आई लव यू लॉयर साहब🔥 Ch. 3

आई लव यू लॉयर साहब🔥 - Chapter 3

Posted by LAKU 🔥 • Feb 05, 2026 12:31 PM

मिलान की बातें सुनकर राहुल को गुस्सा तो बहुत आ रहा था पर वो कुछ कर भी नहीं सकता था उसने बेहद गुस्से से मिलान को देखते हुए धीमी आवाज में कहा

राहुल : तुझे तो मैं देख लूंगा आज की बेइज्जती का बदला मैंने तुझसे ना लिया ना तो मेरा नाम भी राहुल जैन नहीं मैं तुझे किसी दिन तेरी औकात दिखाऊंगा ।।

मिलान मुस्कुराते हुए बोला : मिलान अग्निहोत्री की औकात इतनी सस्ती नहीं की कोई भी एरा गैरा आकर उसे धमकी दे सके तुम जैसे लोग सिर्फ पीठ पीछे वार ही कर सकते हैं अगर हिम्मत है तो आमने-सामने का मुकाबला करो फिर तुम्हें खुद पता चल जाएगा किसकी क्या औकात है ।।

राहुल उसकी आंखों में देखते हुए बोला : बहुत जल्द तुम्हें पता चलेगा राहुल जैन क्या चीज है ।।

मिलान शांति से : जब वक्त आएगा तो जरूर देखेंगे ।।

राहुल उसे गुस्से से देखते हुए वहां से अपनी पलटन के साथ चला गया उन सबके जाने के बाद मिलान और उसके सभी दोस्त अविरल और प्रशांत के सामने आकर खड़े हो गए.. मिलान अविरल के सर पर हाथ रखते हुए बड़े ही प्यार से कहा

मिलन : तुम ठीक तो हो ना बच्चे ।।

अविरल : हां मैं ठीक हूं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आपने हमारी मदद की ।।

मिलान मुस्कुराते हुए : इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं है पर आगे से जब ऐसे लोगों का सामना करो तो अपने अंदर थोड़ी हिम्मत भी रखो तुम्हें सबसे अकेले निपटना आना चाहिए ।।

प्रशांत अभी तक हैरानी से अविरल और मिलान को देख रहा था अविरल को किसी भी अनजान की छुअन पसंद नहीं आती थी वो जल्दी से हाइपर हो जाया करता था पर आज मिलान के इस तरह से उसे छूने पर अविरल ने कोई रिएक्ट नहीं किया बल्कि वो मुस्कुरा रहा था ये बात उसे हैरान कर रही थी पर जब उसने मिलान की बात सुनी तो वो मिलान को देखते हुए बोला

प्रशांत : ऐसा बिल्कुल नहीं है सर अविरल को अपनी रक्षा करने आती है 'मिस्टर मृदांग अहलावत' ने इसे सब कुछ सिखाया है कुंग फू, कराटे, जूडो, पैनकेक सिलाट ( मार्शल आर्ट जैसा ) तलवारबाजी और भी बहुत कुछ वो भी बचपन से.. इसे सब कुछ करना आता है पर ये ज्यादातर अपने आप को संयम में ही रखता है क्योंकि इसका गुस्सा बहुत ही खतरनाक है एक बार तो गुस्से में इसने अपने से 2 साल बड़े लड़के का जबड़ा तोड़ दिया था वो लड़का तो लगभग बेहोश ही हो गया था वो तो वक्त पर उसका इलाज हो गया वरना तो उसका उस दिन मरना तय था ।।

जहां प्रशांत की बात सुनकर वेदांग, सुजोत और श्रृजन हैरानी से अविरल को देख रहे थे ये खूबसूरत सी काया लिए छोटा सा बच्चा क्या इतना ज्यादा खतरनाक है.. वहीं मिलान का ध्यान तो एक नाम में अटका हुआ था "मृदांग अहलावत" जब उससे रहा नहीं गया तो उसने प्रशांत से पूछ लिया

मिलान : ये मृदांग अहलावत कौन है ?

प्रशांत : ओह मैं तो बताना ही भूल गया दरअसल मिस्टर मृदांग अहलावत अविरल के पापा है ।।

मिलान अपना सर हिलाते हुए बोला : ओह अच्छा! वैसे उस वक्त ऐसा भी क्या हुआ था जिससे अविरल को इतना गुस्सा आया कि उसने उस लड़के को अधमरा कर दिया ।।

प्रशांत : उस लड़के ने अविरल के पापा के बारे में कुछ गलत बोला था जिस वजह से इसे बहुत गुस्सा आया और इसने उसे धो डाला वो भी बिना साबुन के.. ।। कहते हुए वो खिलखिला कर हंसने लगा उसकी हंसी पर, उसके बोलने के तरीके पर, उसकी शक्ल सूरत पर किसी एक की नजर कब से बनी हुई थी और उस नजर के मालिक थे श्रृजन जो वहां पर होकर भी वहां नहीं था उसका पूरा ध्यान प्रशांत पर था !

अविरल प्रशांत को शांत करते हुए बोला : अब शांत भी हो जाओ तुम.. हमारे बारे में पूरी रामायण पढ़ दी तुमने यहां कम से कम अब तो चुप हो जाओ.. एक दोस्त होकर दूसरे दोस्त की ऐसे पोल खोलते शर्म नहीं आती तुम्हें ।।

प्रशांत कंधे उचकाते हुए बोला : बिल्कुल भी नहीं आती ।।

अविरल अपना सर ना में हिलाते हुए मुस्कुरा कर बोला : तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता ।।

मिलान मुस्कुराते हुए प्रशांत को देखकर बोला : वैसे तुम्हारा क्या नाम है ?

प्रशांत : प्रशांत द्विवेदी वैसे आप सबका क्या नाम है ।।

मिलान : हमारा नाम मिलान अग्निहोत्री हैं! फिर वो अपने बाजू में खड़े लड़के की तरफ इशारा करते हुए बोला "इसका नाम वेदांग है! उसके बाजू में खड़े लड़के की तरफ देखकर "इसका नाम सुजोत है! और फिर वो अपनी दूसरी साइड खड़े लड़के को देखकर कुछ बोलने वाला हुआ कि तभी वो लड़का उसे रोकते हुए खुद बोला

वो लड़का : मेरा नाम श्रृजन पल्लव है क्या तुम मुझसे दोस्ती करोगे ।। इतना कहते हुए उसने अपना एक हाथ प्रशांत की तरफ बढ़ाया था

उसकी इस हरकत पर बाकी सब हैरानी से उसे देखने लगे वहीं प्रशांत अब थोड़ा हिचकिचा गया उसकी व्यथा समझते हुए श्रृजन बोला

श्रृजन : कर लो ना मुझसे दोस्ती मैं दोस्ती में बहुत अच्छा हूं तुम्हें कभी कोई शिकायत का मौका नहीं दूंगा मैं ।।

प्रशांत ने कुछ झिझकते हुए अपना हाथ उससे मिला दिया बाकी सब से तो नहीं पर उसे इस इंसान से थोड़ी झिझक महसूस हो रही थी पता नहीं क्यों पर हो रही थी.. इसके बाद बाकी सब ने भी एक दूसरे से दोस्ती की कुछ देर बाद सभी लोग बातें करते हुए क्लास की तरफ बढ़ गए तभी बीच में मिलान उन सभी को देखकर बोला

मिलान : तुम सब आगे बढ़ो मैं वॉशरूम होकर आता हूं ।। उसकी बात सुनकर बाकी सब आगे बढ़ गए और वो वॉशरूम की तरफ चला गया !

वो इस वक्त वॉशरूम की तरफ जा ही रहा था की तभी अचानक से बीच में ही किसी ने उसे पकड़कर एक क्लास रूम में खींच लिया.. ऐसे अचानक से खींचे जाने पर वो हैरानी से अपने सामने देखने लगा अपने सामने खड़े शख्स को देखकर मिलान की आंखें खुशी से चमक उठी वो खुशी से उस इंसान के सीने से लग गया !

वो इंसान मिलान के बालों में हाथ फेरते हुए बोला : हमने तुम्हें बहुत मिस किया ।।

मिलान भी खुशी से उसके सीने पर अपना चेहरा रगड़ते हुए बोला : मैंने भी आपको बहुत मिस किया ।।

वो इंसान मुस्कुरा कर उसकी चीन पकड़ते हुए उसका चेहरा ऊपर उठाकर बोला : कितना मिस किया तुमने हमें ।।

मिलान उस इंसान के होठों पर हल्के से किस करते हुए बोला : बहुत ज्यादा ।।

वो इंसान हल्के से मुस्कुराया और उसने मिलान के होठों को अपने होठों से जप्त कर लिया !

To Be Continued 🔥

100%