Forbidden love Ch. 2

Forbidden love - Chapter 2

Posted by Chhaya Rani • Jun 20, 2025 05:40 PM

Club.

युवराज ने उसे कल का मिलने का कह कर वहां से चला गया।उसके जाते ही राशि जो सारी सहमी खड़ी थी।वो अचानक से गहरी गहरी सांस लेने लगी।कुछ देर खुद को रोल्स करने के बाद जल्दी से वो क्लब से बाहर आई।

वो जल्दी से जाकर एक ऑटो मैं बैठ गई जिस पर ऑलरेडी रिया बैठी ही थी।

ऑटो पर बैठते ही राशि ने कहा, " प्लीज जल्दी चलिए।रिया ने उसे देख कर कहा , " तू ठीक तो है न।क्या उसने तेरे साथ कुछ किया?

राशि ने उसकी बात सुन कर न में जवाब देते हुए कहा, " उबलने मेरे साथ कुछ नहीं किया।

तभी रिया ने कहा, " तब तू इतना ज्यादा हाफ क्यों रही है।और ये पसीने से तेरा शरीर इतना चिपचिप क्यों कर रहा है?

राशि ने कहा, कुछ नहीं! उसने कहा है कि वो कल मुझे कहीं लेकर जन चाहता है।पर मुझे कहीं नहीं जाना।उस गुंडे के आदमी हमेशा डरावना चेहरा लिए और उनके हाथ मैं बंदूक कट्टे लिए रहते है।राह आते जाते हर लड़कियों को छेड़ते है।

मैं बहुत तंग आ चुकी हूं।पता नहीं का। छुटकारा मिलेगा इन सब चीजों से।

रिया ने उसे रिलैक्स करते हुए कहा,बस शांत हो जा।ज्यादा मत सोच।राशि ने हां मैं सिर हिलाया और चुपचाप बाहर की तरफ देखने लगी।

एक बड़े से ग्राउंड में काफी सारी आदमी बैठे हुए थे ।बैठे क्या नशे में  झूम रहे थे। और सामने कुछ लड़कियां नाच रही थी।उन सब आदमियों। के हाथ में  बंदूकें थी।सब लोग लड़कियों के आस पास नच रहे थे।कभी उसके बदन को छूने की कोशिश कर रहे थे।कभी उन्हें चूमने की कोशिश कर रहे थे।

तभी एक जीप और उसके पीछे तीन चार बुलेरो आकर खड़ी हो गई।उस जीप के बाहर से एक लड़का उतरा जो कोई और नहीं युवराज ही था।

अब वो वहां आया तो सब लोग शांत हो चुके थे।यहां तक कि लड़कियों ने भी अपना नाच गाना बंद कर दिया था।

तभी युवराज ने आते हुए कहा, " अरे भई क्या बात है।कोई भूत _ बूत देख लिया क्या जो ये सब बंद कर दिया।अरे बजाओ जम कर ।हम भी थोड़ा एंजॉयमेंट कर ले।काफी दिन हो गए इन सब के मजे लिए।तभी उन में से एक एक आदमी ने कहा, क्यों भैया जी? अगर होने वाली भाभी को पता चल गया न कि आप लड़कियों के साथ इस तरह से नाच रहे है तो बुरा मान जाएगी।

युवराज ने मुस्कुराते हुए कहा, अरे अपनी जाने मन को हम मन लेंगे।मगर जब तक वो हमें खुद को हाथ न लगाने देती।तब तक हम इन कमसिन कलियों के साथ मजे किया जाए ।ये कह कर वो एक लड़की के साथ नाचने लगा।

तभी अचानक से उसका फोन बजा।उसने देख तो उसके पापा का फोन था।उसने फोन उठा कर कुछ बात की और कहा ठीक है मैं अभी आया।

इधर राशि और रिया पहुंच चुकी थी।वो लोग एक छोटे से कमरे में रहते थे जिसमें की सिर्फ दो रूम और एक किचेन था।जिसका हर महीने रेंट भरना होता था।

राशि और रिया घर के अन्दर आई और आते ही बेड पर लेट गई।तभी रिया ने घर की सीलिंग को देखते हुए कहा," काश हमारे पास बहुत सारा पैसा हो तो एक आलीशान सा घर बनाएंगे।हर तरह की सुख सुविधाएं होगी जिसमें।

तभी राशि ने कहा, मैं तो ये सपना भी नहीं देख सकती।क्योंकि जिस तरह से वो गुंडा मेरे पीछे पड़ा हुआ है।जिस तरह से वो मेरे साथ हरकतें करता है।मुझे बहुत डर लगता है।

रिया ने कहा, चिल कर।वो कुछ भी नहीं कर पाएगा।चल चलके कपड़े बदल चुपचाप सो जाते है।

इधर युवराज जब अपने घर पहुंचा तभी उसके सामने उसका बाप राघवेंद्र खड़ा था।उसने युवराज को देखते हुए कहा, तुझे एक बहुत जरूरी काम से बुलाया है।करेगा?

युवराज ने कहा, " आप पूछ क्यों रहे है पापा ? एक बार हुकुम तो करो।

राघवेंद्र ने कहा, " नहीं  बेटे! आज कल जिस तरह से तुम उस अनाथ लड़की के पीछे पड़े रहते हो ।उस हिसाब से तो मुझे लगता है कहीं उसके चक्कर में सब कुछ भूल ही न जाओ।

युवराज ने अपने पापा के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा," पापा वो लड़की भी बहुत जरूरी है मगर आपका काम उस से भी ज्यादा जरूरी है।

राघवेंद्र ने कहा,वो जो शास्त्री है न उसकी हाथ पैर तोड़ने है अगर उसने हमारे एक लाख न दिए तो।अगर उस से भी दिल न भरे तो उसकी  लड़की को उठा लेना। सुना है बहुत पढ़ी लिखी है। अपने घर की मैनेजर बना लेंगे जब तक उसका बाप पैसा नहीं दे देता।

युवराज ने कहा, बस इतनी सी बात।उसके हाथ पैर तोड़ने की क्या जरूरत ।उस लड़की को ही उठा लाता हु ।जब पैसे देगा तो लड़की ले जायेगा जब तक हमारे घर का काम कर लेगी।

ये कह कर वहां से युवराज चला गया

सुबह का समय।

मुंबई।

The Heritage heaven.

इस होटल का सबसे टॉप फ्लोर पर  के एक  आलीशान केबिन में  अरमान चेयर पर बैठा हुआ था।उसके हाथ में सिगरेट थी और एक हाथ से लैपटॉप पर काम कर रहा था।

तभी उसका असिस्टेंट अक्षत देवान आया ।उसने कहा, " बॉस वो लड़की वहां से जा चुकी है। अरमान ने कहा, और कमरे की सफाई?

अक्षत ने कहा, वो भी वो हो गई है।सब कुछ चेंज कर दिया गया है।

अरमान ने पूरे एटीट्यूड के साथ कहा, तुम्हे पता है ये जो लड़कियां होती है उनकी कमजोरी क्या होती है? सिर्फ पैसा!

अगर इन्हें मुंह मांगी रकम मिल जाए न तो ये किसी के भी आगे बिछ जाती है।और खुद को उनके हवाले कर देती है।

अक्षत ने उसकी बात सुन कर अपने मन में कहा,हर लड़कियों की डेफिनेशन सेम नहीं होती।कुछ की बहुत अलग होती है।भगवान करे आपकी लाइड में कोई आए और आपका लड़कियों को देखने का नजरिया ही बदल जाए।

तभी अरमान ने कहा, ऑफिस जाने का इरादा है या यही रहना है।अक्षत ने कहा, बॉस सब रेडी है।आप कहे तो हम चला सकते है।

अरमान ने हां मैं सिर हिलाया और वहां से चला गया।

इंदौर।

रिया इस वक्त किचेन में कॉफी रेडी कर रही थी।राशि नहा कर पूजा कर रही थी। तभी अचानक से डोरबेल बजी।राशि ने कहा,रुक मैं देखती हूं।उसने जब दरवाजा खोला तो सामने एक बहुत बड़ा फूलों का गुलदस्ता और एक बड़ा स तोहफा रखा हुआ था।उसने कन्फ्यूजन से इधर उधर देखा तो कोई नहीं था।तब उसने उन तोहफों को देखा जिस पर कोई नोट भी नहीं लिखा था।तभी उसकी नजर एक नीचे  लिफाफे पर गई।उसे खोल कर देखा तो हैरान हो गई।

100%