Jinnzade Ki Mohabbat - Chapter 3
कल उसके साथ बहुत कुछ बुरा हुआ था जो उसके दिमाग में अब भी घूम रहा था तभी उसकी स्कूटी अचानक ही बंद पड़ गई उसने बहुत कोशिश की पर स्टार्ट नही हुई ।
ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है वो स्कूटी को लात मारते हुए बोली और फिर स्कूटी साइड में कर के चेक करने लगी के आखिर ऐसा भी क्या हो गया अचानक,
लेकिन उसे कुछ समझ नही आया उसने नजर इधर उधर घुमाई उसे कुछ भी नजर नही आ रहा था !
ये मै कहां आ गई उसे वो जगह थोड़ा अजीब सी लगी बिलकुल सूनसान सी जहां कोई परिंदा भी नजर नही आ रहा था इंसान तो दूर की बात है,
वो अपनी स्कूटी स्टार्ट करने की कई बार कोशिश कर चुकी थी मगर स्टार्ट होने का नाम ही ले रही थी
काफी देर बाद उसे एक गाड़ी नजर आई गाड़ी देख कर वो खड़ी हो गई की शायद कोई अच्छा इंसान उसकी मदद कर दे वो जानती थी की अजनबियों से मदद लेना सेफ नहीं लेकिन यहां बैठना ही उसके लिए कौन सा सेफ था ये सोच कर उसने आगे बढ़ कर गाड़ी को रुकने का इशारा किया ।
गाड़ी में बैठा शख्स उसे क्रॉस कर गया फिर न जाने क्या सोच कर उसने गाड़ी पीछे की और उसके पास गाड़ी रोक दी शायद उसे उस पर तरस आ गया होगा
गाड़ी का सीसा बंद था उसने अपने हाथ सीसे पर रख कर धीरे से खटखटाया एक्सक्यूज मी क्या मुझे लिफ्ट मिल सकती है
उस शख्स ने कुछ नही कहा बस पीछे का गेट खोल दिया
नैना को थोड़ा अजीब लगा मगर उसे घर तो जाना ही था इसलिए हिचकिचाते हुए बैठ गई !
गाड़ी आगे बढ़ चुकी थी वो बाहर की तरफ देख रही थी की अचानक उस शख्स की आवाज पर चौंकी ।
आपको कहां जाना है ये आवाज उसने कहीं तो सुनी थी पर कहां उसने याद करने की कोशिश की !
तभी उस शख्स ने घूम कर उसकी तरफ देखा
उसे देखते ही नैना की चींख निकल गई वो सायान था जिसने नैना को उस दिन लडको से बचाया था,
नैना की इस हरकत पर सायान ने फौरन गाड़ी का ब्रेक दबाया और उसके मुंह पर हाथ रखते हुए बोला चुप कर जाओ लड़की पूरे कान सुन्न हो गए इतनी तेज चींखी हो तुम ।
नैना ने सायान के हाथों में दांत काट लिया और गेट खोल कर गाड़ी से नीचे उतर कर भागी
सायान अपना हाथ झटकते हुए बोला ये लड़की है या भेड़िया इतनी तेज कौन काटता है
भागते हुए नैना का पैर मुड़ गया उसे अपने पैर में बहुत तेज दर्द महसूस हुआ वो पकड़ कर बैठ गई
सायान भी उसके पीछे आया था वो खड़ा होकर उसे गौर से देखने लगा, लग गई चोट, ऐसे भागने की क्या जरूरत थी उसे उठाने के लिए सायान ने अपना हाथ नैना के सामने किया
नैना भी चुप चाप उसका हाथ पकड़ते हुए उसके सहारे से उठ खड़ी हुई उसने कदम बढ़ाने की कोशिश की मगर उससे एक कदम भी ना बढ़ाया गया ,
ये देख सायान ने उसे अपनी गोद में उठा लिया, और चलने लगा
ये आप क्या कर रहे हैं आप मुझे नीचे उतारे मै चल सकती हूं ,नैना ने गुस्से से कहा
फिलहाल तो नही चल सकती क्योंकि तुम्हारे पैर में मोच आई है इसलिए चुप रहो, सायन कदम बढ़ाते हुए बोला!सायान ने गाड़ी का फ्रंट गेट खोल कर उसे गाड़ी में बिठा दिया और खुद ड्राइविंग सीट संभाल ली
नैना रोने लग गई ये देख सायान का दिमाग घूम गया !
कोई इतना ड्रामेटिक कैसे हो सकता है । चुप कर जाओ लड़की, उसने नैना के होंट पर उंगली रखते हुए कहा क्या ड्रामा लगा रखा है मैने तो तुम्हे कुछ किया भी नही फिर क्यों रो रही हो नैना अब भी सिसकियां ले रही थी।
अच्छा ठीक बताओ कहां जाना है मै तुम्हे वहां छोड़ दूंगा, सायन ने पूछा पर वो खामोश रही
अभी वो थोड़ी दूर ही पहुंचा था की उसकी भी गाड़ी बंद हो गई उसने हजार कोशिश कर ली मगर गाड़ी स्टार्ट नही हुई !
ये क्या हो गया प्लीज गाड़ी स्टार्ट करें शाम होने वाली है मुझे डर लग रहा है आपने कहीं जान बूझ कर तो नही गाड़ी बंद कर दी , नैना ने उसकी तरफ देख के सवाल किया !
अरे यार तुम चुप हो जाओ मुझे कोई शौक नहीं है ऐसा करने का और पता नही ये कौन सा एरिया है जहां फोन में नेटवर्क भी नही आ रहा बहुत कोशिश करने के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नही हुई तो वो भी थक कर बैठ गया !
मेरा दिन ही खराब था नैना ने अपने मन में सोचा क्या मुझे यही रहना होगा इसके साथ नही नही ऐसा न हो प्लीज कोई तो आ जाए पर यहां तो दूर दूर तक कोई नजर नही आ रहा
तुम क्या बैठ गए तुम तो कुछ करो उसने कहा तो सायान मुस्कुराते हुए बोला मैं क्या करूं ...
कुछ भी जो तुम्हारे बस में हो नैना ने धीमे से कहा !
जो मेरे बस में था हो में कर चुका हूं, मै चला सोने वैसे भी मै थक गया हूं बहुत तुम भी सो जाओ सुबह देखेंगे क्या करना है बस यही है मेरे बस में...
नही मैं सुबह तक यहां कैसे रुक सकती हूं तुम्हारे साथ, मेरे अम्मी अब्बू मेरा इंतजार कर रहें होंगे वो परेशान हो रहे होंगे मुझे घर जाना है ...
अच्छा तो बताओ उड़ कर चलोगी सायान के ऐसे पूछने पर नैना सॉक्ड रह गई , वो सायान से हिचकिचाते हुए बोली ये आप क्या कर रहे हैं नैना का चेहरा सफेद पड़ गया था ।
तुम कितनी जल्दी सीरियस हो जाती हो मै तो मजाक कर रहा था और तुम्हारी शक्ल देखने लायक है ,ये कह कर सायान हंसा !
नैना ने लंबी सांस खींची प्लीज आप मुझसे मजाक मत करें आपका और मेरा कोई मजाक का रिश्ता नही...
कभी आप कभी तुम ये क्या रिश्ता है हमारा तुम पहले डिसाइड कर लो तुम्हे क्या कहना है आप या तुम,
तुम्हे सच में मजाक लग रहा है पर मेरी जान निकल रही मुझे लगता है मै सुबह होने तक मर ही जाऊंगी, नैना ने धीमे से कहा !
मरने नही दूंगा मैं तुम्हे डोंट वरी सायान के चेहरे पर संजीदगी थी !
नैना बस उसे देखती रह गई उसका चेहरे का एक्सप्रेशन बिलकुल चेंज हो गया था
रात काफी हो चुकी थी उन दोनो ने कुछ खाया नही था नैना को भूख बर्दास्त नही हो रही थी सायान जो अभी अभी नींद से जागा था नैना को देख कर चौंका_ क्या तुम अभी तक सोई नहीं सायान के सवाल पर उसने ना में सर हिलाया ?
क्यों ....सायान सीधा होते हुए बोला ।
मुझे भूख लगी है और मुझसे भूख बर्दास्त नही होती तुम्हे भूख नही लगती क्या उसने सायान की तरफ देखते हुए कहा ,
भूख तो उसे भी लगी थी लेकिन वो क्या कहता ... रुको मै देखता हूं कुछ ...
वो गाड़ी से नीचे उतरने वाला था की नैना ने उसके शर्ट उंगली से पकड़ते हुए बोली ...इतनी रात को बाहर मत जाओ कोई जंगली जानवर मिल गया तो
फिक्र हो रही है मेरी ...सायान के आंखो में शरारत थी
नैना ने तुरंत उसके शर्ट को छोड़ दिया
देखिए ज्यादा दूर मत जाइएगा मुझे बहुत डर लगता है अकेले, उसकी आंखो में डर साफ नजर आ रहा था
अच्छा तो तुम अपने लिए बोल रही थी ठीक है पर तुम गाड़ी से मत निकालना इतना कहकर सायान वहां से चला गया काफी देर हो चुकी थी मगर सायान नही आया था !
नैना उस लॉक्ड गाड़ी में खामोश बैठी थी ..