His love is a whitch ( Complete) Ch. 2

His love is a whitch - Chapter 2

Posted by ObsidianWriter • Sep 01, 2025 12:11 PM

सामने खड़ा आदमी जिसने सिगरेट के  धुएं को  हवा में छोड़ रहा था उसने एक लंबी कस लेते हुए कहा " सो मैने पहले ही कहा था मुझसे धोखा मत करना क्यू की धोखा देने वाले मुझे बिलकुल पसंद नहीं है और तुम लोगो की इतनी हिम्मत हो गई की मेरे कंपनी की इनफॉर्मेशन दूसरी  कंपनी में देके चले आए तुम्हे क्या लगा था की मैं  तुम्हे ज़िंदा छोड़ दूंगा या फिर तुम लोगो ने सोचा मुझे  पता नही चलेगा "  

अपनी बात कह के वो फिर से कस पर कस लेने लगा वही उसके बातो से पांचों कांपने लगे और तभी  एक ने हिम्मत करके  कहा " सॉरी सर हमसे लगती हो गई दुबारा .... 

" तुम्हे लगता है दुबारा मौका मिलेगा तुम्हे तो भूल जाओ की ऐसा कभी होगा क्यू की आज तुम लोगो की मौत पक्की है " 

सामने खड़े आदमी के बगल में जो लड़का खड़ा था उसने कहा तभी उसने उस कस लेने वाले आदमी को देखते हुए कहा " अध्वंश इनका क्या करना है क्या यही पर इन्हे खत्म कर दे " 

अध्वंश रघुवंशी जो इंडिया का टॉप बिजनेश मैन होने के साथ साथ एक माफिया  किंग है जिसके नाम से लोगो की रूह तक कांप जाती है अध्वंश को धोखा देने वाले और झूठ बोलने वालो से सक्त नफरत हैं ऐसे लोगो को वो माफी नही सीधा सूली पर चढ़ा देता है चाहे उसके अपने ही क्यों न हो वो किसी  को नही बक्शता उसकी दुनिया बस पैसा प्रॉपर्टी है और बाकी सब बेकार है उसके लिए चाहे वो फैमिली हो या कोई लड़की  इस सब के लिए उसके अंदर कोई मोह माया नही है।। 

उस लड़के की बात सुन के अध्वंश ने सिगरेट नीचे फेक दिया और पैरों से मसलते हुए कहा " इतनी आसानी से नहीं अभी मुझे सुकून नही मिला है दो दिन तक उन्हे उस जगह लेके जाओ जहा खुद यमराज तक नही आता है आगे का मुझे बताने की जरूर नही है। 

अपनी बात कह के वो वहा से जाने के लिए मुड़ गया और उसके पीछे कई सारे बॉडीगार्ड्स भी चलने लगे इसके कहे अनुसार पांचों की घसीटते हुए वहा से ले जाने लगे।। पांचों जान की भीख मांगने लगे पर इन कर किसी ने कोई रहम नही दिखाई बल्की इतना छोट लगने के मावजूद इस तरह से घसीट रहे थे की उनके हड़िया भी घिसने लगी थी।। 

दूसरी तरफ ...

हेड की नजर रिम पर  बनी थी वो गुस्से से उसे घूर रही थी जो रागनी अच्छे से समझ रही थी उसने आगे आके कहा " हेड आप यहां,, हम आई रहे थे आप को तकलीफ करने की जरूरत थी  " 

हेड ने सभी को घूरते हुए कहा " हां पता है कितना आ रही थी तुम लोगो के पहुंचते ही सुबह हो जाति और ये लड़की यही फस के रह जाति अब हेड मैं हूं तो सभी की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है कोई यहां बरसो तक फसा रहे मैं ये तो नही देख सकती हूं ना  " 

रागनी ने घबराते हुए कहा  " नही  वो ... बीच में चुड़ैल ने कहा " मुझे ना नुकुर नही सुनना है मै इस लड़की को अच्छे से जानती हूं इसे बस खाना सोना इसके अलावा कुछ  नही आता जिसके चलते आज तक ये किसी लड़की को डरा तक नही पाई और आज ये अपनी सक्तिया भी खोने वाली है हमेशा के लिए इसे तो भूतो में जन्म लेना था लेकिन पता नहीं कहा से चुड़ैल बन गई " 

हेड की बात सही थी  क्युकी रिम को कही भी भेजा गया है डराने के लिए वो कोई न कोई गड़बड़ कर के आती या बस खा के आती। इसी लिए किसी ने कुछ नही कहा लेकिन रिम को बुरा लगा  रहा उसने आगे आके कहा " बडी अम्मा इसमें मेरी क्या गलती है जब भी मैं किसी को डराने जाति हूं कोई डरता ही नही है तो मैं क्या करूं मैं अपनी तरफ से कोशिश तो करती हूं मैं इसमें क्या ही कर सकती हूं आप ही बताइए  " 

रिम जब से यहां आई है हेड को बड़ी अम्मा ही बुलाती है क्यू सब से आगे पहले उसे वही मिली थी।

हेड ने  हस्ते हुए कहा " सही कहा इसमें तो सारी गलती हमारी है जो हमने तुम्हे चुड़ैल बना दिया ये खुद हमारे दैत्य गुरु ने बनाया है ना की हम तो अब जब तुमने अपनी शक्ति खो दिया है तो हमने तुम्हारे लिए कुछ ऐसा सोचा है जिससे तुम्हे शक्ति भी  मिलेगी और तुम मुक्ति भी पा सकती हो " 

हेड की बात सुन के सभी खुश हो जाते है और एक दूसरे को देखने लगते है वही  रिमझीम भी वो उझलते हुए कहती है " वो क्या है अम्मा जल्दी बताइए मैं अब सब कुछ करूंगी "  

हेड  कहती है " तुम्हे एक ऐसे इंसान को डराना है जो खुद मौत से नही डरता हो जो मौत का देवता हो जिसके आगे लोग अपनी जान की भीख मांगते हो तुम्हे एक ऐसे इंसान को डराना है " 

अम्मा की बात सुन के सभी एक दूसरे को देखने लगते है तभी एक बुजुर्ग आगे एक कहते है "हेड ऐसा इंसान कोई है मुझे नही लगता इंसान तो सबसे ज्यादा मौत से ही डरते है तो ऐसा इंसान इस दुनिया में होना मुस्किन है " 

उस बूढ़े की बात सुन के अम्मा अजीब तरह से हसने लगी और उनके साथ कुछ और लोग भी चुड़ैल के साथ  हसने लगी  इंसानो की तरह नही बल्कि बहुत डरावनी है। कहा लोगो को डरा के शक्ति मिलती है वही बार बार हसने से उन्हे प्यास नही लगती है। इस तरह से इनकी हसी है अगर ये लोग हंसना छोड़ से तो इन्हे एनर्जी नही मिलती इसी लिए हार बात और रात को उनका हसने का काम है। 

उसकी बात सुन के हेड कहती है " इस दुनियां में ऐसा इंसान है वो कहा है क्या करता है उसे ढूंढने का काम रिमझिम का है मैं आज उसे एक ऐसे सक्ति दुंगी जो इसके पास एक हफ्ते तक रहेगा एक हफ्ते के अंदर उस आदमी को ढूंढ के डराना है उसके लिए जो करना पड़े वो करो अगर वो डर गया तो दुबारा  तुम्हे शक्ति लेने की जरूरत नहीं है उसके पास से तुम सबसे ज्यादा सक्ति साली बन जाओगी। 

हेड की बात सुन के सभी चुप थे कोई क्या बोले किसी को कुछ नही पता तभी रिम ने आगे आके कहा " लेकिन मैं उस इंसान को कहा ढूंढूंगी अगर वो नही मिला तो " 

हेड कहती है " ये तुम्हरा काम है ना की हमारा " 

अपनी बात कह के हेड वहा से खड़ी को हवा के झोंके की तरह रिम के पास आके खड़ी हो जाति और उसके सर पर जैसे ही हांथ रखती है तभी कुछ और चुडैले आके रिम के सिर पर अपना हांथ रख देती है उनके ऐसा कहते ही वहा पर बिजली की तरह काफी तेज रोशनी रिम के सर पर जलने लगती है और वहा के सास पास के कब्र से ऊर्जाएं रिम के अंदर आने लगती है।। 

थोड़ी देर तक ऐसे ही रिम के अंदर ऊर्जाएं आती रहती। है इतना ज्यादा हो जाता है की रिम बर्दाश नही कर पाती और बेहोश होके वही गिर जाती है उसके गिरते ही सभी घबराने लगे आपस में काना फूसी होने लगा।  लेकिन हेड और बाकी चार चुडैलो के चेहरे पर स्माइल होती है। 

जिसे कोई नही  समझ पता है तभी रोशनी ने रिम के पास आते हुए कहा " इसे क्या हुआ ये बेहोश क्यू हो गई " 

जारी. ✍️

100%