Aapke aa jane se Ch. 2

Aapke aa jane se - Chapter 2

Posted by Deepmala Mandal • Oct 26, 2026 04:18 PM

मुंबई के एक पुराने चॉल में स्थित यह घर, तंग गलियों और चहल-पहल से घिरा हुआ था। घर छोटा है, लेकिन अच्छी तरह से व्यवस्थित था।

दरवाज़ा खोलते ही एक छोटा-सा बैठक कमरा है। दीवारें हल्की सी पीली पड़ी हुई हैं, जहाँ एक किनारे पर पुराने लकड़ी के सोफे रखे हैं। दीवार पर एक बड़ा घड़ी, देवी-देवताओं की तस्वीरें, और कोने में एक छोटा टीवी रखा है, जो शायद कुछ पुराना दिख रहा । बैठक से सटा हुआ पहला कमरा , जो दिखने में साधारण सा था। इसमें लकड़ी की एक बड़ी पलंग और ऊपर दीवार पर रखी किताबें और तस्वीरें हैं।

दूसरा जो थोड़ा मॉडर्न दिख रहा था। यहाँ दीवारों पर एक लड़की की बड़ी बड़ी तस्वीरें थी, एक ड्रेसिंग टेबल था । कोने में एक बड़ी सी अलमारी थी हैं। और एक मीडियम साइज का बेड था जिस पर एक लड़की सो रही थी। कमरे में खिड़की है, जहाँ से बाहर का नज़ारा दिखाई देता है – एक तंग गली, जहाँ बच्चों की क्रिकेट की गूँज और ठेले वाले की आवाजें हर समय सुनाई देती हैं।

स्टोर रूम, जो मुख्य रसोई के पास था, एक छोटे से दरवाज़े के पीछे छुपा हुआ है। स्टोर रूम में हल्की-हल्की अंधेरे के बीच एक लड़की चुपचाप सो रही थी। यह कमरा, जो आमतौर पर घर की पुरानी चीज़ों को रखने के लिए था। चारों तरफ दीवारों के सहारे रखे पुराने बर्तन, बंद सूटकेस, और किताबों के ढेर के बीच एक छोटा-सा बिस्तर बिछा था। बिस्तर पर एक पुरानी चादर और सिर के नीचे एक तकिया रखा हुआ था।

खिड़की नहीं होने की वजह से कमरे में हवा बंद थी, लेकिन लड़की का चेहरा शांत था। स्टोर रूम में रखे सामान की हल्की गंध हर ओर फैली हुई थी। कोने में एक टेबल फैन धीमी गति से चल रहा था, जिससे कमरे की उमस थोड़ी कम हो रही थी।

लड़की का चेहरा बता रहा था कि वह थकी हुई थी। वो लड़की गहरी नींद में थी, उसकी साँसों की हल्की आवाज कमरे की खामोशी को तोड़ रही थी। तभी अचानक एक ठंडा झटका लगा—एक बाल्टी पानी सीधे उसके ऊपर आ गिरी। लड़की घबराकर हड़बड़ाते हुए उठ बैठी। पानी उसके चेहरे और कपड़ों से टपक रहा था। कुछ पलों के लिए उसे समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है।

उसकी नजर सामने खड़ी औरत पर पड़ी।जो कि उसकी चाची कमला थी।  वह औरत गुस्से से लाल-पीली हो रही थी। उसके हाथ में खाली बाल्टी थी, और आँखों में सख्ती। लड़की ने सहमते हुए उसे देखा।

"सूरज सर पर निकल आया, और ये महारानी अभी तक सो रही हैं!" उसकी चाची चिल्लाई। उसकी आवाज इतनी तेज़ थी कि जैसे दीवारें भी काँप गई हों। "घर का सारा काम पड़ा है, और इन्हें सोने से फुर्सत नहीं! अभी मेरी बेटी उठने वाली है, उसके नाश्ते का इंतजाम कौन करेगा?"

लड़की ने खुद को सँभालते हुए जल्दी से जवाब दिया, "मैं... मैं अभी नाश्ता बनाने जा रही हूं, चाची।" उसकी आवाज कांप रही थी।

उसने अपनी चाची की आँखों में गुस्सा और ताने की धार महसूस की। पानी से भीगा हुआ उसका चेहरा और सहमा हुआ स्वर जैसे उसकी बेबसी की गवाही दे रहे थे। वह उठने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसकी भीगी चादर और ठंड से पैर भारी लग रहे थे। चाची की कड़क आवाज ने उसे हिलाकर रख दिया था।

"तो जल्दी करो! मेरी बेटी के जगने से पहले सब तैयार होना चाहिए। समझी?" उसकी चाची ने तने मारते हुए कहा और बाल्टी ज़ोर से ज़मीन पर पटक दी।

लड़की ने सिर झुका लिया, आँसू पलकों के पीछे दबा लिए और धीरे-धीरे उठकर काम की तरफ बढ़ गई। उसके मन में डर, थकान और बेबसी का मेल साफ झलक रहा था, लेकिन उसने खुद को सँभाला और चुपचाप रसोई की तरफ चल दी।

लड़की किचन में जल्दी-जल्दी काम में लगी हुई थी। वो कभी सब्जी कट करती तो कभी चूल्हे पर पराठे सकती। चेहरे पर हड़बड़ाहट साफ झलक रही थी, क्योंकि वह जानती थी कि अगर नाश्ता में जरा भी देर हुए तो उसकी चाची उसका जीना हरम कर देती । इसलिए वो जल्दी जल्दी अपना हाथ चला रही थी। उसके चाल से लग रहा था कि वो कोई प्रोफेशनल सेफ हो। वो जल्दी जल्दी कम खत्म कर ही रही थी कि तभी एक नख़रीले और नींद से भरी आवाज ने उसकी तंद्रा तोड़ी।

"मम्मा, मेरी कॉफी कहाँ है?"

लड़की ने चौंककर दरवाजे की तरफ देखा। यह चाची की आवाज बेटी थी, जो अभी-अभी उठी थी। उसकी आवाज से  आलस साफ साफ झलक रहे थे। वह लड़की को नहीं, अपनी माँ को आवाज दे रही थी, लेकिन इस बात से लड़की अच्छी तरह वाकिफ थी कि काम अब उसी के सिर आने वाला था।

"अरे ओ महारानी, मेरी बेटी जाग गईं!" चाची की तेज़ आवाज किचन तक आई। "अब जल्दी से इनकी कॉफी बना और उनके कमरे में ले जा। नहीं तो उसका सर दुखेगा"

ये सुन वो लड़की ने जल्दी से गैस पर बर्तन चढ़ा, दूध शक्कर और काफी लेकर कॉफी बनानी शुरू की। उसका मन अंदर से टूट रहा था। वह शायद कल ठीक से खाना नहीं खाई थी, लेकिन यह सब सोचने का वक्त कहाँ था? उसे पता था कि अगर जरा भी देर हुई, तो चाची का गुस्सा और बेटी के नखरे, दोनों उसे झेलने पड़ेंगे।

जैसे ही कॉफी तैयार हुई, उसने कप में डालकर सावधानी से ट्रे में रखी और धीरे-धीरे उस कमरे की ओर चल दी, जहाँ चाची की बेटी आराम से बैठी थी। लड़की की चाल में थकान थी, लेकिन चेहरे पर उसने एक सादगी  थी।

लड़की धीरे-धीरे कमरे में दाखिल हुई, उसके हाथों में ट्रे थी जिसमें काव्या की पसंदीदा कॉफी रखी थी। वह थकी हुई थी, लेकिन उसके चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं थी। जैसे ही काव्या ने उसे देखा, उसका चेहरा गुस्से से लाल हो गया। लड़की की सुंदरता काव्या को हमेशा खटकती थी। वह कैसे मान ले कि यह साधारण सी लड़की उससे ज्यादा सुंदर हो सकती है?

काव्या ने झटके से कॉफी का कप उठाया और उसे सीधे लड़की के ऊपर फेंक दिया। गर्म कॉफी उसके हाथों और कलाई पर जा गिरी। दर्द के मारे लड़की चीख तो नहीं पाई, लेकिन उसकी आँखों से आँसू खुद-ब-खुद निकलने लगे।

"मम्मा!" काव्या चिल्लाई, "मैंने कितनी बार कहा है कि इस मनहूस को सुबह-सुबह मेरे सामने मत भेजा करो! पर आपको मेरी बात समझ नहीं आती।"

लड़की दर्द से हाथ पकड़कर खड़ी थी, उसकी आँखें नीचे थीं। उसे पता था कि कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तभी चाची कमरे में आईं और काव्या के पास खड़ी होकर बोलीं, "अरे बेटा, मैं तो भूल ही गई कि तुम इसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती। माफ कर दे, आगे से नहीं भेजूंगी।"

फिर उन्होंने लड़की की तरफ मुड़कर कड़वे शब्दों के साथ कहा, "अब तुम क्या यहाँ खड़ी-खड़ी हमारा मुँह देख रही हो? जाओ यहाँ से!"

लड़की ने चुपचाप सिर झुका लिया। उसके हाथ का दर्द जैसे पीछे छूट गया था। उसे उस गर्म कॉफी से जलने का दर्द कम महसूस हुआ, लेकिन इन तानों और अपमान ने उसके दिल को गहरी चोट दी थी। आँसू उसकी आँखों से लगातार बह रहे थे, लेकिन उसने खुद को सँभाला और वहाँ से बाहर चली गई।

लड़की सीधे स्टोर रूम में जाती है। दर्द और बेबसी से भरी हुई, वह अपने बिस्तर पर गिर पड़ती है। उसकी आँखों से आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूरा दिन ताने सुनते और अपमान सहते हुए बीतता था, लेकिन इस बार दिल का दर्द कुछ ज्यादा ही भारी था।

वह अपने हाथ की जलन को भूल चुकी थी। उसकी सारी तकलीफ जैसे आँसुओं में बह रही थी। कमरे की हल्की रोशनी में उसकी नजर अचानक दीवार के कोने पर रखी एक तस्वीर पर पड़ी। यह वही तस्वीर थी जिसे उसने कई बार देखा था, लेकिन आज उस तस्वीर में छुपा सुकून उसे और ज्यादा अपनी ओर खींचने लगा।

तस्वीर में एक औरत थी, जिसकी गोद में एक नन्हा-सा बच्चा था। उसके चेहरे पर ममता की चमक थी। पास में खड़ा एक आदमी, जिसकी मुस्कान से जिम्मेदारी और प्यार झलकता था। उनके सामने एक छोटी बच्ची खड़ी थी, जिसकी आँखों में मासूमियत और खुशी थी।

लड़की ने तस्वीर को कांपते हुए हाथों में उठाया। उसके आँसू तस्वीर पर गिरने लगे। वह फुसफुसाई, "मम्मा, पापा, आप हमें छोड़कर क्यों चले गए? अगर आप होते, तो मुझे इस तरह की जिंदगी नहीं बितानी पड़ती। क्यों मुझे हर दिन इतने ताने और इतना दर्द सहना पड़ता है?"

उसकी आवाज टूट रही थी, लेकिन उसके दिल का दर्द तस्वीर के हर चेहरे से सवाल कर रहा था। "क्या मैंने यही जिंदगी जीने के लिए जन्म लिया था? क्या मैं इसी अपमान के लिए बनी हूँ?"

वह तस्वीर को अपने सीने से लगाकर और जोर से रोने लगी। उसकी सिसकियाँ कमरे की दीवारों से टकरा रही थीं, लेकिन उन सिसकियों को सुनने वाला वहाँ कोई नहीं था। वह बस उस तस्वीर में अपने माता-पिता का अक्स देखती रही, जैसे वह उसे सुकून देने की कोशिश कर रहे हों।

"काश, आप होते...तो सब कुछ अलग होता," वह बुदबुदाई और आँसुओं में खो गई।

कुछ देर तक अपने गीले आँसुओं में डूबे रहने के बाद, लड़की ने खुद को संभालने की कोशिश की। वह बिस्तर से उठी और किचन के बगल में बने कॉमन बाथरूम में जाकर अपना चेहरा धोने लगी। ठंडे पानी के छींटों ने उसकी सूजी हुई आँखों को थोड़ी राहत दी, लेकिन दिल का बोझ हल्का नहीं हुआ। उसने आईने में अपना चेहरा देखा—थका हुआ, लेकिन अंदर कहीं एक अनकहा दृढ़ संकल्प।

वह वापस स्टोर रूम में गई और अलमारी से एक सफेद रुई जैसा सूट निकाला। सादगी उसकी आदत थी, और आज उसने वही सादगी ओढ़ ली। न कोई मेकअप, न कोई ज़ेवर—बस खुद का वास्तविक रूप। तैयार होकर वह स्टोर रूम से बाहर निकली और हॉल की ओर चली।

हॉल में उसकी चाची और काव्या आराम से बैठकर नाश्ता कर रही थीं, वही नाश्ता जो उसने सुबह जल्दी उठकर बनाया था। लड़की ने धीमे कदमों से उनके पास जाकर हल्की आवाज में कहा, "चाची जी, मैं बुटीक जा रही हूँ।"

चाची ने उसे देखा और व्यंग्यभरी मुस्कान के साथ कहा, "हाँ, जा। कम से कम थोड़ी देर चैन की साँस तो लूँगी।"

उन शब्दों ने फिर से लड़की के मन को चीर दिया। उसकी आँखें भर आईं, लेकिन इस बार उसने आँसुओं को अंदर ही रोक लिया। उसने ठान लिया था कि इस बार वह टूटेगी नहीं।

लड़की ने एक बार फिर चाची की तरफ देखा, लेकिन कुछ नहीं कहा। उसने चुपचाप दरवाजा खोला और बाहर निकल गई।

जैसे ही लड़की घर से बाहर निकली, दरवाज़ा बंद होने की आवाज़ के साथ ही हॉल में सन्नाटा छा गया। चाची और काव्या ने एक गहरी राहत भरी सांस ली, मानो उनके ऊपर से कोई बोझ हट गया हो।

काव्या ने अपने प्लेट से नाश्ते का एक टुकड़ा उठाते हुए गुस्से से कहा, "माँ, आखिर इस मनहूस को हम अब तक घर में क्यों रखे हुए हैं? निकाल क्यों नहीं देतीं इसे? हर बार इसका चेहरा देखती हूँ तो मुझे गुस्सा आ जाता है। बिना किसी मेकअप के इतनी सुंदर कैसे हो सकती है ये?"

उसकी आवाज़ में जलन और नफरत का जहर घुला हुआ था। चाची ने प्लेट में रखे पराठे का एक कौर तोड़ा और इत्मीनान से बोलीं, "नहीं, हम इसे घर से नहीं निकाल सकते। तुम देख नहीं रही हो, घर में कितने काम होते हैं? ये चली गई तो कौन करेगा? वैसे भी ये स्टोर रूम में रहने के बदले घर के सारे काम करती है।"

काव्या ने गुस्से में प्लेट ज़ोर से टेबल पर रख दी। "तो क्या हुआ? नौकर रख लेंगे! इसकी शक्ल से ही नफरत होती है मुझे।"

चाची ने उसे समझाते हुए कहा, "नौकरों को पैसे देने पड़ते हैं, और ये लड़की तो बिना कुछ कहे, बिना किसी पैसे के सब काम कर देती है। हमारे लिए इससे सस्ता और क्या हो सकता है? बस इसे उसके स्टोर रूम में रहने दो।"

काव्या ने चिढ़कर सिर झुका लिया और मुँह बड़बड़ाने लगी, "सिर्फ इसलिए कि ये काम करती है, इसे घर में बिठा रखा है! एक दिन मैं इसे निकालकर ही दम लूँगी।"

चाची ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी आँखों में सिर्फ स्वार्थ थी। उनके लिए वह लड़की सिर्फ एक मुफ्त की नौकरानी थी, जिसका दर्द और भावनाएँ उनके लिए कोई मायने नहीं रखती थीं।

वो लड़की घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर एक छोटे-से बुटीक में पहुँची। बुटीक ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन आसपास के सारे चॉलों की जरूरतें इसी जगह से पूरी होती थीं। यहाँ की सादगी और मेहनतकश माहौल में उसे सुकून मिलता था।

जैसे ही वह अंदर गई, उसने देखा कि एक कुर्सी पर एक बूढ़े आदमी बैठे थे, जो बुटीक के मालिक थे। उनकी सफेद दाढ़ी और झुर्रियों वाले चेहरे पर अनुभव और अपनापन झलकता था। उस लड़की ने उनके पास जाकर दोनों हाथ जोड़ते हुए कहा, "नमस्ते दादा जी!"

उसकी आवाज सुनकर बूढ़े आदमी ने धीरे से सिर उठाया। जब उन्होंने उस लड़की को देखा, तो उनके चेहरे पर एक हल्की मुस्कान आ गई। "अरे तपस्या बेटा, खुश रहो। अच्छा हुआ आज जल्दी आ गई। मोहल्ले में शादी है, तो वहाँ से दुल्हन का लहंगा और कुछ कपड़ों का ऑर्डर आया है। जल्दी-जल्दी काम करना होगा," उन्होंने कहा।

उस लड़की की आँखों में एक चमक आ गई। यह काम उसकी तकलीफों से दूर रखता था। वह उत्साह से बोली, "हाँ दादा, हम जल्दी-जल्दी काम शुरू करते हैं। वैसे भी आज शाम को हॉस्पिटल जाना है सोनू से मिलने।"

उसकी की बात सुनकर बूढ़े आदमी का चेहरा थोड़ा गंभीर हुआ, लेकिन फिर उन्होंने नरम लहजे में कहा, "हाँ बेटा, काम की चिंता मत कर। अगर आज पूरा नहीं भी हुआ, तो भी कोई बात नहीं। तुम अच्छे से काम करो और फिर समय से हॉस्पिटल चले जाना। सोनू को देख आना, कितना छोटा बच्चा है।"

उसने ने सिर हिलाया और मशीन के पास जाकर अपना काम शुरू कर दिया। सिलाई मशीन की आवाज पूरे बुटीक में गूंजने लगी। उसके हाथ तेज़ी से कपड़े पर चलते जा रहे थे, लेकिन उसके दिल में एक ही बात थी—शाम को सोनू से मिलना। वह छोटा बच्चा, जो इस दुनिया में अपनी तकलीफों से लड़ रहा था, उसकी मासूम हँसी तपस्या के लिए सबसे बड़ी खुशी थी।

उस छोटे-से बुटीक में, जहाँ कपड़े सिलने की आवाज़ और कपड़ों की महक थी,  यह उसे अपने दर्द भरे जीवन से थोड़ी देर के लिए राहत मिलती थी। यहाँ उसे कोई ताने नहीं मारता था, कोई गुस्सा नहीं दिखाता था—बस काम और सुकून था।

तो ये है तपस्या शर्मा, एक 19 साल की लड़की, जिसने बचपन से ही दर्द और संघर्ष का सामना किया। तपस्या के लिए जीवन कभी आसान नहीं रहा। जब वह 12 साल की थी, तब एक सड़क हादसे में उसके माता-पिता का निधन हो गया। उस समय उसका छोटा भाई, सोनू, सिर्फ चार साल का था।

माता-पिता की मौत के बाद, समाज के दबाव और डर के कारण उसके चाचा-चाची ने उसे और सोनू को अपने घर में रहने दिया। लेकिन यह छत, प्यार या सहारे का प्रतीक नहीं थी। यह एक ऐसा ठिकाना बन गया, जहाँ तपस्या को हर रोज ताने, अपमान और तिरस्कार सहना पड़ता। सोनू को भी किसी तरह की ममता या दुलार नहीं मिला।

वक्त और हालात जैसे-तैसे कट रहे थे, लेकिन एक साल पहले सोनू को एक गंभीर बीमारी हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि उसके इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना होगा। यह सुनकर तपस्या के दिल में उम्मीद की किरण जगी, जब उसे पता चला कि उसका बोन मैरो सोनू से मैच करता है। लेकिन उस उम्मीद जल्द ही टूट गई।

जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन और इलाज के लिए लाखों रुपए की जरूरत बताई, तो चाचा-चाची ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने तपस्या और सोनू को यह कहकर अकेला छोड़ दिया कि वे इतने बड़े खर्च का बोझ नहीं उठा सकते।

उस समय तपस्या ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की थी। नौकरी पाने के लिए न कोई डिग्री थी, न ही कोई अनुभव। लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसे कपड़े सिलना आता था, जो उसकी माँ ने उसे सिखाया था। पास के ही एक परिचित के बुटीक में उसे सिलाई का काम मिल गया।

अब तपस्या दिन-रात मेहनत करती है। वह बुटीक में कपड़े सिलकर, हर महीना थोड़ा-थोड़ा पैसा जोड़ रही है, ताकि अपने भाई सोनू का ऑपरेशन करा सके। वह खुद हर छोटी-से-छोटी खुशी से समझौता करती है, लेकिन सोनू के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देती है।

सोनू अब हॉस्पिटल में रहता है। वह मासूम बच्चा अपनी बीमारी से लड़ रहा है, लेकिन उसकी आँखों में उम्मीद है, क्योंकि उसे अपनी दीदी पर पूरा भरोसा है। तपस्या के लिए सोनू सिर्फ उसका भाई नहीं, बल्कि उसकी जीने की वजह है।

तपस्या का संघर्ष उसकी कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी ताकत है। वह न केवल अपने दर्द से लड़ रही है, बल्कि अपने भाई के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की कोशिश भी कर रही है।

100%