Aapke aa jane se Ch. 1

Aapke aa jane se - Chapter 1

Posted by Deepmala Mandal • Oct 26, 2026 04:11 PM

मुंबई एक बारे इलाके में

एक बड़ा सा पेलेस जो किसी महल से कम नहीं था। बाहर से देखने पर ही इसकी भव्यता और विशालता का अंदाज़ा हो रहा था। घर के चारों ओर एक ऊँची पत्थर की दीवार थी, जिसके भीतर प्रवेश करने के लिए एक बड़ा गेट था। गेट के दोनों ओर काले लोहे की बनी नक्काशीदार ग्रिलें थीं, और ऊपर सुनहरे अक्षरों में राजपूत पेलेस लिखा हुआ था।

गेट के अंदर एक लंबा, चौड़ा रास्ता था, जो मुख्य भवन तक जाता था। दोनों ओर पेड़ों की कतारें थीं, जिससे चारों और हरियाली का आभास हो रहा था। रास्ते के किनारे सुगंधित फूलों के बगीचे थे, जिनमें रंग-बिरंगे गुलाब, लिली और ट्यूलिप खिलते रहते।

पेलेस तीन मंजिला था, सफेद संगमरमर से बना हुआ, और हर मंजिल में बड़ी-बड़ी खिड़कियां थीं, जिन पर भारी पर्दे झूलते। प्रवेश द्वार पर ऊँचे स्तंभों के बीच एक भव्य दरवाजा था, जो गहरे लकड़ी का बना था और उस पर नक्काशीदार डिज़ाइन थे। दरवाजे के ऊपर एक विशाल झूमर लटक रहा था, जो सूरज की रोशनी में चमकता था।

अंदर घुसते ही एक बड़ी सी लॉबी थी, जिसके फर्श पर चमकदार संगमरमर लगा हुआ था। लॉबी के बीच में एक सर्पिल सीढ़ी थी, जो ऊपर की मंजिलों तक जाती थी। सीढ़ी के पास एक झूमर लटक रहा था, जिसकी हजारों कांच की बूंदें रोशनी में इंद्रधनुषी रंगों का एहसास करातीं। दीवारों पर कुछ लोगों की तस्वीरें और आधुनिक कलाकृतियाँ लटकी हुई थीं।

पेलेस में कई कक्ष थे। ड्रॉइंग रूम इतना बड़ा था कि उसमें एक बार में 50 से ज्यादा लोग आराम से बैठ सकते थे। वहाँ ऊँची पीठ वाली कुर्सियाँ, आलीशान सोफे और कांच की बनी एक बड़ी सी टेबल रखी हुई थी। कोने में एक पियानो रखा था, जिसे सुनकर लगता था कि यह घर संगीत की धड़कन भी समझता है।

घर के पीछे एक बड़ा सा स्विमिंग पूल था, जिसके चारों ओर लकड़ी का डेक बना हुआ था। पूल के पास एक छोटा सा बार और बैठने की जगह थी, जहाँ से आप खुले आसमान और हरियाली का आनंद ले सकते थे।

छत पर एक खुला हॉल था, जहाँ से शहर का पूरा नज़ारा दिखता। वहाँ एक बगीचा भी था, जिसमें आरामदायक कुर्सियाँ रखी थीं। यह घर केवल रहने की जगह नहीं था, बल्कि एक सपनों का महल था

इसी घर के एक आलीशान कमरा कुछ ऐसा था मानो हर चीज़ अपनी सही जगह पर रखी हुई थी । कमरे के केंद्र में एक खूबसूरत सोफा रखा हुआ था, जिसके पास एक छोटा सा साइड टेबल था। उस पर एक टेबल लैंप जल रहा था, जिसकी हल्की पीली रोशनी कमरे में गर्माहट भर रही थी।

दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स लटकी थीं, और एक कोने में किताबों की एक छोटी रैक करीने से सजी हुई थी। कमरे का बिस्तर इतना व्यवस्थित और साफ-सुथरा था कि देखने से ही लगता था, इसे अभी तक किसी ने इस्तेमाल नहीं किया है। उस पर सफेद और सुनहरे रंग की चादर बिछी थी, और तकिए पूरी तरह से अपनी जगह पर थे, मानो किसी ने एक बार भी उन्हें छुआ न हो।

सोफे पर एक आदमी बैठा हुआ था, जो अपने लैपटॉप पर पूरी फोकस के साथ काम कर रहा था। उसके चेहरे पर पर एक अलग ही तेज था , और उसकी उंगलियां तेजी से कीबोर्ड पर चल रही थीं। आसपास की स्थिति से मानो उसे कोई आभास ही न हो । ऐसा लग रहा था मानो उसकी दुनिया फिलहाल सिर्फ उस स्क्रीन तक ही सिमटी हुई हो।

खिड़की से आती हल्की हवा पर्दों को धीरे-धीरे हिला रही थी, लेकिन कमरे में एक सुकून भरी खामोशी थी।

वो अपना काम कर ही रहा था।

तभी दरवाजे से एक बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे अंदर आई। उनकी उम्र करीब 80 साल के आसपास रही होगी। हल्के सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां, और आंखों में अनुभव की गहराई—उनका व्यक्तित्व हर किसी का ध्यान खींच सकता था। लेकिन इस वक्त उनके चेहरे पर चिंता के भाव साफ झलक रहे थे।

कमरे में कदम रखते ही उनकी नज़र बिस्तर पर गई। उन्होंने कुछ पल वहीं ठहरकर देखा। बिस्तर पूरी तरह से सलीके से बिछा हुआ था, एकदम साफ और व्यवस्थित। चादर पर एक भी सिलवट नहीं थी, तकिए अपनी जगह पर पूरी तरह ठीक-ठाक रखे हुए थे। यह देखकर उनकी चिंता और बढ़ गई।

तभी उनकी निगाहें फिर उस आदमी पर टिक गईं, जो सोफे पर बैठा लैपटॉप में खोया हुआ था।

उन्होंने गहरी सांस ली और धीमे और चिंतित स्वर में कहा, "आज फिर आप ने पूरी रात जाग कर बीता दी ?"

आदमी ने सर उठाया, उनकी ओर देखा फिर वापस काम में लग गया

उससे कोई जवाब न पाकर वो बुजुर्ग महिला उसके पास बैठते हुए कहा, "ऐसे कैसे चलेगा आज पूरे तीन दिन हो गए है आप को बिना सोए। "

इस बार उस आदमी ने बिना उनके ओर देखे अपनी सख्त आवाज में जवाब देता है " आपको तो सब पता है न फिर भी पूछ रही है "

ये सुन वो इस बारे में ज्यादा बात न करते हुए आगे कहती है " हमे लगता है अब आपको शादी कर लेनी चाहिए "

ये सुनते ही एक पल के लिए उस आदमी की उंगलियां जो तेजी से कीबोर्ड पर चल रही थी वो रुक जाती है। पर अगले ही पल वो वापस उंगलियों को चलते हुए उसी सख्त और गहरी आवाज में है " जरूरत नहीं है। "

इस बार उसकी आवाज इतनी सख्त थी कि कोई भी डर के कांप उठे पर उस महिला को शायद इसकी आदत थी इसलिए वो उसी तरह नॉर्मल थी। वो आगे कहती हैं " हर चीज जरूरत के लिए नहीं की जाती है। कुछ चीजें दिल के सुकून और अकेलापन हटाने के लिए भी की जाती है। और हमें लगता है आप कोई इन दोनों की सख्त जरूरत है। "

अब वो आदमी उस लैपटॉप को शट डाउन करते हुए उसे टेबल पर रखता है। और वो अपनी नजर उस महिला की और करते हुए कहता है। " वरदान सिंह राजपूत के जीवन में अकेलापन ही सुकून है दादी मां। "

" पर हमारे जीवन का अब एक ही लक्ष्य है कि आपके जीवन में खुशियां भरना इसके लिए हमें जो करना होगा हम वो करके रहेंगी। फिर चाहे इसमें आपकी मर्जी हो या न हो। " इस बार वो महिला कुछ मजबूत इरादे से कहती हैं।

वो आदमी अपनी जगह से उठ कर उसी कमरे के बड़ी सी खिड़की के पास जाकर खड़ा हो जाता है। और बाहर की जहां सनराइज हो रहा था उस तरफ देखते हुए कहता है। " हमारी खुशी बस हमारी मां थी जिसके जाते ही हमारी सारी खुशियां चली गए अब हमे किसी और चीज की कोई जरूरत नहीं। "

ये सुन वो महिला थोड़ी दुखी होती है पर फिर भी वो खुद को संभालते हुए कहती है " आप चाहे जो भी कहे वरदान पर हम तब तक नहीं मानगे जब तक आप शादी नहीं कर लेते। स्वर्णा ने अपने आखिरी समय हमसे वादा लिया था कि हम आपको खुश रखेंगे पर अब तक हमने उनको दिया वादा पूरा न कर सके , मारने से पहले आपकी जिंदगी में खुशियां लाकर रहने वरना हम उन्हें क्या मुंह दिखाएंगे "

ये कहकर वो वह से चली जाती है। वही वो आदमी खिड़की के पास खड़े उसी आसमान के तरफ देख रहा था थोड़ी देर बाद वो अपना आंखे बंद करते हुए कहता है " I miss you maa " इसी के साथ उसकी आंखों से आशु की कुछ बूंदे गिर जाती है।

उसी पेलेस में लिविंग रूम में सोफे पर एक महिला बैठी हुई थी। उन्होंने बेहद महंगी सिल्क की साड़ी पहन रखी थी, उनके गले में सोने और हीरे का भारी हार और हाथों में कंगन थे, साथ ही उसने भर भर कर मेकअप किया हुआ था। उनके चेहरे से इन शानो शौकत की घमंड झलक रही थी । उनकी हर हरकत और उनकी आँखों का तेज यह बता रहा था कि वह खुद को इस घर की मालकिन समझ रही हैं और उनकी मर्जी के बिना यहाँ कुछ नहीं होता।

उनके हाथ में एक चाय का कप था, लेकिन उनकी नजरें लगातार यहां वहां घूम रही थीं। वह कभी नौकरों पर चिल्लातीं, तो कभी आदेश देते हुए कहतीं, "ये फूलदान यहाँ क्यों रखा है? इसे हटाओ! और जल्दी से हमारे लिए नाश्ता लगाओ।"

उनकी आवाज में कठोरता और अधिकार दिख रहा था। नौकर उनके हर हुक्म को बिना किसी सवाल के पूरा करने में लगे थे।

उनके बगल में एक लड़की बैठी थी, जिसने बेहद छोटे कपड़े पहन रखे थे। उसकी पोशाक घर के बाकी माहौल से बिल्कुल अलग और असंगत लग रही थी। उसने एक चमकदार टॉप और मिनी स्कर्ट पहनी थी, और उसके बाल फैशन के हिसाब से खुले हुए थे। उसके हाथ में एक स्मार्टफोन था, जिसमें वह व्यस्तता से स्क्रीन स्क्रॉल कर रही थी। कुछ ही देर बाद एक नौकर वहां आकर डरते हुए आवाज में कहता हैं " मैडम नाश्ता टेबल पर लग चुका है। "

ये सुन वो उस नौकर को हाथ हिला कर वहां से जाने का इशारा करते है वही वो नौकर भी वहां से चुप छाप चला जाता है। फिर वो औरत उस लड़की को कहती है। " कनिका बेटा जाओ तुम मां जी को नाश्ता के लिए बुलाकर कर लाओ। "

ये सुन वो लड़की चिढ़ जाती है और चीड़कर कहती है " क्या यार बुआ इस घर में इतने सारे नौकर है उसे भेज दो न मुझसे क्यों कह रही हो उसे बुलाने को। "

उसका लहज़ा सुन कर उस औरत का चेहरा कुछ सख्त हो जाता है वो उस लड़की से अपनी गहरी आवाज में कहती हैं " मुझसे इस लहजे में बात करना बंद करो वरना इस घर पर राज करने का जो तुम्हारा सपना है न उसे में सपना ही बना दूंगी और तुम्हे में उस बुढ़िया के पास इस लिए भेज रही हूं ताकि तुम उनके नजर में आओ और आगे चलकर जब मैं तुम्हारी और वरदान की शादी की बात करूं तो वो मान जाए समझी और आगे से जब तक तुम इस घर में हो थोड़ा ढंग का कपड़ा पहनो इस तरह के कपड़े में तुम्हे देखकर वो कभी तुम्हारी शादी लक्ष्य से नहीं कराएगी समझी। "

ये सुन वो लड़की हां में अपना सर हिलाकर वहां से उठ कर चली जाती है। वो कॉरिडोर में जाती हुए मन ही मन बड़बड़ाते हुए कहती हैं " ये औरत खुद को समझती क्या है। मेरी बुआ है तो कुछ भी कहेगी एक बार मेरी शादी वरदान से हो जाने दो फिर तो मैं इसको इसकी असली जगह दिखती हूं। खुद अपनी ही सहेली के पति को अपने जाल में फंसा कर उसे शादी कर ली आई बड़ी मुझे ज्ञान देने। इसका नाम कामनी नहीं कामिनी होना चाहिए। "

ये सब बोलते हुए ही वो एक कमरे के सामने आती है। और अपने चेहरे पर झूठी मुस्कान सजाते हुए दरवाजा पर नॉक करते हैं तभी अंदर से आवाज आती हैं " आ जाइए "

वो लड़की गहरी सास लेते हुए कमरे के अंदर जाता है जहां बिस्तर पर वही बूढ़ी महिला बैठी थी। वो लड़की वहां जाकर अपनी आवाज में मिश्री घोलते हुए कहती हैं " दादी मां "

किसी जानी पहचानी आवाज सन वो महिला अपना सर उठा कर उस तरफ देखती तो उसकी नजर में कुछ अजीब से भाव आ जाते है। वो उसे उसी भाव में पूछती हैं " आप यहां क्या कर रही है "

" मैं आपको नाश्ते के लिए बुलाने आई थी दादी मां " वो लड़की जितनी हो सके उतनी मीठी आवाज में कहती हैं।

ये सुन वो महिला आगे कहती हैं " हम आपके इस घर में होने का वजह पूछ रहे न कि हमारे कमरे में "

ये सुन उस लड़की के चेहरे पर गुस्से भरे भाव आ जाती पर सामने न दिखाते हुए अपनी उसी मीठी आवाज में कहती है " वो मुझे बुआ की बहुत याद आ रही थी तो उनसे मिलने आई हूं दादी मां "

ये सुन वो बूढ़ी महिला अपने सख्त आवाज में कहती है " जब आप अपनी बुआ से मिलने आए हो तो उन्हीं के आस पास रहा करो। वरदान को इस घर में किसी अनजान का यहां वहां भटकना पसंद नहीं तो आगे से ध्यान रखिएगा आप यहां गेस्ट बनकर आई है तो आपकी जगह गेस्ट रूम तक ही सीमित है। अब जाइए यह से "

उस बूढ़ी महिला से इतना सब सुनने के बाद वो अब एक मिनिट भी वहां नहीं रुक सकीं वो वह से निकल जाती है और मन ही मन बोलती है " एक बार मेरी शादी वरदान से हो जाए फिर इस बुढ़िया के भी अकाल ठिकाने लगाऊंगी।  इन लोगों का जो मन में आता हैं मुझे बोल देती हैं। बस एक बार मेरी शादी हो जाए तब बताऊंगी इन सबको। "

ये सब बोलते हुए। हुए जा ही रही थी कि तभी उसकी नजर सामने से आता आदमी पर पड़ती है और उसकी आंखों में एक चमक आ जाती हैं। वो सामने से आ रहे आदमी की और बाद जाती जब वो उसके कुछ नजदीक पहुंची तो वो जानबूझ कर गिरने का नाटक करती पर उसके अरमान पर पानी फेरते वो आदमी उसके बगल से निकल जाता है और वो लड़की सच में जामनी पर गिर पड़ती " आह.. मम्मी कितना जोर से लग गए। " वो जोर से चिल्लाती है पर वो आदमी एक नजर पलट के उसे नहीं देखता वो सीधे उसी बूढ़ी महिला के रूम में चला जाता।

तो ये आदमी और कोई नहीं बल्कि वरदान सिंह राजपूत है राजपूत परिवार का इकलौता जायज वारिश। उम्र 26 साल कुछ ही दिनों में 27 का होने वाला हैं। इसे अपने पिता से बहुत ही ज्यादा नफरत है। ये अपनी मां से बहुत ही ज्यादा प्यार करता हैं जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी हैं। अभी इसे बस दो ही लोगों से लगाव है। एक इसकी दादी दूसरी इसकी बहन जिसके बारे में आगे कहानी में पता चलेगा। इन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी मां का बिज़नेस ज्वाइन कर लिया जिस वजह से swarna group of industries बहुत आगे है। ये अपना ज्यादा से ज्यादा समय बस अपने बिजनेस को देता है।

नीलिमा सिंह राजपूत वरदान की दादी मां उम्र 80 के आस पास। इसे बस अपने पोता और पोती से ही मतलब है बाकी घर में जो भी है उससे इसको कोई लेना देना नहीं है। अपने बेटे की एक गलती की वजह से ये उनसे बहुत ही ज्यादा नफरत करती हैं।

कामनी सिंह राजपूत वरदान की सौतेली मां जो लक्ष्य से नफ़रत के सिवा कुछ नहीं करती है। इसका बस एक ही मकसद है वरदान को बर्बाद करना। जिसके लिए इसने मोहरा बनाया अपनी भतीजी कनिका को जो वरदान के पीछे पागल है। जिसकी शादी वरदान से  कर कर उसके सारे बिजनेस को अपने नाम करना चाहती हैं।

धीरज सिंह राजपूत वरदान के पिता जो कि सिर्फ अपने पत्नी कामनी के इशारे पर चलते है। इसके लिए कामनी के अलावा और कोई मायने नहीं रखता।

•••••••••••••••••

कहानी आगे जारी रहेगी.....

...

100%