Isha : Ek Ishq Ek Junoon Ch. 2

Isha : Ek Ishq Ek Junoon - Chapter 2 धमकी

Posted by Katha • May 19, 2026 09:32 PM

"कहां जा रहे हो जैन " पीछे से खान साहब ने कहा

"मेरे भाई की जान कीमत एक जमीन जितनी सस्ती नहीं है । आज इसके पीछे छुपे सारी फसाद की जड़ को ही खत्म कर दूंगा । " अपनी गन लोड करते हुए वो बाहर की तरफ निकल गया .... ।

"और कितना समय लगेगा कन्या को ? " पंडित जी ने दोबारा पूछा

"वो बस आ ही गई है .... वहां सीढ़ियों पर है । " सोहम जी ने ईशा को देख कर कहा जो सीढ़ियों से अपना लहंगा संभालते हुए उतर रही थी । लाल सुर्ख जोड़ा , मांगटीका , नाक में बड़ी सी नथ , हाथों में भरी मेहंदी और लाल रंग की लहठी पहने गजब ढा रही थी वो । आंखे झुकी हुई थीं, अधरों पर एक सौम्य सी मुस्कान और दोनों हाथों से उसने अपने लहंगे को थाम धीरे से आगे बढ़ रही थी ।

सोहम जी की आँखें थोड़ी भीग गई अपनी बेटी को देख कर । सत्यम भी एकटक उसे निहार रहा था । बाकी सब की नजर भी दुल्हन पर ही थी ।

"अरे देखो दूल्हे राजा की तो नजर ही नहीं हट रही हमारी ईशा से । " एक सहेली ने कहा तो ईशा ने एक नजर उठा कर सामने देखा और सच में सत्यम की नजरों को अपनी तरफ ही पाया । एक पल को दोनों की नजरें मिली और फिर फौरन ही उसने अपनी आँखें वापिस झुका लीं । ये देख सत्यम के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई ।

ईशा बेहद पसंद आई थी उसे इसलिए तो हमेशा विदेश में रहने वाले सत्यम ने ईशा जैसी साधारण लड़की से शादी करने के लिए फौरन हां कर दी बिना किसी ना नुकुर के ।

शादी से पहले लगभग दो हफ्तों तक दोनों की फोन पर बात हुई थी । ईशा भले ही एक छोटे शहर में पली बढ़ी लड़की थी मगर वो बहुत प्रोग्रेसिव सोच की थी . नई चीजों को सीखने की , जानने की , खुद को अपग्रेड करने की लालसा उसमें बहुत थी । खुद पर काफी काम करती थी वो ताकि अपना ब्राइट फ्यूचर सेट कर सके । एक आजाद सोच वाली लड़की थी वो । और यही सारी बातें थी उसमें जिससे वो ईशा की तरफ झुकता चला गया ।

ईशा को ले जाकर सत्यम के सामने स्टेज पर खड़ा कर दिया गया । कुछ छोटी मोटी रस्मो के बाद दोनों की वरमाला हुई जिसमें काफी हंसी मजाक नोक झोंक हुई । ईशा और सत्यम तो जैसे सातवें आसमान पर थे । सत्यम की तरफ से ज्यादा लोग नहीं आ पाए थे इसीलिए वो शादी के बाद एक बड़ा सा रिसेप्शन थ्रो करने वाले थे सूरत में ।

उसके बाद दोनों को मंडप पर बैठा दिया गया । एक रस्म के अनुसार सत्यम की मां ने ईशा के सर पर एक भारी सी लाल चुनरी डाल दी जिससे उसका चेहरा ढक गया और हाथों में सोने के चार कंगन पहनाये । रस्मे आगे बढ़ीं ।

वहीं दूसरी तरफ ।

गाड़ी में ।

"और कितना समय लगेगा दानिश " पिछली सीट पर बैठे जैन ने अपने राइट हैंड कम सेक्रेटरी दानिश से पूछा

"बस बस पहुंच गए सरकार ... दो मिनट और ..... " दानिश ने घबराते हुए जवाब दिया । जैन के गुस्से से अच्छी तरह से वाकिफ था वो ।

"ह्म्म्म ! जल्दी करो । वैसे वो जमीन उस मास्टर की बेटी नाम है ना तो फिर आज सबसे पहले उसी का निपटारा करूंगा " जैन ने तैश में कहा ।

"नहीं सरकार ! अगर मास्टर की बेटी को कुछ हुआ ना तो वो जमीन सीधा सरकारी ट्रस्ट में चली जाएगी । उसका जिंदा रहना बहुत जरूरी है । " दानिश में जल्दी से बात संभाली ।

"चलो जल्दी ...! " जैन अपनी बंदूक की नोक को अपने माथे पर रब कर रहा था ।

"पहुंच गए सरकार .... यही वेन्यू है ।" दानिश ने गाड़ी राज दरबार मैरिज हॉल के ठीक सामने टोकते हुए कहा ।

उनकी गाड़ी के साथ सात आठ और गाड़ियां थीं जिन में उसके ही लोग भरे थे ।

"ह्म्म्म ! चलो और तुम सब घेर लो इस जगह को चारो तरफ से . वो आज बचना नहीं चाहिए ..... । " जैन ने गाड़ी से उतर कर सबको इंस्ट्रक्ट किया और खुद बंदूक को हाथ में कस कर अंदर की तरफ बढ़ गया ।

_______________________

"कन्या का हाथ वर के हाथ में दें और कन्या के माता पिता कन्यादान के लिए आगे आएँ । " पंडित जी ने जैसे ही अपनी बात खत्म की सामने गेट की तरफ से गोलियों का शोर गूंज उठा ।

धड़धड़ा के दस बारह आदमी अपनी बंदूकें लेकर अंदर घुस गए । सारे गेस्ट उन्हें देख कर साइड होने लगे ।

"ये क्या बदतमीजी है ? कौन हो तुम लोग ? " सोहम जी आगे आते हुए कहा ।

"बदतमीजी अभी हुई कहां है मास्टर साहब ! बदतमीजी तो अब होगी । " जैन ने उन लोगों के बीच में से आते हुए कहा

"तुम ? तुम यहां क्या कर रहे हो ? " सोहम जी उसे देखते ही पहचान गए थे ।

"हां मैं ...! मैने कहा था ना मास्टर की मुझे तेरी जमीन में कोई दिलचस्पी नहीं है । मुझे कुछ वक्त दे मैं ये झंझट सुलझा दूंगा । बोला था कि नहीं ...... बोल ...। " जैन ने सीधा अपनी पिस्टल को सोहम जी के कनपटी पर लगाया और चीख उठा ।

"ह....हां हां बोला था । " सोहम जी ने घबराते हुए कहा ।

दरअसल वो जमीन का मामला निपटाने जैन के पास गए थे । सबने उन्हें कहा था कि सैय्यद रहमान अगर किसी का कहा मानते हैं तो वो जैन ही था इसीलिए वो उसके पास गए थे विनती करने और वो मान भी गया था ।

"तो फिर मेरे भाई पर गोली क्यों चलवाई । बोल क्यों चलवाई ....! " जैन इतनी जोर से चीखा था कि उसकी गर्दन की नसें साफ दिखने लगी थीं , आँखें लाल हो चुकीं थीं। वहां खड़े सब लोग एक पल को काँप गए थे ।

वहीं उसकी ये बात सुन कर विनय मेहरा ने आहिस्ते से सत्यम की तरफ देखा जो मंडप में ही अपनी जगह पर खड़ा था । सत्यम ने भी इस मामले को इतनी संजीदगी से नहीं लिया था । वो तो अर्श को जानता भी नहीं था और ना ही उसके भाई जैन के बारे में कुछ पता था । उसने तो बस यूं ही टशन में गोली चलाई थी और वो गोली अर्श को लग गई । इस बात से सत्यम इतना घबरा गया कि उसने एक बार भी अर्श को चेक नहीं किया । वो सीधा अपनी गाड़ी में बैठा और वहां से भाग निकला ।

"अब बोल क्यों नहीं रहा " जैन एक बार फिर चीखा था

वहीं सोहम जी के मुंह से कोई आवाज नहीं निकल पा रही थी । विद्या जी अपनी बेटी के पास मंडप पर खड़ी थी और ईशा..... उसकी तो जैसे जान हलक में आ गई थी । उसके चुन्नी के नीचे से उसे सब दिखाई दे रहा था ।

जैन इससे पहले कुछ और करता विद्या जी भागती हुईं सोहम जी के पास आ खड़ी हुईं. उन्होंने जैन के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा "इन्होंने कुछ नहीं किया । भगवान के लिए इन्हें छोड़ दो । किसी पर गोली नहीं चलवाई हमने और हम क्यों ऐसा करेंगे जबसे आपने कहा था कि आप हमारी जमीन का मामला संभाल लेंगे । तबसे तो हम आप ही के भरोसे बैठे थे । हम कुछ क्यों करेंगे । प्लीज़ इन्हें छोड़ दो । आज हमारी बेटी की शादी है ... प्लीज़ जाने दो । " इतना बोल वो रोते हुए जैन के पैर पकड़ने लगीं ।

जैन ने फौरन ही सोहम जी को छोड़ा और दो क़दम पीछे हो गया । इतना तो वो भी जानता था कि सोहम जी एक एक साधारण स्कूल टीचर थे जो इतना बड़ा काम तो नहीं करवा सकते ।

"तो फिर किसने किया है ? सीधे सीधे मेरे सामने आओ वरना अगर मैने पकड़ा ना तो कुत्ते की मौत दूंगा । " जैन गुस्से ने में चीखा ।

वो इस समय सच में नरक का देवता लग रहा था । उसने इस वक्त ब्लैक शर्ट , ब्लू जींस , ब्राउन बूट्स पहने था । गले में चांदी की मोटी सी चैन , बिखरे बाल , खून सी लाल आँखें । कुल मिलाकर काफी खतरनाक लग रहा था वो ।

लोगों के बीच उसका डर देख विनय मेहरा समझ गए थे कि ये कोई मामूली आदमी नहीं है अगर इसे सत्यम के बारे ने पता लगा तो ना जाने क्या करेगा उसके साथ ।

थोड़ा हिम्मत बटोरकर वो आगे आए और कहा ......

भाग समाप्त।।

Please follow me and rate my story 🥰🌼

100%