तू जख्म तू ही मरहम - Chapter 1
माधवगढ़...
माधवगढ़ गांव जहां की सड़के कच्ची थी। रास्ता उबड़ खाबड़ था तालाब किनारे एक घना पीपल का पेड़ था जिस पर एक झूला लटका हुआ था। और उस झूले पर एक लड़की झूल रही थी। और दो लड़कियां उसके पीछे खड़ी थी। जो उसे झूला झूलने में उसे धक्का दे रही थी। वह लड़की खिलखिलाते हुए झूला झूल रही थी। उसकी हंसी की खिलखिलाहट वहां के पूरे माहौल में खनक रही थी। बहुत ही प्यारी हंसी थी उसे लड़की की,
रीत क्या कर रही हो और करो ना हमें बहुत मजा आ रहा है। तुम तो जानती हो ना इस झूले पर बैठने के बाद हमारा मन ही नहीं करता उतारने का, झूले पर बैठी लड़की ने खिलखिलाते हुए कहा"
तो उसके पीछे जो दो लड़की खड़ी थी। एक लड़की जिसका नाम रीत था। उसने झूले पर बैठी हुई लड़की की तरफ देखा। और अपनी कमर पर हाथ रख कर कहां" हां तुम्हारा बस चले तो तुम झूले के संग आसमान में उड़ जाओ,
बिल्कुल सही कहा तुमने, अगर हमारा बस चले तो सच में हम पंख लगा कर आसमान में उड़ जाए, पर ऐसा हमारा नसीब कहां, हम तो जो सोचते हैं वह कभी पूरा ही नहीं होता उस लड़की ने हंसते हुए कहा"
पंछी तुम्हारा नाम भी पंछी है। और तुम आसमान में पंछी की तरह उड़ने का सपना देखती हो। पर तुम तो जानती हो ना। हम गरीबों के सपने कभी पूरे नहीं होते, दूसरी लड़की ने कहा"
तभी झूले से वह लड़की एकदम से कूद कर नीचे उतरी, और उसे लड़की की तरफ देखकर अपनी कमर पर हाथ रखते हुए कहा" तुम ऐसा क्यों कह रही हो। हमारा सपना भी एक दिन जरूर सच होगा।
और अगर नहीं हुआ तो, रीत ने उस लड़की की तरफ देखते हुए कहा"
तो कोई बात नहीं वैसे भी सपने देखने में पैसे थोड़ी खर्च होते हैं। यह तो अपना है तो हम देख सकते हैं सपने, इसमें हमें कोई रोक-टोक करने वाला थोड़ी है। उस लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा" मुस्कुराते हुए वह लड़की और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी
रीत ने अपने सर पर हाथ मारते हुए कहा" पंछी तुम यहां क्या कर रही हो। तुम्हें तो घर पर होना चाहिए तुम्हें पता है। ना कल तुम्हारी शादी है। और तुम यहां वहां घूम रही हो अगर तुम्हें अरे बाबा ने तुम्हें देख लिया। तो जरूर तुम्हें डांट पड़ेगी।
शादी का नाम सुनते ही पंछी का चेहरा उतर गया। उसने बुझे मन से कहा" हां हम जानते हैं कल हमारी शादी है। शादी नहीं बल्कि हमारी तो बर्बादी का दिन है।
पंछी को ऐसे उदास देखकर रीत ने कहा" तुम ऐसे उदास मत हो पंछी,
हम उदास ना हो तो और क्या करें रीत, तुम तो जानती हो ना हम यह शादी नहीं करना चाहते, पर बाबा की जिद है तो हम मना भी नहीं कर सकते, पंछी ने उदास होते हुए कहा"
कोई बात नहीं तुम बेवजह ही डर रही हो। देखना वह लड़का तुम्हें बहुत खुश रखेगा। आखिर वह तुम्हारे सपनों का राजकुमार है। और वह तुम्हें लेने के लिए आ रहा है। दूसरी लड़की ने मुस्कुराते हुए कहा"
क्या सच में वह हमारे सपनों के राजकुमार है। पर उन्हें देखकर हमें महसूस ही नहीं होता है, पंछी ने कुछ सोचते हुए कहा"
तो रीत ने पंछी की तरफ देखते हुए कहा" वह तुम्हारे सपनों का राजकुमार ही है। और तुम्हें अपने संग लेकर चला जाएगा।
यह लड़की हमारी कहानी की हीरोइन पंछी शर्मा, जो दिखने में और मन से भी बहुत सुंदर थी। सिर्फ 18 साल की उम्र में ही इतनी ज्यादा खूबसूरत थी। माधवगढ़ के हर लड़के बस पंछी से ही शादी करना चाहते थे।
पंछी देखने में बहुत खूबसूरत थी। दूध सा गोरा रंग, हल्का चबी और छोटा सा मासूम सा चेहरा, जिस पर मुस्कुराहट थी। और सबसे ज्यादा खूबसूरत तो उसकी ग्रे आंखें थी। और उस पर बड़ी-बड़ी झालर की पलके थी। हाइट 5 फीट 4 इंच, छोटी सी तीखी नाक, और छोटा और स्ट्रॉबेरी जैसे नेचुरल और गुलाबी हार्ट शेप होंठ, परफेक्ट फिगर सच में दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत थी।
पंछी के लंबे काले घने बाल जो चाटी में बंधे थे। और उसकी कमर तक आ रहे थे और उसकी चोटी में से कुछ बाल निकल कर उसके गालों पर जाकर उसके गालों को चूम रहे थे। माथे पर छोटी सी ब्लैक बिंदी, और नाक में छोटा सा नोज पिन, इस वक्त उसने बहुत ही सिंपल सा कॉटन का अनारकली सूट पहना था। और अपने दुपट्टे को अपने कंधे पर रखा था और दुपट्टे का दोनो छोर कमर पर बांधा था। काजल से सनी हुई आंखें, इस वक्त तो वह बहुत ज्यादा खूबसूरत और बहुत मासूम लग रही थी।
पंक्षी दिल से बहुत मासूम थी पर गांव की काफी शरारती और चंचल सी लड़की, उसकी आवाज बहुत प्यारी थी। जिस वजह से हर कोई उसकी आवाज में खो जाता था। पर अब देखना यह है। कि पंछी का राजकुमार कैसा होगा क्या वो पंछी के मासूम दिल को समझेगा। या फिर उसके नाजुक से दिल को हर्ट करेगा।
पंछी जो गांव में पली बड़ी लड़की थी। हर किसी के दुख को अपना समझते थे और दूसरों के दुखों से उसकी आंखें भर आती थी। क्या कोई पंछी को समझने वाला मिलेगा। या उसे तोड़ने वाला उसकी जिंदगी में आएगा।
तो पंछी ने भी हल्के से मुस्कुरा दिया। और उन दोनों की तरह देखते हुए कहा" अब हम चलते हैं काफी देर हो गई। अगर हम घर पर नहीं मिले। तो बाबा हमें ढूंढते हुए यहां आ जाएंगे। और तुम सबके सामने डांट लगाएंगे। और तुम तो जानती हो ना बाबा हमें किसी के सामने डांटते हैं। तो हमें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। तो इसलिए हम पकड़े जाएं उससे पहले हम घर पहुंच जाते हैं। ताकि हमारे कांड के बारे में बाबा को कभी पता ना चले। कहते हुए पंछी पंछी की तरह उड़ने लगी। मतलब वहां से दौड़ते हुए भाग गई, उसने अपने अनारकली सूट को दोनों तरफ से अपने दोनों हाथों में पकड़ा, और बहुत ही स्पीड से दौड़ते हुए सड़क पर जा रही थी।
वही एक ब्लैक कलर की मर्सिडीज़ पंछी के सामने से आ रही थी। लेकिन पंछी तो हवा के घोड़े पर सवार थी। उसे जल्द ही अपने घर पहुंचना था। नहीं तो वह पकड़ी जाती और उसके बाबा उसे डांटने लग जाते, पंछी सड़क के बीच से दौड़ते हुए जा रही थी।
तभी वह ब्लैक कलर की मर्सिडीज़ एकदम पंछी के पास आकर रुकी, जिस वजह से पंछी के पैरों में हल्का सा टक्कर लेगा। और वह थोड़ा दूर जाकर गिर गई,
आहह्ह मय्यारी कौन अंधा है जो हवा के घोड़े पर सवार है। और जिसे मेरे इतनी बड़ी लड़की नजर भी नहीं आई, हमें हवा में उड़ाते हुए मारने का इरादा था। जालिम इंसान, तुम्हारे पास इतनी बड़ी गाड़ी है। तो क्या तुम हमें अपने गाड़ी के नीचे कुचलकर मार दोगे, अगर तुमने हमें मार दिया तो हमारी आत्मा भूत बनकर तुम्हारे पीछे आएगी। और तुम्हें मार कर ही अपना बदला लेकर जाऊंगी। पंछी लगातार बोले जा रही थी। उसके मुंह रुक ही नहीं रहे थे।
पंछी अपनी जगह से उठी। फिर उसने गाड़ी की तरफ देखा। जो अभी भी वैसे ही खड़ी थी। लेकिन गाड़ी के अंदर से कोई भी नहीं निकला था। यह देखकर पंछी ने अपने सर पर हाथ मारते हुए कहा" धत्त तेरी की, इस गाड़ी से तो अभी तक कोई भी बाहर नहीं आया। और हम ही पागलों की तरह खुद में ही बड़बड़ाए जा रहे हैं।
पंछी गाड़ी के पास आई, और गाड़ी को गौर से अंदर की तरफ देखने की कोशिश करने लगी। पर उसे अंदर का कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।
तो पंक्षी ने अपने दोनों हाथ अपने कमर पर रखा। और गाड़ी को बुरी तरह से घूरते हुए कहा" कहीं इस गाड़ी के अंदर कोई यमराज तो नहीं बैठा, पर यमराज तो रथ की सवारी करते हैं। जरूर आजकल के यमराज गाड़ी पर आते होंगे, हां ऐसा ही है। जरूर वो हमें मार कर हमारी आत्मा को लेने आए हो। नहीं-नहीं हम बुरे इंसान थोड़ी हैं जो वह हमारी आत्मा को अपने साथ यमलोक लेकर जाएंगे।
°°°°°°°°°°°°°°°°
फ्रेंड्स कहानी का पहला चैप्टर पढ़कर आपको कैसा लगा यह मुझे कमेंट में जरूर बताइएगा यह मेरी न्यू स्टोरी है