Chapter 2 (सना!)
रेहान, एक अनाथ लड़का था जो अनाथाश्रम से निकल कर मेहनत कर-कर के कॉलेज तक आया था। उसने अपनी कड़ी मेहनत से बचपन से लेकर graduate होने तक हर जगह टॉप किया था।
अब उसे तलाश थी एक अच्छी सी नौकरी की जिसके लिये वो हर मुमकिन कोशिश कर रहा था। इसी सिलसिले में आज एक कम्पनी में उसका इंटरव्यू था, जिसका नाम था, सिंघानिया कॉर्पोरेशंस। ये कम्पनी शहर की नम्बर वन कम्पनी थी।
रेहान ने जल्दी से अपने बेड से उतर अपने कदम वॉर्डरोब की ओर बढ़ाए और अपने कपड़े निकालते हुए खुद से ही कहा, "जल्दी भाग रेहान बेटा, आज तेरी लाइफ बदलने वाली है।"
और सीधे बाथरूम में घुस गया।
कुछ देर बाद,
सिंघानिया कॉर्पोरेशंस की बिल्डिंग के बाहर खड़ा रेहान उस इमारत को ऐसे देख रहा था जैसे किसी किले को देख रहा हो।
उसके एक हल्के सफ़ेद रंग की शर्ट के साथ काले रंग का पैंट पहना हुआ था। उसके पैरों में काले रंग के जूते थे जिन्हें उसने खुद घिस घिस कर चमकाया था।
उसके बाएँ हाथ में एक काले रंग की घड़ी थी जो 7 बजे का समय दिखा रही थी। उसके दाएं हाथ में एक ब्रेसलेट था जिसमें रेहान लिखा हुआ था।
उसने एक गहरी सांस ली और फिर अपने कदम बिल्डिंग के अंदर जाने के लिए बढ़ा दिए। उसने रिसेप्शनिस्ट के पास जाकर इंटरव्यू के बारे में पूछा तो रिसेप्शनिस्ट ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, "Sir, your interview is on 14th floor.”
रेहान ने हल्के से सिर हिलाया और लिफ्ट की ओर बढ़ गया। जैसे ही वो लिफ्ट में पहुँचा, अंदर पहले से ही एक शख़्स खड़ा था।
उसका चेहरा नहीं दिख रहा था क्योंकि सामने के तरफ सिर्फ उसकी पीठ थी। उसने Black formal suit पहना हुआ था। उसके एक हाथ में फोन था और दूसरा हाथ जेब में था।
रेहान ने उसे देख कर अजीब से भाव के साथ कहा, "कैसा अजीब आदमी है यार! लिफ्ट में सामने की तरफ पीठ करके कौन खड़ा होता है?"
उसकी आवाज सुन कर उस शख़्स की उंगली अपने फोन की स्क्रीन पर जहाँ की तहाँ रुक गईं। उसने अपना फोन नीचे किया और शीशे में उनकी नज़रें जा मिलीं।
इस पल वक्त मानो रुक सा गया हो। रेहान तो मानो उसकी नज़रों में डूब ही गया था। वहीं वो शख्स, उसकी आँखें ऐसी थीं मानो किसी को बड़ी शिद्दत से ढूंढ रही हों।
उनके लब खामोश रहें लेकिन उनकी आँखें, वो जैसे खुद में ही कुछ बातें कर रही हों। वक्त ऐसे ही बीत गया और लिफ्ट अपनी मंजिल पर जा रुकी। लिफ्ट तो रुक गई थी पर उन दोनों को तो मानों होश ही नहीं था।
इतने में एक लड़के ने, जिसे नीचे जाना था वहां आकर कहा, "Excuse me, sir! क्या आप लोगों को वापस नीचे जाना है?"
उसकी आवाज सुन कर रेहान और वो लड़का वापस अपने होश में आए।
रेहान ने हड़बड़ा कर कहा, "आई एम सॉरी!"
और तुरंत पलट कर बाहर चला गया। वहीं दूसरा लड़का अपने सामने खड़े शख्स को देख कर अपना थूक निकलने लगा।
उसके मुंह से निकला, "सर!"
लेकिन आगे के शब्द उसके मुंह में ही रह गए क्योंकि उसके सामने वाले शख्स ने अपना हाथ दिखा कर उसे चुप रहने का इशारा कर दिया था। वो लड़का चुपचाप अपनी गर्दन झुका कर साइड हो गया तो वो शख्स उसे घूर कर लिफ्ट से बाहर चला गया।
उसके जाने के बाद वो लड़का लिफ्ट में गया और दरवाजा बंद होते ही उसने ऐसी गहरी सांस ली मानो किसी ने उसकी सांसें जाने कब से रोक रखी थीं।
उसने ऊपर की ओर देख कर कहा, " हे ऊपरवाले! मेरे साथ कुछ भी करना, बस इस शैतान के चंगुल में मत फसाना। ये इंसान नहीं, राक्षस है राक्षस। ना जाने कब, किसे अपना शिकार बना ले।"
वहीं रेहान लिफ्ट से निकल कर उस कम्पनी के CEO, Mr. Arnav Singhania के कैबिन की ओर बढ़ गया लेकिन इससे पहले कि वो अन्दर जा पाता, एक लड़की उस दरवाजे और रेहान के बीच आकर खड़ी हो गई।
रेहान ने अपनी नज़रें उठा कर उसे देखा तो वो कोई 26-27 साल की लड़की रही होगी। उसने हल्के गुलाबी रंग का बिजनेस सूट पहना हुआ था।
वो ठंडी नजरों से रेहान को घूरे जा रही थी।
उसने अपनी आँखें छोटी करके थोड़े गुस्से से रेहान से कहा, "तुम!"
रेहान नासमझी से उसे देखने लगा तो उस लड़की ने कहा, "तुम यहाँ क्या कर रहे हो?"
रेहान को समझ नहीं आ रहा था कि वो लड़की उसे ऐसे गुस्से से क्यों देख रही है क्योंकि वो तो कभी उस लड़की से मिला ही नहीं था। मिलना तो बहुत दूर की बात, उसने तो कभी उस लड़की को देखा भी नहीं था।
वो अपने ही ख्यालों में गुम था जब उस लड़की ने उसकी आँखों के सामने चुटकी बजा कर कहा, "हैलो, I'm talking to you."
उसके चुटकी बजाने से रेहान अचानक से होश में आया। उसने हड़बड़ा कर अपनी नज़रें झुकाए हुए कहा, "I'm, I'm here for, for the interview."
उस लड़की ने अविश्वास से अपनी आँखें छोटी करके कहा, "तुम अब, इतने सालों के बाद वापस लौटे हो और वो भी इंटरव्यू के लिए!"
ये सुन कर रेहान की गर्दन एक झटके से उसकी ओर घूम गयी।
उसने नासमझी से कहा, "मैम, मैं कुछ समझा नहीं।"
उस लड़की ने अपने हाथ बांध कर रेहान को घूरते हुए कहा, "समझे नहीं या नासमझी का दिखावा कर रहे हो!"
रेहान को अभी भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था इसलिए वो कन्फ्यूजन के साथ अपने सामने खड़ी लड़की को देख रहा था जिससे वो लड़की और ज्यादा चिढ़ रही थी।
वो फिर से कुछ कहने ही वाली थी कि इतने में उसके कान में लगे ब्लूटूथ में एक आवाज आई, "सना, लेट हिम इन।"
सना ने रेहान से कहा, "Excuse me!"
और साइड में होकर कहा, "बट अरु!"
लेकिन सामने वाले लड़के ने उसकी बात बीच में काटते हुए कहा, "I'll handle him."
सना ने एक गहरी सांस लेकर कहा, "Okay, fine!"
फिर उसने अपने दांत पीसते हुए कहा, "लेकिन इस बार इसने तुझे हर्ट किया न, तो आई स्वीयर इसकी कब्र मैं खुद अपने हाथ से खोदूंगी।"
जारी है...