MY innocent brother in law Ch. 1

MY innocent brother in law - Chapter 1 (खनक की शादी का रिश्ता आया )

Posted by Moon Star • Sep 12, 2025 02:17 PM

मुंबई की भीगी-सी शाम थी। खनक बंसल हाॅस्पिटल से घर लौटी ही थी। डॉक्टर थी वो—ब्रेन साइंस की स्पेशलिस्ट। दिनभर मरीजों की फाइलों और मेडिकल रिपोर्ट्स के बीच बीता वक्त, उसे थका तो देता था, मगर लोगों की मुस्कुराहट वापस लाने का सुख उसे हर दिन नई एनर्जी भी देता था ।

घर में कदम रखते ही उसने देखा मम्मी-पापा ड्रॉइंग रूम में बैठे हैं, और साथ में उसकी छोटी बहन कियारा भी। मगर आज माहौल कुछ बदला-बदला था। मम्मी की आँखों में चमक थी, पापा की मुस्कान में कोई छुपा राज़, और कियारा तो ऐसे मुस्कुरा रही थी जैसे कोई बड़ा बम गिराने वाली हो।

“खनक… बेटा, आज एक बहुत अच्छा रिश्ता आया है तुम्हारे लिए।” मम्मी ने जैसे ही कहा, खनक का दिल धक से रह गया। “रिश्ता?” उसने धीरे से दोहराया।

“हाँ… मुंबई के सबसे अमीर खानदान के बेटे रितिक रायचंद का। रायचंद इंडस्ट्रीज़ जानते हो न? उसी घर से रिश्ता आया है।” पापा की आवाज़ में एक गर्व था।

खनक के होंठों पर हल्की-सी मुस्कान आई, मगर शर्म से आँखें नीचे झुक गईं। चेहरा गुलाब की तरह लाल हो गया। बिना कुछ बोले, वो चुपचाप अपने कमरे की ओर बढ़ गई।

मम्मी-पापा ने एक-दूसरे की तरफ देखा और हल्का-सा मुस्कुराए। उनकी बेटी की चुप्पी, उसका झिझकना… सब कुछ बता रहा था कि खनक के मन में कोई विरोध नहीं है, वो इस रिश्ते से खुश हैं|

कमरे में पहुँचते ही खनक ने पर्स बेड पर रखा और धीरे-धीरे आईने के सामने बैठ गई। दिल की धड़कन जैसे कानों में सुनाई दे रही थी। रायचंद खानदान… इतना बड़ा नाम… और उसका रिश्ता उनके बेटे से…?

तभी दरवाज़ा धड़ाम से खुला और कियारा अंदर आ गई। “ओहो… हमारी दी तो शरमा भी रही हैं!” कियारा ने उसकी तरफ देखकर शरारती मुस्कान फेंकी। “कियारा… प्लीज़, चुप रहो।” खनक ने चेहरा छुपाने की कोशिश की।

“चुप? वो भी मैं?” कियारा उसके पास बैठ गई और बोली, “तो बताओ दी… रितिक जी को देखते ही हाँ करोगी या ना?”

“ जो मम्मी - पापा चाहेंगे वो होगा, मुझे मम्मी- पापा की पसंद पर पुरा विश्वास हैं!” खनक ने शर्माते हुए कहा। “हम्म… समझ गई। शरमाना मतलब दिल में घंटियाँ बज रही हैं। मैं तो पहले से जानती थी, हमारी दी को एक रईस राजकुमार ही मिलेगा।” कियारा ने उसके गाल खींचते हुए कहा।

खनक ने बस तकिए से अपना चेहरा ढक लिया। उसके दिल की धड़कनें तेज़ हो रही थीं। रितिक रायचंद… ये नाम खनक को अब जैसे हर सांस के साथ सुनाई दे रहा था।

“दी… शादी के लिए रेडी हो गई न?” कियारा ने शरारत से पूछा। खनक ने उसे घूरा, “कियारा… तुम कभी चुप नहीं रह सकती?”

“अरे, मैं तो बस पूछ रही थी। वैसे शादी के बाद की सुहागरात के बारे में सोचा है? मोमबत्ती की हल्की रोशनी… फूलों से सजा कमरा… और दूल्हा-दुल्हन अकेले…” कियारा ने आँखें नचाईं।

“कियारा… बस भी करो!” खनक ने चेहरा तकिए में छुपा लिया, मगर गाल गुलाबी होते जा रहे थे।

“और फिर हनीमून… स्विट्ज़रलैंड या मालदीव… रितिक जी तुम्हारा हाथ थामकर बर्फीली वादियों में ले जाएंगे… और तुम बस उनकी बाहों में खो जाओगी…” कियारा ने इतनी मासूमियत से कहा कि खनक खुद को रोक नहीं पाई और हँस पड़ी।

“तुम्हारा दिमाग ठीक है? अभी तो बस रिश्ता आया हैं, दोनों परिवारों का मिलना बाकी हैं ” खनक ने शर्माते हुए कहा।

“तो क्या हुआ? मैंने सुना है रायचंद खानदान के लड़के बहुत हैंडसम होते हैं। तुम्हारी किस्मत तो चमक गई, दी।” कियारा ने मुस्कुराते हुए कहा और धीरे से कान में फुसफुसाई, “और सुहागरात पर तो रितिक जी के साथ कपड़े खुल कर सारी बातें करोगी।”

100%