पीर पराई! - Chapter 2
बढ़ते है कहानी की ओर---
आलेख उसे इस कदर अनदेखा करके गया था की आरना का दिल टूट सा गया। लेकिन उसने खुद को सम्हाला और जल्दी - जल्दी सफाई करने लगी। क्योंकि उसे डर था कि कहीं एक बार फिर से उसे अपनी सास यानी कि मधु की जली कटी ना सुननी पड़े।
मधु और सुधा दोनो एक तरफ खडी आरना को काम करता हुआ देख रही थी। और धीमे - धीमे आपस में बात कर रही थी । और ज़ाहिर था कि वह इस वक्त आरना को लेकर ही बात कर रही थी। क्योंकि उनके चेहरे पर भाव कुछ ठीक नहीं थे। गुस्सा व चिड़चिड़ाहट साफ देखी जा सकतीं थी उन दोनो के ही चेहरे पर। आंगन काफ़ी बड़ा था तो वहां की सफाई करते हुए उसे पंद्रह मिनट लग गई थी। वहां की सफाई करने के बाद आरना रसोई में चली गई। यह देख कर मधु और सुधा दोनो वही आ गई।
" ऐ लडकी । निकल रसोई से ..." मधु जी गुस्से में बोली।
" लेकिन मां जी । आप ने ही तो कहा था सफाई के बाद नाश्ता बनाने को । " आरना सिर झुकाए धीरे से बोली।
मधु जी कुछ कहती उससे पहले ही सुधा जी गुस्से में उसे पिछे की तरफ धकेलती हुईं बोली - " क्या तेरी मां ने तुझे सिखाया नही की रसोई में बिना नहाए नही आना चाहिए । या फिर तेरी मां को भी नहीं पता इस बात के बारे में ..? "
" माफ कीजियेगा मैं अभी नहा कर आती हूं। " आरना सिर झुकाए हुए ही बोली।
" आज रहने दे । कल से आ जाना और हां सबसे पहले जाकर नहा ले और ये जो तू सुनार की दुकान बनी घूम रही है ना। यह सारे गहने उतार कर मुझे दे। तुझ से नही सम्हलने वाले । गुम हो गए तो लाखो का नुकसान हो जायेगा। बड़ा दिल लगवा कर अपनी बहू के लिए बनवाए थे लेकिन बहू दिल की नहीं आई । सारी ज़िंदगी यह अफ़सोस रहेगा । " मधु जी ने बेरूखी से कहा।
" जी .. जी मां जी । "आरना उनकी बात सुन कर काफ़ी दुःखी हुई मगर कहती क्या ..? इसलिए चुप चाप रसाई से बाहर चली गई।
मधु जी ने अपना सिर ना में हिलाया और खुद सुधा जी के साथ मिल कर खाना बनाने लगी। तभी निर्झरा आती हुई बोली - " मामी । कुछ मदद करवाऊं ..?"
मधु जी ने मुंह बना लिया - " रहने दे फिर तेरी मां कहती है की मेरी बेटी को नौकरानी बना कर रखा हुआ है। "
" मामी आप ये कैसी बात कर रही है । हर रोज तो मदद करवाती हूं ना मैं। " निर्झरा ने तत्क्षण कहा तो सुधा जी उसे नाराजगी से देखते हुए बोली - " बडी ज़ुबान चल रही है तेरी । कॉलेज क्या जाना शुरू किया । हवा लग गई क्या तुझे भी बाहर की । "
" ऐसी कोई बात नही है छोटी मामी । अगर काम है तो बताइए अगर नही है तो क्या मै जाऊ ..?"
" शान दिखा रही हो अगर एक दो काम कर भी देती हो ..? इतने सालो से तुझे और तेरी मां को पाल रहे वो नही दिख रहा । हर किसी को बस मुफ्त की खाने की आदत हो गई है इस घर में । जैसे यहां तो चोरी या फिर कही से हराम का आ रहा है । " वह कड़वे शब्द मधु जी के थे जिन्हे सुन कर निर्झरा के दिल में टीस उठी। साथ ही उसकी आंखो में नमी तैर गई थी। निर्झरा बिना कुछ कहे वहां से जाने के लिए मुड़ी तभी उसकी नजर दरवाजे पर खडी अपनी मां यशोधरा पर गई। जो ख़ामोशी से उनकी बात सुन रही थी।
निर्झरा आगे बढ़ी और यशोधरा जी का हाथ पकड़ कर उन्हें वहां से लेकर जाने लगी लेकिन यशोधरा जी ने निर्झरा का हाथ झटका और हल्के गुस्से में रसोई में ही आ गई।
यशोधरा जी को वहां देखकर मधु जी और सुधा जी दोनों की बोलती बंद हो गई।
" आप दोनो को आखिर दिक्कत क्या है । वो बस आराम से पूछने आई थी ना । अगर काम नही था तो आप इंकार भी कर सकती थी । ये सारे तंज क्यों ..?। नही सहन हो रहे हम दोनो मां बेटी आप दोनो से ..?। " यशोधरा जी गुस्से व नाराजगी से बोली।
उनकी बात सुन कर ना मधु जी ने कुछ कहा और ना सुधा जी ही बोली।
" मां प्लीज चलिए यहां से। बात को बढ़ाएगी तो बिना बात की लड़ाई ही होगी। " निर्झरा , यशोधरा जी का हाथ पड़कर उसे अपने साथ खींचती हुई बोली।
" निर्झरा मेरी बात कान खोल कर सुन ले। कोई जरूरत नहीं है इन दोनो के साथ बोलने तक की । " यशोधरा जी मधु जी और सुधा जी दोनों को सुनाते हुए निर्झरा से बोली। लेकिन निर्झरा उन्हें लेकर वहां से जा चुकीं थीं।
यशोधरा जी के जाते ही मधु जी ने मुंह बना लिया - " जैसे हम कौन सा मरे जा रहे हैं इनसे बात करने के लिए । "
" सही कहा आप ने दीदी । ना जाने खुद को क्या समझते है। " सुधा जी भी गुस्से में ही बोली।
" अरे छोड़ ना सुधा। चल जल्दी खाना बना। " मधु जी जल्दी जल्दी सब्जी काटते हुए बोली।
आरना जल्दी से नहा कर कमरे से बाहर निकली ही थे के तभी उसका सिर किसी के सख्त सीने से टकराया। आरना अपना सिर पकड़ कर पीछे हुई तो आलेख गुस्से में उसे घूर रहा था। यह देख कर वह सहम कर दो कदम पीछे हो गई।
" अंधी हो क्या ..? " आलेख गुस्से में भड़कता हुआ उसपर चिल्लाते हुए बोला।
" सॉरी .. सॉरी । " आरना की उन झील सी आंखो में आंसू भर आए थे।
" हटो सामने से। " आलेख ने आरना को धक्का दिया और अंदर कमरे में चला गया। वही आरना आलेख के अनचाहे धक्के से ख़ुद को सम्हाल ना पाई और उसकी बाजू दरवाजे से जा गई। एक तेज़ दर्द उसके पूरे हाथ में फेल गया।
क्रमश: