Jinnzade Ki Mohabbat - Chapter 1
काली अंधेरी रात में सूनसान सड़क पर दुल्हन के जोड़े में नंगे पांव डरी सहमी खुद से भी बेखबर वो बस भागे जा रही थी ,उसके लंबे बाल लहरा रहे थे, जो उसके लगभग पांव तक आते थे, अचानक पत्थर से पैर टकराने की वजह से वो सड़क पर गिर गई उसके सामने एक लंबा शख्स खड़ा था जिसकी हाइट बहुत ज्यादा थी शायद 9 ft, ढीले ढाले काले कपड़े में चेहरे पर मास्क लगाए नीली आंखों वाला, रात के अंधेरे में भी उसकी आंख चमक रही थी । मेरे साथ चलो नैना मेरे साथ चलो उस शख्स ने नैना के सामने हाथ बढ़ाया ।
नहीं नही मुझे नहीं जाना तुम्हारे साथ, वो थोड़ा पीछे हुई उस शख्स ने नैना का हाथ पकड़ कर खींचा, नैना गिर गई वो शख्स घसीटता हुआ ले जाने लगा, मुझे छोड़ दो मुझे नहीं जाना तुम्हारे साथ, छोड़ो मुझे छोड़ो ... नैना चीख रही थी !
नैना नैना क्या हुआ बेटा क्या हुआ अपनी अम्मी की आवाज सुन कर नैना की नींद टूट गई वो अपने अम्मी के गले लग लग गई नैना पूरा पसीने से भीगी हुई थी अम्मी मैने फिर वही सपना देखा मुझे ऐसा लगता है वो मुझे ले जायेगा वो नॉर्मल इंसान नही है और ये सपना मुझे बिल्कुल हकीकत लगता है ,मुझे लगता है कि सच में वो मेरे सामने खड़ा है , मै उससे कैसे बचूं अम्मी
तुम परेशान मत हो बेटा सपने हकीकत नही होते और मैं तुम्हारे अब्बू से बात करूंगी तुम्हारे अब्बू के दोस्त तावीज वगैरह बनाते है मै उनसे कह दूंगी तुम्हारे लिए भी बनवा दें हो सकता है तुम्हे इस ख्वाब से छुटकारा मिल जाए नैना की अम्मी ने उसके बालो को सहलाते हुए कहा, नैना उनके गले लगी एक सोच में गुम थी !
नैना अपने मां बाप के साथ रहती थी उसका एक भाई था जो दूसरे शहर में जॉब करता था नैना एमबीए कर रही थी उम्र 22 साल रंग गोरा हाइट 5 फुट 2 इंच काली गहरी आंखे लंबे काले बाल दिखने में इतने खूबसूरत की सिर्फ उसके बाल ही काफी है किसी को भी दीवाना करने के लिए वो अपने जिंदगी में बहुत खुश थी बस वो एक सपना जो उसके जिंदगी पर ग्रहण की तरह था जो उसे उदास कर जाता था डरा जाता था !
नैना खिड़की के पास खामोशी से बैठी थी दोपहर होने को थी मगर वो कमरे से बाहर नहीं गई थी और ना कुछ खाया पिया था उसकी अम्मी काफी बार उसे खाने के लिए बुला चुकी थी मगर मन नहीं है भूख नही है, कह कर हर बार मना कर दिया था जब भी उसे ये ख्वाब आया करता था वो ऐसा ही करती थी
दूसरी तरफ =
आज हम मौजूद है sk ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सामने जो इस समय नंबर वन पर है और इसे नंबर वन पर ले जाने वाले हैं सायान खान इस कंपनी के CEO जिन्होंने इतने कम उम्र में ही इतनी ज्यादा कामयाबी हासिल कर ली
तभी एक बड़ी सी कार आ कर रुकी सारे मीडिया रिपोर्टर्स उस कार की तरफ भागे सबने उस कार को घेर लिया
गार्ड ने कार का गेट खोला कार के अंदर से एक शख्स निकला जिसकी उम्र लगभग 29 साल होगी
हाइट 6 फुट रंग गोरा आंखों का रंग कत्थई जिस पर उसने चश्मा लगा रखा था हल्की सी बीयर्ड और बाल ऊपर को जा रहे थे थे वो इतना हैंडसम था को कोई भी लड़की उसकी दीवानी हो जाए उसके आस पास दो गार्ड थे जो रिपोर्टर्स को साइड कर रहे थे
सायान ऑफिस में एंटर करता सब वर्कर उसे देख कर खड़े हो जाते उसके ऑफिस में इतनी खामोशी थी जैसे वहां कोई इंसान हो ही न और इसका कारण था सायान जिसे खामोशी पसंद थी वो सब को बैठने का इशारा करके अपने PA को केबिन में आने का को कहता है ,
जो उससे डरते डरते उसके पीछे पीछे चल रही थी इसकी वजह ये थी कि सायान की PA ज्यादा दिन तक टिक नही पाती थी कोई लेट आता, तो किसी का काम पसंद नहीं आता ,उसने सोचा कहीं वो भी फायर न कर दिया जाये बाकियों की तरह,
कैबिन में आकर बैठते हुए उसने बिना उसे देखे हुए कहा यू आर फायर्ड इतना कह कर वो अपना काम करने लगा उसकी PA को पता था ऐसा होने वाला है उसने गलती ही ऐसी की थी और सायान को गलतियां बर्दास्त नही थी वो चुप चाप केबिन से निकल आई उसे पता था कुछ भी पूछना उसके लिए बड़ी जहमत खड़ी कर सकता है !
सुबह का वक्त नैना का घर=
नैना कॉलेज जाने के लिए रेडी हो रही थी वैसे भी दो दिन हो गए थे वो कॉलेज नही गई थी नैना ने ब्लैक कलर का सिंपल कढ़ाई का ड्रेस पहना था बालों को उसने पोनी टेल बांधी थी, मेकअप उसने नही किया था, क्योंकि उसे जरूरत नहीं थी, उसके पतले गुलाबी होंठ यूं मालूम होते थे जैसे गुलाब की पंखुड़ी जो !
वो इतनी खूबसूरत थी की वो चाहे जो भी पहने प्यारी ही लगती थी ...
अम्मी मै कॉलेज जा रही हूं अपनी अम्मी को बता कर वो बाहर निकल आई अपनी स्कूटी स्टार्ट करके वो कॉलेज के लिए चल पड़ी कॉलेज जाने का रास्ता काफी सूनसान था उसके पीछे एक मर्सिडीज आ रही थी नैना को लगा जैसे वो उसका पीछा कर रही हो वो काफी डर गई उसने थोड़ा स्पीड और बढ़ाई देखते ही देखते वो गाड़ी उसके बराबर में चलने लगी नैना के दिल की धड़कन बढ़ सी गई
गाड़ी में 5 लड़के बैठे हुए थे उनमें से एक लड़का बोलता है, मैडम कहां जा रही हो कहो तो हम छोड़ दे उन्होंने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा कर नैना के स्कूटी के सामने रोक दी नैना घबरा कर स्कूटी से नीचे उतरी
रास्ता बहुत सूनसान था नैना को कुछ समझ नहीं आया के वो क्या करे सड़क के किनारे काफी घना जंगल था नैना जंगल की तरफ भागी वो लड़के भी गाड़ी से उतर कर उसके पीछे भागे।
नैना को कुछ नजर नहीं आरहा था वो बस भागे जा रही थी अचानक ही उसके सामने कोई आया था नैना का सर उसके कंधे से टकराया नैना गिरने वाली थी की उसने नैना को कमर से पकड़ लिया वो लड़के वहीं रुक गए नैना ने उसे सर उठा कर देखा एक पल को दोनो की आंखे टकराई !
ब्लैक पेंट और व्हाइट शर्ट में एक हाथ में अपना कोट लिए और दूसरे से नैना को थामे हुए वो शख्स उसे देखे जा रहा था, उसकी आंखे इतनी खूबसूरत थी की नैना उनमें खो सी गई !
नैना जल्दी से खड़े होते हुए बोली, प्लीज मुझे बचा लीजिए वो कुछ लड़के ...नैना कुछ बोलती तभी पिछे से एक लड़के की आवाज सुनाई दी ...
ए लड़के चुप चाप लड़की को हमारे हवाले कर, और चुपचाप यहां से निकल वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा!
ये सुन कर नैना उसके पीछे जा खड़ी हुई ।
सायान मुस्कुराया और बोला_ मैने कब मना किया ले जाओ सायान की बाते सुन कर नैना खौफजदा हो गई
थैंक्स ब्रदर वो लड़का उनकी तरफ बढ़ा वो नैना को हाथ लगाता उससे पहले ही सायान ने अपने पेंट के जेब से गन निकाल कर उसके हाथो पर चला दी जिसे देख कर वो लड़के डर गए किसी और को भी आना है सायान ने बंदूक से माथे को सहलाते हुए कहा !
ये देख वो सारे लड़के डर कर वहां से रफूचक्कर हो गए ,उनके भागने के बाद सायान नैना की तरफ मुड़ा
उसके हाथ में गन देख कर नैना दो कदम पीछे हुई !
To be continued__