Detective Lakshman - The great killer - Chapter 2
कहानी का भाग-2
एक सनसनीखेज मर्डर जिसने पूरे पुलिस महकमें को हिला कर रख दिया था । व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक राय की किसी ने बेरहमी से उनके घर में हत्या कर दी थी और पुलिस अब अपनी छान बिन में लग गई थी।
पुलिस ने दीपक राय के पूरे घर को कवर कर लिया था और वहां गहराई से छानबिन चल रही थी। फॉरेंसिक टीम अपना काम कर रही थी और अपराधी के निशान ढूंढने की कोशिश कर रही थी।
मीडिया वाले भी वहां आ चुके थे और इस खबर को आग की तरह हर तरफ फैलाने का काम कर रहे थे।
घर के बाहर इस वक्त बे भीड़ जमा होती जा रही थी जिसे भी पता लग रहा था इस हत्या कांड का, वह यही दौड़ा चला आ रहा था। पुलिस वाले उन्हें गेट से अंदर जाने से रोक रहे थे ।
एसपी राकेश सिंह जो इस वक्त घटनास्थल पर मौजूद थे और अपने ऑफिसर से सारी जानकारी ले रहे थे।
इंस्पेक्टर आकाश" कोई भी सबूत नहीं मिल पाया है आसपास और पूरे घर की अच्छी तरह से छानबीन कर ली गई है, पर कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।"
एसपी राकेश "हत्यारे ने जिस तरह से नोट छोड़ा है द ग्रेट किलर का उससे साफ लगता है कि वह आगे भी हत्याएं अवश्य करेगा ,इसलिए सबूत तो वह किसी भी हालत में नहीं छोड़ने वाला है अब हमें ही पता लगाना होगा की हत्यारा कौन है।"
इंस्पेक्टर आकाश "मैं तो यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि क्या यह दुश्मनी का मामला है या फिर किसी ने अपने आप को ग्रेट किलर बनाने के लिए इनकी हत्या की।"
अब फॉरेंसिक अधिकारी भी वहां आ पहुंचा था।
एसपी राकेश" क्या कोई सबूत मिला।"
फॉरेंसिक अधिकारी "जी नहीं सर पर कोशिश जारी है पर अब तक की तहकीकात से साफ पता लग रहा है कि अपराधी ने पूरी प्लानिंग के तहत हत्या की है इसलिए कोई भी सुराग नहीं मिल रहा है।"
एसपी राकेश "ठीक है कोशिश करते रहो शायद कुछ मिल जाए।"
एक हत्या हो चुकी थी समय धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था सुबह का उजाला दोपहर और दोपहर का उजाला रात में तब्दील हो चुका था।
हाईवे के पास इस वक्त एक गाड़ी खड़ी नजर आ रही थी मौसम बिगड़ा हुआ था और बूंदाबांदी चल रही थी।
गाड़ी जो सड़क के साइड में खड़ी थी, शायद उसका मालिक दूर से आती गाड़ी को देखकर हाथ हिला कर उसे रुकने का इशारा करने लगा था।
दूर से आई गाड़ी को चलाने वाला अब यह देखकर अपनी गाड़ी धीमी करता है।
"लगता है गाड़ी खराब हो गई है चलो पूछ लेता हूं क्या मदद चाहिए।"
अब उसने अपनी गाड़ी उस सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से कुछ आगे रोक दी थी।
वह व्यक्ति जो हाथ हिला रहा था वह अब तेजी से उस गाड़ी वाले के पास गया था,।
गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपना शीशा नीचे किया था " क्या हुआ आपकी गाड़ी को'।
गाड़ी के पास आया व्यक्ति "कुछ भी नहीं हुआ है बस मुझे तो आपको रोकना था और आप रुक गए"।
गाड़ी में बैठा व्यक्ति उसकी बात सुनकर अब एकदम से हैरान रह गया था उसने अपनी गाड़ी बंद नहीं की थी पर अभी वह एक्सीलेटर पर दबाव डालता।
गाड़ी रुकवाने वाले व्यक्ति ने के रिवाल्वर उसके सिर पर लगा दी थी कोई गलती मत करना वरना गोली चल जाएगी।
गाड़ी में बैठा व्यक्ति "कौन हो तुम और मुझे क्यों मारना चाहते हो मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है देखो भाई तुम्हें कुछ चाहिए तो बता दो मैं तुम्हें दे दूंगा।"
व्यक्ति अब खतरनाक हंसी हंसते हुए "हां मुझे तुम्हारी जान चाहिए बोल ले लूं।'
गाड़ी में बैठा व्यक्ति अब तो हद से ज्यादा डर गया था "नहीं नहीं तुम कुछ भी मांग लो पैसा दौलत मैं तुम्हें दे दूंगा पर मुझे मत मारो"
उस अंधेरे में इतना साफ कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, पर अब बाहर खड़े व्यक्ति ने अपनी जैकेट के कॉल्स को नीचे किया था जिसकी वजह से उसका चेहरा अब थोड़ा साफ दिखाई देने लगा था।
"जयंत कुमार मरने के लिए तैयार हो जाओ।"
जयंत अब हाथ जोड़ बैठा था "तुम मुझे जानते हो किसने भेजा है तुम्हें मुझे मारने के लिए, और तुम मुझे मत मारो मैं उससे ज्यादा पैसा दूंगा जिसने तुम्हें मुझे मारने के लिए भेजा है।"
वह व्यक्ति अब फिर से हंसने लगा था मुझे किसी ने नहीं भेजा है बल्कि मैं ही तुमको करने के लिए यहां आया हूं।"
अब उसने ट्रिगर दबा दिया था और जयंत कुमार फ़ौरन मारा गया था।
वह व्यक्ति जो भी था अब अपनी जेब से एक कागज निकलता है और स्टेरिंग पर उसे चिपका देता है फिर तेजी से वह अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाता है।
एक घंटे बाद अब यहां पर भी पुलिस फोर्स जमा हो चुकी थी इस तरह एक व्यक्ति के मारे जाने से दोबारा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और उस कागज पर लिखे नाम को पढ़कर तो सभी दहशत में आ गए थे।
रात 11:00 बजे हुए इस हत्याकांड ने पुलिस की आंखों से नींद उड़ा दी थी अब हर तरफ गाड़ियों की जांच पड़ताल की जा रही थी हर आने जाने वाले पर नजर रखे जा रही थी और सुराग जुटाने की कोशिश तेज हो गई थी।
इंस्पेक्टर आकाश जो यहां कार के पास जांच पड़ताल कर रहा था उसके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था और उसके हाथों में वह लेटर था जिस पर द ग्रेट किलर लिखा हुआ था।
" हत्यारा चाहता क्या है, लोगों को मार रहा है सिर्फ अपने आप को फेमस करने के लिए"।
हवलदार "आप बिल्कुल ठीक कह रहे हैं इंस्पेक्टर साहब यह सब हत्याएं फेमस होने के लिए की जा रही है अब यह मरने वाला शहर का फेमस बिल्डर है जयंत कुमार,"
इंस्पेक्टर प्रकाश "और शायद शहर के सभी बड़े और फेमस लोगों को हत्यारा मार रहा है अब तो मुझे ऐसा ही लगने लगा है।"
हवलदार "जी आप ठीक कह रहे हैं तभी तो उसका नाम फेमस होगा।"
पुलिस हाइब्रिड किनारे अपनी जांच पड़ताल कर रही थी और अब वहां एक मोटरसाइकिल आकर रुकी थी।
इंस्पेक्टर आकाश का ध्यान अब मोटरसाइकिल और उस पर बैठे युवक पर गया था।
वहां आए युवक ने अब अपना हेलमेट उतार दिया था और वहां फैले हल्के उजाले में अब वहां खड़े सभी पुलिस वालों ने उसे पहचान लिया था।
हवलदार आश्चर्य से "यह तो जासूस लक्ष्मण है यह यहां इतनी रात को कैसे आ गया।"
इंस्पेक्टर आकाश "और उससे बड़ी बात ...इसे यहां बुलाया किसने।"
लक्ष्मण अब बड़े आराम से इंस्पेक्टर आकाश के पास आ गया था "जय हिंद इंस्पेक्टर साहब।"
इंस्पेक्टर आकाश "जय हिंद लक्ष्मण कैसे हो और यहां कैसे आ गए।"
लक्ष्मण "बस मेरी किस्मत मुझे यहां ले आई वैसे मुझे यहां देखकर आपको खुशी नहीं हुई।"
इंस्पेक्टर आकाश" खुश होने वाली सिचुएशन है भी नहीं... वरना खुश आवश्यक होता।"
जासूस लक्ष्मण" जी हां बात तो आपने ठीक कही वैसे यहां हुआ क्या है इतनी पुलिस क्यों खड़ी है यहां।"
हवलदार "लगता है जासूस साहब को अभी कुछ पता नहीं है सिर्फ पुलिस वालों को यहां देख कर रुक गए।"
लक्ष्मण "जी हां हवलदार साहब वाकई में मैं पुलिस वालों को यहां देखकर रुक गया" और फिर एक गाड़ी की तरफ देखने लगा था।
क्रमशः
क्या जासूस लक्ष्मण को किसी ने यहां बुलाया है या फिर वह अनजाने में आ गया है ? जानने के लिए बने रहे जासूस लक्ष्मण के साथ