Devil Ka Sukoon - Chapter 2
अब आगे...
पिहू को ऐसे देख वेद के फेस पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है क्योंकि इस समय हमारी पिहू बहुत क्यूट लग रही थी।
वेद पिहू के पास जाकर कहता है कोई तो मुझे कह रहा था वो खाना नहीं खाने वाला आज। तभी पिहू कहती हैं किसी ने मुझे भी बताया था की भूखा नहीं सोना चाहिए क्योंकि भूखे सोने से हमें सपने में भूत दिखाई देते हैं।
ये सुन वेद हंस देता है और पिहू की छोटी सी नाक पकड़ कहता है नौटंकी कहीं की। पिहू अपनी नाक छुड़वा कहती हैं भाई दर्द हो रहा है।
वेद आगे बढ़ पिहू को हग कर कहता है अब भी मेरा बच्चा मुझे से नाराज़ हैं। पिहू केक खाते हुए अपनी गर्दन हां में हिला देती है। ये देख वेद कहता है तो मेरा बच्चा कैसे मानेगा।
पिहू कल आप मुझे मूवी दिखाने लेकर जाओगे। वेद कल तो नहीं लेकिन संडे को पक्का। पिहू बिल्कुल नहीं अगर आप कल नहीं चले तो मैं सच आप से बात नहीं करुंगी।
वेद अच्छा बाबा ठीक है मैं कल तुम्हें कोलेज से पिक कर लूंगा। पिहू ठीक है तो अब आप मेरे इस केक को फ्रिज में रख दो मुझे अब निंद आ रही है।
वेद पिहू से केक लेकर साइड में रख देता है और उसके चहरे को अपने हाथ में थाम कर कहता है पहले अपने हाथ मुंह धोकर आओ और साथ में ब्रश भी वरना मेरे बच्चे के दांतों में कीड़े लग जाएंगे।
इतना कह वेद पिहू को वोशरुम का रास्ता दिखाता है तो पिहू मुंह बनाकर वहां से चली जाती है। और वेद केक उठाकर रुम से बाहर आ जाता है।
वेद केक फ्रिज में रख फ्रिज में रख होल में अपना लैपटॉप लेकर बैठ जाता है और अपना काम करने लगता है। पिहू फ्रेश होकर अपने बिस्तर पर आकर सो जाती है।
वहीं दूसरी तरफ बीच पर
किंग अपने विला में पहुंच गया था और अपने कमरे की बालकनी में खड़ा सिगरेट पी रहा था और चांद को निहार रहा था।
अगली सुबह
वेद पिहू को बार उठा रहा था पिहू जल्दी उठ जा तुझे कोलेज के लिए लेट हो जाएगा। पिहू भाई बस पांच मिनट और सोने दो।
वेद पिहू पीछे एक घंटे से आप पांच मिनट पांच मिनट कर रहे हो। अब जल्दी उठ कर नहा धोकर नीचे आओ मैं आपका वेट कर रहा हूं।
अगर आप बीस मिनट में नीचे नहीं आए तो मैं आप पर पानी डाल दूंगा। इतना कह वेद वहां से नीचे किचन में आ जाता है।
काम वाली दीदी सिर्फ़ साफ सफाई करती थी खाना वेद खुद बनाता था क्योंकि उसे खाना बनाने अच्छा लगता था और खास कर पिहू के लिए स्पेशली।
वेद खाना बनाते हुए कहता है दीदी आप पहले बाहर का काम कर लीजिए तब तक मैं आराम से खाना बना दूंगा। इतना सुन काम वाली दीदी जी भाई कहकर बाहर होल में आ जाती है।
थोड़ी देर बाद वेद नाश्ता रेडी कर पिहू के रुम में जाता है तो देखता है पिहू अभी भी सो रही थी।
पिहू बच्चा आप अभी भी नहीं उठे। तभी पिहू कहती भाई मैं कोलेज नहीं जा रही मुझे आज बहुत जोर की निंद आ रही है। वेद बच्चा आपको निंद कब नहीं आती।
पिहू कुछ नहीं कहती कंबल में अपना मुंह छुपा लेती है। वेद अपनी कमर पर हाथ रख अपनी गर्दन ना में हिला देता है और साइड में रखा पानी के जग को देखता है जिसमें पानी ही नहीं था।
वेद पिहू का कंबल उतार सोफे पर रख देता है जिससे पिहू रोनी सूरत बनाकर उठ जाती है। वेद उसे देख अपने फोन को निकाल उसे टाइम दिखाता है। टाइम देख पिहू अपनी आंखें बड़ी-बड़ी कर वेद से कहती हैं भाई आप ने मुझे उठाया क्यों नहीं?
इतना कह पिहू वोशरुम में भाग जाती है। पिहू को देख वेद अपनी गर्दन ना में हिला देता है और कहता है इस लड़की का कुछ नहीं हो सकता।
इतना कह वो उसके रुम से चला जाता है। पिहू बीस मिनट में रेडी होकर नीचे डायनिंग टेबल पर बैठती है और कहती हैं भाई जल्दी नाश्ता दे दो आज तो मुझे मेरी प्रोफेसर क्लास से आउट कर देंगी और साथ में पनिशमेंट के तोर पर एक लंबा चौड़ा प्रोजेक्ट दे देंगी।
वेद पिहू की प्लेट लगाते हुए कहता है बच्चा सुबह जल्दी उठने लगोगे तो आपके ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये कह वेद अपने हाथो से पिहू को खाना खिलाने लगता है।
नाश्ता करने के बाद वेद और पिहू दोनों अपना बैग उठा निकल जाते हैं। पिहू भाई जल्दी चलाओ सच में लेट हो गया है। तभी वेद कहता है रिलेक्स बच्चा हम टाइम पर पहुंच जाएंगे।
पिहू अच्छा ठीक है तो अब आप ये बताओ मुझे मूवी देखने के लिए कब लेकर जा रहे हो। वेद जब आप फ्री हो जाओ तब मेरे पास कोल कर देना।
पिहू ठीक है। आज आपने छूट्टी ली है क्या ओफिस से। वेद नहीं बच्चा तुम्हें ऐसा क्यूं लगा। पिहू क्योंकि आप ओफिस टाइम कभी बाहर नहीं जाते ना इसलिए।
वेद ऐसा कुछ नहीं है बस आज बोस छुट्टी पर हैं इसलिए वर्क लोड कम है। पिहू अच्छा आज आपका डेविल बोस छुट्टी पर हैं। वेद बच्चा मैंने कितनी बार कहा है ऐसा नहीं बोलते। पिहू वो सब छोड़ो प्लीज़ बताओ ना आज आपके बास सच में छुट्टी पर हैं।
वेद हां बच्चा लेकिन आप इतने खुश क्यों हो रहे हो। पिहू क्योंकि आज मुझे घूमने को मिलेगा। पिहू की बात सुन वेद फेस पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है।
थोड़ी देर में पिहू का कोलेज आ जाता है। कोलेज आ जाता है। मैन गेट पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था। डीगे यूनिवर्सिटी ।
पिहू गाड़ी से उतर अपने भाई को बाय बोल अंदर चली जाती है। जब पिहू कोलेज के अंदर चली जाती है तो वेद वहां से अपने आफिस के लिए निकल जाता है।
वहीं जब पिहू कोलेज के अंदर जाती है तो उसकी बेस्ट फ्रेंड सुलोचना उसका इंतजार कर रही थी। पिहू सुलोचना के पास जाती है और उसे गले लगा कर कहता है हाय मेरी जान कैसी है।
सुलोचना मैं तो ठीक हूं मेरी जान तू बता कैसी है और आज इतनी खुश क्यों है आज।
आगे का नेक्स्ट पार्ट में
धन्यवाद 😊 🙏🏻