर आकाश" जी नहीं यहां पर भी कुछ नहीं मिला है।"
लक्ष्मण "मिला है इंस्पेक्टर साहब यह नोट जो उसने खुद अपने हाथ से लिखा है यही तो एक सबूत है जो वह छोड़कर गया है।"
इंस्पेक्टर आकाश "पर इस नोट का क्या करें किस से मिलवाए यह हैंडराइटिंग,।"
एसपी राकेश सिंह "कल रात भी हत्यारे ने दीपक राय की हत्या की है जो शहर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे ,वहां भी कोई सबूत नहीं मिला ,वह हत्या भी बेहद सफाई से की गई है।"
लक्ष्मण "अगर ऐसा है तो फिर हत्यार यह नोट क्यों छोड़ रहा है पुलिस इसकी मदद से भी उसके पास तक पहुंचाने की कोशिश कर सकती है, वह अपने खिलाफ कोई सबूत अगर नहीं छोड़ रहा है तब तो यह साफ है कि यह हैंडराइटिंग भी हत्यारे की नहीं है।"
एसपी राकेश सिंह" तुम्हारे कहने का मतलब इस नोट पर जो शब्द लिखे गये है यह हत्यारे ने नहीं लिखे।"
इंस्पेक्टर आकाश "पर क्या पता हत्यारे ने हीं यह शब्द लिखे हो ।"
लक्ष्मण "नहीं हत्यारा यह गलती नहीं करेगा क्योंकि इस पर लिखा भी गया है द ग्रेट किलर, और इस हत्यारे तक पहुंचना इतना आसान नहीं,।
" इस हत्यारे के खिलाफ सबूत ढूंढना भी बेहद मुश्किल होगा, और अगर आप हत्यारे तक पहुंच भी गए तो उसे हत्यारा साबित करना भी बहुत मुश्किल होगा।"
इंस्पेक्टर आकाश "एक बार हत्यारा मेरे हाथ तो जाए फिर सारे जुर्म वह खुद अपने मुंह से कबूल कर लेगा।"
लक्ष्मण "तो फिर ठीक है आप हत्यारे को पहले सामने लाने की कोशिश तो कीजिए। अच्छा मैं चलता हूं एसपी साहब मुझे भी बहुत काम है।"
इंस्पेक्टर आकाश ने तसल्ली की सांस ली थी।
पर अब जो वह नहीं चाहता था वही हो गया था।
एसपी राकेश सिंह "सुनो लक्ष्मण अगर तुम्हारे पास थोड़ा बहुत वक्त है तो इस मामले को भी देख ही लो।"
लक्ष्मण जो शायद यही चाहता था उसने बिल्कुल भी देर नहीं की थी जवाब देने में "अगर आप कह रहे हैं तो ठीक है, मैं भी इंस्पेक्टर आकाश के साथ कोशिश करके देख लेता हूं ,शायद अपराधी तक पहुंच ही जाए.... फिर इंस्पेक्टर आकाश की तरफ देखते हुए
" इंस्पेक्टर साहब तो फिर मिलकर ढूंढे अपराधी को।"
इंस्पेक्टर आकाश अब ना चाहते हुए भी
"हाँ क्यों नहीं,,"।
क्रमशः
आखिर किस लिए कि हत्यारे ने हत्या ? क्या लक्ष्मण सच सामने ला पाएगा ?जानने के लिए बने रहे जासूस लक्ष्मण के साथ