Young devil's mature bride Ch. 1

Young devil's mature bride (शादी) - Chapter 1

Posted by Ishqi Singhal • Aug 01, 2025 09:38 AM

स्टर्लिंग रिज़ॉर्ट, माउंट आबू

यह रिज़ॉर्ट शादियों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। आज यहाँ गुजरात के नामी निमानी परिवार के दोनों बेटों की शादी सिरोही के मध्यमवर्गीय सहगल परिवार की दो बेटियों के साथ हो रही थी।

रिज़ॉर्ट को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, लेकिन कुछ चेहरों पर मुस्कान की कमी साफ नज़र आ रही थी।

मंडप में पंडित जी के मंत्रों उच्चारण की गूँज थी।

निमानी परिवार के दोनों बेटे, दूल्हे बने बैठे थे, लेकिन उनके चेहरे उतरे हुए थे।

बड़े बेटे वेदांत निमानी को दुल्हन पसंद नहीं थी, जबकि छोटे बेटे रुहान को शादी करने में ही कोई दिलचस्पी नहीं थी।

कुछ ही देर में दोनों दुल्हनें भी मंडप में आ चुकी थीं।

वेदांत के लिए सहगल परिवार की छोटी बेटी विहा को चुना गया था। 20 वर्षीया विहा स्वभाव से बेहद चंचल और नटखट थी। उसकी इन हरकतों को देखकर वेदांत ने उसे अपने छोटे भाई की दुल्हन के लिए भी नामंजूर कर दिया था। उसे क्या पता था कि जिस लड़की को वह अपने भाई के लिए भी पसंद नहीं करता, उसी से एक दिन उसकी शादी हो जाएगी।

विहा जैसे ही वेदांत के पास बैठी, उसने जल्दी से चेहरा घुमाकर उसे देखने की कोशिश की। उसकी इस बचकानी हरकत को देखकर वेदांत ने मुट्ठियाँ कस लीं और मन ही मन कहा, "शादी तो कर लो, लेकिन तुम्हें सुधार न दिया तो मेरा नाम वेदांत निमानी नहीं।"

वहीं, रुहान, जो इस शादी में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखता था, उसने गर्दन पर हाथ फेरते हुए धीरे से कहा, "मैडम जी, मेरे पास बैठने में कितना वक्त लगेगा?"

अनाही का लहँगा हैवी होने के कारण सेट नहीं हो रहा था, जिसके कारण उसे रुहान के पास बैठने में थोड़ा वक्त लग रहा था। जैसे ही वह बैठी, उसने गहरी साँस ली और मन में सोचा, "जैसे विहा थोड़ी नादान है, शायद निमानी परिवार का छोटा बेटा भी वैसा ही है। मैं इस शादी की शुरुआत किसी बहस से नहीं करना चाहती।" इतना सोचकर उसने रुहान की बात का कोई जवाब नहीं दिया।

रुहान ने आँखें सिकोड़ते हुए कहा, "आप मुझसे तीन साल बड़ी हैं, तो क्या अब रोब दिखाएँगी? मुझे नज़रअंदाज़गी बिल्कुल पसंद नहीं है, यह मैं पहले ही बता देता हूँ।"

पंडित जी दोनों जोड़ों को घूर रहे थे, क्योंकि उनकी खुसर-पुसर से मंत्रोच्चारण में दिक्कत हो रही थी। अनाही ने पंडित जी की नज़रें देखते ही रुहान से धीरे से कहा, "मैं आपको नज़रअंदाज़ नहीं कर रही, लेकिन ये बातें बाद में भी हो सकती हैं। अभी हम मंडप में हैं, गपशप करने के लिए नहीं।"

रुहान ने गुस्से में मुँह फुलाते हुए मन में कहा, "मैडम क्या बोला इन्होंने तो लेक्चर देना भी शुरू कर दिया! देखता हूँ, यह लेक्चरबाज़ी कब तक चलती है। जल्द ही इनकी यह नौकरी छुड़वाकर डाइवोर्स पेपर पर साइन करवाऊँगा। मेरी ज़िंदगी की डोर कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, न घरवाले कर पाए, न तुम कर पाओगी।"

पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रहे थे, और अनाही को फ्लैशबैक में वो पल याद आ रहे थे, जब उसकी बहन की ज़िद ने उसे ऐसे लड़के से शादी करने पर मजबूर किया, जो उससे तीन साल छोटा था।

फ्लैश बैक

10 दिन पहले

राजस्थान सिरोही

सहगल विला

सुबह का वक्त

8 बजे

"नहीं नहीं मुझे नहीं जाना दीदी आपके साथ अब कही भी, जब मैंने कहा मुझे वेदांत ही पसंद है तो आप क्यों उस बिगड़ैल रूहान को मेरे गले बांधना चाहती हैं आपको ज्यादा चिंता है तो आप कर लो उससे शादी।"

लगभग 20 साल की लड़की अपने कमरे में बेड पर बैठी लगभग रोने वाली आवाज में ये सब अपने सामने खड़ी अपनी बहन से कह रही थी।

उस लड़की ने इस वक्त एक व्हाइट क्रॉप टॉप और नीचे ब्ल्यू डेनिम जींस पहनी हुई थी, बालों की हॉफ पोनी बना रखी थी।

दिखने में खूबसूरत थी पर फिलहाल उसके चेहरे पर बहुत गुस्सा नजर आ रहा था।

"दीदी अब चुप क्यों हो गई आप, पहले तो बहुत बोल रही थी, विहा कर ले शादी रूहान से वो अच्छा लड़का है जब बात आप पर आई तो आप चुप हो गई।"

विहा ने फिर से झल्लाते हुए अपने सामने खड़ी लड़की से कहा।

उसके सामने इस वक्त व्हाइट अनारकली ड्रेस पहने अनाही सहगल खड़ी थी, सहगल परिवार की बड़ी बेटी उम्र 25 साल, खूबसूरत इतनी चेहरे से जैसे नूर झड़ रहा था पर उसके चेहरे पर परेशानी के अलावा दूसरा भाव कम ही आता है।

आज इन दोनों बहनों को देखने गुजरात के निमानी परिवार के लड़के आए थे... पर हमारी विहा को छोटा बेटा नहीं बल्कि बड़ा बेटा वेदांत पसंद आ गया जो निमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का सीईओ भी था, दिखने भी बिल्कुल किसी ग्रीक गॉड की तरह, दूसरा वो बहुत ज्यादा वेल मैनर्स वाला लड़का था, वही उसका छोटा भाई, आज सिरोही नहीं आया था उसके बावजूद उसके चर्चे इतने थे कि सबको पता था उसका दिन और रात दोनों क्लब में गुजरती हैं।

अनाही ने गहरी सांस छोड़ते हुए कहा, "ठीक है पापा से बात करते हैं तू रोना बंद कर बाहर चल।"

विहा की आंखो में चमक आ गई और वो अनाही के पीछे पीछे कमरे से बाहर निकल गई।

बाहर हॉल में एक दंपति जोड़ा बैठा था दोनों के हाथ में चाय के मिट्टी वाले कप थे... अनाही के पिता "राधेश्याम सहगल" और मां "काशी सहगल"।

अनाही ने उनके सामने जाते हुए कहा, "पापा छोटी को रूहान जी पसन्द नहीं आए हैं।"

ये सुनकर राधेश्याम ने लंबी सांस भरते हुए कहा, "कोई बात नहीं बेटा, हम जबरदस्ती नहीं करेंगे बाकी वो लोग काफी नामी घर से थे उसे कहना एक बार और सोच ले।"

पीछे विहा सर झुकाए खड़ी थी।

अनाही ने फिर से हल्की कांपती आवाज में कहा, "उसे उनका बड़ा बेटा वेदांत निमानी पसंद है, वह चाहती है उसकी शादी बड़े बेटे से हो जाए और मेरी छोटे से।"

यह सुनने भर से राधे श्याम के हाथ में पड़ा कप छूट कर फर्श पर गिर गया और वह गुस्से में सोफे से उठते हुए अनाही के पास आते हुए बोले, "तुम दोनों का दिमाग खराब हो गया है।"

इतना बोल कर उन्होंने विहा को मारने के लिए हाथ उठाया तो विहा अनाही के पीछे छुप गई।

अनाही ने राधे श्याम का हाथ पकड़ते हुए कहा, "कोई बात नहीं है पापा वेदांत की उम्र भी ज्यादा नहीं है वह बस विहा से 7 साल बड़े हैं और इतना गैप तो चलता है।"

राधेश्याम ने गुस्से से उबलते हुए कहा, "और तुम्हारा क्या रूहान तुमसे 3 साल छोटा है।"

अनाही ने पलके झुकाते हुए कहा, "अगर विहा खुश है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"

काशी ने अनाही के पास आते हुए कहा, "बेटा हम रिश्तेदारों को क्या कहेंगे कैसे छोटी बेटी ने दूसरे घर के बड़े बेटे से शादी कर ली?"

काशी और राधेश्याम दोनों अब गुस्से से विहा को घूर रहे थे जो अनाही के पीछे दुबकी हुई खड़ी थी। जैसे उसके मुंह में जबान ना हो उसकी जुबान सिर्फ अनाही के सामने खुलती है।

Flash back end

पंडित जी की आवाज़ से अनाही का ध्यान टूटा, जो उसे खड़े होने को कह रहे थे। अनाही को इस वक्त भी लहँगे की वजह से जल्दी उठने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन वह रुहान को और गुस्सा नहीं दिलाना चाहती थी। वह पूरी कोशिश कर रही थी कि जल्दी उठ जाए। तभी रुहान ने अपना हाथ बढ़ाकर धीरे से कहा, "माना कि मैं छोटा हूँ, लेकिन आपको संभाल सकता हूँ। आज तक बिना अप्रोच के किसी की मदद नहीं की, यह पहली बार है।"

रुहान के लहजे से लग रहा था कि उसे अनाही की मदद करना पसंद नहीं आ रहा, फिर भी वह कर रहा था। अनाही ने हल्के से मुस्कुराकर अपना हाथ उसके हाथ पर रख दिया। अगले ही पल रुहान ने उसे खींचकर खड़ा कर दिया।

देखते ही देखते शादी की सारी रस्में पूरी हो गईं। अनाही बुरी तरह थक चुकी थी। विहा का लहँगा भी वैसे तो भारी था, लेकिन वह शादी के एक्साइटमेंट में इतनी डूबी हुई थी कि उसे कुछ नज़र नहीं आ रहा था।

वह बार-बार घूँघट के पीछे से अपने हैंडसम पति का चेहरा देखने की

कोशिश कर रही थी।

कुछ देर बाद दोनों जोड़ों ने परिवार का आशीर्वाद लिया।

यहां निमानी परिवार की बड़ी बहू निवेदिता निमानी, जो उनकी सास थीं, और उनकी देवरानी राधिका निमानी मौजूद थी।

काशी और राधेश्याम ने भी अपनी बेटियों को आखिरी बार गले लगाया।

विहा रोते हुए बोली, "मम्मी-पापा, अगर मैंने आपको परेशान किया हो, तो माफ़ करना।"

काशी ने मुस्कुराते हुए अपनी आँख से थोड़ा काजल निकालकर विहा के कान के पीछे लगाया और कहा, "परेशान तो तुमने बहुत किया है, अब अपने ससुराल वालों को करना।"

कुछ देर बाद 4 गाड़ियाँ माउंट आबू से गुजरात के लिए रवाना हो गईं।

काशी और राधेश्याम ने भी सिरोही जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक की। उन्होंने रात रिज़ॉर्ट में ही रुकने का इंतज़ाम किया था, ताकि सुबह जल्दी सिरोही रवाना हो सकें।

सुबह 5 बजे, निमानी हाउस, गुजरात

4 गाड़ियाँ निमानी हाउस के सामने रुकीं। अनाही पूरे रास्ते सो रही थी, जिससे उसकी थकान काफी हद तक उतर चुकी थी। वहीं, विहा ने पूरा रास्ता रोते हुए बिताया था, जिसके कारण अब वह ठीक से उठ भी नहीं पा रही थी। वेदांत उसका हाथ पकड़कर उसे गाड़ी से संभालकर बाहर निकाल रहा था। दूसरी ओर, रुहान और अनाही के बीच दो गज की दूरी थी, जैसे दोनों दुश्मन देशों के सिपाही हों।

100%