Ziddi ishq tera - Chapter 2
जय मां काली दोस्तो🙏
शुरू करते हैं..
आईए जानते हैं सिंघानिया फैमिली के बारे में..
"सिंघानिया मेंशन... यह सिर्फ एक घर नहीं ,,,, बल्कि दिल्ली की धड़कन और अमीरी की मिसाल था। लुटियंस दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में स्थित यह सफेद संगमरमर का महल दूर से ही अपनी शान बयां करता था ,,,,, जैसे ही आप इसके विशाल नक्काशीदार लोहे के गेट से अंदर कदम रखते, आपको एक लंबी हरियाली वाली सड़क दिखती जिसके दोनों तरफ विदेशी फूलों की क्यारियाँ सजी थीं ,,,,, घर का मुख्य हॉल इतना बड़ा था ,,,, कि वहाँ एक छोटा सा शहर बस जाए ,,,,,, छत पर लगा विशाल क्रिस्टल का झूमर जब जलता ,,,,, तो पूरे हॉल में इंद्रधनुष सी रोशनी बिखर जाती ,,,,,,, हर दीवार पर महंगी पेंटिंग्स और पीढ़ियों पुरानी विरासत की झलक थी ,,,,,,, यहाँ की हवा में ही एक अलग तरह का पावर और अथॉरिट' महसूस होती थी।"
सिंघानिया यह परिवार सिर्फ दिल्ली ही नहीं इंडिया का एक जाना माना नाम है। सिंघानिया परिवार दुनिया में पावरफुल और स्ट्रांग परिवार की कैटिगरी में आता हैं।
इस परिवार के फैमिली हेड हैं "आलोक सिंघानिया" उम्र 80, लेकिन आज भी उनके चेहरे पर वो ही चमक हैं जो जवानी में थी, इनकी कही हुई बाते लोगो के लिए पत्थर की लकीर के सामन है। "पीहू इनकी सब से लाडली हैं।
सुमन आलोक सिंघानिया इनकी उम्र 76 ये थोड़ी बीमार रहती हैं लेकिन चेहरे पर पहले जैसा ही रोब है इनका स्वभाव सरल और हंसमुख है ये अपने सभी बच्चों से बहुत प्यार करती हैं "लेकिन हमारी पीह से थोड़ा ज्यादा"।
इनके 3 बच्चे हैं 2 बेटे । बेटी...
उनकी बेटी के बारे में कहानी में आगे पड़ेगी...
सब से बड़े "हर्षित सिंघानिया" अपने हैड के बाद कंपनी के सीईओ ये ही थे लेकिन इन्होंने अब सीईओ की भागदौड़ अपने बड़े बेटे को दे दी।, इनकी उम्र 54 साल लेकिन दिखने म ये आज भी 45 sal के लगते है.
ये स्वभाव में गुस्सेल टाईप के है
लेकिन सिर्फ बाहर वालो के लिए, घर में इनको गुस्सा कम ही आता है।
ये अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। इनकी प्रिंसेस इनकी जान हैं मतलब हमारी पीहू, अपनी princess के लिए ये गलत को सही और सही को गलत भी कर सकते हैं,
"प्रिया हर्षित सिंघानिया" इनका स्वभाव अपने पति की ही तरह है इनकी उम्र 50 साल लेकिन दिखने में बिलकुल 40 साल की लगती है, ये एक ngo चलती है जिस का नाम इन्होंने पीहू के नाम पर रखा।
ये घर के सभी बच्चों को बराबर प्यार करती है।
इनके 3 बच्चे है 2 bete, 1 beti..
बड़ा बेटा "रक्षित सिंघानिया" ये नई पीढ़ी के सब से बड़े बच्चे है. इनकी उम्र 30 sal थे दिखने में अपने डैड की तरह हैंडसम है. ये स्वभाव में भी बिल्कुल अपने डैड पर गए है शायद उसे भी ऊपर, लेकिन ये भी अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं खासकर अपनी लड्डू से बहुत प्यार करते है ,,
इनकी शादी 3 साल पहले हो चुकी है, ओर ये कुछ टाइम के लिए अपनी वाइफ के साथ देश से बाहर गए हुए हैं,,
दक्ष सिंघानिया,"
इनकी उम्र 25 साल है , ओर ये दिखने में बहुत जड़ा स्मार्ट,ओर हैंडसम है, इनकी हल्की ग्रे कलर की eyes के सब बहुत दीवाने है ,, ओर ये एक बहुत फैमस सिंगर है, इनका नाम वर्ल्ड बेस्ट सिंगर कर लिस्ट में आता है ,लेकिन अभी तक इनका फेस किसी ने भी नहीं देखा है ,,,
ये घर कभी कभी ही आते है ज्यादा तर ये कम के सिलसिले में भर ही होते है ,,
ये सब से ज्यादा प्यार पीहू से करते , इनको कम ही बोलना पसंद है ,,
आलोक जी के छोटे बेटे,,
अभिनव सिंघानिया ,,"इनकी उम्र 47 साल है ओर ये स्वभाव में एक दम मस्तमौला है ,, इनको गुस्सा न के बराबर ही आता है ,, ये सभी से बहुत प्यार करते है , ओर पीहू से सब से ज्यादा , ये अपने भाई के साथ कंपनी संभालते है ,,।।
पत्नी,,
संध्या अभिनव सिंघानिया:, इनकी उम्र 46 साल ओर ये बिल्कुल अपने पति की तरह मस्तमौला ओर चंचल है ,, इनको घर के काम करना बहुत पसंद से ,,,ये सभी बच्चों से बहुत प्यार करते है ,,लेकिन पीहू से सब से ज्यादा।।
इन दोनों के 1 बेटी, ओर 1 बेटा है ।।
राधिका सिंघानिया," इनकी उम्र 26 साल है ओर ये स्वभाव में गुस्सैल, शांत, ओर चिड़चिड़ी टाइप की है ,, लेकिन पीहू के लिए एक दम अलग , पीहू को भोट प्यार करती है ,, इनको ज्यादा किसी से मिलना जुलना पसंद नहीं है , ओर ये ज्यादातर अपने पर्सनेल विले में रहती है , इनके पास्ट में बहुत कुछ सही नहीं हुआ , जिस वजह से ये ऐसी बन गई है ,, इनकी एक खुद की कंपनी है ,,।।
"राधिका सिंघानिया... आज जो कोई भी उसे देखता, उसे सिर्फ एक ठंडी और चिड़चिड़ी औरत ही नज़र आती। लेकिन सिंघानिया परिवार के पुराने सदस्य जानते थे कि राधिका हमेशा से ऐसी नहीं थी। कभी उसकी हंसी से यह मेंशन गूंज उठता था, वो घर की सबसे चुलबुली लड़की थी। लेकिन फिर उसकी ज़िंदगी में वो काला साया आया... एक ऐसा हादसा जिसने उसकी मासूमियत को राख कर दिया और उसके दिल के दरवाजों पर ताले लगा दिए। आज वो अपने ही बनाए हुए एक अदृश्य किले में रहती है, जहाँ वो किसी को अंदर आने की इजाज़त नहीं देती—सिवाय पीहू के। पीहू के लिए उसके दिल में आज भी वो पुरानी राधिका ज़िंदा थी, वरना दुनिया के लिए तो वो सिर्फ एक पत्थर की मूरत बन चुकी थी।"
अक्ष सिंघानिया,," इनकी उम्र 21 साल है ओर ये बिल्कुल पीहू जैसे है , दोनों की बिल्कुल भी नहीं बनती, लेकिन प्यार भी एक दूसरे से बहुत करते है ,, ये अभी कॉलेज में पढ़ाई के रहा है ,,।।
आज के लिए इतना ही ,कल मिलते है ,,
"तो दोस्तों, यह था सिंघानिया परिवार का छोटा सा परिचय! जहाँ प्यार भी है, रुतबा भी और कुछ अनसुलझे राज़ भी।
लेकिन कहानी में अभी एक और बड़ा धमाका बाकी है... हमारा हीरो! कौन है वो? कैसा है उसका मिजाज? और क्या होगा जब उसका सामना हमारी चुलबुली पीहू से होगा?
जानने के लिए साथ बने रहिये! Like और Comment करके बताएं कि आपको सिंघानिया परिवार का कौन सा सदस्य सबसे ज्यादा पसंद आया? ❤️✨"
धन्यवाद 🙏