Young devil's mature bride Ch. 2

Young devil's mature bride (मुझे अपने प्राइवेट स्पेस में स्ट्रेंजर्स बिल्कुल पसंद नहीं है) - Chapter 2

Posted by Ishqi Singhal • Aug 01, 2025 09:39 AM

अनाही ने जैसे ही विहा की हालत देखी, वह भी तेज कदमों से चलकर उन दोनों के पास गई। उसने जैसे ही विहा को छूना चाहा, वेदांत ने घूर कर अनाही को देखा और फिर पीछे खड़े रुहान की तरफ इशारा करते हुए बोला, "तुम्हारा पार्टनर पीछे है।"

इसे सुनकर अनाही ने जबरदस्ती मुस्कुराते हुए अपना हाथ पीछे खींच लिया। वहीं, वेदांत विहा को संभालते हुए अंदर ले गया।

दरवाजे पर पहले से वेदांत की ताई जी, माधवी, हाथ में पूजा की थाल लिए उनका इंतजार कर रही थीं।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "पहले हम बड़े बेटे और बड़ी बहू का स्वागत करेंगे, इसलिए पहले तुम दोनों यहाँ आ जाओ।"

वेदांत ने हाँ में सर हिलाया और धीरे से विहा के कान में कहा, "रोतलू लड़की, होश में आओ। हम लोग घर पहुँच चुके हैं।"

विहा ने अपनी आँखें जबरदस्ती खोलने की कोशिश की। वह सामने देखना चाहती थी, पर घूंघट की वजह से अभी उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वह पूरी कोशिश कर रही थी कि वह अपना बोझ वेदांत पर ना छोड़े और खुद को संभालते हुए चले, पर उसकी सारी कोशिशें नाकाम थीं।

वेदांत दहलीज पर विहा को थामे खड़ा था। उन्हें ऐसे साथ में देखकर निवेदिता ने मुस्कुरा कर दोनों की बलैया लीं। फिर उसने हॉल में लगी बड़ी सी तस्वीर को देखा, जिस पर फूलों का हार चढ़ा था। यह वेदांत के पिता, नमन निमानी थे, जिनकी मौत एक हादसे में हो चुकी थी।

या यूँ कहें, किसी की साजिश की वजह से वह भगवान को प्यारे हो चुके थे। उनका केस आज भी कोर्ट के पन्नों में दर्ज है, पर शायद इंसाफ नहीं मिलने वाला है। यह सोचकर निवेदिता ने फिर यह आस ही छोड़ दी थी कि कभी उसके पति को इंसाफ भी मिलेगा। उसने आँखों में पानी लिए अपने मन में कहा, "पहली बार मैंने अपने बेटे के लिए कुछ पसंद किया है, उम्मीद करती हूँ आपको भी बहुत पसंद आया होगा।"

फिर उसने एक चावल का कलश दरवाजे की दहलीज पर रखते हुए विहा को उसे दाहिने पैर से गिराने को कहा। विहा ने अपना लहंगा एक हाथ से उठाया और दूसरे हाथ से वेदांत की बाजू थामते हुए उस लोटे को धीरे से गिरा दिया, जिसके साथ ही वहाँ खड़े सब लोगों ने एक साथ ताली बजाई।

माधवी के पास उनके पति जिग्नेश और राधिका के पति रितेश खड़े थे।

नमन, जिग्नेश और रितेश तीनों सगे भाई थे। उन्होंने अपने परिवार को एक साथ रखने की बहुत कोशिश की और इसमें सबसे बड़ा हाथ नमन का था, लेकिन नमन के जाने के बाद बस दो भाई रह गए थे इस परिवार की बागडोर संभालने के लिए।

जिग्नेश और रितेश की आपस में बहुत कम बनती है, लेकिन एक ऐसी संदिग्ध कड़ी थी जो इन दोनों को आज तक एक साथ जोड़े हुए थी, जिनका ताल्लुक सीधा नमन की मौत से था।

पर वह सब एक सीक्रेट था जिसे जिग्नेश और रितेश दफन करना चाहते हैं।

रुहान ने तेज कदमों से चल कर अपने और अनाही के बीच की डिस्टेंस को कम किया और फिर अनाही के पास आते हुए बोला, "अब आपका लहंगा आपको भारी नहीं लग रहा है? मंडप में तो ऐसे गिर रही थी जैसे कि लहंगा लोहे का बना हो।"

अनाही ने धीरे से कहा, "तब मैं पूरे दिन इतनी सारी रस्में करके थकी हुई थी, अभी मैं गाड़ी में सोते हुए आई हूँ, तो थोड़ी एनर्जी फील हो रही है, बस इसलिए।"

रुहान ने मुँह बिगाड़ते हुए कहा, "मुझे तो लगता है मंडप में आप खुद चाहती थीं कि मैं आपका हाथ थाम लूँ। यू नो व्हाट, मुझे देखते ही लड़कियाँ ऐसी चीप ट्रिक अपनाना शुरू कर देती हैं, पर मैं रुहान निमानी हूँ, इतनी जल्दी किसी को पसंद नहीं करता हूँ।"

अनाही को पता था रुहान ने अब तक उसे नहीं देखा है, बस इसीलिए वह इतनी अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है ताकि कैसे भी उसे पता चल जाए कि अनाही आखिर दिखती कैसी है। रुहान को लगा था वह अपनी तारीफ करेगा तो अनाही भी अपनी तारीफ में दो शब्द तो बोल ही देगी पर अनाही ने ऐसा कुछ नहीं किया।

उसने बस आगे कदम बढ़ाते हुए कहा, "मैं भी नहीं चाहती रुहान निमानी किसी ऐसी वैसी लड़की को पसंद करें।"

यह भारी भरकम 13 शब्दों का जवाब रुहान के सर से 100 की स्पीड से गुजर चुका था, उसे कुछ समझ नहीं आया।

तब तक वह दोनों दहलीज पर पहुँच चुके थे।

माधवी ने रुहान का कान खींचते हुए कहा, "यह आखरी बार तुम्हारा कान खींचकर तुम्हें डाँट लगा रही हूँ, उसके बाद तुम्हारी बीवी लगाएगी।"

रुहान ने बच्चों जैसा मुँह बनाकर कहा, "ताई जी कैसी बातें कर रही हैं आप, थोड़ा तो लिहाज कीजिए, मैं अपनी धर्मपत्नी के सामने खड़ा हूँ। अब अगर घर में मेरी कोई इज्जत नहीं करेगा तो वह भी मुझे ऐसे ही जलील करेगी।"

राधिका ने धीरे से कहा, "ऐसी हरकतें मत करना जिससे वह तुम्हें जलील करे। असली मर्दों वाली हरकतें करना, जलील छोड़ो तुम्हारे सामने ऊंची आवाज तक नहीं करेगी।"

उसकी यह बात कहीं ना कहीं निवेदिता और अनाही दोनों को पसंद नहीं आई, पर अनाही को इस बात की तसल्ली थी कि ऐसे शब्द उसकी सास ने नहीं इस्तेमाल किए हैं।

कुछ देर बाद उनकी गृह प्रवेश की रस्म भी खत्म हुई और राधिका ने अनाही को संभालते हुए घर में बने ठाकुर जी के मंदिर को दिखाते हुए कहा, "अब हम तुम दोनों की यहाँ पूजा करवाएँगे।"

अनाही ने घूंघट में ही हाँ में सर हिला दिया क्योंकि घूंघट उठाने की इजाजत उसे अभी मिली नहीं थी। विहा जो पहले से वेदांत की बगल में बैठी थी, उसने वेदांत के कंधे पर सर रखते हुए अपनी आँखें बंद कर लीं, जिसे महसूस कर वेदांत ने अपनी मुट्ठिया भींचते हुए होठों को गोल कर एक लंबी सांस छोड़ी ताकि वह गुस्से में विहा को फिलहाल कुछ ना कहे।

माधवी जो उनसे पूजा की रस्म करवाने वाली थी वह जैसे ही मंदिर के अंदर गई, वेदांत ने जल्दी से विहा के सर पर दो-तीन बार हाथ मारते हुए कहा, "मैं तुम्हारा तकिया नहीं हूँ, उठो यहाँ से।"

विहा ने मुँह बिगाड़ते हुए नींद भरी आवाज में कहा, "प्लीज टू मिनट का नैप लेने दो ना पतिदेव।"

वेदांत ने गुस्से से जबड़ा कसते हुए आगे कहा, "रूम में सो जाना अभी पूजा करनी है।"

माधवी उनके पास वापस आ चुकी थी।

उसने अनाही और विहा दोनों को देखा और विहा को देख कर उसने आँखें छोटी करके कहा, "पूजा के समय ऐसे क्यों बैठी हो बहुरानी? हमें सब कुछ बर्दाश्त है पर ठाकुर जी के मंदिर पर बैठ कर आलस करना उनके अपमान के समान है, और मुझे ये बर्दाश्त नहीं।"

विहा जो अपनी कच्ची नींद में थी वह उसकी इतनी तेज डांट सुनकर झटके से उठकर सीधी बैठ गई और वेदांत को उसकी इस हरकत पर हंसी आ गई। उसके बाद माधवी, निवेदिता और राधिका तीनों ने मिलकर उन सब से बाकी सारी रस्में करवाईं।

पर वह विहा से काफी परेशान हो चुके थे क्योंकि वह बच्चों की तरह बार-बार कभी उबासी ले रही थी तो कभी नींद के झटके आ रहे थे उसे।

उन्हें सारी रस्म करते-करते सुबह से शाम हो चुकी थी और इन सब से अब विहा को लग रहा था कि वह चक्कर खाकर ही गिर जाएगी, यहाँ तक की उसकी आँखों में पानी भी आ गया था। विहा ऐसी ही लड़की थी अगर उसकी बात ना मानी जाए तो उसे एक ही ऑप्शन नजर आता है और वह है रोना, जैसे रोने से उसकी सारी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। उसने अपनी मासूम सी आवाज में अनाही के पास जाते हुए धीरे से कहा, "दी मुझे बहुत नींद आ रही है, प्लीज इसे बोलो ना थोड़ा तो रहम करें, हमने शादी की है ना की कोई जुर्म जिसकी सजा हमें ऐसे दी जा रही है।"

अनाही ने गहरी सांस लेकर कहा, "बच्चा बस थोड़ी देर की बात है उसके बाद तो वैसे भी हमें रेस्ट ही करना है बस थोड़ा सा सब्र।"

अनाही ने बिल्कुल छोटे बच्चों की तरह उसे करते हुए विहा को समझाया।

उन्होंने वह सारी मजेदार रश्में की थीं जो एक शादीशुदा जोड़े को करनी चाहिए, लेकिन इस शादी की परिस्थितियाँ ऐसी थीं कि उन्हें एक भी रसम करने में मजा नहीं आया। किसी में रुहान का मुँह चढ़ा हुआ था तो किसी में वेदांत विहा को डांट रहा था, बस बची थी तो सिर्फ अनाही जो कभी रुहान को समझाने की कोशिश कर रही थी तो कभी विहा को।

शाम के करीब 6:00 बजे एक इवनिंग फूड के बाद उन लोगों को फाइनली रेस्ट करने के लिए अपने-अपने कमरे में भेज दिया।

निवेदिता ने अपने दोनों बेटों के कमरे को अपनी निगरानी में डेकोरेट करवाया था ताकि उनकी जिंदगी की नई शुरुआत एक खूबसूरत कमरे में खूबसूरत लम्हें के साथ हो।

विहा जैसे ही कमरे में पहुँची उसने आव देखा ना ताव वह सीधा बेड पर जाकर पसारते हुए बोली, "पतिदेव सुहागरात गई भाड़ में, मुझे इतनी भयंकर नींद आ रही है ना कि आप मुझे अब 6:00 बजे से लेकर सुबह के 6:00 बजे तक बिल्कुल डिस्टर्ब मत करना।"

वेदांत ने गुस्से में विहा की तरफ अपने कदम उसकी तरफ बढ़ाए और फिर एक झटके से उसकी बाजू पड़कर उसे बेड पर सीधा बैठाया और अगले ही पल उसका दुपट्टा सर से खींचते हुए बोला, "तुमने आखिर मुझे समझ क्या रखा है?"

वहीं दूसरी तरफ अनाही ने बड़े गौर से उस बड़े से कमरे को देखा जो उसके मिडिल क्लास घर के कमरे से कई गुना ज्यादा पड़ा और खूबसूरत था।

रुहान तेजी से कमरे के अंदर आया और फिर अनाही के सामने खड़े होकर अपने दोनों हाथ अपने सीने पर बांधते हुए बोला, "मैडम जी मुझे अपने प्राइवेट स्पेस में स्ट्रेंजर्स बिल्कुल पसंद नहीं है, तो मैं चाहता हूँ आप यहाँ नहीं बल्कि अपने स्पेस में जाकर रहिए।"

अनाही ने कंफ्यूजन में कहा, "और वह कहाँ है?"

रुहान ने एक तंज भरी मुस्कान के साथ बालकनी की तरफ इशारा करते हुए कहा, "दीस वे मैम।"

100%