आई लव यू लॉयर साहब🔥 Ch. 2

आई लव यू लॉयर साहब🔥 - Chapter 2

Posted by LAKU 🔥 • Feb 04, 2026 09:29 AM

उस लड़के की बात सुनकर अविरल धीमी आवाज में बोला : हमें गाना गाना नहीं आता ।।

वो लड़का : कोई बात नहीं जितना आता है उतना सुनाओ हम यहां सुपरस्टार सिंगर के जज नहीं है जो यहां तुम्हें जज करेंगे जैसा आता है वैसा गाओ पर गाओ ।।

उस लड़के की बात सुनकर प्रशांत को बहुत गुस्सा आया वो गुस्से में उससे कुछ बोलने वाला हुआ कि तभी अविरल ने उसका हाथ पकड़ कर उसे शांत रहने का इशारा किया तो प्रशांत ने आंखें बंद करके अपना गुस्सा पी लिया और जब उसने आंखें खोली तो अविरल ने गाना स्टार्ट कर दिया था

इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा

के मैं एक बादल आवारा

कैसे किसी का सहारा बनूँ

के मैं खुद बेघर बेचारा (×2)

मुझे एक जगह आराम नहीं

रुक जाना मेरा काम नहीं,

मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम

मै देश विदेश का बंजारा..

इस लिये तुझसे प्यार करूं

के तू एक बादल आवारा,

जनम जनम से हूँ साथ तेरे

के नाम मेरा जल की धारा..

उसने जैसे ही गाना स्टार्ट किया था वहां पर खड़े सभी लोग मंत्रमुग्ध से बस उसे सुनते रह गए ऐसा नहीं था कि वो प्रोफेशनल सिंगर की तरह गा रहा था पर जब उसकी मीठी आवाज का मिश्रण उस गाने में हुआ तो वो गाना अपने आप सभी के दिल को लुभाते गया जिस वजह से आसपास के लोग भी ठहर कर उसका गाना सुन रहे थे !

वहीं अपने में खोए वो चारों दोस्त भी अब ठहर कर उसका गाना सुन रहे थे अपने पापा के साथ टाइम बिताते हुए अविरल भी पुराने गाने सुनने का शौकीन हो गया था इसलिए उसे आजकल के गानों से ज्यादा पुराने गीत भाते थे और उनके लिरिक्स ही उसे याद रहते थे !

जब अविरल ने गाना खत्म किया तो उसने अपना सर उठाकर सब की तरफ देखा सभी एकदम चुपचाप उसे देख रहे थे जैसे उन्हें खुद का होश ही ना हो पर जब प्रशांत ने ताली बजाई तब सबका ध्यान भंग हुआ और वहां पर खड़े जितने भी लोग थे उनके हाथ स्वयं ही ताली बजाने के लिए उठ गए !

20 सेकंड की तालियों की गड़गड़ाहट के बाद सब पर विराम लगा जब उन सभी सीनियर्स में से एक बहुत ही हैंडसम पर्सनालिटी का इंसान अविरल के सामने आया वो शायद उस गैंग का लीडर था !

उस हैंडसम से लड़के ने अविरल को ऊपर से नीचे तक देखते हुए हल्की आवाज में कहा : अच्छा गा लेते हो तुम बड़ी प्यारी आवाज है तुम्हारी गाने के लिए तो तुम्हें फुल मार्क्स मिलते हैं.. अब बारी है डेयर की ।।

अविरल हैरानी से उस लड़के को देखकर बोला : क्या मतलब, हम कुछ समझे नहीं ?

वो लड़का मुस्कुराते हुए बोला : मतलब ये कि अब हम जो कहेंगे वो तुम्हें करना होगा और तुम मना नहीं कर सकते अगर इस कॉलेज में आराम की जिंदगी चाहते हो तो हमारी बात तुम्हें माननी ही पड़ेगी ।।

अविरल के सामने आकर प्रशांत गुस्से से उस लड़के को देखकर बोला : हम लोग तुम्हारा कहां नहीं मानेंगे तुम्हें जो करना है वो तुम कर सकते हो ।।

उस लड़के ने अपने फ्रेंड्स की तरफ देखकर इशारा किया तो उसके फ्रेंड्स प्रशांत के पास आकर उसे पकड़ते हुए पीछे ले गए उन लोगों ने बड़ी मजबूती से प्रशांत को पकड़ रखा था !

प्रशांत छूटने के लिए छटपटाते हुए बोला : ये क्या बदतमीजी है छोड़ो मुझे छोड़ो तुम लोग जानते नहीं हो तुम किस से पंगा ले रहे हो अगर अविरल के पापा को पता चल गया ना तो ये कॉलेज तो छोड़ो इंडिया के किसी भी कॉलेज में तुम लोगों को एडमिशन नहीं मिल पाएगा ।।

वो लड़का प्रशांत को देखते हुए बोला : तुम मुझे धमकी दे रहे हो मुझे 'राहुल जैन' को.. तुम जानते भी हो मेरे पापा कौन है ।।

प्रशांत गुस्से से बोला : नहीं जानता और जानना भी नहीं है अगर कोई भी उलटी सीधी हरकत करने की कोशिश की ना तुम लोगों ने तो अच्छा नहीं होगा बता दे रहा हूं मैं ।।

वो लड़का : अब तक तो ईजी टास्क देने की सोच रहा था पर अब तुम्हारा रवैया देखकर मेरा मन बदल गया है अब तुम्हारे दोस्त को इस पूरी कॉलेज के सामने मुझे लिप टू लिप किस करना होगा ।। राहुल अब गुस्से के आवेग में आकर गलती कर रहा था और उसकी बात सुनकर बाकी सब हैरानी से उसे देखने लगे पर राहुल को तो जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ा वो अविरल के करीब आया और उसकी चीन को अपने एक हाथ से पकड़ते हुए गुस्से से बोला

राहुल : अभी के अभी किस करो मुझे ।।

अविरल घबराते हुए बोला : प्लीज! प्लीज मुझे छोड़ दीजिए मैं.. मैं ये सब नहीं कर सकता मुझे जाने दीजिए ।।

वो लड़का उसके करीब आते हुए बोला : अब तो तुम्हें मुझे किस करना ही होगा गलती भले ही तुम्हारे दोस्त ने की हो पर जुर्माना तुम्हें भरना पड़ेगा वो भी अभी के अभी ।। इतना कहते हुए वो उसके होंठ को टच करने वाला हुआ कि तभी किसी ने आकर उसे पीछे से पकड़ा और जोर से उसे पीछे की तरफ खींचते हुए उसे एक तरफ धक्का दे दिया !

सब ने उस तरफ देखा जहां पर मिलान गुस्से से कांपते हुए एकटक राहुल को घूर रहा था !

राहुल गुस्से से मिलान को बोला : तुम्हारी हिम्मत भी कैसे हुई मुझे इस तरह से खींचने की ।।

मिलान भी चीखते हुए बोला : और तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस बच्चे से बदतमीजी करने की सीनियर्स का जूनियर स्टूडेंट्स से थोड़ी बहुत मस्ती करना अलग होता है उनका इंट्रोडक्शन लेना अलग होता है पर जो तुम कर रहे हो वो बदतमीजी है.. कितनी बार कहा है मैंने तुम्हें लगाम लगाओ अपने ऊपर पर नहीं तुम तो दिन पर दिन और भी ज्यादा घटिया होते जा रहे हो ।।

राहुल गुस्से से बोला : मैं कुछ भी करूं तुम्हें इससे क्या तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले ।।

मिलान अपने शब्दों को चबाते हुए बोला : क्योंकि हम इस कॉलेज के यूनियन प्रेसिडेंट हैं छात्रों के हित में बोलना और उनकी सहायता करना हमारा फर्ज है और तुम जैसे मनचले स्टूडेंट्स से छात्रों की रक्षा करना हमारा धर्म है ।।

राहुल : तुम भूल रहे हो इस साल यूनियन प्रेसिडेंट की वोटिंग होनी अभी बाकी है और जब तक वोटिंग नहीं हो जाती तब तक तुम्हें इस तरह से अपना रौब हर किसी पर झाड़ने का हक नहीं ।।

मिलान तीखी मुस्कान के साथ बोला : यही बात मैं तुम्हें भी कहता हूं जब तक इस कॉलेज के यूनियन प्रेसिडेंट के पद पर किसी को नहीं चुना जाता तब तक इस कॉलेज का प्रेसिडेंट मैं ही रहूंगा.. अभी उसमें एक महीना है तब तक अपनी हरकतें सुधार लो क्या पता स्टूडेंट तुम्हें वोट दे कर तुम्हें जीता दें ।।

To Be Continued 🔥

100%