Isha : Ek Ishq Ek Junoon Ch. 3

Isha : Ek Ishq Ek Junoon - Chapter 3 विदाई

Posted by Katha • May 22, 2026 10:58 AM

कहानी आगे ।।

"देखिए हम तो यहां अपने बेटे का रिश्ता करने आए थे मगर ऐसे घर में हमे ब्याह नहीं करवाना । तो आप हमें और हमारे परिवार को जाने दें । हमारा इस बात से कोई लेना देना नहीं है । " विनय मेहरा ने सबके सामने कहा

वहीं उनकी बात सुन कर सोहम जी तो जैसे सदमे में चले गए थे "ये आप क्या कह रहे हैं भाई साहब । हमारी बेटी की जिंदगी का सवाल है प्लीज़ आप ऐसा मत कहिए । ये सब बस एक गलतफहमी है । हमने किसी पर गोली नहीं चलवाई है । "

मगर विनय मेहरा तो जल्द से जल्द यहां से निकलने की फ़िराक में थे तो जो उनके मुंह में आ रहा था बके जा रहे थे " देखिए भाई साहब ! हमे माफ कीजिए लेकिन हम ऐसे घर में तो अपने बेटे का ब्याह नहीं करवा सकते ना जहां यूं गुंडे मावलियो का आना जाना हो । मेरा तो इकलौता बेटा है ना और रही बात आपकी बेटी को तो आप अपना देख लीजिए । बस हमें जाने दें । " विनय मेहरा ने आगे अपने बेटे को बुलाया " सत्यम चलो बेटा ।"

वहीं जैन इतने देर से विनय मेहरा को एकटक घूर रहा था । तभी उसकी नजर दूल्हे के पोशाक में खड़े सत्यम पर जाती है और उसे देख उसका खून खौल गया ।

"सरकार यही है वो जिसने छोटे बाबा पर गोली चलाई फिर वहां से भाग गया । " दानिश ने जैन से कहा ।

वहीं ये सुन कर सब लोग हैरान हो गए । किसी को ये अंदाजा नहीं था कि अर्श पर गोली चलाने वाला सत्यम होगा । सोहम जी और विद्या जी तो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे ।

"नहीं ...! नहीं .... ! ऐसा नहीं हो सकता । हम तो यहां किसी को जानते भी नहीं हैं और मेरा बेटा तो पहली बार यहां आया है तो वो क्यों किसी को मारेगा । " विनय जी ने लगभग गिड़गिड़ाते हुए कहा ।

"ये तो तेरा ये इकलौता बेटा ही बताएगा कि उसने कैसे मेरे भाई को मारने की हिम्मत की ।" जैन ने दांत पिसते हुए कहा तब तक उसके दो आदमियों ने सत्यम को लेजाकर जैन के सामने घुटने पर बैठा दिया ।

"बोल क्यों मारा मेरे भाई को " जैन ने अपनी एक मुठ्ठी से उसके बालों को दबोचते हुए उसके चेहरे को ऊपर उठाया ।

"न....नहीं .... । " सत्यम बस इतना ही बोल पाया ।

"झूठ नहीं .... " जैन गुर्राया ।

"वो....वो वो गलती स.... से हो गया । " सत्यम ने दर्द से अपनी आंखे भींचते हुए कहा

"जमीन तेरी है ....? "

"न... नहीं मेरी पत्नी की है ।"

"तेरी पत्नी ? शादी अभी हुई कहां है जो ये लड़की तेरी पत्नी हुई ? " जैन ने इस बार उसके गर्दन पर पकड़ कसते हुए कहा ।

"म....मैने तो बस डराने के लिए गोली चलाई थी ....। मुझे नहीं पता था कि उसे लग जाएगी । आई एम रियली सॉरी । " सत्यम ने बमुश्किल कहा ।

उसे साँसों के लिए स्ट्रगल करते देख विनय मेहरा आगे आए और हाथ जोड़ते हुए कहा "प्लीज़ छोड़ दो मेरे बेटे को । नहीं चाहिए हमे वो जमीन रख लो तुम । अरविन लोगों ने कहा था कि वो जमीन इस लड़की और इसके पति की होगी इसीलिए मैं अपने बेटे की शादी करवाने को तैयार हुआ था मगर अब हम कुछ नहीं चाहिए m अगर तुम्हे चाहिए तो तुम कर लो इस लड़की से शादी । पर please मेरे बेटे को छोड़ दो । "

उनकी बातें सुन कर सोहम जी तो जैसे सबसे बड़े सदमे में चले गए थे . उन्होंने तो सोचा भी नहीं था कि इस भले मानस की आड़ में एक भेड़िया छुपा है जो सिर्फ उनकी बेटी की जिंदगी का सौदा कर रहा था एक जमीन के बदले ।

विद्या जी ने भी अपनी आँखें भींच ली कि ये जमीन सच में उनके जी का जंजाल बन चुकी थीं ।

"तेरे बेटे की गलती की सजा तो इसे बराबर मिलेगी और रही बात जमीन की तो वो तो अब हमारी होने से कोई नहीं रोक सकता । दानिश पकड़ इसे और ले जा बाबा के पास । " जैन ने सत्यम को दानिश की तरफ फेंकते हुए कहा । एक आदमी सत्यम को घसीटते हुए वहां से ले कर जाने लगा जिसक पीछे सत्यम के माता पिता भी चले गए ।

अगले ही पल वो मंडप की तरफ बढ़ा और ईशा का हाथ खींच उसे भी अपने साथ बिठा लिया ।

"पंडित शादी शुरू कर । " उसकी भारी आवाज एक बार फिर गूंजी ।

उसका ये स्टेप देखकर सबलोग अचंभित हो गए । किसी को ये अंदाजा नहीं था कि हैं ऐसा कुछ करेगा । यहां तक कि दानिश को भी नहीं । वहीं सोहम जी और विद्या जी पर तो जैसे पहाड़ टूटा था । वो ऐसा नहीं होने दे सकते थे अपनी बच्ची के साथ ।

"नहीं... रुको ! ये अनर्थ मत करो । मैं तुम्हे अपना सब कुछ दे दूंगा । सारी जमीन ले लो बस मेरी बच्ची को छोड़ दो । " सोहम जी गिड़गिड़ाए

"प्लीज़ छोड़ तो मेरी बच्ची को । उसका कोई दोष नहीं । जाने तो उसे । " विद्या जी भी ईशा के पास जाने के लिए मचल रही थीं मगर उन दोनों को हैं के आदमियों ने पकड़ रखा था ।

इधर ईशा ने भी अपना हाथ छुड़ाने की जैसे ही कोशिश की तो जैन की हल्की मगर गुस्से भरी आवाज उसके कानों से टकराई " कोशिश भी मत करना वरना मास्टर साहब की लाश बिछाते मुझे वक्त नहीं लगेगा । समझी ।

मगर ईशा फिर भी कोशिश कर रही थी खुद को छुड़ाने की और यही बात जैन को गुस्सा दिल रही थी । दूसरी तरफ पंडित जल्दी जल्दी शादी की विधियां करवा रहे थे । उन्हें भी अपनी जान का खौफ था ।

कुछ ना सूझता देख विद्या जी ने दानिश से विनती की जो उनके पास ही खड़ा था " आप ... आप तो समझाइए उन्हें । आप तो रोकिये उन्हें । गलत कर रहे हैं वो । प्लीज़ भगवान के लिए उन्हें रोकिए । " रोते हुए उन्होंने अपने हाथ जोड़ लिए । सोहम जी भी उसकी तरफ आशा भरी नजरों से देखने लगे ।

दानिश ने एक पल को उन्हें देखा फिर गहरी सांस लेकर कहा "देखिए अगर सरकार चाहें तो आपकी बेटी को यूं भी उठा कर ले जा सकते हैं मगर वो उनसे शादी कर रहे हैं । पूरी इज्जत के साथ उन्हें यहां से लेकर जाएंगे तो आप अपनी बेटी की सिक्युरिटी की चिंता मत कीजिए । सरकार के रहते कोई उनका बाल भी बाँका नहीं कर सकता । आप बस शांत रहिए । " बुरा तो उसे भी लग रहा था मगर वो जानता था कि जैन ने अगर कोई फैसला लिया है तो काफी सोच समझ कर लिया होगा ।

कुछ समय बाद शादी खत्म हो चुकी थी । लोग जा चुके थे और ईशा अपनी मां के गले लग रो रही थीं। वहीं जैन अपने आदमियों को कुछ समझा रहा था ।

कुछ पल बाद ।

"चलो ! बहुत कर लिया ये ड्रामा । " जैन ने ईशा का हाथ पकड़ के कहा

"न... नहीं मैं नहीं जाऊंगी । मम्मी ..... पापा ..... मुझे इस आदमी के साथ नहीं जाना " ईशा ने रोते हुए कहा . उसने विद्या जी का हाथ और कस के पकड़ लिया ।

"वो नहीं जाना चाहती ... तुम क्यों कर रहे हो ऐसा ....। छोड़ दो उसे ! " सोहम जी भी गिड़गिड़ाए

"देखिए मास्टर साहब ! शादी हुई है तो मैं तो अपनी बीवी को लिए बिना जाऊंगा नहीं ..... तो आपके ये सब करने का कोई फायदा नहीं ..... । " इतना बोल जैन ने ईशा का हाथ पकड़ और उसे खींचते हुए अपने साथ गाड़ी तक ले आया । दरवाजा खोल उसने ईशा को लगभग अंदर पटका और दूसरी तरफ से खुद आ कर बैठ गया ।

"चलो ! " उसने सीट से अपना सर टिकाया और ड्राइवर को आदेश दिया ।

"जी .. जी ... सरकार ...! " ड्राइवर ने फौरन ही गाड़ी आगे बढ़ा दी ।

वहीं ईशा शीशे से लग कर अपने मां बाबा , पीछे छूटता बचपन , घर आंगन ,खुशियां सबको नम आंखों से बस देखती ही रह गई ।

दानिश जैसे ही दूसरी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगा विद्या जी तुरंत उसके आगे आ खड़ी हुईं ........

भाग समाप्त। ।।

Please follow me and rate my story 🥰🌼

ये मेरी नई कहानी है तो आपलोगों से रिक्वेस्ट है कि प्लीज़ रिव्यू दें ।

100%