Devil Ka Sukoon Ch. 3

Devil Ka Sukoon - Chapter 3

Posted by Bhoomi . • Oct 09, 2026 12:10 AM

अब आगे...

पिहू आज मैं इसलिए खुश हूं क्योंकि मुझे आज भाई के साथ घूमने को मिलेगा। सुलोचना अच्छा तो इसलिए मैडम के चहरे पर इतनी खुशी है।

पिहू हां अब चल हमें क्लास के लिए लेट हो रहा है। क्लास के बाद हम केंटिन चलेंगे और तुम अपनी शिमला ट्रीप के बारे में वही बताना।

सुलोचना अच्छा ठीक है लेकिन यें बता आज कोई टेस्ट तो नहीं है ना मुझे कुछ नहीं आता। पिहू जस्ट चील यार मैम नया टॉपिक करवा रही है जल्दी चल।

ऐसे ही पिहू सुलोचना को खिंचते हुए क्लास में लेकर आती है और थोड़ी देर में उनकी प्रोफेसर आ जाती है और वे पढ़ाई करने लगती है।

वहीं वेद के ओफिस में आज सब आराम से काम कर रहे थे क्योंकि आज किंग छुट्टी पर था। आज सब काम के साथ बातें भी कर रहे थे। लेकिन वेद आज भी काम में घुसा हुआ था।

तभी वेद के केबिन में संगीता आती है वेद की असिस्टेंट साहिबा। दिखने में सिम्पल सुंदर संस्कारी और काम में बिजली की तरह फास्ट।

संगीत सर ये कुछ फाइल है जिन पर आपके साइन चाहिए। वेद इन्हें यहां रख दो और जितना भी मोस्ट इम्पोर्टेंट काम है पहले उसकी फाइल दे दो। क्योंकि आज मुझे पिहू के साथ बाहर जाना है तो मेरे जाने के बाद तुम्हें कोई परेशानी न हो। संगीत शोर सर मैं अभी लेकर आती हूं।

आज पिहू की बस दो क्लास ही लगी थी वो अपनी फ्रेंड के साथ केंटिन में बैठ बातें कर रही थी। पिहू यार शिमला में ज्यादा ठंड होती है क्या?

सुलोचना ऐसा कुछ नहीं है तूं वहां जाएगी तो तूं वहां की वादियों में खुद को खोता हुआ महसूस करेंगी। वहां जो पहाड़ होते हैं ना बस पूछो मत कितना मज़ा आता है।

पिहू मैं शादी के बाद वहां अपने हनीमून पर जाउंगी तू देखना। सुलोचना ओहो किसी को तो शादी की जल्दी हो रही है।

पिहू शरमाते हुए ऐसा कुछ नहीं मैं बस बता रही थी। अब ये सब छोड़ चल भाई के पास चलते हैं तीनों साथ में इंजोए करेंगे।

सुलोचना पहले भाई से फोन पर पूछ ले की हम वहां आए या ना। कहीं बिना बात के हमारी क्लास लग जाएं। पिहू हां एक मिनट में अभी भाई से बात करती हूं।

पिहू वेद फोन पर

पिहू हेलो भाई आप कब आ रहे हो हमारी क्लास हो गई है। वेद बच्चा अभी मैं एक इम्पोर्टेंट काम कर रहा हूं बाद में बात करता हूं।

पिहू क्या मैं आपके ओफिस आ सकती हूं हम वहीं से निकल जाएंगे। वेद कुछ सोच कर हहहम हां ठीक है आप आ जाओ तब तक मेरा काम भी हो जाएगा। लेकिन सुलोचना के साथ आना अकेले मत आना।

पिहू जी भाई आप बेफिक्र करो मैं सुलोचना के साथ ही आउंगी इफेक्ट आ रही हूं। वेद ओके बी केयर फुल। पिहू ओके बोस।

इतना कह पिहू फोन काट देती है और सुलोचना का हाथ पकड़ केंटिन से बाहर आती है और कहती हैं चल मेरी जान मिल गई परमिशन।

ओफिस के बाहर पहुंचते ही सुलोचना की मां का फोन आ जाता है और सुलोचना को अर्जेंटली अपने घर जाना पड़ता है।

वहीं पिहू पहले सेड होती है फिर अपने चहरे पर शरारत लेकर कहती हैं चलों आज इस डेविल का ओफिस भी देख लेते हैं। भाई को सीधा जाकर सरप्राइज करूंगी।

पिहू रिसेप्शन पर जाती है और कहती हैं हेलो। रिसेप्शनिस्ट हेलो मैम। मैं आपकी कैसे मदद कर सकती हूं।

पिहू अपने मन में हो तो यहां हिंदी इंग्लिश मिक्स हैं। पिहू वो मैं वेद शर्मा की बहन हूं क्या आप मुझे उनका केबिन दिखा सकते हैं। रिसेप्शनिस्ट जी मैम आप थर्ड फ्लोर पर चले जाइए वेद सर का केबिन आपको सामने नजर आएगा।

पिहू ओके थैंक्यू। रिसेप्शनिस्ट ओके वेलकम मैम। तभी रिसेप्शनिस्ट के पास कोल आ जाता है और वो अपना कोल अटेंड करने लगती है तभी पिहू किंग की पर्सनल लिफ्ट में घुस जाती है।

जिसमें किंग इस समय जा रहा था। लिफ्ट बंद होती उसे पहले पिहू लिफ्ट के अंदर घुस जाती है और जाते ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो किंग के ऊपर गिर जाती है।

किंग अपने एक हाथ से उसे संभाल कर खड़ा करता है और अपने गार्ड्स से शांत रहने का इशारा करता है। पिहू गिरने के डर से अपनी आंखें बंद कर लेती है।

किंग पिहू को सीधा खड़ा करता है तो पिहू कहती हैं बचा लिया भगवान जी वरना आज तो आपके डारेक्टर दर्शन हो जाते।

पिहू किंग को देख कहती हैं बचाने के लिए थैंक्यू। किंग कुछ नहीं कहता। आज किंग ने नेवी ब्लू थ्री पीस शूट पहन रखा था। जिसमें वो काफी हैंडसम और अट्रैक्टिव लग रहा था।

पिहू उसे देख अपना हाथ आगे बढ़ा कहती हैं हाय आए एम प्रियांशी । किंग आगे हाथ बढाकर कहता है हाय आए एम शिवांग रायजादा।

पिहू नाइस नेम। मैं वेद शर्मा की बहन हूं मैं उन्हीं से मिलने आई हूं। फिर उदास चेहरा बना कर कहती हैं लेकिन मुझे ये पूरी बिल्डिंग देखनी थी पता नहीं भाई दिखाएंगे या नहीं। फिर गुस्से वाला चहरा बना कर कहती हैं आज तो वो खडूस डेविल भी यहां नहीं है क्या आप मुझे यहां का सब दिखा सकते हो।

तभी किंग का लेफ्ट हैंड वीर कहता है मैम ये कोई शोपिंग मोल नहीं है जो आपका घूमने का मन किया और आप घूम लिए ये किंग का साम्राज्य है।

आप चुप करिए गार्ड भाई मैं उस डेविल को अच्छे से जानती हूं एक बार मेरे भाई का फोन उठाया था उसने सुनी थी आवाज मैंने उसकी ऐसा लग रहा था जैसे फटे ढोल को माइक पर लगा दिया हो।

तभी नींव कहता है मिस बिहेव योर सेल्फ। इस समय आप उन्हीं के एरिया में है और हमारे बोस हर जगह अपनी आंखें और कान खुले रखते हैं अगर उन्होंने आपकी ऐसी बातें सुन ली तो आपको उठवा देंगे।

ये सुन पिहू को गुस्सा आ गया और वो अपने दोनों हाथ कमर पर रख कर बोली देखो तुम अपनी जुबान को संभाल को रखो अगर मेरे भाई को पता चला ना की तुम ने मुझे से ऐसे बात की है तो वे तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।

और दूसरी बात मैं यहां अपने भाई को लेने आई हूं मुझे पहले मन था इस किंग के साम्राज्य को देखने का लेकिन अब कोई मन नहीं है रहिए अपने किंग साम्राज्य में।

आज तो मैं आ गई आगे से आपके इस किंग साम्राज्य को देखूं भी नहीं गी जैसे किंग वैसी प्रजा। इतना कह पिहू जाने लगती है फिर पलट कर कहती हैं कह देना अपने किंग से ये पिहू किसी से नहीं डरती है। ऐसे मारुंगी ना तुम्हारे किंग को की हमेशा याद रखेंगा किस से पंगा लिया था।

ये कह प्रियांशी बिना कुछ सुने वहां से चली गई। और वे सब देखते रह गए। वीर और नींव तो एक तरह से सदमे में चलें गए की ये लड़की इतना कुछ कह गई और किंग ने कुछ नहीं कहा।

यहां तक की किंग ने खुद हाथ मिला अपना नाम उसे बताया। यहां पर काम कर रहे एम्प्लोईज को किंग का नाम नहीं बता और उसे बता दिया।

आगे का नेक्स्ट पार्ट में

धन्यवाद 😊 🙏🏻

प्लीज़ कमेंट कर जरुर बताएं आप को स्टोरी कैसी लग रही है और आगे के अमेजिंग पार्ट के लिए फोलो करना ना भुले।

100%